जानें क्या कहते हैं अक्टूबर 2022 में 12 राशियों के लिए टैरो कार्ड?

Thu, Sep 29, 2022
टैरो सोनिया
 टैरो सोनिया के द्वारा
Thu, Sep 29, 2022
Team Astroyogi
 टैरो सोनिया के द्वारा
article view
480
जानें क्या कहते हैं अक्टूबर 2022 में 12 राशियों के लिए टैरो कार्ड?

अक्टूबर 2022 में स्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी या प्रतिकूल। मासिक टैरो राशिफल से जानें कि आने वाला माह आपके जीवन में क्या नयी चीजें लेकर आने वाला है।

अक्टूबर साल का दसवां महीना होता है और इसमें सूर्य की ऊर्जा होती है, जो कि अंक ज्योतिष में अंक (1) का प्रतिनिधित्व करता है। वैदिक ज्योतिष या पाराशरी ज्योतिष के अनुसार, सूर्य सफलता, नाम और प्रसिद्धि, अहंकार, आत्म-प्रतिष्ठा, पिता और आपकी आत्मा का कारक हैं। सूर्य आपकी बाईं आंख और आपके सोलर प्लेक्सेस चक्र का भी प्रतिनिधित्व करता है, जिसे मणिपुर चक्र के रूप में भी जाना जाता है, जो आपके जीवन में आत्म-विकास और रूपांतरण के लिए महत्वपूर्ण होता है। इसके अलावा, सभी प्रमुख हिंदू त्योहार अक्टूबर के दौरान ही आते हैं। दशहरा, दुर्गा पूजा, दीपावली और भाई दूज जैसे त्योहार अक्टूबर अधिकतर अक्टूबर माह में ही आते हैं। इस कारण यह महीना पूजा, अनुष्ठान, लजीज व्यंजनों और उत्सवों से भरा होता है। आने वाले त्योहारों के मौसम में उत्साह और सकारात्मकता के साथ, जानते हैं कि अक्टूबर 2022 में टैरो मासिक राशिफल के अनुसार यह माह प्रत्येक राशि के लिए क्या-क्या बदलाव लेकर आया है।

आइये जानते हैं टैरो मासिक राशिफल के अनुसार अक्टूबर माह के लिए विभिन्न राशियों के लिए भविष्यवाणियां

मेष राशि के लिए टैरो राशिफल अक्टूबर 2022

टैरो राशिफल के अऩुसार मेष राशि वालों को अपने काम औऱ प्रोफेशनल लाइफ में काफी प्रशंसा और पहचान मिलेगी। आप इसके लिए काफी समय से कड़ी मेहनत कर रहे हैं, और यह आपकी सभी कठिनाइयों का योग्य परिणाम है। मेष राशि के जातकों को इस माह प्रमोशन और अप्रेजल मिल सकता है।  यह न केवल आपको खुश करेगा बल्कि आपके हौसले को भी बढ़ाएगा। घर में भी चीजें नियंत्रण में रहेंगी और आपका जीवनसाथी और बच्चे आपको पसंद करेंगे। आप अपने जीवन से बहुत संतुष्ट होंगे और अपने दिल से खुद को तृप्त महसूस करेंगे।

उपाय- किसी मंदिर में किसी जरूरतमंद या पुजारी को सतनाजा या 7 अनाज दान करें।

वृषभ राशि के लिए टैरो राशिफल अक्टूबर 2022

मासिक टैरो रीडिंग भविष्यवाणी के अनुसार वृषभ राशि वाले बहुत सारी प्लानिंग्स का हिस्सा बनेंगे। हो सकता है आप दूसरों के लिए या अपने लिए भी प्लानिंग्स करें। आप अपनी तार्किक और विश्लेषणात्मक सोच के साथ-साथ आपने जो सीखे हैं उन टूल्स और विधियों का उपयोग करके हर अंतिम डिटेल को ध्यान में रखते हुए हर चीज की व्यवस्थित रूप से योजना बनाएंगे। इसे पूरा करने के लिए आपको कुछ किताबें पढ़ने, कुछ शोध करने या कुछ व्यक्तिगत मीटिंग्स करने की आवश्यकता हो सकती है। चिंतन और जांच-पड़ताल में आप पूरे माह व्यस्त रहेंगे और यह दौर शीघ्र ही समाप्त हो जायेगा। 

उपाय- शीशम का पौधा लगाएं।

यह भी पढ़ें: मासिक राशिफल | अंकज्योतिष भविष्यवाणी अक्टूबर 2022 | शुभ मुहूर्त अक्टूबर 2022

मिथुन राशि के लिए टैरो राशिफल अक्टूबर 2022

मिथुन राशि वालों इस माह आप इस महीने खुद पर काम करने के लिए दृढ़ संकल्पित, समर्पित और केंद्रित रहेंगे, क्योंकि आपने खुद से आत्म-प्रेम और आत्म-विकास के अर्थ और महत्व को महसूस किया है। आपने बहुत कठिनाइयों से सबक सीखे हैं, हालांकि आपको उन्हें कठिन तरीके से ही सीखना था। आप अपने शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं, क्योंकि अब आप इसके महत्व को समझते हैं। टैरो मिथुन राशिफल के अनुसार आपको सलाह है कि बिना रुके या पीछे जाएं, आगे बढ़ते रहें। ब्रह्मांण के ग्रह और नक्षत्र आपकी सहायता करेंगे और आपको आवश्यक सभी सामग्रियों और साजो-सामान से सहायता प्रदान करेंगे। 

उपाय- आक का पेड़ लगाएं।

कर्क राशि के लिए टैरो राशिफल अक्टूबर 2022

कर्क राशि वालों, यह महीना आपके लिए चारों ओर से सरप्राइज, रोमांच,अप्रत्याशित ट्विस्ट और टर्नस् से भरा होगा। यह आपके लिए अच्छा है क्योंकि यह आपको बहुत अधिक बिजी रखेगा, जो कि परफेक्शन की चाबी है। परिणामस्वरूप अब आप परिपक्व हो रहे हैं और व्यक्तिगत सुधार की दिशा में काफी प्रगति कर रहे हैं। अप्रत्याशित समाचार और घटनाएं घट सकती हैं, लेकिन सबसे अच्छी बात यह है कि अचानक समाचार मिलने और घटनाओं का अनुभव करने के बावजूद आप प्रतिक्रिया नहीं करेंगे। इसके बजाय, आप शांत रहेंगे और शांति से प्रतिक्रिया देंगे, जो आपकी प्रगति में सहायक होगा।

उपाय- पक्षियों के खाने के लिए बाजरा और पीने के लिए जल रखें ।

सिंह राशि के लिए टैरो राशिफल अक्टूबर 2022

अक्टूबर महीने की टैरो भविष्यवाणी के अनुसार सिंह राशि वालों के लिए यह महीना एक रोलर कोस्टर की सवारी की तरह होगा, जिसमें इतना कुछ चल रहा होगा कि आपके पास पलक झपकने तक का समय नहीं होगा। यहां तक ​​​​कि अगर आप इस समय कुछ अलग तरह का महसूस करते हैं, तो अंततः सब कुछ आपके लिए सबसे अच्छा काम करेगा, और आपका जीवन सुंदर होगा। हमेशा याद रखें कि लक्ष्य को प्राप्त करने की यात्रा काफी कठिन होती है और एक बार जब आप अपने लक्ष्य तक पहुंच जाते हैं, तो आपको खुशी होगी कि आप इतने अधिक मंथन और उतार-चढ़ाव से गुजरे। बस अपने प्रोसेस पर भरोसा और परमात्मा में विश्वास रखें और आगे बढ़ते रहें।

उपाय- किसी ट्रांसजेंडर व्यक्ति को वस्त्र दान करें।

यह भी पढ़ें: | शेयर बाजार भविष्यवाणी अक्टूबर 2022

कन्या राशि के लिए टैरो राशिफल अक्टूबर 2022

टैरो कार्ड रीडिंग के अनुसार यह महीना कन्या राशि वालों के लिए यात्राओं से भरा रहेगा। कन्या राशि वालों के लिए टैरो राशिफल के अनुसार आप अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ वीकेंड पर यात्राओं का प्लान कर सकते हैं और इसके साथ ही  दूर-दूराज के स्थानों पर त्योहारों को थीम पर आधारित उत्सवों के साथ मना सकते हैं। आप वास्तव में इस पर बहुत सारा पैसा खर्च कर देंगे, जिसका आप आनंद लेंगे और हर पैसे का हिसाब भी रखेंगे। आप राजाओं और रानियों की तरह सब कुछ भव्य और अच्छा करेंगे और लोग इस बारे में वर्षों से बात करते रहेंगे। आप यादें और अद्भुत अनुभव बना रहे होंगे जो हर किसी के दिल को छू लेंगे। बच्चों के पास एक पर्व समय होगा और वे चाहेंगे कि यह सपना कभी समाप्त न हो।

उपाय- गाय को चारा खिलाएं।

तुला राशि के लिए टैरो राशिफल अक्टूबर 2022

तुला राशि वालों, आप इस महीने एक गहन आत्मनिरीक्षण मोड में प्रवेश करेंगे और इस दौरान आप कम बोलेंगे व सबकी बातों को सुनेंगे। आप अपनी ऊर्जा की बचत करेंगे और इसे कहीं और बेहतर उपयोग में लाएंगे। आप में से कुछ लोग अपने जीवन को कुछ दिशा और उद्देश्य देने के लिए गुरु, संरक्षक या जीवन प्रशिक्षक का अनुसरण करना शुरू कर सकते हैं, ताकि आपका जीवन सार्थक हो और उसकी गुणवत्ता में सुधार हो सके। यह सब इसलिए है क्योंकि आप अंततः अपने जीवन में ठहराव को समाप्त करने और सकारात्मक परिवर्तन करने का निर्णय लेंगे।

उपाय- ट्रांसजेंडर लोगों को खाने-पीने की चीजों का दान करें।

वृश्चिक राशि के लिए टैरो राशिफल अक्टूबर 2022

वृश्चिक राशि वालों, आप इस महीने लव रिलेशनशिप को बढ़ाने के लिए सीरियस प्रयास करेंगे। यदि आप अविवाहित हैं तो आपको अपने अनुकूल पार्टनर की तलाश में कोई समझौता नहीं करना चाहिए। जो लोग पहले से ही शादीशुदा हैं, डेटिंग कर रहे हैं या कमिटेड हैं, उन्हें अपने रोमांटिक रिश्ते को बढ़ाने पर काम करना चाहिए। निस्संदेह पैसन के लिए और रोमांटिक रूप से आप काफी सक्रिय रहेंगे, जिससे आपका पार्टनर मंत्रमुग्ध हो जायेगा, क्योंकि आप उसे गले से लगा लेंगे। जब वे आपके साथ में होंगे तो वे आपके प्रेम को और अपने प्रति अटेंशन को देखकर अभिभूत हो जायेंगे और आपके सामने शर्मायेंगे भी।

उपाय- गायों को चारा खिलाएं।

धनु राशि के लिए टैरो राशिफल अक्टूबर 2022

टैरो रीडिंग के मुताबिक धनु राशि वालों के लिए अक्टूबर माह में कड़ी मेहनत करने का समय होगा। इस कारण आप पूरी तरह से तैयार हो जाओ। आपके पास एक अच्छा ब्रेक है और आपके लिए यह नए मील का पत्थर स्थापित करने और नए रिकॉर्ड बनाने का समय है, जैसे कि आप हमेशा करते हैं। आपको काम पर अलग-अलग समय सीमा और प्राथमिकताओं के साथ विभिन्न असाइनमेंट दिए जाएंगे, और आपके मैनेजमेंट और वरिष्ठों को आप पर विश्वास होगा। आप सभी कर्तव्यों को पूरा करने के लिए जी जान लगा देंगे और आप अपने सभी पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए, इस बार काफी प्रभावी ढंग से काम करेंगे।

उपाय- बच्चों को भोजन, वस्त्र और लेखन सामग्री का दान करें।

मकर राशि के लिए टैरो राशिफल अक्टूबर 2022

टैरो मकर राशिफल के अनुसार, मकर राशि वालों इस महीने आपको साहसिक खेलों या बाहरी गतिविधियों में भाग लेने के लिए काफी अवसर मिल सकते हैं। इसके लिए आपको दूसरी जगहों की यात्रा करने का भी मन नहीं करेगा। आपके लिए उम्र कोई समस्या नहीं होगी और आप इसकी परवाह किए बिना या चाहे आपने पहले एडवेंचर्स गेम्स में भाग लिया हो नहीं, फिर भी आप इसके लिए पूरी तरह से तैयार होंगे। आप अपने दोस्तों के साथ इसके बारे में बात करेंगे, ऑनलाइन शोध करेंगे, विभिन्न वेबसाइट्स पर समीक्षाएं पढ़ेंगे और अंत में आप खुद को काफी एक्साइटेड फील करेंगे। अभी इससे और अधिक अच्छा काम आप करेंगे क्योंकि आप इसे अकेले नहीं करेंगे। आप अपने करीबियों परिवार के सदस्यों और दोस्तों को शामिल करेंगे, जिससे आपको अपने परिवार के लिए अधिक समय मिलेगा और आपके रिलेशन काफी मजबूत होंगे।

उपाय- गरीबों को दवा दान करें।

कुंभ राशि के लिए टैरो राशिफल अक्टूबर 2022

कुंभ राशि वालों इस माह आप बुक्स रीडिंग के प्रति काफी पैसेनेटड रहेंगे। आप एक अच्छे पाठक हैं, जो अपने दैनिक जीवन में कई अलग-अलग सबजेक्ट्स पर कितबों को पढ़ते हैं। किताबें, मुनष्य की सबसे अच्छी दोस्त होती हैं, आप इनसे बहुत कुछ सीख सकते हैं। किताबें ज्ञान की सागर हैं। कुंभ राशि वालों का राशिफल बताता है कि ऐसा करने से आपके घर में एक ऐसा माहौल और ऊर्जा पैदा होगी, जिससे ज्ञान की देवी माता सरस्वती आपसे प्रसन्न होकर आपको आशीर्वाद देंगी। अगरआपके घर में बच्चे हैं, जो कि अच्छी तरह से पढ़ रहे हैं, तो यह भी आपके लिए एक आशीर्वाद ही होगा। 

उपाय- सैनिटरी नैपकिन का दान करें।

मीन राशि के लिए टैरो राशिफल अक्टूबर 2022

मीन राशि के लोगों, इस महीने आप अपनी बॉडी को सही शेप में लाने के लिए एक्टिविटीज करेंगे। इसके साथ ही आप अपनी अलमारी को अपग्रेड करने के लिए बाहर निकलेंगे, और राशिफल के अनुसार आपकी कुंडली में शुक्र प्रमुख ग्रह है। इस कराण टैरो मीन राशिफल के अनुसार, इस महीने आपका पूरा ध्यान अपने रूप-रंग, कपड़ों, पहनावे, आपका सेंस ऑफ स्टाइल फैशनेबल है या नहीं, आदि इन सभी चीजों पर रहेगा। आप परफ्यूम और सुगंध पर बहुत पैसा खर्च करेंगे। क्योंकि सुगंध से आप सभी को मंत्रमुग्ध कर देंगे। ऐसा नहीं है कि यह रातों-रात होने लगा। यह आपके दिमाग में कुछ समय से यह सब था, लेकिन आप व्यस्त थे और उस समय अन्य चीजों पर ध्यान देने की जरूरत थी, इसलिए इस काम के लिए अब सही समय है। आप अपने आस-पास के लोगों को भी अच्छे कपड़े पहनने और सुंदर दिखने के लिए प्रेरित करेंगे।

उपाय- वृद्धजनों को अन्न और वस्त्र दान करें।

नोट - ये अक्टूबर 2022 के लिए केवल सामान्यीकृत टैरो भविष्यवाणियां हैं। व्यक्तिगत परामर्श के लिए अभी बात करें टैरो पूजा से केवल एस्ट्रोयोगी पर। 

✍️ By- टैरो पूजा

प्रमाणित अंतर्राष्ट्रीय सेलिब्रिटी गुरु

टैरो सोनिया
टैरो सोनिया के द्वारा
article tag
Tarot
टैरो सोनिया के द्वारा
article tag
Tarot
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!