Sun Transit In Virgo 2026: जब सूर्य किसी नई राशि में प्रवेश करता है, तो वह जीवन के कई क्षेत्रों को प्रभावित करता है विशेषकर करियर, धन, प्रेम और पारिवारिक संबंधों को। इस बार 16 सितम्बर 2026, बुधवार को रात 09:28 बजे सूर्य कन्या राशि में गोचर करेगा।
सूर्य गोचर 2026 आपको आत्मविश्लेषण का अवसर देगा। यह अपनी योजनाओं को सुधारने, जीवन को व्यवस्थित करने और व्यावसायिक क्षेत्र में रणनीतिक सोच के साथ आगे बढ़ने का समय है। हालांकि कुछ मामलों में कन्या राशि में सूर्य का गोचर 2026 थोड़ी कठिनाइयाँ भी ला सकता है, लेकिन वैदिक उपायों के माध्यम से इन प्रभावों को संतुलित किया जा सकता है।
कन्या राशि, जो कि बुद्ध ग्रह बुध द्वारा शासित होती है, व्यावहारिक सोच, अनुशासन और सूक्ष्मता का प्रतिनिधित्व करती है। ऐसे में जब सूर्य जैसे प्रभावशाली ग्रह का इस राशि में प्रवेश होता है, तो सभी 12 राशियों पर इसका अलग-अलग असर देखने को मिलता है।
सूर्य का कन्या राशि में गोचर 2026, मेष राशि वालों की कुंडली के छठवें भाव में बदलाव लेकर आ सकता है. सूर्य गोचर 2026 के दौरान, आपके भीतर प्रतिस्पर्धा की भावना और भी तेज़ होगी। इसका सीधा असर आपके करियर पर पड़ेगा, खासकर यदि आप प्रशासनिक या कानूनी क्षेत्र में हैं तो सफलता के संकेत प्रबल हैं। हालांकि, ऑफिस में विवादों से दूर रहना आपके लिए बेहतर होगा। थोड़ी बहुत सेहत से जुड़ी परेशानी तनाव का कारण बन सकती है, जो आपके रिश्तों पर असर डाल सकती है। ऐसे समय में एक-दूसरे को समझना और सहयोग देना बेहद ज़रूरी है।
उपाय:
कन्या राशि में सूर्य गोचर 2026 के दौरान, सूर्य वृषभ राशि वालों की कुंडली के पांचवे भाव को प्रभावित करेंगे। इस गोचर के प्रभाव से वृषभ राशि वालों को क्रिएटिव क्षेत्रों, शिक्षा से जुड़े कार्यों और निवेश के मामलों में लाभ मिल सकता है। हालांकि जोखिम भरे निवेशों से फिलहाल दूरी बनाना ही समझदारी होगी। प्रेम संबंधों में गर्मजोशी और जुनून बना रहेगा, लेकिन अहंकार की टकराहट भी हो सकती है। इसलिए धैर्य और संवाद बनाए रखना बेहद जरूरी होगा।
उपाय:
सूर्य का कन्या राशि में गोचर, मिथुन राशि वालों की कुंडली के चौथे भाव में बदलाव लेकर आएगा। सूर्य गोचर 2026 के कारण संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है। हालांकि कार्य का दबाव अधिक रहेगा जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। मिथुन राशि वालों के लिए परिवार से जुड़ी बातों पर ध्यान देना ज़रूरी है। साथ ही, अपनों की छोटी गलतियों पर ज़्यादा आलोचना करने से बचें, इससे रिश्ते बेहतर बने रहेंगे।
उपाय:
कन्या राशि में सूर्य गोचर के दौरान, सूर्य कर्क राशि वालों की कुंडली के तीसरे भाव में बदलाव लेकर आएगा। सूर्य गोचर 2026 से कर्क राशि वालों की बातचीत की कला और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। खासकर यदि आप मीडिया, लेखन या पब्लिक स्पीकिंग से जुड़े हैं तो यह समय आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। भाई-बहनों और दोस्तों से रिश्तों को मज़बूत करने का अच्छा समय है, लेकिन बोलचाल में जल्दबाज़ी या कटुता से बचना ज़रूरी है।
उपाय:
👉 आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और तिथि जानने के लिए देखें हमारा आज का पंचांग।
सूर्य का कन्या राशि में गोचर, सिंह राशि वालों की कुंडली के दूसरे भाव में परिवर्तन लेकर आएगा। यह गोचर आपके आर्थिक पहलु में स्थिरता लेकर आएगा। धन संबंधी मामलों में सुधार होगा, लेकिन कार्यस्थल पर बोलचाल में सावधानी बरतना ज़रूरी रहेगा। सिंह राशि वालों के परिवार में किसी विषय को लेकर बहस की स्थिति बन सकती है, इसलिए संयम और धैर्य से काम लें।
उपाय:
कन्या राशि में सूर्य गोचर के दौरान, सूर्य कन्या राशि वालों की कुंडली के लग्न भाव पर प्रभाव डालेंगे। सूर्य गोचर 2026, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ा सकता है। यह समय करियर में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल है। रिश्तों में अहं का टकराव हो सकता है। कन्या राशि वालों के लिए बेहतर समझ और अपने साथी की भावनाओं को प्राथमिकता देना ज़रूरी होगा।
उपाय:
सूर्य का कन्या राशि में गोचर, तुला राशि वालों की कुंडली के बारहवें भाव में बदलाव लेकर आएगा। इस दौरान कुछ छिपे हुए खर्चों में वृद्धि हो सकती है। वहीं विदेश से जुड़े अवसर भी सामने आ सकते हैं। हालांकि, इस समय जल्दबाज़ी में कोई भी आर्थिक निर्णय लेने से बचें। निजी संबंधों में भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है। तुला राशि वालों के लिए मन को शांत रखने और संतुलन बनाए रखने के लिए ध्यान बहुत लाभकारी रहेगा।
उपाय:
कन्या राशि में सूर्य गोचर के दौरान, सूर्य वृश्चिक राशि वालों की कुंडली के ग्यारहवें भाव को प्रभावित करेगा। सूर्य गोचर 2026 आपके लिए लाभकारी रहेगा। इस समय आपकी सोशल नेटवर्किंग और जान-पहचान से आर्थिक लाभ के योग बन सकते हैं। वृश्चिक राशि वालों की दोस्ती प्यार में बदल सकती है। ऐसे में रिश्तों में पारदर्शिता और ईमानदारी बनाए रखना जरूरी होगा।
उपाय:
सूर्य का कन्या राशि में गोचर, धनु राशि वालों की कुंडली के दसवें भाव को प्रभावित करेगा। इस गोचर के दौरान नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी और करियर से जुड़ी नई संभावनाएं सामने आएंगी। यह समय धनु राशि वालों के प्रोफेशनल ग्रोथ के लिए अनुकूल है। काम का दबाव आपके रिश्तों को प्रभावित कर सकता है, इसलिए कार्य और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाना ज़रूरी होगा।
उपाय:
कन्या राशि में सूर्य गोचर के दौरान, सूर्य मकर राशि वालों की कुंडली के नौवें भाव पर प्रभाव डालेंगे। सूर्य गोचर 2026 आपके लिए उच्च शिक्षा, विदेश यात्रा और आध्यात्मिक विकास के नए रास्ते खोल सकता है। यह समय मकर राशि वालों के लिए आत्मविकास और ज्ञान वृद्धि के लिए अनुकूल है। जीवनसाथी या प्रेमी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, जिन्हें समझदारी से सुलझाना ज़रूरी होगा।
उपाय:
सूर्य का कन्या राशि में गोचर 2026, कुंभ राशि वालों की कुंडली के आठवें भाव पर प्रभाव डाल सकता है। आना अचानक धन लाभ या हानि की स्थिति बना सकता है। कुंभ राशि वालों को निवेश से जुड़े मामलों में विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। रिश्तों में भावनात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस समय भावनाओं को समझना और संभलकर प्रतिक्रिया देना जरूरी होगा।
उपाय:
कन्या राशि में सूर्य गोचर के दौरान, सूर्य मीन राशि वालों की कुंडली के सातवें भाव में परिवर्तन कर रहा है। यह व्यापार या साझेदारी में नए अवसर ला सकता है। हालांकि, पार्टनरशिप में वर्चस्व की भावना से संघर्ष हो सकता है, जिसे समझदारी से संभालना होगा। रिश्तों में अहंकार की टकराहट हो सकती है, इसलिए विनम्रता और संवाद बनाए रखना बहुत जरूरी होगा।
उपाय:
अगर आप सूर्य गोचर 2026 की व्यक्तिगत भविष्यवाणियां जानना चाहते हैं तो आप एस्ट्रोयोगी के विशेषज्ञ ज्योतिषी एस्ट्रो रोली से संपर्क कर सकते हैं।