शुक्र गोचर 2023 : शुक्र देव कर रहे हैं कुंभ राशि में गोचर! जानें किन तीन राशियों की चमकेगी किस्मत

Wed, Jan 18, 2023
गुरु श्रीराम
 गुरु श्रीराम के द्वारा
Wed, Jan 18, 2023
Team Astroyogi
 गुरु श्रीराम के द्वारा
article view
480
शुक्र गोचर 2023 : शुक्र देव कर रहे हैं कुंभ राशि में गोचर! जानें किन तीन राशियों की चमकेगी किस्मत

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शुक्र ग्रह कुंडली में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस ग्रह को बेहद शुभ ग्रह माना जाता है। अगर ये जातक की जन्म कुंडली में अच्छी स्थिति में हैं तो यह न केवल लग्न को प्रभावित करते हैं बल्कि सकारात्मक परिणाम भी देते हैं। शुक्र ग्रह सौन्दर्य, आकर्षण, रोमांस और भौतिक सुख के कारक माने जाते हैं। शुक्र को ऐसा ग्रह माना जाता है जो मानव जीवन में भौतिक और आध्यात्मिक विकास दोनों प्रदान करता है। जिस व्यक्ति का शुक्र अच्छा होता है उसे जीवन में ढेर सारी खुशियां मिलती हैं।

शुक्र ग्रह, वृषभ और तुला राशि के स्वामी ग्रह होते हैं। इस ग्रह की नीच राशि कन्या मानी जाती है जबकि मीन इसकी उच्च राशि होती है। इस प्रकार शु्क्र ग्रह (Planet Shukra) जिन लोगों की कुंडली में कमजोर स्थिति में होते हैं। उन्हें अक्सर वित्त संबंधी परेशानियां और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं अगर जातक की कुंडली में शुक्र अनुकूल भाव में हों तो व्यक्ति को सभी तरह के भौतिक सुख और सुविधाएं प्राप्त होते हैं। 

कुंभ राशि में शुक्र गोचर 2023 सभी राशियों को विभिन्न प्रकार से प्रभावित करेगा। आइए जानते हैं कि आपकी राशि पर इसका क्या प्रभाव पड़ सकता है।  

आइए जानते हैं सभी 12 राशियों पर शुक्र गोचर का प्रभाव।

साल 2023 में शुक्र 22 जनवरी 2023 को कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। यह गोचर भारतीय मानक समय के अनुसार (IST), शाम 04:03 (shukra gochar 2023 date) पर होगा। कुंभ राशि में शुक्र का गोचर, विभिन्न राशियों को महत्वपूर्ण ढंग से प्रभावित करेगा। कुछ राशियों पर इसका सकारात्मक प्रभाव हो सकता है वहीं कुछ राशियों को ये नकारात्मक तरीके से भी प्रभावित कर सकता है। आइए प्रत्येक राशि के आधार पर जानते हैं कि शुक्र गोचर आपके लिए कैसा रहेगा।

शुक्र के कुंभ राशि में गोचर का मेष राशि पर प्रभाव

जो लोग एक नया बिजनेस शुरू करने पर विचार कर रहे हैं, उनके लिए यह एक अच्छा समय होगा। इसी के साथ यह समय लवर्स के लिए भी कई ख़ुशनुमा पल लेकर आएगा, लेकिन निवेश करने के लिए यह समय अच्छा नहीं है। इस दौरान मेष राशि वालों को निवेश करने से पहले सभी उपलब्ध विकल्पों पर विचार करने की जरूरत है।

उपाय- "ओम नमः शिवाय" का 108 बार पाठ करें।

शुक्र के कुंभ राशि में गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव

वृषभ राशि पर शुक्र का स्वामित्व होता है। इस प्रकार वृषभ राशि के जातकों को इस गोचर से बहुत लाभ होगा। जो लोग नए प्रोजेक्ट्स पर विचार कर रहे हैं वे उचित निवेश कर सकते हैं और उचित लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा रियल एस्टेट कारोबार के लिए भी ये समय बहुत अच्छा है। स्टूडेंट्स के लिए यह समय आनंदमय रहेगा। हालांकि जीवनसाथी के बीच किसी तरह की अनबन हो सकती है। किसी भी नई घटना या उद्यम पर निर्णय लेने से पहले, आपको इस अवधि के दौरान एक सफल परिणाम सुनिश्चित करने के लिए अच्छे से जरूर सोचना चाहिए।

उपाय- प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।

शुक्र के कुंभ राशि में गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव

इस दौरान मिथुन राशि वालों को कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। वहीं करियर में बदलाव का विचार करने वालों को सफलता मिल सकती है, लेकिन इस दौरान प्रमोशन मिलना मुश्किल होगा। मिथुन राशि के जो लोग सैलरी पर काम करते हैं उनको वेतन वृद्धि प्राप्त हो सकती है, इसलिए उन्हें धैर्य रखना चाहिए। उनके लिए नौकरी बदलने का यह अच्छा समय नहीं है।

उपाय- प्रतिदिन सुबह एक बार रुद्राष्टकम का पाठ करें।

शुक्र के कुंभ राशि में गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव

2023 में शुक्र का कुंभ राशि में गोचर, कर्क राशि वालों के लिए आर्थिक रूप से एक समृद्ध समय ला सकता है। इस दौरान आपके पास मजबूत सामाजिक और भावनात्मक स्थिति होगी। कर्क राशि के स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे फोकस रहें क्योंकि इस दौरान सफलता मिलने की अधिक संभावना है। यह अवधि नए बिजनेस के लिए भी नए अवसर प्रदान कर सकती है। निवेश करने की सोच रहे लोगों के पास भी इन्वेस्टमेंट करने का अभी अच्छा मौका है। इसके अलावा आपके किसी तीर्थ यात्रा पर जाने की भी संभावना है।

उपाय- प्रतिदिन 108 बार “ॐ हं हनुमते नमः” का जाप करें।

शुक्र के कुंभ राशि में गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव

निवेश के लिए यह अवधि बहुत ही फलदायी परिणाम दे सकती है। इसके साथ ही स्टूडेंट्स में इस अवधि के दौरान प्रतियोगी परीक्षा को पास करने की क्षमता होगी। जिससे वे अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। जो लोग रियल एस्टेट में निवेश कर रहे हैं उन्हें इस दौरान उचित रिटर्न मिल सकता है। सिंह राशि के कुछ जातकों की नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है और यह आपके लिए बहुत ही फलदायी रहेगा। जो लोग सैलरी पर काम कर रहे हैं, उनके लिए यह अवधि अच्छी है हालांकि व्यवसायियों को इस समय कष्ट हो सकता है।

उपाय- प्रतिदिन एक बार दुर्गा कवच का पाठ करें।

शुक्र के कुंभ राशि में गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव

आपको इस समय खुश रहने का अधिकार है और इस समय आप ढेर सारी खुशियों का अनुभव करेंगे। जो लोग नई जगहों को एक्सप्लोर करने का विचार कर रहे हैं, वे सफल हो सकते हैं। कन्या राशि के जातकों को नए एडवेंचर्स को शुरू करने, नए आयोजनों में शामिल होने और नए लोगों से मिलने के अवसर मिल सकते हैं। लवर्स को सलाह दी जाती है कि वे अपने रिश्ते को बचाने के लिए थोड़ा सावधान रहें और एक दूसरे के साथ समय बिताएं। इस दौरान शेयर बाजार निवेश आपको अपेक्षित रिटर्न दे सकता है।

उपाय- प्रतिदिन 108 बार "ओम ह्रीं" का जाप करें।

शुक्र के कुंभ राशि में गोचर का तुला राशि पर प्रभाव

यह गोचर आपको विकास के लिए पर्याप्त ऊर्जा प्रदान करेगा। इस दौरान तुला राशि के जातकों में आध्यात्मिक, भौतिक और आर्थिक उन्नति की संभावना है। जो लोग नया व्यवसाय शुरू करने पर विचार कर रहे हैं वे ऐसा कर सकते हैं और समृद्ध हो सकते हैं। हालांकि, नौकरी बदलने के लिए समय अवधि आदर्श नहीं है। आपको उसी स्थान पर कार्य करना चाहिए जहां आप अभी हैं, क्योंकि आपको अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए वेतन वृद्धि मिल रही होगी। तुला राशि के जो लोग निवेश करने पर विचार कर रहे हैं उन्हें अभी इन्वेस्टमेंट करना चाहिए क्योंकि विकास के अवसर मिल सकते हैं। स्टूडेंट्स इस समय अवधि के दौरान नौकरी प्राप्त करने में सक्षम हो सकते हैं।

उपाय- प्रतिदिन श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 15 का पाठ करें।

शुक्र के कुंभ राशि में गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव

इस दौरान आप अनिश्चितता का अनुभव करेंगे, लेकिन आपको कई नए अवसर भी मिल सकते हैं। करियर में बदलाव पर विचार कर रहे लोगों के लिए यह एक उत्कृष्ट समय है। आपको एक अच्छा वेतन वृद्धि और उचित प्लेसमेंट प्राप्त हो सकता है। लवबर्ड्स को इस समय सावधान रहना चाहिए क्योंकि मतभेद हो सकते हैं। वृश्चिक राशि वाले जो लोग नया घर खरीदने का विचार कर रहे हैं, वे सफल हो सकते हैं।

उपाय- प्रतिदिन 15 मिनट के लिए "ओम" का जाप करें।

शुक्र के कुंभ राशि में गोचर का धनु राशि पर प्रभाव

इस दौरान आपको अपने जीवन में तरक्की के नए मौके मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। धनु राशि के जातकों के स्वास्थ्य संबंधी समस्या का समाधान होगा और प्रसन्नता भरपूर रहेगी। इसके अलावा आपको निवेश से भी उचित लाभ मिल सकता है। इस दौरान आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन भागीदारों के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। कोई शांतिपूर्ण समाधान निकालने का प्रयास करें। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए यह अच्छा समय नहीं है।

उपाय- “ॐ नमः शिवाय” का 108 बार जाप करें।

शुक्र के कुंभ राशि में गोचर का मकर राशि पर प्रभाव

मकर राशि के जातकों के लिए यह समय फलदायी रहेगा। पिछले दिनों में आपने जो भी योजना बनाई थी, वह पूरी होगी। हालांकि स्टूडेंट्स के लिए यह एक चुनौतीपूर्ण अवधि होने वाली है क्योंकि उनके लिए ध्यान केंद्रित करना मुश्किल हो सकता है। मकर राशि वाली गृहणियां, इस दौरान प्रसन्न रहेंगी क्योंकि उन्हें अपने पार्टनर से पर्याप्त सहयोग प्राप्त होगा। इसके अलावा निवेश के लिए यह समय अच्छा नहीं है क्योंकि उचित रिटर्न नहीं मिल पाएगा।

उपाय- "ओम नमो भगवते वासुदेवाय" का 108 बार जप करें।

शुक्र के कुंभ राशि में गोचर का कुंभ राशि पर प्रभाव

कुंभ राशि के जातकों को इस गोचर में शुक्र से सबसे अधिक लाभ होगा। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी। आप सामाजिक रूप से मजबूत और भावनात्मक रूप से संतुलित होंगे। कुंभ राशि के जो लोग नए व्यवसाय शुरू करने पर विचार कर रहे हैं, वे प्रसन्न रहेंगे क्योंकि वे नए प्रोजेक्ट्स को लॉन्च करने में सक्षम होंगे। वेतनभोगी लोगों को इस अवधि से लाभ हो सकता है क्योंकि उन्हें उचित वृद्धि प्राप्त होगी। हालांकि, प्रेमी जातकों को अपने पार्टनर के अलग-अलग विचारों के कारण अपने रिश्ते में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय- प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

शुक्र के कुंभ राशि में गोचर का मीन राशि पर प्रभाव

मीन राशि के जातकों को विकास के पर्याप्त अवसर मिल सकते हैं। इस दौरान आप नए प्रोजेक्ट्स पर विचार करेंगे। मीन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। हालांकि आप भावनात्मक रूप से थोड़े कमजोर रहेंगे, लेकिन सामाजिक रूप से मजबूत रहेंगे। अगर आप नए प्रोजेक्ट प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है। आपको सफलता मिल सकती है, लेकिन थोड़ी मेहनत लगेगी। कारोबारियों के लिए यह समय अच्छा रहेगा क्योंकि उन्हें अपने निवेश पर अच्छा रिटर्न मिलेगा।

उपाय- प्रतिदिन 108 बार “ओम नमो नारायणाय” का जाप करें।

शुक्र गोचर सभी को पर्याप्त अवसर प्रदान करेगा जब तक हमें खुद पर और ईश्वर पर विश्वास है। क्योंकि ये सच है कि यदि आपके पास विश्वास है, तो आप पहाड़ को भी हिला सकते हैं। इस प्रकार खुद पर विश्वास रखें कि यह समय आपके लिए बहुत ही लाभदायक हो सकता है। अगर आप अपने कर्म पर ध्यान देंगे तो आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। इस दौरान आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण कारक है अपने सहयोगियों से प्यार करना, अपने वरिष्ठों का सम्मान करना और सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखते हुए अपने सहकर्मियों का सहयोग करना।

नोट: ऊपर दिए गए सभी पूर्वानुमान सामान्य हैं, इसलिए व्यक्तिगत परिणाम कुछ अलग भी हो सकते हैं। व्यक्तिगत पूर्वानुमान के लिए, आपको एस्ट्रोयोगी पर एक पेशेवर ज्योतिषी के साथ निजी रूप से कंसल्ट करना चाहिए। 

क्या आप शुक्र गोचर के प्रभावों से जुड़ी अधिक जानकारी पाना चाहते हैं? अगर हां तो व्यक्तिगत पूर्वानुमान के लिए प्रसिद्ध ज्योतिषी गुरु श्रीराम से संपर्क करें

गुरु श्रीराम
गुरु श्रीराम के द्वारा
article tag
Planetary Movement
गुरु श्रीराम के द्वारा
article tag
Planetary Movement
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!