टैरो राशिफल से जानें क्या नया लेकर आएगा मार्च का महीना?

Wed, Feb 21, 2024
टैरो सोनिया
 टैरो सोनिया के द्वारा
Wed, Feb 21, 2024
Team Astroyogi
 टैरो सोनिया के द्वारा
article view
480
टैरो राशिफल से जानें क्या नया लेकर आएगा मार्च का महीना?

Tarot Monthly Rashifal 2024: साल का सबसे बेहतरीन महीना यानी मार्च शुरू हो रहा है। यह महीना धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व रखता है। महाशिवरात्रि और होली का त्योहार इस महीने को अधिक खास बना देता है। मार्च का महीना अंक 3 से जुड़ा है और इस अंक पर देव गुरु बृहस्पति का शासन होता है। बृहस्पति स्वास्थ्य, धन, समृद्धि, शिक्षा, धर्म और आध्यात्मिकता का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसके अलावा विदेश यात्रा और व्यापार को भी प्रभावित करता है।

टैरो भविष्यवाणियां के अनुसार, सभी 12 राशियों के लिए कैसा होगा मार्च का महीना?

तो आइए टैरो भविष्यवाणियों से जानते हैं कि सभी 12 राशियों के लिए मार्च का महीना कैसा रहेगा? यहां आप जानेंगे कि इस महीने में आने वाले अवसरों और चुनौतियों के लिए आपको क्या उपाय करने चाहिए। इन उपायों का आप आसानी से पालन कर सकेंगे।

मेष राशि के लिए मार्च 2024 की टैरो भविष्यवाणियां 

प्रिय मेष राशि वालों, आज आपको इस मार्च महीने में भाग्य का आशीर्वाद मिलेगा। आपको इन सभी सकारात्मक ऊर्जाओं को अपनाने के लिए तैयार रहना चाहिए। टैरो रीडिंग मार्च 2024 के अनुसार, आपको प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों लेवल पर सफलता प्राप्त होगी। अगर आप परमात्मा पर पूर्ण विश्वास रखते हैं तो आपको लव, हेल्थ, करियर, और आध्यात्मिक क्षेत्र में विकास देखने को मिलेगा। इस महीने आपको सभी नकारात्मक ऊर्जा और लोगों को समझदारी के साथ दूर करने की जरूरत होगी। इस महीने का हर दिन आपके लिए जादुई होगा तो इसका पूरा आनंद उठाएं।        

उपाय- कम से कम 30 मिनट तक हर रोज गहन ध्यान या साधना करें। 

वृषभ राशि के लिए मार्च 2024 की टैरो भविष्यवाणियां

प्रिय वृषभ राशि वालों, यह आपके लिए बाहर जाने और प्रकृति के साथ समय बिताने का अच्छा अवसर हो सकता है। बसंत के मौसम, सुन्दर पार्क व रंग-बिरंगे फूलों का आनंद लें। आपको इस तरह की फ्लॉवर थेरेपी और प्लांट हीलिंग की सख्त आवश्यकता है। मार्च 2024 की टैरो भविष्यवाणियां, आपको सलाह देती हैं कि अपने घर के सभी कमरों में भी फूल रखने की कोशिश करें। एरोमा थेरेपी आपको शांत रखने में और स्वास्थ्य संबंधी फायदा पहुंचाने में मदद करेगी। आपके भीतर न कोई गुस्सा होगा, न शिकायत और न ही कोई झुंझलाहट। आप केवल खुशी की भावना महसूस करेंगे। यह आपके लिए खुश होने और मानसिक रूप से स्वस्थ होने का समय है।                      

उपाय- रोज़ाना लैवेंडर एरोमा का उपयोग करें।  

मिथुन राशि के लिए मार्च 2024 की टैरो भविष्यवाणियां

प्रिय मिथुन राशि वालों, यह वर्ष का वह समय है जब आप अपने विस्तारित परिवार के साथ मिल सकते हैं और एक साथ लंच व ब्रंच का आनंद ले सकते हैं। घर पर देर रात तक प्रियजनों के साथ फिल्में देखना और परिवार के साथ बॉन्डिंग करना, इस दौरान आपकी प्राथमिकता होगी। इस माह आप किसी यात्रा की योजना बना सकते हैं या आपके परिवार के कुछ सदस्य आपसे मिलने आ सकते हैं या आप उनके पास जाकर क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। नई यादें बनाने और पुरानी यादों को संजोने का यह सही मौका है। मार्च 2024 के टैरो मासिक राशिफल के अनुसार, कुछ समय के लिए आपका कार्य जीवन आपकी पहली प्राथमिकता नहीं होगा। अभी आपके लिए यही उचित होगा क्योंकि अभी यह पार्टी करने और जश्न मनाने का समय है। अपनों के साथ का आनंद लें और एक अच्छा समय बिताएं।

उपाय- आयुर्वेद और शरीर के आधार पर अपनी डाइट का प्रबंधन करें। 

कर्क राशि के लिए मार्च 2024 की टैरो भविष्यवाणियां

प्रिय कर्क राशि वालों, इस महीने आपका पूरा ध्यान आपके स्वास्थ्य पर होगा। पौष्टिक डाइट अपनाना, नियमित व्यायाम करना, ध्यान करना और एक संतुलित जीवन शैली बनाए रखना आपके लिए सबसे अच्छा होगा। अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना, आपके लिए सबसे सबसे अच्छा निवेश हो सकता है। यह एक ऐसा निवेश होगा जो आपको महत्वपूर्ण रिटर्न प्रदान कर सकता है। याद रखें, स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान दिया जाना चाहिए। इसमें भौतिक शरीर के अलावा मन और आत्मा दोनों शामिल हैं। टैरो रीडिंग मार्च 2024 के अनुसार, यह संपत्ति खरीदने या बड़ा वित्तीय निवेश करने के लिए उपयुक्त समय नहीं है। इसके बजाय, इस समय का उपयोग कम झूठ बोलने और व्यक्तिगत विकास पर ध्यान केंद्रित करने के लिए करें। आत्म-सुधार को प्राथमिकता देने का प्रयास करें।

उपाय- सांस से जुड़ा कोई व्यायाम करें।

सिंह राशि के लिए मार्च 2024 की टैरो भविष्यवाणियां

प्रिय सिंह राशि वालों, आपके लिए अपने तनाव, क्रोध और चिंता को प्रभावी ढंग से संभालना महत्वपूर्ण है। रुकने, आराम करने, सोचने के लिए कुछ समय निकालें। फिर एक नए दृष्टिकोण के साथ अपना नया सफर शुरू करें। अपने मन पर भरोसा करें। मार्च 2024 की टैरो भविष्यवाणियां आपको सुझाव देती हैं कि किसी और पर विश्वास करने या किसी को पहचानने के बजाय किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए अपने अंतर्ज्ञान और निर्णय का उपयोग करें। ज्यादा सोचने या चीजों को व्यक्तिगत रूप से लेने से बचें। चीजों को "जाने देने" की अवधारणा को अपनाएं और सभी स्थितियों में खुश रहना सीखें। किसी के विचारों से प्रभावित न हों, पुरानी बातों से सीखें और आगे बढ़ते रहने का प्रयास करें।

उपाय- चक्र संतुलन करें।

यह भी जानें: जानें मार्च माह में विवाह और गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त तिथियां।

कन्या राशि के लिए मार्च 2024 की टैरो भविष्यवाणियां

प्रिय कन्या राशि वालों, यह अवधि आपके लिए अपने पुराने दोस्तों से मिलने के लिए अच्छी है। आप स्कूल या कॉलेज रियूनियन की योजना बना सकते हैं। यह आपको पुराने समय को याद करने और यादें ताज़ा करने का अवसर देगा। दोस्त हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण होते हैं, और यही कारण है कि वे आपको बहुत खुशी और आनंद का अनुभव करवाते हैं। टैरो रीडिंग मार्च 2024 के अनुसार, आप उन्हें कोई अच्छा तोहफा भी दे सकते हैं। इससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। इस समय काम और परिवार में चीज़ें ठीक तरह से चलेंगी। आपको चिंता करने और तनाव लेने की जरूरत नहीं होगी।  

उपाय- अपने औरा को साफ़ करें। 

तुला राशि के लिए मार्च 2024 की टैरो भविष्यवाणियां

प्रिय तुला राशि वालों, आपके लिए काम और पढ़ाई दोनों में अपना ध्यान व एकाग्रता बढ़ाना महत्वपूर्ण होगा। अपने लक्ष्य निर्धारित करें और अपने मनचाहे परिणामों की कल्पना करें, और अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए आवश्यक प्रयास करें। यह अवधि आपके लिए बहुत फायदेमंद होगी। मार्च 2024 की टैरो भविष्यवाणियां आपको सुझाव देती हैं कि आत्म-विकास और विकास की इस महत्वपूर्ण अवधि के दौरान उत्पन्न होने वाले किसी भी डिस्ट्रैक्शन से बचें। अभी आपके द्वारा निवेश की गई कड़ी मेहनत भविष्य में आपको असाधारण परिणाम देगी, जो आपको गर्व और संतुष्टि से भर देगी।

उपाय- अपनी ऊर्जाओं को साफ करने के लिए बाथ साल्ट से नहाएं। 

वृश्चिक राशि के लिए मार्च 2024 की टैरो भविष्यवाणियां

प्रिय वृश्चिक राशि वालों, आपने हाल ही में बहुत प्रयास किया है, इसलिए यह अपने आप को आराम देने का समय है। इस समय ट्रेवल थेरेपी आपके लिए सबसे सही समाधान है। घर से बाहर निकलें और अपने दोस्त के साथ या परिवार वालों के नए स्थानों की खोज करें। आप चाहे तो अकेले भी ट्रेवलिंग पर जा सकते हैं। टैरो रीडिंग मार्च 2024 के अनुसार, अभी आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलें और बाहरी दुनिया के अनुभव लें। यात्रा के अनुभवों को कैद करने के लिए आप एक ट्रेवल ब्लॉग या जर्नल लिखना शुरू कर सकते हैं। आपका यह विचार जो दूसरों के लिए भी सहायक हो सकता है। 

उपाय- आयुर्वेद के आधार पर डाइट मैनेजमेंट करें। 

धनु राशि के लिए मार्च 2024 की टैरो भविष्यवाणियां

प्रिय धनु राशि वालों, इस माह आपके लिए अपने बच्चों पर या घर के छोटे सदस्यों पर ध्यान देना जरूरी होगा। ऐसी आशंका है कि वे आपको किसी प्रकार की चिंता में डाल सकते हैं। इस चिंता का कारण स्वास्थ्य या शिक्षा संबंधी हो सकता है। मार्च 2024 के टैरो मासिक राशिफल के अनुसार, उनको डांटने या सजा देने के बजाय उनकी काउंसलिंग करें और उनका सही मार्ग पर मार्गदर्शन करें। आप स्वयं भी ऐसे कार्य करें जो घर के छोटे सदस्यों के लिए उदाहरण सेट करें और वे सभी आपको देख कर सीख लें। इस तरह आप उनको सही राह पर लाने और शांत महसूस करने में सक्षम होंगे। 

उपाय- ग्राउंडिंग मेडिटेशन करें। 

मकर राशि के लिए मार्च 2024 की टैरो भविष्यवाणियां

प्रिय मकर राशि वालों, इस अवधि में आपको अपने आप पर काम करने की जरूरत है। टैरो मासिक राशिफल के अनुसार, अपने भीतर झांकें और स्वयं को ठीक प्रकार से जानने का प्रयास करें। एक बार जब आप खुद को जान लेंगे तो आप अपने जीवन में उन सभी बातों में सुधार करेंगे, जिनमें सुधार लाने की जरूरत है। अपने अनुभवों से सीखना और जीवन में परिवर्तन लाना एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है। इसलिए समय-समय पर इसे करते रहना चाहिए। आप जितनी ज्यादा कड़ी मेहनत करेंगे, उतना ही बेहतर होते जाएंगे।  

उपाय- कॉर्ड कटिंग मेडिटेशन का अभ्यास करें। 

यह भी जानें: 26 मार्च को ग्रहों के युवराज बुध करेंगे मेष राशि में गोचर! जानें इसके बड़े प्रभाव।

कुंभ राशि के लिए मार्च 2024 की टैरो भविष्यवाणियां

टैरो मासिक राशिफल के अनुसार, यह आकाश, भगवान शिव और ऊर्जा के पुरुषत्व रूप से जुड़ने का समय है। ज्योतिष में, ऊर्जा को पुरुषत्व और स्त्रीत्व दोनों पहलुओं के रूप में देखा जाता है, जिसे शिव और शक्ति द्वारा दर्शाया जाता है। आपके पास ऊर्जा के दोनों रूपों के सही संतुलन के साथ अर्धनारीश्वर बनने की क्षमता और अवसर होंगे। इस तरह आप एक ही समय में अपने दृष्टिकोण में रचनात्मक और तार्किक हो जाएंगे। फिलहाल कुंभ राशि के लोगों को अधिक भावुकता को दूर करने और जीवन में गुणवत्ता लाने के लिए शिव ऊर्जा की अधिक आवश्यकता होगी।   

उपाय- एरोमा ऑयल के साथ एरोमा थेरेपी करें। 

मीन राशि के लिए मार्च 2024 की टैरो भविष्यवाणियां

प्रिय मीन राशि वालों, यह जीवन में रंग भरने का समय है। ऐसा आप अलग-अलग रंगों के कपड़े पहनकर या किसी गुरु के माध्यम से कलर थेरेपी के द्वारा कर सकते हैं। मार्च 2024 के टैरो मासिक राशिफल के अनुसार, हर रंग एक अलग ऊर्जा देता है और आपके मन को आनंद महसूस करवाता है। इंद्रधनुष के सभी सात रंगों का हमारे दैनिक जीवन में एक विशिष्ट महत्व होता है और यह हमारे शरीर के सात मुख्य चक्रों से जुड़ा होते हैं। इसलिए यह जीवन में सद्भाव और शांति लाने में बहुत सहायक होते हैं। 

उपाय- क्रिस्टल थैरेपी करें।  

यह मार्च माह के लिए सामान्य भविष्यवाणियां हैं अगर आप अपनी जन्मकुंडली के आधार पर व्यक्तिगत जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप टैरो सोनिया से कॉल या चैट पर संपर्क कर सकते हैं। 

टैरो सोनिया
टैरो सोनिया के द्वारा
article tag
Tarot
Bollywood
टैरो सोनिया के द्वारा
article tag
Tarot
Bollywood
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!