Navratri 2023: क्या लाभदायक होंगे चैत्र नवरात्रि 2023 बारह राशियों के लिए

Mon, Mar 27, 2023
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Mon, Mar 27, 2023
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
Navratri 2023: क्या लाभदायक होंगे चैत्र नवरात्रि 2023 बारह राशियों के लिए

नवरात्रों में दिशा बदलने वाले ग्रह आपके जीवन को विभिन्न प्रकार से प्रभावित कर सकते हैं। आइए जानते हैं नवरात्रि 2023 में आपकी राशि पर इसका प्रभाव पड़ेगा। 

Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि का त्योहार माता भगवती को प्रसन्न करने और अपनी मनोकामनाओं की प्राप्ति करने के लिए बेहद खास माना जाता है। नवरात्रि 2023 के दौरान ग्रहों की दिशा में परिवर्तन आता है। यह ग्रह दशाएं किसी व्यक्ति के लिए अच्छा समय लेकर आती हैं, तो किसी को इस दौरान नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। इस तरह इन नौ दिनों का प्रत्येक व्यक्ति के जीवन पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। नवरात्रि 2023 में प्रत्येक राशि के व्यक्ति को अपनी राशिनुसार, कुछ खास उपायों का पालन करना चाहिए ताकि आपको जीवन के हर क्षेत्र जैसे लव, करियर, वित्त, व्यापार और परिवार आदि में समृद्धि प्राप्त हो सके। आइए जानते हैं नवरात्रि राशिफल 2023 के बारे में-    

चैत्र नवरात्रि 2023- तिथि, मुहूर्त एवं महत्व जानें

सभी 12 राशियों के लिए कैसे रहेंगे चैत्र नवरात्रि?

मेष राशि के लिए नवरात्रि राशिफल 2023 

चैत्र नवरात्रि का शुभ अवसर आपको करियर के नए अवसर प्रदान करेगा। आपको धीरे-धीरे कार्यक्षेत्र में पहचान और प्रसिद्धि मिलेगी। त्योहार को लेकर परिवार में उत्साह रहेगा। गुरु और शुक्र 11वें भाव में होने के कारण आर्थिक रूप से आपके लिए समय अच्छा है। इस दौरान  मेष राशि पारिवारिक संबंधों और जीवन में मज़बूती आएगी।

उपाय- श्री दुर्गा चालीसा या दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। 

वृषभ राशि के लिए नवरात्रि राशिफल 2023 

योग्यता एवं कौशल में सुधार के लिए यह उत्कृष्ट समय है। चैत्र नवरात्रि आपको प्रमोशन की संभावना और बिजनेस में कोई बड़ी डील भी प्रदान करने में सहायक होंगे। धन संचय के लिए भी यह अवधि एक भाग्यशाली समय है। इस दौरान अपनी सेहत का ध्यान रखें, आप वाहन या घर खरीदने की योजना भी बना सकते हैं। प्रेम और रिलेशनशिप के लिए यह समय अच्छा रहेगा। वृषभ राशि वाले लोगों को इस अवधि में अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। 

उपाय- पूजा के समय ललिता सहस्रनाम का पाठ करें। 

मिथुन राशि के लिए नवरात्रि राशिफल 2023 

कर्मचारियों के प्रदर्शन में सुधार होगा। मिथुन राशि वालों को देवी दुर्गा का आशीर्वाद मिलेगा और आपकी मनोकामनाएं पूरी होगी। इस समय वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। इस अवधि के दौरान निवेश में धन लगाने से बचें। यह समय व्यापार में वृद्धि के लिए अच्छा रहने वाला है। आप जल्द ही किसी व्यापारिक यात्रा पर भी निकल सकते हैं।

उपाय- तारा कवच का पाठ करें, यह आपके लिए लाभदायक होगा।  

कर्क राशि के लिए नवरात्रि राशिफल 2023 

चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर के कारण यह समय आपके करियर के लिए अच्छा है, लेकिन कड़ी मेहनत के बाद ही आपको अपेक्षित लाभ मिलेगा। कर्क राशि वाले लोगों को सेहत के मामले में आपको सावधान रहना चाहिए। यदि आप विदेश में कार्यरत हैं तो सफलता प्राप्ति के योग हैं। जब पारिवारिक रिश्तों की बात करें तो आपको अधिक आनंद की प्राप्ति होगी। जो लोग प्रेम या रिलेशनशिप में है उन्हें इस दौरान संघर्ष से बचना चाहिए।  

उपाय- लक्ष्मी सहस्रनाम का पाठ करें। 

सिंह राशि के लिए नवरात्रि राशिफल 2023 

इस अवधि के दौरान आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। तनाव और चिंता से दूरी बनाए रखें, आशावादी रहे। परिस्थितियों में धीमी गति से लेकिन सुधार होगा, वहीं इस नवरात्रि करियर में भी वृद्धि होगी। इस दौरान निवेश सोच-समझकर करें। इस समय सिंह राशि वाले लोगों की वित्तीय स्थिति में काफी सुधार आने वाला है। 

उपाय- मां कूष्मांडा के मंत्र का जाप करें। 

कन्या राशि के लिए नवरात्रि राशिफल 2023 

कन्या राशि के जातकों के लिए नवरात्रि का समय औसत रहेगा। आर्थिक रूप से चीजें बेहतर होंगी, यह स्वास्थ्य के लिए अच्छा समय है क्योंकि ग्रह अनुकूल रूप से संरेखित हैं। प्रेम संबंधों के लिए समय मिलाजुला है। कन्या राशि वाले लोग इस समय अहंकार को दूर रखें, ऐसा करने से परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध सुखद रहेंगे।  

उपाय- आर्थिक समृद्धि के लिए लक्ष्मी मंत्रों का जाप करें। 

इस नवरात्रि ऐसे करें कलश स्थापना !

तुला राशि के लिए नवरात्रि राशिफल 2023 

इस दौरान नेगेटिविटी से दूरी बनाकर रखें। यह अवधि वृद्धि और उन्नति के लिए अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों पर ध्यान दिया जाएगा। तुला राशि वाले लोगों के लिए वित्त और व्यापार के मामले में भी यह समय अच्छा है। आपके परिवार के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे और जल्द ही कोई अच्छा समाचार मिलने की सम्भावना भी है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए योग और एक्सरसाइज की मदद लें। इस समय नए प्रेम संबंध भी स्थापित हो सकते हैं। 

उपाय- श्री काली चालीसा या दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। 

वृश्चिक राशि के लिए नवरात्रि राशिफल 2023 

यह समय आपके करियर के लिए काफी अच्छा रह सकता है। इस दौरान आपने जितनी भी मेहनत की है उसका फल आपको मिल सकता है। अगर आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको मान-सम्मान भी मिल सकता है। नवरात्रि की अवधि प्रोफेशनल दृष्टिकोण से आदर्श है। इस दौरान धन बचत करने में सक्षम होंगे। सेहत पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है इसलिए अच्छी डाइट लें। वृश्चिक राशि के जातकों को इस अवधि में प्यार के मामले में भी लाभ मिल सकता है। 

उपाय- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। 

धनु राशि के लिए नवरात्रि राशिफल 2023 

धनु राशि वालों, यह आपके लिए औसत अवधि है। इस दौरान आपके करियर में अच्छी वृद्धि हो सकती है। वित्त के मामले में अवधि सामान्य है। अगर आप किसी लोन के लिए प्रयास कर रहे हैं तो संभव है कि इस अवधि में आपको वो मिल जाए। धनु राशि वाले लोग, तनाव से बचने का प्रयास करें। आपके घर का वातावरण शांत और सुखमय रह सकता है।

उपाय- मां चंद्रघंटा के मंत्र का जाप करें। 

मकर राशि के लिए नवरात्रि राशिफल 2023 

इस चैत्र नवरात्रि के दौरान मकर राशि के जातकों को नौकरी में प्रमोशन या कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में असंतोष की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इस कारण किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। सेहत के मामले में सावधानी बरतना फलदायी होगा वरना आपको पेट की तकलीफ हो सकती है। यह समय प्रेम संबंधों और आर्थिक क्षेत्र के लिए बेहतरीन है। आपको आर्थिक लाभ होगा क्योंकि बृहस्पति और शुक्र दूसरे भाव में हैं।

उपाय- मां कालरात्रि के मन्त्र का जाप करें। 

ये भी पढ़ें- नींद में आते हैं बुरे सपने तो जान लें ये जरूरी बातें।

कुंभ राशि के लिए नवरात्रि राशिफल 2023 

व्यापार के क्षेत्र में हो रहे खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें। हालांकि, यदि आपके पास विदेश से जुड़ा कोई अवसर है, तो आप आगे बढ़ सकते हैं। कुंभ राशि वालों के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय सामान्य है, हालांकि फिर भी थोड़ी सावधानी बरतें। प्रेम संबंधों में सुधार होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। आप एक अच्छी वित्तीय स्थिति में होंगे।

उपाय- देवी कवच का पाठ करें। 

मीन राशि के लिए नवरात्रि राशिफल 2023

मीन राशि, यह आपके लिए औसत समय है। धन सम्बंधित मामलों के लिए यह समय बहुत अच्छा है। व्यापार  मामले में भी यह आपका एक अच्छा समय हो सकता है। मीन राशि वालों को विदेश में रोजगार के बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। आपके लिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है। प्रेम जीवन में थोड़ी उलझन रहेगी। 

उपाय- मां बगलामुखी के मंत्र का जाप करें। 

यदि आप चैत्र नवरात्रि 2023 के बारे में अधिक जानना चाहते हैं या ज्योतिष संबंधित कोई अन्य प्रश्न पूछना चाहते हैं, तो एस्ट्रोयोगी ज्योतिषियों से संपर्क करें

article tag
Navratri
Festival
article tag
Navratri
Festival
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!