Surya Gochar 2024: 13 अप्रैल को होगा सूर्य का मेष राशि में गोचर! जानें आपकी राशि पर इसका प्रभाव।

Mon, Apr 08, 2024
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Mon, Apr 08, 2024
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
Surya Gochar 2024: 13 अप्रैल को होगा सूर्य का मेष राशि में गोचर! जानें आपकी राशि पर इसका प्रभाव।

Surya Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष में सूर्य आत्मा, आत्मविश्वास, अहंकार, आत्म-सम्मान और पवित्रता का प्रतिनिधित्व करता है। सूर्य जिन लोगों की कुंडली में मजबूत स्थिति में होता है वे आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं और उन्हें समाज में मान सम्मान मिलता है। वहीं अगर कुंडली में सूर्य कमजोर है तो व्यक्ति को आत्मविश्वास में कमी, अहंकार संबंधी मुद्दों का सामना करना पड़ता है। अगर सूर्य अशुभ स्थिति में होता है तो यह आपके पिता के साथ आपके संबंधों को भी प्रभावित कर सकता है। अप्रैल 2024 में सूर्य मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं। यह गोचर राशि चक्र की सभी 12 राशियों को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित करेगा।

सूर्य का मेष राशि में गोचर 2024 कब होगा? जानें इसके प्रभाव

सूर्य का मेष राशि में गोचर, 13 अप्रैल 2024 को रविवार के दिन होगा। सूर्य प्रत्येक राशि में एक महीने का समय बिताते हैं। मेष राशि में सूर्य का गोचर प्रत्येक राशि को अलग-अलग तरीके से प्रभावित करेगा। सूर्य गोचर के परिणाम इस बात पर भी निर्भर करेंगे कि आपकी कुंडली में सूर्य किस स्थिति में है। तो चलिए जानते हैं सूर्य गोचर का मेष से लेकर मीन राशि वालों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

free consultation

सूर्य गोचर 2024 का मेष राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा?  

सूर्य का मेष राशि में गोचर, मेष राशि वालों के लग्न भाव पर प्रभाव डालेगा। इस सूर्य गोचर के दौरान, आपको अपने वैवाहिक जीवन में अपनी पत्नी के साथ या बिजनेस में अपने पार्टनर के साथ अनबन को लेकर थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। आपको इस समय अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू कर रहे हैं तो आपके लिए अभी इस पर विचार करना जरूरी है। काम पर, आपका किसी महिला या कलीग के साथ टकराव भी हो सकता है। इस सूर्य गोचर में मेष राशि वाले भरपूर आत्मविश्वास और शक्ति का अनुभव करेंगे।  

उपाय: सूर्योदय के समय सूर्य को अर्घ्य दें।

सूर्य गोचर 2024 का वृषभ राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा? 

सूर्य गोचर 2024 के दौरान, वृषभ राशि के लोग बहुत अधिक खर्च करेंगे और कुछ लोग लंबी यात्राओं पर भी जाएंगे। आप थोड़ा तनाव भी महसूस करेंगे। सूर्य इस सूर्य गोचर के दौरान, वृषभ राशि वालों के बारहवें भाव में होंगे। आपको इस अवधि में धन हानि, दुश्मनों से निपटने और अपने और अपनी माँ दोनों के स्वास्थ्य की देखभाल करने के बारे में सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको कार या घर जैसी फैंसी चीज खरीदने से पहले, इसके बारे में सोचना चाहिए क्योंकि आप उन चीजों पर बहुत अधिक खर्च कर सकते हैं जिनकी आपको आवश्यकता नहीं है।

उपाय: सूर्योदय के समय आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। 

सूर्य गोचर 2024 का मिथुन राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा ?

सूर्य गोचर मिथुन राशि वालों की कुंडली के ग्यारहवें भाव में होगा। मेष राशि में सूर्य का गोचर, आपके काम में अच्छे बदलाव लेकर आएगा। इस अवधि में शनि भी मिथुन राशि को प्रभावित कर रहा है, इसलिए आप धन के मामलों में या अपनी नौकरी में धीमी प्रगति का अनुभव कर सकते हैं। भले ही आपको काम पर सम्मान और प्रशंसा मिलेगी, लेकिन आप फिर भी लाभ कमाने के बारे में चिंता कर सकते हैं। हालांकि, इस सूर्य गोचर के दौरान, वर्क फील्ड में आपको प्रमोशन या पुरस्कार मिल सकता है। आप समाज में अधिक सम्मान प्राप्त करेंगे, लेकिन आपको अपने बच्चों के साथ संघर्ष के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। यात्रा या नई संपत्ति खरीदने की भी संभावना है।

उपाय: शनिवार के दिन गरीब और बेघर लोगों को काले कारपेट का दान करें।

सूर्य गोचर 2024 का कर्क राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा? 

कर्क राशि के दसवें भाव में सूर्य गोचर के दौरान, आपको सरकार, सीनियर्स और अपने पिता से भी समर्थन प्राप्त हो सकता है। सरकार से संबंधित क्षेत्रों या नौकरियों में काम करने वालों के लिए यह गोचर विशेष रूप से अच्छा रहेगा। आपकी कड़ी मेहनत को आपके सीनियर्स द्वारा पहचाना जाएगा, और आप काम पर ज्यादा समय बिता सकते हैं। मेष राशि में सूर्य गोचर के दौरान, सूर्य कर्क राशि वालों के चौथे भाव पर भी दृष्टि डालेगा। यह एक नया घर या वाहन खरीदने के संकेत दे रहा है। नई नौकरी की तलाश करने वालों को लंबे इंतजार के बाद नौकरी के कुछ शानदार अवसर प्राप्त हो सकते हैं। 

उपाय: रविवार को सूर्योदय के समय आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।

यह भी पढ़ें: ये सात रत्न आपको दिला सकते है सुख-समृद्धि

सूर्य गोचर 2024 का सिंह राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

सूर्य का मेष राशि में गोचर, सिंह राशि वालों के नौंवे भाव पर प्रभाव डालेगा। यह आध्यात्मिक गतिविधियों और लंबी यात्राओं के लिए एक अच्छा समय हो सकता है। आप धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल लोगों से मिल सकते हैं। यदि आप लंबी दूरी की यात्रा करने की प्रतीक्षा कर रहे हैं, तो इस समय इसकी अच्छी संभावना है। हालांकि, सिंह राशि वाले लोगों को अपने बॉस और पिता के साथ बहस के बारे में सावधान रहने की जरूरत है। अपने सामाजिक दायरे में किसी के साथ विवाद में पड़ने से बचना महत्वपूर्ण है।

उपाय: महिलाओं और भाई-बहनों के साथ अच्छे से रहें।

सूर्य गोचर 2024 का कन्या राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

सूर्य जब कन्या राशि में गोचर करेंगे तो यह कन्या राशि वालों के आठवें भाव में परिवर्तन लाएगा। इस सूर्य गोचर के दौरान, आपको खर्च में वृद्धि, यात्राएं, स्वास्थ्य समस्याएं और आत्मविश्वास में कमी देखने को मिल सकती है। इस अवधि में अगर आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाले हैं तो आपको बहुत सोच-विचार करने के बाद ही फैसला करना चाहिए। कन्या राशि वाले शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से कमजोरी महसूस कर सकते हैं। इसलिए आपको ध्यान या मंत्र जाप करने का सुझाव दिया जाता है। 

उपाय: अपने लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा व्यवहार करें और जरूरतमंद लोगों की मदद करें। 

सूर्य गोचर 2024 का तुला राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा?  

इस महीने सूर्य का मेष राशि में गोचर, तुला राशि वालों के सातवें भाव में बदलाव लाएगा। सूर्य गोचर में आप कलीग्स, बिजनेस पार्टनर, दोस्तों और अपने जीवनसाथी के साथ असहमति का अनुभव कर सकते हैं। इस सूर्य गोचर के दौरान आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा, वरना आपको उन लोगों के साथ मतभेद का सामना करना पड़ सकता है जिनसे आप रोजाना मिलते हैं और बात करते हैं। तुला राशि वाले जो लोग नौकरीपेशा में हैं उन्हें प्रमोशन या नए अवसरों के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

उपाय: रोज़ सुबह सूर्य को अर्घ्य दें। 

सूर्य गोचर 2024 का वृश्चिक राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

सूर्य वृश्चिक राशि वालों की कुंडली के छठवें भाव में परिवर्तन लाएंगे। यह गोचर वृश्चिक राशि के लोगों को विभिन्न चुनौतियों से राहत दिला सकता है। आपको काम पर मान्यता, इंक्रीमेंट या प्रमोशन प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे लोगों में अचानक सुधार देखने को मिल सकता है। इस अवधि में आप अपने शत्रुओं पर भी विजय प्राप्त करने में सक्षम होंगे। इस सूर्य गोचर के दौरान, वृश्चिक राशि वालों के लिए यात्रा के साथ-साथ कुछ खर्च आने की भी संभावना है। 

उपाय: शनिवार के दिन गरीब और बुजुर्गों को खाना खिलाएं। साथ ही किसी वृद्धा आश्रम में सेवा करें। 

सूर्य गोचर 2024 का धनु राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

अप्रैल 2024 में सूर्य मेष राशि में गोचर करेंगे, इस सूर्य गोचर के दौरान, सूर्य धनु राशि वालों के पांचवे भाव पर प्रभाव डालेंगे। इस सूर्य गोचर अवधि में आप धीमी प्रगति का अनुभव कर सकते हैं। आप अपने करियर और पर्सनल लाइफ को लेकर असंतुष्ट महसूस करेंगे। हालांकि अगर आप थोड़ा धैर्य रखें तो आपको कुछ लाभ देखने को भी मिल सकता है। धनु राशि वालों को अपने स्वास्थ्य को लेकर भी थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।

उपाय: आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। 

यह भी पढ़ें: बिजनेस में हो रहा है नुकसान? तो जरूर करें ये उपाय।

सूर्य गोचर 2024 का मकर राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

सूर्य गोचर 2024 मकर राशि वालों के चौथे भाव को प्रभावित करेगा। सूर्य के मेष राशि में गोचर के दौरान, आपको काम पर अपने सीनियर्स से और पर्सनल लाइफ में अपनी मां के साथ किसी भी तरह के तनाव से सावधान रहने की आवश्यकता है। इस सूर्य गोचर अवधि में मकर राशि वाले शांति की कमी महसूस कर सकते हैं। इसके साथ ही अपनी मां को लेकर भी आप चिंता में रह सकते हैं और आपकी अपनी मां के साथ बहस भी हो सकती है। आप छोटी-छोटी बातों पर चिढ़ सकते हैं इसलिए आपको मेडिटेशन करने की सलाह दी जाती है। 

उपाय: शुक्रवार के दिन गाय को गुड़ और ब्रेड खिलाएं। साथ ही रोज़ाना परफ्यूम और रूम फ्रेशनर्स का उपयोग करें। 

सूर्य गोचर 2024 का कुंभ राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

कुंभ राशि वालों के लिए, सूर्य का मेष राशि में गोचर अनुकूल समय लेकर आएगा। सूर्य इस गोचर के दौरान, कुंभ राशि वालों के तीसरे भाव में परिवर्तन लाएगा। आप अपने सोशल सर्कल में सबसे विशेष दिखाई देंगे। आपकी पर्सनैलिटी में निखार आएगा और  दूसरों के साथ बातचीत करने का तरीका बेहतरीन हो जाएगा। इस सूर्य गोचर के दौरान, छोटी यात्राओं और आध्यात्मिक कार्यों के होने की भी संभावना है। आप कुछ नई चीजें सीखने का प्रयास कर सकते हैं। अगर आप कोई नया काम या बिजनेस शुरू करने वाले हैं तो आपके लिए यह अवधि अच्छी हो सकती है। इसके अलावा इस सूर्य गोचर अवधि में, आपके सभी आर्थिक मुद्दे भी सुलझ सकते हैं। 

उपाय: हर मंगलवार को हनुमान मंदिर में लाल फूल चढ़ाएं। 

सूर्य गोचर 2024 का मीन राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

सूर्य मीन राशि वालों की कुंडली के दूसरे भाव में होंगे। सूर्य के मेष राशि में गोचर के दौरान, मीन राशि वाले अपने वित्त और धन के बारे में चिंतित महसूस कर सकते हैं। आपको ऐसा लग सकता है कि आपको दूसरों से वह समर्थन नहीं मिल रहा है जिसकी आपको आवश्यकता है। आपके लिए इस सूर्य गोचर के दौरान, अपने खान-पान और स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना जरूरी है। इस अवधि में मीन राशि वालों को अनावश्यक यात्राओं से भी बचना चाहिए।

उपाय: हर सोमवार और गुरूवार शिव मंदिर जाएं। 

यह सूर्य के मेष राशि में गोचर की सामान्य भविष्यवाणियां हैं। अगर आप अपनी जन्मकुंडली के आधार पर सटीक भविष्यवाणियां पाना चाहते हैं या सूर्य को मजबूत करने के उपाय जानना चाहते हैं तो आप एस्ट्रोयोगी के विशेषज्ञ ज्योतिष सिद्धार्थ से संपर्क कर सकते हैं।

article tag
Planetary Movement
article tag
Planetary Movement
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!