- Home
- Rashi
- Compatibility
- Kark female kumbh male
कुम्भ राशि वालों के आजाद ख़्याल व खुलापन घरेलु कर्क को समझ नहीं आता। कुम्भ अपने जीवन की कहानियाँ पूरी दुनिया को सुनाना चाहते हैं, जबकि कर्क व्यक्तिगत रूप से बातचीत करके ही संतुष्ट रहता है। ज्यादा अधिकार जताने से कुम्भ की आजादी में खलल पड़ता है। कर्क राशि वाले कुछ रूढ़िवादी विचार धारा रखते हैं, जबकि कुम्भ की विचारधारा उससे उल्टी होती हैं। इस संबंध के बारे में ये बात भी सही है कि इसमें एक व्यक्ति दूसरे की सहायता करने को हमेशा तैयार रहता है। कुम्भ को आजादी पसंद है और कभी-कभी वो इतना आजाद हो जाता है कि अपने रिश्ते-नातों को भी भूल जाता है और इस कारण उसकी साथी कर्क की आंखें आंसुओं से भर जाती हैं। उसको ये समझना चाहिए कि कुम्भ को भी प्यार की जरूरत होती है, कुँभ लोगों को तो प्यार करते हैं, लेकिन व्यक्तिगत रूप से कर्क के लिए प्यार प्रदर्शित नहीं करते। लेकिन ये कोई बुरी बात नहीं है। अगर कर्क राशि वाले कुम्भ पुरूष के खुलेपन व मर्दानगी के साथ अपनी लड़कियों जैसी नाजुकता व शर्मीलेपन को आपस में मिला दें तो कुँभ उनकी ओर और ज्यादा आकर्षित होंगे। कुम्भ हर किसी के जीवन को आश्चर्य से भरने की क्षमता रखते हैं। आप दोनों के बीच सैक्स संबंध भी बहुत मजबूत होते हैं, जिससे आपका आपसी रिश्ता भी मजबूत बना रहता है।