क्या है नवंबर 2021 के व्रत और त्यौहारों के मासिक शुभ मुहूर्त, जानिए।

Mon, Nov 08, 2021
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Mon, Nov 08, 2021
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
क्या है नवंबर 2021 के व्रत और त्यौहारों के मासिक शुभ मुहूर्त, जानिए।

नवंबर माह में अनेक तीज-त्यौहार और व्रत आने वाले है इसलिए हम आपको नवंबर महीने के सभी त्यौहारों और व्रतों के मासिक शुभ मुहूर्त प्रदान कर रहे हैं।

 

नवंबर 2021 के तीज-त्यौहारों और व्रत के शुभ मुहूर्त 

नवंबर का महीना अंतहीन त्यौहारों, समारोहों और विवाहिक कार्यक्रमों से भरा है। इसका मतलब यह है कि ज्योतिषीय और व्यक्तिगत रूप से खरीदारी करने, नए संबंध बनाने, अपनी जीवनशैली को सुधारने और अवसरों में वृद्धि के लिए समय और दिन अनुकूल हैं। पिछला महीना कुछ लोगों के लिए अच्छा समय लेकर आया जबकि दूसरे लोगों के लिए सामान्य रहा। इसके विपरीत उनकी ये अवधि संघर्षों से भरी थी। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को उम्मीद है कि यह महीना सौभाग्य और खुशियां लेकर आएगा।

जो लोग ज्योतिष विद्या के बारे में नहीं जानते हैं, वे इस बात से अवगत नहीं है कि ग्रहों ने उनके भाग्य में क्या लिखा है। ज्योतिष शास्त्र में ग्रह, ग्रहों की चाल, भाव और उनकी युति लोगों के जीवन में होने वाली घटनाओं को व्यक्तिगत या सामूहिक रूप से प्रभावित करती हैं। इसलिए, हर व्यक्ति जानना चाहता है कि महत्वपूर्ण कार्यों को करने और निर्णय लेने के लिए सबसे शुभ समय कौन सा है?

और पढ़ें👉 आज का पंचांग➔  आज का शुभ मुहूर्त ➔  आज का  राहुकाल ➔  आज का चौघड़िया

किसी कार्य को शुभ मुहूर्त और शुभ दिन में संपन्न करने से लाभ, सफलता, समृद्धि एवं वृद्धि आदि की संभावनाएं प्रबल होती हैं। इसके विपरीत, अशुभ मुहूर्त में किया गया कार्य नकारात्मक रूप से आपके कार्य को प्रभावित करता है और कड़ी मेहनत के बावजूद असफलता प्राप्त होती है। 

आपको आपकी कड़ी मेहनत का फल मिले, इसलिये हम लेकर आए है नवंबर 2021 की शुभ तिथियों एवं मुहूर्त।

क्या कभी आपने सोचा है कि किसी विशेष दिन कुछ खरीदते हैं, तो वह आपके लिए भाग्यशाली सिद्ध हो जाता है, लेकिन कई बार ऐसा नहीं होता है। यह सब शुभ और अशुभ मुहूर्त के कारण होता है। हम आपको प्रदान कर रहे हैं नवंबर 2021 के शुभ मुहूर्त एवं तिथियां।

 

नवंबर 2021 में शुभ विवाह मुहूर्त

शादी हमारे जीवन का एक सबसे महत्वपूर्ण एवं पवित्र बंधन है। विवाह से पूर्व, विवाह बंधन में बंधने जा रहे दम्पति के सुखी-वैवाहिक जीवन और उनके आसपास से नकारात्मक ऊर्जाओं को दूर करने के लिए कई अनुष्ठानों और मुहूर्तों का विश्लेषण किया जाता है। हिंदू धर्म के सभी सोलहवें संस्कारों में से पंद्रहवां संस्कार विवाह का प्रतिनिधित्व करता है। सुखी एवं शांतिपूर्ण वैवाहिक जीवन के लिए, यह सुनिश्चित करना चाहिए कि विवाह शुभ तिथि और मुहूर्त पर हो। पंचांग के अनुसार, हर साल में कुछ दिन सदैव विवाह के लिए शुभ होते हैं जो इस प्रकार हैं- बसंत पंचमी, फुलेरा दूज, राम नवमी, सीता नवमी, पीपल पूर्णिमा, गंगा दशहरा, भड़ली नवमी, देवउठनी एकादशी।

यदि आप शादी करने की योजना बना रहे हैं या शादी करने के लिए शुभ तिथि की तलाश में है तो हम आपको नवंबर महीने की शुभ तिथियां एवं मुहूर्त प्रदान कर रहे हैं। 

  • 15 नवंबर, 2021, सोमवार, मुहूर्त: सुबह 06:44 से 06:44 तक (16 नवंबर की अगली सुबह) 

  • 16 नवंबर 2021, मंगलवार, मुहूर्त: सुबह 06:44 से दोपहर 01:43

  • 20 नवंबर, 2021, शनिवार, मुहूर्त: सुबह 06:48 से 06:48 तक (21 नवंबर की अगली सुबह)

  • 21 नवंबर, 2021, रविवार, मुहूर्त: सुबह 06:48 से 06:49 तक (22 नवंबर की अगली सुबह)

  • 28 नवंबर, 2021, रविवार, मुहूर्त: रात्रि 10:06 से सुबह 06:54 तक (29 नवंबर को)

  • 29 नवंबर, 2021, सोमवार, मुहूर्त: सुबह 06:54 से शाम 04:57 तक

  • 30 नवंबर, 2021, मंगलवार, मुहूर्त: सुबह 06:55 से संध्या 08:34 तक 

 

नवंबर 2021 में नया वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त 

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर व्यक्ति अपना वाहन खरीदना चाहता है। वाहन चाहे बड़ा हो या छोटा, वो जीवन को आसान और अधिक आरामदायक बनाता है। वाहन/गाड़ी खरीदते समय, हम सभी को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि नया वाहन अपने साथ सौभाग्य, समृद्धि और वृद्धि लेकर आए। यही वज़ह है कि प्रत्येक व्यक्ति को वाहन सदैव शुभ मुहूर्त, नक्षत्र या तिथि में खरीदना चाहिए।

नवंबर माह में वाहन/गाड़ी खरीदने की शुभ तिथियां इस प्रकार है:

  • 11 नवंबर, 2021, गुरुवार, मुहूर्त: सुबह 06:49 से सुबह 05:51 तक (नवंबर 12)

  • 21 नवंबर, 2021, रविवार, मुहूर्त: संध्या 07:47 से सुबह 06:49 (22 नवंबर)

  • 24 नवंबर, 2021, बुधवार, मुहूर्त: सुबह 06:51 से अगली सुबह 06:51 तक (25 नवंबर)

  • नवंबर 25, 2021, गुरुवार, मुहूर्त: सुबह 06:51 से संध्या 06:50 तक

  • 29 नवंबर, 2021, सोमवार, मुहूर्त: रात्रि 09:42 से सुबह 06:55 तक (30 नवंबर)

 

नवंबर 2021 में गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त 

सुरक्षा, शांति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है घर जो आपके परिवार का पालन-पोषण करने में मदद करता है। यही मुख्य कारण है कि अधिकतर लोग नया घर खरीदने या नए घर में प्रवेश से पहले पूजा करते हैं। गृह प्रवेश की पूजा को सदैव शुभ मुहूर्त और तिथि पर करें जो देवी-देवताओं का आशीर्वाद और सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह में वृद्धि का सबसे अच्छा उपाय है। गृह प्रवेश द्वारा घर में सुख, शांति, सौभाग्य और समृद्धि का आगमन होता है। यही कारण है कि प्रत्येक व्यक्ति शुभ तिथि, मुहूर्त एवं नक्षत्र में ही नए घर में प्रवेश करना चाहता है।

गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त और तिथियां इस प्रकार है:

  • 5 नवंबर 2021, शुक्रवार, मुहूर्त: सुबह 02:23 से अगली सुबह 06:37 तक (06 नवंबर)
  • 6 नवंबर 2021, शनिवार, मुहूर्त: सुबह 06:37 से रात्रि 11:39 तक, 
  • 10 नवंबर 2021, बुधवार, मुहूर्त: सुबह 08:25 से दोपहर 03:42 तक,
  • 20 नवंबर 2021, शनिवार, मुहूर्त: सुबह 06:48 से अगली सुबह 06:48 तक (21 नवंबर)
  • 29 नवंबर 2021, सोमवार, मुहूर्त: सुबह 06:54 से रात्रि 09:42 तक

 

नवंबर 2021 में जमीन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त

हर किसी के लिए संपत्ति या जमीन खरीदना एक सपने जैसा होता है। आप अपने करियर और व्यवसाय में वृद्धि प्राप्त कर रहे हैं और आप ज़मीन खरीदाने में सक्षम हो, तो यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आप ये कार्य भली प्रकार से करें। हम अन्य सभी कार्यों और महत्वपूर्ण चीज़ों की खरीदारी को सदैव शुभ मुहूर्त में करते हैं; इसी तरह जमीन या संपत्ति को भी शुभ मुहूर्त एवं तिथि पर ही खरीदें। शुभ तिथि एवं मुहूर्त में खरीदी गई सम्पति सौभाग्य के द्वार खोलती है। चाहे अंतिम भुगतान करना हो या कागजात पर हस्ताक्षर करना, इसे शुभ तिथि और समय पर करना चाहिए।

हम आपको जमीन या संपत्ति खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त एवं तिथियां प्रदान कर रहे है।

  • 05 नवंबर 2021, शुक्रवार मुहूर्त: सुबह 06:36 से अगली सुबह 06:37 तक (06 नवंबर)

  • 25 नवंबर 2021, गुरुवार मुहूर्त:संध्या 06:50 से अगली सुबह 06:52 तक (26 नवंबर)

  • 26 नवंबर 2021, शुक्रवार मुहूर्त: सुबह 06:52 से अगली सुबह 06:53 तक (27 नवंबर)

 

नवंबर 2021 में नामकरण समारोह के शुभ मुहूर्त

हमारा नाम हमारा प्रतिनिधित्व करता है और हमारा वर्णन करता है। एक व्यक्ति की पहचान होता है उसका नाम। यही वज़ह है कि नवजात शिशु का नामकरण संस्कार शुभ मुहूर्त में करना चाहिए। यह हिंदू धर्म के सोलह संस्कारों में से एक संस्कार है जो अत्यधिक महत्वपूर्ण माना गया है। शुभ मुहूर्त, तिथि और नक्षत्र में नामकरण संस्कार संपन्न करने से शिशु को बेहतर स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

यहां हम आपको नवंबर 2021 में नामकरण संस्कार की शुभ तिथियां एवं मुहूर्त प्रदान कर रहे है।

  • 01 नवंबर, 2021, सोमवार, मुहूर्त: दोपहर 12:53 से अगली सुबह 06:32 तक (2 नवंबर)

  • 05 नवंबर 2021, शुक्रवार, मुहूर्त: रात्रि 02:23 से अगली शाम 06:35 तक (06 नवंबर)

  • 10 नवंबर, 2021, बुधवार, मुहूर्त: सुबह 06:03 से अगली सुबह 06:38 तक (11 नवंबर)

  • 11 नवंबर, 2021, गुरुवार, मुहूर्त: सुबह 06:39 से दोपहर 03:59 बजे तक

  • 14 नवंबर, 2021, रविवार, मुहूर्त: शाम 04:31 से अगली सुबह 06:41 तक (15 नवंबर)

  • 15 नवंबर, 2021, सोमवार, मुहूर्त: सुबह 06:42 से अगली सुबह 06:42 तक (16 नवंबर)

  • 21 नवंबर, 2021, रविवार, मुहूर्त: सुबह 06:47 से अगली सुबह 06:47 तक (22 नवंबर)

  • 24 नवंबर, 2021, बुधवार, मुहूर्त: शाम 04:29 से संध्या 06:49 बजे तक (25 नवंबर)

  • 25 नवंबर, 2021, गुरुवार, मुहूर्त: सुबह 06:50 से शाम 06:49 बजे तक

  • 29 नवंबर, 2021, सोमवार, मुहूर्त: सुबह 06:53 से अगली सुबह 06:53 तक (30 नवंबर)

 

नवंबर 2021 में नया व्यापार शुरू करने के लिए शुभ मुहूर्त 

कड़ी मेहनत और निर्णय आपके कार्य को सफल तब बनाते है जब इन्हे सही समय पर किया जाए। यह बात उन सभी पर लागू होती है जो नया व्यवसाय या नये काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं। नए व्यापार करने के लिए शुभ मुहूर्त कब है? क्या आप जान सकते हैं? हां। ज्योतिष द्वारा आप किसी भी व्यवसाय का आरम्भ करने के लिए शुभ मुहूर्त के बारे में जान सकते है कि कौन सा समय आपके व्यवसाय की सफलता के लिए सर्वोत्तम होगा। अगर आप भी नए व्यवसाय को शुरू करने के बारे में सोच रहे है तो हम आपको नवंबर महीने की तिथियां एवं शुभ मुहूर्त प्रदान कर रहे है जिससे आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। 

नवंबर 2021 में नया व्यापार शुरू करने की तिथि इस प्रकार है:

  • 01 नवंबर: मुहूर्त: सुबह 07:04 से दोपहर 2:41 बजे तक
  • 05 नवंबर: मुहूर्त: सुबह 07:41 से 08:03 बजे तक,  सुबह 10:21 से दोपहर 15:35 तक,  शाम 17:00 से 18:35 तक
  • 13 नवंबर : मुहूर्त: शाम 16:28 से 18:05 तक
  • 14 नवंबर: मुहूर्त: सुबह 09:46 से शाम 6:24 तक
  • 19 नवंबर: मुहूर्त: सुबह 07:18 से दोपहर 13:12 तक, दोपहर 14:40 से संध्या 19:36 तक

 

नवंबर 2021 के प्रमुख तीज-त्यौहार

  • धनतेरस: 04 नवंबर, गुरुवार 

  • नरक चतुर्दशी: 04 नवंबर , गुरुवार 

  • दिवाली/दीपावली: 04 नवंबर, गुरुवार

  • गोवर्धन पूजा: 05 नवंबर, शुक्रवार

  • भाई दूज: 06 नवंबर, शनिवार 

  • छठ पूजा (प्रतिहार षष्ठी/सूर्य षष्ठी): 10 नवंबर, बुधवार 

  • गोपाष्टमी:11 नवम्बर, गुरूवार

  • देवउठनी एकादशी: 14 नवंबर, रविवार

  • तुलसी विवाह: 15 नवम्बर, सोमवार

  • कार्तिक पूर्णिमा: 19 नवम्बर, शुक्रवार 

  • गुरु नानक जयंती: 19 नवंबर, शुक्रवार

  • गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस: 24 नवंबर, बुधवार 

  • हनुका का पहला दिन: 29 नवंबर, सोमवार 

 

नवंबर 2021 के प्रमुख ग्रह गोचर

  1. बृहस्पति कुंभ राशि में: 21 नवंबर, रविवार, सुबह 02:06 बजे

  2. बुध तुला राशि में: 2 नवंबर मंगलवार, सुबह 10:05 बजे

  3. बुध वृश्चिक राशि में: 21 नवंबर, रविवार, सुबह 04:59 बजे

  4. वृश्चिक राशि में सूर्य: 16 नवंबर, मंगलवार, दोपहर 01:18 बजे

article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!