
होली हिन्दुओं का एक पवित्र एवं प्रमुख त्यौहार है और इस दिन राशि के अनुसार रंगों के प्रयोग से आप अपने सौभाग्य को आमंत्रित कर सकते हैं।
होली (Holi) का त्यौहार भारत सहित दुनियाभर में बेहद जोश एवं धूमधाम से मनाया जाता है। इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना गया है। होली का त्यौहार (festival of holi) व्यक्ति के घर-परिवार से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस पर्व में उपयोग होने वाले रंगों की अपनी अलग-अलग विशेषता होती है। होली के दिन राशि के अनुसार रंग लगाना प्रत्येक व्यक्ति के लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है। इस त्यौहार का अपना एक विशेष धार्मिक एवं ज्योतिषीय महत्व है। यदि आप अपनी राशि के अनुसार रंगों से होली खेलते हैं तो इसका लाभ आपको अवश्य ही प्राप्त होगा। ज्योतिष के अनुसार, होली के खूबसूरत रंगों का संबंध नवग्रहों से होता है।
होलिका दहन तिथि- 24 मार्च 2024, रविवार
होलिका दहन शुभ मुहूर्त- 24 मार्च, 2024 को रात 11:14 से 25 मार्च, 2024 को मध्य रात 12 बजकर 26 मिनट तक
वहीं इस वर्ष रंगवाली होली 25 मार्च 2024 को मनाई जाएगी।
ज्योतिषीय के अनुसार, मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल है इसलिए इस राशि के जातकों के लिए लाल रंग अति शुभ साबित हो सकता है, साथ ही आप नारंगी एवं पीला रंग का भी प्रयोग कर सकते हैं। मेष राशि के जातकों को हरे तथा नीले रंग से बचना चाहिए।
वृषभ राशि के लोग होली खेलने के लिए सिल्वर, नीला और हरे का उपयोग कर सकते हैं। इस राशि के जातकों के लिए अधिकतर रंग शुभ साबित होते हैं, लेकिन आपको भूल से भी नारंगी, पीला और लाल रंग नहीं लगवाना चाहिए।
मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं इसलिए इनके लिए हरा रंग सदैव शुभ साबित होता है। होली के दिन हरे रंग से होली अवश्य खेलें और इस रंग के साथ आप सिल्वर रंग भी लगवा सकते हैं। इस राशि के लोगों को लाल और नारंगी रंग लगवाने से बचना चाहिए।
कर्क राशि के स्वामी चंद्रदेव हैं, ऐसे में इस राशि के जातकों को सिल्वर रंग लगवाना चाहिए। इसके अलावा आप इन्हें पीला रंग भी लगा सकते हैं, ये दोनों ही रंग इनके लिए शुभ साबित होंगे, लेकिन भूलकर भी इन्हें नीला रंग न लगाएं।
सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य देव हैं इसलिए इस राशि के जातकों के लिए लाल, नारंगी व पीले रंग आदि से होली खेलना शुभ होगा। वहीं, इस राशि के लोगों के लिए हरा तथा नीला रंग अशुभ है। सिंह राशि के जातकों को हरे और नीले रंग से बचना होगा।
कन्या राशि का स्वामी ग्रह बुध है इसलिए इस राशि के जातकों के लिए भी मिथुन राशि के समान ही हरा रंग शुभ साबित हो सकता है। इस रंग के साथ आप अपनी इच्छानुसार सिल्वर रंग का प्रयोग भी कर सकते हैं। इस राशि के लोगों को कभी भी लाल या नारंगी रंग नहीं लगवाना चाहिए। इसका मुख्य कारण यह है कि ये दोनों ही रंग कन्या राशि वालों के लिए अशुभ होते हैं।
होली पर तुला राशि के जातकों के लिए सिल्वर रंग का प्रयोग करना लाभदायी सिद्ध हो सकता है। इस रंग के साथ आप नीला और हरा रंग भी लगा सकते हैं, लेकिन इन राशि वालों को लाल, पीला और नारंगी रंग से बचना चाहिए।
वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है इसलिए इस राशि के लोगों के लिए होली पर लाल, नारंगी, सिल्वर एवं पीला रंग का प्रयोग करना शुभ साबित हो सकता हैं। इन लोगों को भूल से भी नीला रंग लगवाने से बचना चाहिए।
धनु राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं इसलिए इस राशि के लोगों को होली पर पीला, नारंगी और लाल रंग का प्रयोग करना चाहिए। इन तीनों रंगों से होली खेलना आपके लिए सौभाग्यशाली साबित हो सकता है, लेकिन आपको नीले रंग से बचना चाहिए।
मकर राशि के स्वामी ग्रह शनि है इसलिए इस राशि के जातकों को नीले रंग का उपयोग करना चाहिए। इस राशि के लिए हरा रंग भी शुभ होता है, लेकिन आपको लाल, पीले और नारंगी रंग से होली खेलने से बचना चाहिए। आपके लिए ये तीनों ही रंग अशुभ साबित हो सकते हैं।
कुंभ राशि का स्वामी ग्रह भी मकर राशि की तरह ही शनि ग्रह है। इस राशि के जातकों को होली पर नीले और हरे रंग का प्रयोग करना शुभ साबित हो सकता है। इसके विपरीत, इनके लिए लाल, पीला और नारंगी रंग अशुभ होता है इसलिए इन रंगों के उपयोग से बचें।
मीन राशि के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति हैं इसलिए इस राशि के जातकों के लिए होली पर पीले रंग का उपयोग अत्यंत शुभ होता है। आप लोग अपनी इच्छानुसार नारंगी रंग का प्रयोग भी कर सकते हैं। मीन राशि वाले होली पर नीला या हरा रंग लगवाने से बचें क्योंकि ये रंग आपके लिए अशुभ हैं।
लेखक की दृष्टि से:
होली का त्यौहार (Festival of Holi) बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है जो हमारे जीवन से सभी प्रकार की नकारात्मकता को दूर करने की क्षमता रखता है।
अगर आप व्यक्तिगत रूप से होली से सम्बंधित कोई जानकारी या मार्गदर्शन प्राप्त करना चाहते है तो आप एस्ट्रोयोगी बेस्ट एस्ट्रोलॉजर्स से संपर्क कर सकते है।