- Home
- Rashi
- Compatibility
- Kark female singh male
ज्यादातर ये एक अच्छा संयोग ही होता है क्योंकि चंद्रमा जो कि कर्क राशि का चिन्ह है, हमेशा सूर्य की रोशनी में ही चमकता है जो कि सिंह राशि का चिन्ह है। आपके बारे में बहुत कुछ कहा जा सकता है। अगर कर्क खुश होता है तो वो सिंह के व्यक्तित्व को भी उजागर करता है। चंद्रमा के प्रभाव के कारण सिंह का बड़ा दिल कर्क के मूडी होने के कारण पैदा हुई सभी परेशानियों का सामना आसानी से कर लेता है। किसी भी दूसरी राशि की अपेक्षा कर्क राशि वाले चंद्रमा के तेजी से बदलते पक्षों के कारण अधिक प्रभावित होते हैं। आप दोनों साथी एक-दूसरे की योग्यताओं व गुणों के प्रशंसक हैं। कर्क महिला सिंह पुरूष का साथ उत्साहपूर्ण अनुभव करती है, वहीं चाहती है कि सिंह पुरूष को लगे कि वही सब काम कर रहा है और वह गौरवान्वित अनुभव करे। सिंह पुरूष को भी कर्क महिला की देखभाल करने की आदत तभी तक भाती है जब तक कि वह सिंह पुरूष की स्वतंत्र व स्वच्छन्द विचरण में विघ्न ना डाले। सिंह राशि को भी कर्क के मूडी स्वभाव को सहन करना पड़ेगा। सिंह राशि को अपने अनावश्यक वर्चस्व स्थापित करने के तथा कर्क को अपने दब कर रहने के स्वभाव को छोड़ना होगा। कई बार कर्क महिला हर बात पर अपनी धौंस जमाने लगती है तो सिंह पुरूष बहुत ही जिद्दी हो जाता है।