शुक्र का सिंह राशि में गोचर 31 अगस्त 2022, आपके जीवन में क्या लायेगा बदलाव?

Wed, Aug 31, 2022
राजदीप पंडित
 राजदीप पंडित के द्वारा
Wed, Aug 31, 2022
Team Astroyogi
 राजदीप पंडित के द्वारा
article view
480
शुक्र का सिंह राशि में गोचर 31 अगस्त  2022, आपके जीवन में क्या लायेगा बदलाव?

Shukra Gochar 2022: शुक्र का सिंह राशि में गोचर 31 अगस्त 2022 को हो रहा है। क्या आप यह जानना चाहते हैं कि यह गोचर आपके जीवन पर क्या प्रभाव डालेगा? यदि हां, तो इस लेख के माध्यम से अपने राशिफल के अनुसार जानें।

शुक्र का सिंह राशि में गोचर 31 अगस्त 2022 को शाम 04:18 बजे से हो रहा है और यह 24 सितंबर 2022 को रात 09:02 बजे (IST) तक रहेगा। रोमन काल में शुक्र को प्रेम की देवी माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र राक्षसों या असुरों के गुरु हैं।जिन लोगों का शुक्र प्रबल होता है वे प्यार करने वाले, कूटनीतिक, कलात्मक, रचनात्मक और संवेदनशील होते हैं। शुक्र, युद्ध में भी विजय का प्रतिनिधित्व करता है। विवाह सहित क्लोज पार्टनरशिप और रिलेशनशिप के लिए भी शुक्र ग्रह का विशेष महत्व होता है।

शुक्र, व्यक्ति के जीवन में सुंदर, सुखद और आकर्षक पहलुओं से जुड़ी सभी वस्तुओं और व्यवहारों को नियंत्रित करता है। शुक्र, हमारे ब्रह्मांड में तीसरा सबसे अधिक दिखाई देने वाला ग्रह है। कभी-कभी, इसे सुबह के समय तारे के रूप में देखा जा सकता है।

वहीं, सिंह राशि की बात करें तो सिंह एक अग्नि तत्व की राशि है, इसके स्वामी सूर्य हैं और इस राशि का प्रतीक जंगल के राजा शेर हैं। माना जाता है कि सिंह राशि वाले इगो से भरे और घमंडी होते हैं। ये आकर्षक होते हैं, लेकिन उनकी भावनाओं की गहराई को समझना मुश्किल होता है।

एस्ट्रोयोगी के एस्ट्रोलाजर्स से जानें कि ग्रहों का गोचर आपके जीवन को कैसे प्रभावित कर सकता है।

जानें शुक्र का सिंह राशि में गोचर 2022 का सभी 12 राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव?

शुक्र के सिंह राशि में गोचर का मेष राशि पर प्रभाव

31 अगस्त 2022 में शुक्र का सिंह राशि में गोचर(Venus Transit in Leo 2022) के दौरान मेष राशि के लोगों के जीवन में शुक्र रिश्तों में खुशी और ढेर सारी रचनात्मकता लाएगा। आप अपनी लंबे समय से चली आ रही इच्छा को पूरा करने और अधिक फाइनेंशियल स्थिरता प्राप्त करने में सक्षम होंगे। इस दौरान आपके रोमेंटिक अफेयर होने की संभावना है और विवाह का सुख मिलेगा।

आपके परिवार में एक नवजात शिशु आएगा और आप बच्चों के लिए एक स्वाभाविक प्रेम महसूस करेंगे। जो जातक शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। शेयर बाजार और लंबी अवधि के लिए निवेश करने का यह एक अच्छा समय है। आपकी प्रोफेशनल लाइफ में बाधाएं आएंगी; हालांकि, आपको उन्हें दूर करने की आवश्यकता है।

उपाय- अधिक मेहनत करने की जगह स्मार्ट तरीके से काम करने पर ध्यान दें।

शुक्र के सिंह राशि में गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव

अधिकतर वृषभ राशि के लोग इस गोचर के दौरान अपनी माताओं के साथ एक ठोस भावनात्मक बंधन साझा करेंगे। वे लग्जरी सामानों पर ज्यादा ध्यान देंगे। वृषभ राशि के जातक अपने बचपन के दिनों को संजोकर अच्छा महसूस करेंगे। इसके अतिरिक्त, वे काफी अमीर और भाग्यशाली होंगे। इस दौरान आपके पास एक नई कार और घर होने की संभावना है। या फिर आपके पुराने घर का रिनोवेशन भी हो सकता है।

नौकरी के नए अवसर और सरकार से जुड़े काम आपकी लाइफ स्टाइल को सपोर्ट करेंगे और आप वित्तीय लाभ भी अर्जित कर सकते हैं। हालांकि, कभी-कभी हो सकता है कि आपके परिवार के लिए आपके द्वारा किए गए अथक प्रयासों को कोई नोटिस न करे।

कुछ विवाहित जोड़ों को अलग होकर एक दूसरे से दूर रहना पड़ सकता है। यदि आप एक महिला हैं तो आपको अपने ससुरालवालों के साथ रहना पड़ सकता है। प्रेम संबंध बने रहेंगे, और आपका साथी अधिक डिमांड करने वाला होगा। अपने रिश्तेदारों और मित्रों के बीच फेमस होंगे।

उपाय- माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें और अनावश्यक खर्चों से बचें।

शुक्र के सिंह राशि में गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव

मिथुन राशि के लोग यदि कुछ आराम का समय बिताना चाहते हैं, तो वे अपने भाई-बहनों, रिश्तेदारों और प्रियजनों के साथ समय बिता सकते हैं। इस गोचर के दौरान आप अपनी पसंदीदा जगह पर छुट्टियां बिताने जा सकते हैं और आप इसका आनंद लेंगे। आप मॉल और प्राकृतिक जगहों पर भी विजिट कर सकते हैं।

मिथुन राशि के लोगों को उनकी लेखन क्षमता के लिए सराहना मिलेगी। कविता और साहित्य ऐसे क्षेत्र हैं जहां इस राशि के लोगों को लगता है कि वे इससे जुड़ें हैं। इस गोचर के दौरान जातक अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देंगे। वे जिम और अन्य शारीरिक गतिविधियों में भी शामिल होंगे। पारिवारिक मामलों से जुड़ी कोई भी बात पर आप निष्पक्ष रहेंगे। आपकी लव लाइफ आनंददायक रहेगी, क्योंकि जातकों को अपने लवर के साथ अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। कुछ जातकों को स्वार्थी होने के कारण खराब भी लगेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो अपने कंधों के ऊपरी हिस्से पर ध्यान दें।

उपाय- अपने भाई-बहनों और रिश्तेदारों के साथ किसी भी तरह की लड़ाई से बचें। कोई झूठा वादा न करें।

शुक्र के सिंह राशि में गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव

शुक्र का सिंह राशि में गोचर कर्क राशि वाले लोगों को धन और अन्य सुख-सुविधाएं प्रदान करेगा। यह कमाई की क्षमता को बढ़ायेगा। आप पारिवारिक संपत्ति को संभालने में सक्षम होंगे और व्यक्तिगत मामलों को डील करने में फरफेक्ट साबित होंगे। आपकी लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी।  आपके पास एक मजबूत और सुलझा हुआ पार्टनर होगा। इसके अलावा, आप अपने कौशल के लिए भी प्रसिद्ध होंगे। भाषण, आवाज, फिल्म और कला के मामले में आपके पास अच्छी क्षमताएं होंगी। आपके आचरण, मृदु भाषिता और व्यवहार में निखार आएगा। 

इस गोचर के दौरान आपका व्यक्तित्व अधिक प्रभावशाली रहेगा और आप लोगों को आसानी से प्रभावित करने में सक्षम होंगे। यह गोचर आपको धन संबंधी करियर के मामलों में शैक्षिक सहायता प्रदान करेगा। रचनात्मकता और चिंतन संबंधित किसी भी क्षेत्र से जुड़े जातकों को अधिक आमदनी होगी।

उपाय- इस दौरान लालच और किसी भी प्रकार के कानूनी मामलों से बचें।

शुक्र के सिंह राशि में गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव

जब शुक्र, सिंह राशि में प्रवेश करेंगे तो सिंह राशि वालों के लिए विवाह, परिवार, स्टेटस और व्यक्तित्व के लिए यह एक अच्छा समय होगा। इस दौरान आपको अपने पार्टनर के सामने अपनी भावनाओं का इजहार करना चाहिए। आपका वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा और आपका जीवनसाथी भी सुंदर होगा। इस दौरान आप अपने कौशल से कमाई करेंगे।

टेक्नोलॉजी और कंप्यूटर से संबंधित क्षेत्रों में अपनी नई नौकरी या स्टार्ट-अप शुरू कर सकते हैं। कुछ जातक फिल्म और रंगमंच के क्षेत्र में अपने का स्थापित करेंगे। आप शारीरिक रूप से सुंदर और सुडौल होंगे। व्यवसायी धन के मामलों में स्टेबल रहेंगे।

उपाय- अपने चरित्र को मजबूत बनाएं।

शुक्र के सिंह राशि में गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव

शुक्र का सिंह राशि में गोचर कन्या राशि के लोगों को अधिक आध्यात्मिक बनाता है। वे रहस्यमय चर्चाओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे और गुप्त जानकारी या पौराणिक कथाओं में विश्वास करेंगे। कुछ जातक अकेले रह सकते हैं। अधिकता में कुछ अतिरिक्त खर्च होंगे।

देश के बाहर व्यापार और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े जातकों को अधिक लाभ प्राप्त होगा। उन्हें अपने विवाह और रिश्तों में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। अगर आप अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाना चाहते हैं तो यह इस दौरान संभव होगा।

उपाय- अतिरिक्त खर्च से बचें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें, खासकर अपने पैरों पर।

शुक्र के सिंह राशि में गोचर का तुला राशि पर प्रभाव

यह गोचर तुला राशि के लोगों को परिवार और समाज में अधिक मिलनसार बना देगा। आपका व्यक्तित्व आपको अधिक आकर्षक और स्वीकार्य बनाएगा। आपकी अपने पार्टनर के साथ बंधन और दोस्ती मजबूत होगी। आपकी इच्छाओं के कारण आपका वैवाहिक जीवन उत्तम रहेगा। आप बड़े आनंद के साथ एक शानदार जीवन को मजा लेंगे। आप मददगार और आकर्षक होंगे। राजनीति और सरकार से संबंधित कार्यों से जुड़े जातक सफल होंगे और प्रशंसा, पुरस्कार और प्रसिद्धि प्राप्त करेंगे।

आपकी प्रोफेशनल लाइफ सहज और स्थिर रहेगी। एक नया स्टार्ट-अप शुरू करने की संभावना है। चिकित्सा और दवाओं से जुड़े लोगों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा, जो इन क्षेत्रों में शिक्षा या करियर शुरू करना चाहते हैं।

उपाय- अपनी स्वयं की छवि को लेकर सावधान रहें। सामाजिक गतिविधियों के परिणामस्वरूप आप अवांछनीय दंड प्राप्त कर सकते हैं।

शुक्र के सिंह राशि में गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव

इस गोचर के दौरान वृश्चिक राशि के जातकों के पास सबसे अच्छा समय होगा और इस दौरान मिलनसार लोगों के साथ सुखद यादें बनाएं। आपको प्रोफेशनल लाइफ में पदोन्नति मिलने की संभावना है, और आपके धन में वृद्धि होगी। आप विदेश में सैॉटेल हो सकते हैं और इस दौरान आप अपनी सभी वीज़ा/पीआर-संबंधी समस्याओं को दूर कर सकते हैं। आपका कौशल प्राकृतिक रूप से संगीत, फैशन और फिल्म में रहेगा। मॉडलिंग और ग्लैमर से जुड़े जातकों को अपने मोहक और आकर्षक व्यक्तित्व के कारण बेहतरीन अवसर मिलने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक राशि के जातकों को अपनी प्रोफेशनल लाइफ में नए अवसर और नयी ओपनिंग्स प्राप्त होंगी। ई-कॉमर्स, आयात और निर्यात से संबंधित कार्यों से जुड़े लोग अधिक पैसा कमाएंगे और अधिक ग्रोथ प्राप्त करेंगे।

उपाय- अपनी छवि को लेकर सावधान रहें। पैसों के मामले में लालची न हों। अपने निजी जीवन का सम्मान करें और अपने बच्चों के साथ अधिक जुड़ें।

शुक्र के सिंह राशि में गोचर का धनु राशि पर प्रभाव

शुक्र का सिंह राशि मे अगस्त 2022 में हो रहा गोचर धनु राशि के लोगों को अधिक आध्यात्मिक और धार्मिक बना देगा। आप खुद को भक्ति संगीत और कला के करीब महसूस करेंगे। इस दौरान आपका प्रेम विवाह हो सकता है और आपका परिवार आपकी पसंद को स्वीकार करेगा। कुछ जातक किसी पुराने मित्र के साथ दूसरी शादी कर सकते हैं। जातकों को इस दौरान उच्च अध्ययन, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम, शोध कार्य और नए शैक्षिक अवसरों को प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

आपके पिता और परिवार धन और प्रसिद्धि के मामले में आपका साथ देंगे। कुछ जातक अपने पिता या पारिवारिक व्यवसाय से जुड़ेंगे। सरकार से संबंधित कार्यों से जुड़े जातकों को उनके गृहनगर या किसी अन्य वांछित स्थान पर स्थानांतरण और पोस्टिंग मिल सकती है।

उपाय- अपने परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के साथ निकट रहें। इसके साथ ही, नए अवसरों का स्वागत करें।

लोकप्रिय लेख:  कन्या राशि में बुध के गोचर 2022 का सभी 12 राशियों पर क्या रहेगा प्रभाव

शुक्र के सिंह राशि में गोचर का मकर राशि पर प्रभाव

शुक्र का सिंह राशि में गोचर के दौरान का समय़ मकर राशि के लोगों के लिए अपने विवाह, रिलेशनशिप्स और लव लाइफ के बारे में निर्णय लेने के लिए अच्छा है। आपको  इस दौरान एक मजबूत और वेल सैटेलड पार्टनर का साथ मिलेगा। आप इस दौरान गुप्त गुप्त विज्ञानों और रहस्यों पर अधिक ध्यान देंगे। शोध और इंवेस्टिगेशन से जुड़े जातकों को इस दौरान अधिक प्रसिद्धि मिलेगी।

यदि जन्म कुंडली में शुक्र ग्रह अच्छी स्थिति में हैं, तो आपको अपने ससुराल पक्ष से धन और कीमती सामान प्राप्त होगा। कुछ जातक एक से अधिक रिलेशनशिप रख सकते हैं और इसके साथ ही एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स भी संभव हैं। कुछ जातक बीच में ही आगे की शिक्षा प्राप्त करना बंद कर सकते हैं और वे काम करना शुरू कर सकते हैं।

उपाय- काम, सेहत और पारिवारिक जीवन में आलस्य और लापरवाही से बचें।

शुक्र के सिंह राशि में गोचर का कुंभ राशि पर प्रभाव

कुंभ राशि वालों के लिए सगाई जैसे विवाह संबंधी कार्यों को करने का यह एक उत्तम समय है। आप शेयर्स और पुराने निवेश से कमाई करेंगे। इस दौरान विदेश में शिक्षा प्राप्त करने की संभावना है। इस राशि के जातक क्राफ्टस या किसी प्रतीकात्मक भाषा में कौशल प्राप्त करना भी शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा, आपको एक बच्चे की प्राप्ती होगी। यदि आपके पहले से ही बच्चे हैं तो आपको उन पर गर्व होगा। किसी पुराने प्रेम संबंध का पुनर्मिलन हो सकता है। यह पुनर्मिलन गलतफहमी को दूर कर सकता है। कुछ जातक लिव-इन रिलेशनशिप में भी आ सकते हैं।

जातक अपने पिछले जन्मों की अच्छाइयों और अच्छी गतिविधियों के कारण आनंदमय जीवन व्यतीत करेंगे। पैसों के मामले में परिवार के बुजुर्ग आपका साथ देंगे। आप परोपकारी होंगे और धार्मिक समुदाय से भी जुड़ेंगे। इस समय के दौरान नए कामर्शियल व्यवसायों की शुरुआत हो सकती है और आप उन्हें अपने बच्चों या जीवनसाथी के नाम पर रख सकते हैं।

उपाय- किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। अपने बच्चों और परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ कुछ समय बिताएं।

शुक्र के सिंह राशि में गोचर का मीन राशि पर प्रभाव

चिकित्सा और रसायन से जुड़े क्षेत्रों से जुड़े मीन राशि के जातकों के लिए यह उत्तम समय है। आपके पास अच्छी प्रतिस्पर्धा होगी और सौभाग्य से़ आप इसमें विजेता के रूप में उभरेंगे। सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं को देने वाले जातक सफल होंगे। आपका झुकाव धन के प्रति अधिक रहेगा, और इसके लिए आपकी प्रशंसा होगी।

आपको आय के एक से अधिक स्रोत प्राप्त होंगे। इससे आपको अपनी बचत पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी। आप स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होंगे और जिम या किसी खेल में शामिल हो सकते हैं। जब शादी और रिश्तों की बात आती है, तो इसमें आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जैसे कि शादी में देरी हो सकती है या टूट सकती है।

उपाय- किसी नए रिश्ते या पार्टनरशिप से बचें। इसके साथ ही आपको अपने खान-पान पर भी नियंत्रण रखना चाहिए।

सकारात्मक हो या नकारात्मक, शुक्र का सिंह राशि में गोचर निसंदेह आपके जीवन में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन लाएगा। यह लोगों के जीवन पर कई सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालेगा। शुक्र के सिंह राशि में गोचर का प्रभाव प्रत्येक व्यक्ति पर अलग-अलग होगा। 

अगस्त 2022 में हो रहे शुक्र के सिंह राशि में गोचर के बारे में अधिक जानने के लिए, राजदीप पंडित से अभी बात करें केवल एस्ट्रोयोगी पर।                                                              ✍️ By- राजदीप पंडित

राजदीप पंडित
राजदीप पंडित के द्वारा
article tag
Planetary Movement
Vedic astrology
राजदीप पंडित के द्वारा
article tag
Planetary Movement
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!