सिंह में सूर्य गोचर 2025: इन 3 राशियों को मिल सकती है सफलता, बाकी रहें सावधान!

Fri, Jul 18, 2025
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Fri, Jul 18, 2025
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
सिंह में सूर्य गोचर 2025: इन 3 राशियों को मिल सकती है सफलता, बाकी रहें सावधान!

Surya Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मा, ऊर्जा और नेतृत्व का प्रतीक माना जाता है। जब सूर्य अपनी ही राशि सिंह में गोचर करता है, तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग तरह से पड़ता है। सूर्य 17 अगस्त 2025, रविवार को रात 02:00 बजे सिंह राशि में प्रवेश कर रहा है। सूर्य गोचर के दौरान व्यक्ति के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और जीवन ऊर्जा में वृद्धि हो सकती है। हालांकि अगर इस समय को सही दिशा में नहीं संभाला गया तो अहंकार और वर्चस्व की टकराहट भी सामने आ सकती है।

अगर आप जीवन में संतुलन और सफलता चाहते हैं तो इस गोचर के दौरान वैदिक उपायों को अपनाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इस लेख में हम जानेंगे कि सूर्य का राशि परिवर्तन आपकी राशि के अनुसार आपके जीवन में क्या बदलाव ला सकता है और किन उपायों से इन प्रभावों को संतुलित किया जा सकता है।

सभी 12 राशियों पर सिंह राशि में सूर्य के गोचर का प्रभाव

सिंह राशि में सूर्य का गोचर 2025 अत्यंत शक्तिशाली माना जाता है क्योंकि यह सूर्य की अपनी ही राशि है। तो आइए जानते हैं आपकी राशि पर सूर्य गोचर 2025 का प्रभाव।

सूर्य गोचर 2025 का मेष राशि पर प्रभाव

सूर्य का सिंह राशि में गोचर, मेष राशि वालों के पांचवे भाव को प्रभावित करेगा। सूर्य गोचर आपकी रचनात्मकता को बढ़ा सकता है। खासकर उन लोगों के लिए यह समय अच्छा रहेगा जो एंटरटेनमेंट, शिक्षा या शेयर बाजार जैसे क्षेत्रों से जुड़े हैं। मेष राशि वालों के पास नए आइडियाज पर काम करने और अपनी प्रतिभा दिखाने का बढ़िया मौका रहेगा। प्यार के मामलों में इस समय भावनाएं थोड़ी तीव्र हो सकती हैं। कभी-कभी अहंकार की वजह से आपसी टकराव भी हो सकता है, इसलिए समझदारी से बात करें और रिश्तों में संतुलन बनाए रखें।

उपाय:

  • रोज़ाना आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

  • हर सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करें।

सूर्य गोचर 2025 का वृषभ राशि पर प्रभाव

सूर्य का सिंह राशि में गोचर 2025, वृषभ राशि वालों के चौथे भाव में बदलाव करेगा। सूर्य का गोचर आपके करियर में पहचान दिला सकता है। ऑफिस में वृषभ राशि वालों को मेहनत और काम की सराहना होगी, लेकिन इसके साथ ही कार्यस्थल पर कुछ तनाव या मतभेद भी हो सकते हैं। ऐसे में धैर्य और समझदारी से काम लें। घर-परिवार से जुड़ी बातें इस समय आपका ध्यान खींच सकती हैं। माता-पिता के साथ रिश्तों में थोड़ी संवेदनशीलता रहेगी, इसलिए उनकी भावनाओं का ख्याल रखें और उनसे बातचीत में नरमी रखें।

उपाय:

  • घर में चांदी का टुकड़ा रखें।

  • रविवार को मंदिर में गेहूं का दान करें।

सूर्य गोचर 2025 का मिथुन राशि पर प्रभाव

सूर्य का सिंह राशि में गोचर, मिथुन राशि वालों के तीसरे भाव को प्रभावित करेगा। सूर्य का गोचर आपके आत्मविश्वास और बातचीत के कौशल को मजबूत करेगा। खासकर अगर आप सेल्स, मार्केटिंग या लेखन जैसे क्षेत्रों में हैं तो यह समय आपके लिए तरक्की लाने वाला रहेगा। अपने आइडियाज और विचारों को खुलकर रखें। भाई-बहनों के साथ इस समय मिथुन राशि वालों का रिश्ता मजबूत हो सकता है, लेकिन कभी-कभी छोटी-छोटी बातों में गलतफहमियां भी हो सकती हैं। बेहतर होगा कि आप बातचीत से हर स्थिति को सुलझाने की कोशिश करें।

उपाय:

  • रविवार के दिन गुड़ का दान करें।

  • रोज़ाना सूर्य अष्टकम का पाठ करें।

सूर्य गोचर 2025 का कर्क राशि पर प्रभाव

सूर्य का सिंह राशि में गोचर, कर्क राशि वालों के दूसरे भाव में बदलाव करेगा। सूर्य गोचर से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। कर्क राशि वालों धन से जुड़ी योजनाएं सफल होने के योग हैं। हालांकि, कामकाज के दौरान अपनी बातचीत में थोड़ा संयम रखें, वरना ऑफिस या व्यापार में कोई गलतफहमी हो सकती है। परिवार से जुड़ी बातचीत कभी-कभी तीखी हो सकती है। ऐसे में शब्दों का चुनाव सोच-समझकर करें और कोशिश करें कि किसी का दिल न दुखे।

उपाय:

  • दाएं हाथ की अनामिका उंगली में सोने की अंगूठी पहनें।

  • रोज़ाना थोड़ा सा केसर खाना आपके लिए आध्यात्मिक रूप से लाभकारी रहेगा।

सूर्य गोचर 2025 का सिंह राशि पर प्रभाव

सूर्य का सिंह राशि में गोचर, सिंह राशि वालों के पहले भाव को प्रभावित करेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन से आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। करियर के नए मौके मिल सकते हैं और लोग आपके काम की सराहना करेंगे। सिंह राशि वालों के लिए यह समय खुद को साबित करने का है। आपके भीतर आत्मसम्मान और नेतृत्व की भावना इतनी प्रबल हो सकती है कि कभी-कभी रिश्तों में आप दूसरों पर हावी हो सकते हैं। इसलिए रिश्तों में तालमेल और विनम्रता बनाए रखना जरूरी होगा।

उपाय:

  • हर रविवार सूर्य देव को लाल फूल अर्पित करें।

  • रविवार के दिन नमक का सेवन करने से बचें।

सूर्य गोचर 2025 का कन्या राशि पर प्रभाव

सूर्य का सिंह राशि में गोचर, कन्या राशि वालों के बारहवें भाव में बदलाव करेगा। सूर्य का गोचर 2025 कुछ छुपे हुए खर्चों को बढ़ा सकता है, इसलिए इस समय फिजूलखर्ची से बचें। हालांकि विदेश से जुड़े कामकाज या अवसर आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। अगर आप विदेश यात्रा या किसी इंटरनेशनल प्रोजेक्ट में रुचि रखते हैं तो यह समय अनुकूल रहेगा। इस दौरान कन्या राशि वालों को भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है। कभी-कभी ऐसा लगेगा कि लोग आपकी बातों को नहीं समझ पा रहे हैं। ऐसे में ध्यान और आध्यात्मिक अभ्यास आपके मन को शांति दे सकते हैं।

उपाय:

  • हर शनिवार तिल के तेल का दीपक जलाएं।

  • रोज़ाना गायत्री मंत्र का जप करें।

सूर्य गोचर 2025 का तुला राशि पर प्रभाव

सूर्य का सिंह राशि में गोचर, तुला राशि वालों के ग्यारहवें भाव को प्रभावित करेगा। सूर्य का गोचर 2025 आपके लिए आर्थिक रूप से फायदेमंद रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी, जिनसे आपके करियर में मदद मिल सकती है। सामाजिक स्तर पर तुला राशि वालों की पहचान और सराहना बढ़ेगी। दोस्ती के रिश्ते इस समय प्यार में भी बदल सकते हैं। अगर आप किसी दोस्त के लिए खास महसूस कर रहे हैं तो अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं।

उपाय:

  • ज़रूरतमंदों को लाल कपड़े दान करें।

  • शनिवार के दिन पीपल के पेड़ को जल चढ़ाएं।

सूर्य गोचर 2025 का वृश्चिक राशि पर प्रभाव

सूर्य का सिंह राशि में गोचर, वृश्चिक राशि वालों के दसवें भाव में बदलाव करेगा। सूर्य गोचर 2025 आपके करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है। इस समय आपको काम में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और आपकी मेहनत की सराहना भी होगी। वृश्चिक राशि वालों के लिए प्रमोशन या कोई नया प्रोजेक्ट मिलने के संकेत बन रहे हैं।
करियर में बढ़ती व्यस्तता की वजह से निजी जीवन पर थोड़ा असर पड़ सकता है। काम और रिश्तों के बीच सही संतुलन बनाकर चलना जरूरी होगा, वरना निजी रिश्तों में दूरी आ सकती है।

उपाय:

  • रोज़ाना सूर्य बीज मंत्र का जाप करें।

  • किसी मंदिर में नारियल और मिठाई चढ़ाएं।

सूर्य गोचर 2025 का धनु राशि पर प्रभाव

सूर्य का सिंह राशि में गोचर, धनु राशि वालों के नौवें भाव को प्रभावित करेगा। सूर्य का गोचर उच्च शिक्षा, विदेश यात्रा और आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए अच्छा समय लेकर आ रहा है। अगर धनु राशि वाले पढ़ाई, रिसर्च या विदेश में कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो यह समय आपके पक्ष में रहेगा।

रिश्तों में विचारों का टकराव हो सकता है। आप और आपके पार्टनर के बीच किसी मुद्दे पर मतभेद हो सकते हैं। ऐसे में धैर्य से काम लें और एक-दूसरे की बातों को समझने की कोशिश करें।

उपाय:

  • विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

  • गुरुवार के दिन पीले फल दान करें।

सूर्य गोचर 2025 का मकर राशि पर प्रभाव

सूर्य का सिंह राशि में गोचर, मकर राशि वालों के आठवें भाव में बदलाव करेगा। सूर्य का गोचर आपके आर्थिक जीवन में कुछ अचानक बदलाव ला सकता है। मकर राशि वाले इस समय निवेश या फाइनेंशियल फैसले सोच-समझकर लें और किसी भी तरह के जोखिम से बचें।

भावनात्मक रूप से आपके अंदर कुछ बदलाव आ सकते हैं। रिश्तों में विश्वास बनाए रखना बहुत जरूरी होगा। किसी भी रिश्ते को मजबूत करने के लिए एक-दूसरे की भावनाओं को समझना जरूरी है।

उपाय:

  • रोज़ सुबह उगते सूर्य को जल चढ़ाएं।

  • अपने पर्स में तांबे का सिक्का रखें।

सूर्य गोचर 2025 का कुंभ राशि पर प्रभाव

सूर्य का सिंह राशि में गोचर, कुंभ राशि वालों के सातवें भाव को प्रभावित करेगा। सूर्य का गोचर आपके लिए नई साझेदारियों या पार्टनरशिप के मौके लेकर आ सकता है। हालांकि, कामकाजी रिश्तों में वर्चस्व की खींचतान भी हो सकती है। कुंभ राशि वालों के लिए बेहतर होगा कि हर फैसले को मिल-जुलकर लें। रिश्तों में कभी-कभी अहंकार टकराव का कारण बन सकता है। इसलिए अपने पार्टनर से खुलकर बात करें और अपनी भावनाएं शेयर करें ताकि गलतफहमियां ना बढ़ें।

उपाय:

  • किसी ज्योतिषी से सलाह लेकर माणिक (Ruby) रत्न धारण करें।

  • रविवार के दिन ब्राह्मणों को भोजन कराएं।

सूर्य गोचर 2025 का मीन राशि पर प्रभाव

सूर्य का सिंह राशि में गोचर, मीन राशि वालों के छठवें भाव में बदलाव करेगा। सूर्य का गोचर आपके लिए प्रतियोगिता और कर्ज जैसी समस्याओं से बाहर निकलने में मददगार रहेगा। अगर मीन राशि वालों के कोई कानूनी मामले चल रहे हैं तो इस समय उनका हल निकलने के योग बन सकते हैं। यह समय आपकी मेहनत रंग लाने वाला रहेगा। थोड़ी बहुत सेहत से जुड़ी परेशानियां आपके रिश्तों पर असर डाल सकती हैं। इसलिए अपनी सेहत का ध्यान रखें और अपने करीबियों के साथ समय बिताएं ताकि रिश्तों में मधुरता बनी रहे।

उपाय:

  • हर मंगलवार हनुमान चालीसा का पाठ करें।

  • ज़रूरतमंदों को तांबे के बर्तन दान करें।

सूर्य का सिंह राशि में गोचर आपके आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और महत्वाकांक्षाओं को बढ़ा सकता है।  अगर आप बताए गए वैदिक उपायों को अपनाते हैं तो इस गोचर के सकारात्मक प्रभावों का लाभ उठा सकते हैं और संभावित परेशानियों से खुद को बचा सकते हैं। साथ ही, अगर आप अपनी कुंडली के अनुसार व्यक्तिगत सलाह लेना चाहते हैं तो किसी अनुभवी ज्योतिषी से मार्गदर्शन लेना फायदेमंद रहेगा।

article tag
Planetary Movement
article tag
Planetary Movement
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!