मंगल राशि परिवर्तन 2025: आपके करियर, प्यार और धन पर पड़ेगा सीधा असर!

Fri, Jul 04, 2025
टैरो सोनिया
 टैरो सोनिया के द्वारा
Fri, Jul 04, 2025
Team Astroyogi
 टैरो सोनिया के द्वारा
article view
480
मंगल राशि परिवर्तन 2025: आपके करियर, प्यार और धन पर पड़ेगा सीधा असर!

Mangal gochar 2025: मंगल को अंक 9 से दर्शाया जाता है और यह साहस, ऊर्जा, नेतृत्व क्षमता, महत्वाकांक्षा और जीवन की चुनौतियों से लड़ने की शक्ति का प्रतिनिधित्व करता है। यह एक तेजस्वी ग्रह है। यही वजह है कि जीवन में इस ऊर्जा को सही दिशा देना ज़रूरी होता है ताकि व्यक्ति खुद में भी विकास करे और समाज में भी सकारात्मक योगदान दे सके।

चाहे ज़िंदगी में कितनी भी मुश्किलें क्यों ना हों, मंगल का प्रभाव आपको अंदर से मजबूत बनाता है और ऐसी शक्ति देता है कि आप फिर से खड़े हो सकें और पूरे आत्मविश्वास के साथ दुनिया का सामना करें।

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मंगल के मित्र ग्रह सूर्य, चंद्रमा, गुरु या बृहस्पति हैं। वहीं, बुध (Mercury) के साथ मंगल की अनबन मानी जाती है। इसलिए यदि आपकी कुंडली में मंगल और बुध की युति या दृष्टि हो, तो उसके असर का विश्लेषण करना ज़रूरी होता है। जुलाई 2021 में मंगल कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं। आइए जानें इसका प्रभाव।

कब होगा कन्या राशि में मंगल गोचर 2025?

28 जुलाई 2025 को सोमवार रात 08 बजकर 11 मिनट पर मंगल ग्रह का कन्या राशि में गोचर हो रहा है। इसे वैदिक ज्योतिष में ‘मंगल का राशि परिवर्तन’ या ‘मंगल गोचर’ कहा जाता है। यह गोचर बेहद खास और प्रभावशाली माना जा रहा है, क्योंकि यह सभी 12 राशियों पर महत्वपूर्ण असर डालेगा। यही कारण है कि इस गोचर को गंभीरता से समझना और अपनी राशि के अनुसार ज्योतिषीय उपाय करना बेहद ज़रूरी है।

मेष राशि पर मंगल गोचर का प्रभाव 

मंगल का यह गोचर मेष राशि वालों की कुंडली के छठवें भाव में परिवर्तन लेकर आएगा। छठा भाव आमतौर पर आपके गुप्त शत्रुओं, प्रतियोगियों और आपके आसपास मौजूद जलन रखने वाले लोगों से जुड़ा होता है। ऐसे में इस समय आपके प्रोफेशनल या पर्सनल जीवन में कुछ लोग आपके खिलाफ चालें चल सकते हैं या राजनीति कर सकते हैं।

लेकिन घबराने की ज़रूरत नहीं है। आपको हिम्मत और आत्मबल बनाए रखना है। मंगल का कन्या राशि में गोचर 2025 सलाह देता है कि जो भी चुनौतियाँ आएं, उनका डटकर और पूरी मजबूती से सामना करें। आपकी साहसिक प्रवृत्ति ही आपको विजयी बनाएगी।

उपाय: घर के बगीचे में नीम (Indian Lilac) का पौधा लगाएं और रोज़ खुद उसे पानी दें और ध्यान रखें। 

वृषभ राशि पर मंगल गोचर का प्रभाव

वृषभ राशि वालों की कुंडली के पांचवे भाव पर प्रभाव लेकर आ रहा है, जिसे आनंद, प्रेम, रचनात्मकता और मनोरंजन का भाव कहा जाता है। जुलाई के इस गोचर के दौरान आपका ध्यान इन सभी क्षेत्रों की ओर ज्यादा रहेगा।

कन्या राशि में मंगल का गोचर 2025 यह दर्शाता है कि इस समय आप प्रेम संबंधों में सक्रिय हो सकते हैं, डेटिंग या किसी नए रोमांटिक रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। साथ ही जो लोग शेयर मार्केट से जुड़े हैं, वे भी इसमें ज्यादा रुचि दिखा सकते हैं। यह समय आपकी क्रिएटिव एनर्जी को बढ़ाने का भी काम करेगा।

उपाय: मंगल ग्रह को मज़बूत करने के लिए इस महीने एक बार रक्तदान जरूर करें। यदि स्वास्थ्य अनुकूल हो तो डॉक्टर से सलाह लेने के बाद हर तीन महीने में यह उपाय दोहराएं।

मिथुन राशि पर मंगल गोचर 2025 का प्रभाव

मंगल गोचर 2025 मिथुन राशि वालों की कुंडली के चौथे भाव में परिवर्तन लेकर आएगा, जो घर-परिवार, प्रॉपर्टी और वाहन से जुड़ा भाव माना जाता है। इस समय आपके घरेलू मामलों में हलचल बढ़ सकती है। कुछ लोग घर की मरम्मत, सजावट या नए निर्माण की योजना बना सकते हैं।

लेकिन आपको विशेष रूप से गाड़ी चलाते समय सावधानी रखनी होगी। मंगल का कन्या राशि में गोचर सलाह देता है कि तेज़ गति से गाड़ी चलाना, ट्रैफिक नियम तोड़ना या शराब पीकर ड्राइव करना – इन सबसे दूर रहें। वरना छोटी-मोटी घटनाओं से लेकर बड़े एक्सीडेंट तक की संभावना बन सकती है।

उपाय: मंगल ग्रह को शांत करने के लिए रोज़ गायत्री मंत्र का जाप करें। 108 बार जाप की एक माला प्रतिदिन करना शुभ रहेगा। इससे नकारात्मक ऊर्जा कम होगी और आत्मबल भी बढ़ेगा।

कर्क राशि पर मंगल गोचर 2025 का प्रभाव

कर्क राशि वालों की कुंडली के तीसरे भाव में इस महीने मंगल गोचर 2025 हो रहा है। यह भाव आपके साहस, छोटे भाई-बहनों और छोटी यात्राओं से जुड़ा होता है।

इस समय आप अपने भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। कन्या राशि में मंगल का गोचर 2025 यह दर्शाता है कि कोई छोटी यात्रा, ट्रिप या वीकेंड स्टेकेशन की भी योजना बन सकती है, जिससे मानसिक ताजगी महसूस होगी।

उपाय: मंगल को प्रसन्न करने के लिए बंदरों को भोजन कराना बेहद शुभ माना गया है। आप उन्हें केले या उनके पसंदीदा फल खिला सकते हैं। यह सरल उपाय आपके जीवन में मंगल के सकारात्मक प्रभाव को बढ़ा सकता है।

सिंह राशि पर मंगल गोचर 2025 का प्रभाव

सिंह राशि वालों की कुंडली के दूसरे भाव यानी "कुटुंब भाव" पर प्रभाव डालेगा। यह समय पारिवारिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतने का संकेत दे रहा है।

मंगल का कन्या राशि में गोचर 2025 सलाह देता है कि घर में किसी भी तरह की बहस या तीखी बातचीत से जितना हो सके बचें। अगर कोई ऐसा माहौल बन भी जाए तो वहां से शांति से निकल जाना ही बेहतर रहेगा। वरना छोटी सी बात बड़ी लड़ाई का रूप ले सकती है और घर का सुकून बिगड़ सकता है।

उपाय: नज़दीकी मंदिर में मीठा दान करें जैसे मिठाइयाँ, गुड़ या कोई शुद्ध मिठाई। यह उपाय आपको मंगल की विशेष कृपा दिला सकता है। सप्ताह में कम से कम दो बार ऐसा करना शुभ रहेगा।

कन्या राशि पर मंगल गोचर 2025 का प्रभाव

मंगल गोचर 2025, कन्या राशि वालों की कुंडली के पहले भाव में बदलाव लेकर आएगा। यह समय आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि यह आपकी पर्सनालिटी, सोच और जीवन के दिशा-निर्देशन से जुड़ा है।

अब वक्त है खुद के बारे में सोचने का आपने अब तक क्या हासिल किया, क्या सीख मिली और अब किस दिशा में आगे बढ़ना है। यह गोचर आपको आत्मनिरीक्षण और आगे की जबरदस्त ग्रोथ की प्रेरणा देगा।

कन्या राशि में मंगल का गोचर 2025 यह दर्शाता है कि कुछ लोग इस समय अपने शरीर, लुक्स और फैशन को लेकर भी ज़्यादा सजग हो सकते हैं। आप खुद को और बेहतर बनाने की ओर ध्यान देंगे।

उपाय: किसानों या किसान संगठनों को दान देना मंगल को प्रसन्न करने का श्रेष्ठ उपाय माना गया है। वैदिक ज्योतिष में किसान को मंगल ग्रह का प्रतीक माना जाता है। इसलिए जैसे अनाज, वस्त्र या आर्थिक सहयोग किसानों को दें, इससे आपके जीवन में मंगल की सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी।

तुला राशि पर मंगल गोचर 2025 का प्रभाव

तुला राशि वालों की कुंडली के बारहवें भाव को प्रभावित करेगा, जिसे खर्चों और विदेश से जुड़े मामलों का भाव कहा जाता है। इस समय आपको अपने खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा क्योंकि अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं।

मंगल का कन्या राशि में गोचर सलाह देता है कि स्वास्थ्य पर भी कुछ खर्चा होने की संभावना है, इसलिए अपने खानपान और दिनचर्या का खास ध्यान रखें। जो विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई करने की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें इस समय थोड़ी मानसिक टेंशन या प्रतियोगिता में मुश्किलें महसूस हो सकती हैं।

उपाय: सेना या मिलिट्री से जुड़ी संस्थाओं में कुछ आर्थिक सहयोग करें। सैनिक, पुलिस, सुरक्षाकर्मी – मंगल ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। 

वृश्चिक राशि पर मंगल गोचर 2025 का प्रभाव

वृश्चिक राशि वालों की कुंडली के ग्यारहवें भाव में बदलाव कर रहा है, जिसे लाभ भाव कहा जाता है। यह समय आपके लिए आर्थिक रूप से काफी फायदेमंद हो सकता है, खासतौर पर अगर आप सोच-समझकर और अनुभवियों की सलाह लेकर निवेश करते हैं।

आपका सोशल नेटवर्क यानी मित्रों और जान-पहचान वालों का दायरा भी इस समय बढ़ सकता है। हो सकता है आप किसी नए ग्रुप या सोशल सर्कल में शामिल हों जिससे भविष्य में लाभ हो।

अगर आप योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ते हैं, तो ये समय आपकी कमाई और इनकम बढ़ाने में मददगार हो सकता है।

उपाय: हर रोज़ मंदिर जाएं और भगवान के दर्शन करके प्रसाद घर लाएं। उस प्रसाद को घर के सभी सदस्यों या आसपास के लोगों में बांटें। इससे मंगल की विशेष कृपा मिलेगी और जीवन में आनंद व सफलता दोनों का संचार होगा। 

धनु राशि पर मंगल गोचर 2025 का प्रभाव

धनु राशि वालों की कुंडली के दसवें भाव में परिवर्तन कर रहा है, जिसे कर्म भाव या प्रोफेशन भाव कहा जाता है। इसका मतलब है कि इस समय आपकी नौकरी या व्यवसाय से जुड़ी गतिविधियाँ काफी सक्रिय रहेंगी।

मंगल का कन्या राशि में गोचर सलाह देता है कि काम के क्षेत्र में किसी भी तरह की बहस, टकराव या गलतफहमी से बचें। ऑफिस की राजनीति या गॉसिप में ना पड़ें और अपने काम पर ही ध्यान दें। आपको इस समय थोड़ा ज़्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है, देर रात तक काम करने की नौबत आ सकती है लेकिन ये मेहनत भविष्य में आपके बहुत काम आएगी।

उपाय: संयुक्त परिवार में रहना या अपने दूर-दराज के रिश्तेदारों से जुड़ाव बढ़ाना मंगल को प्रसन्न करता है। मंगल ग्रह सामूहिकता और भाईचारे का प्रतीक है, इसलिए परिवार में एकता बनाए रखना आपके लिए बेहद शुभ रहेगा।

मकर राशि पर मंगल गोचर 2025 का प्रभाव

मकर राशि वालों की कुंडली के नौवें भाव को प्रभावित कर रहा है। नौवां भाव भाग्य, धर्म और लम्बी यात्राओं से जुड़ा होता है। इस समय आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं या किसी आध्यात्मिक चर्चा या किताबों में रुचि ले सकते हैं।

कन्या राशि में मंगल का गोचर 2025 यह दर्शाता है कि आपका मन दर्शन, धर्म या जीवन से जुड़ी गहरी बातों की ओर आकर्षित हो सकता है। हालांकि लंबी यात्रा का योग है, लेकिन फिलहाल यात्रा को टाल देना ही बेहतर रहेगा, खासकर अगर थकावट या चोट लगने की संभावना हो।

उपाय: घर की बाहरी सीमा (बाउंड्री वॉल) के पास एक अनार का पौधा लगाएं। इसे नियमित रूप से पानी दें और अच्छे से देखभाल करें। यह उपाय मंगल ग्रह की कृपा पाने का एक सुंदर और प्रभावी तरीका है।

कुंभ राशि पर मंगल गोचर 2025 का प्रभाव

कुंभ राशि वालों की कुंडली के आठवें भाव में बदलाव लेकर आ रहा है। यह भाव जीवन में आने वाले अचानक बदलावों, गहरे आत्ममंथन और रूपांतरण से जुड़ा होता है।

मंगल का कन्या राशि में गोचर बताता है कि इस समय आपको अपने अंदर और बाहर, दोनों स्तरों पर बदलाव महसूस हो सकते हैं। यह समय खुद को बेहतर बनाने, अपनी सोच को नई दिशा देने और जीवन के बड़े सबक सीखने के लिए बेहतरीन है।

अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। साथ ही, कुछ अच्छी आत्मिक या सेल्फ-हेल्प बुक पढ़ें। इससे आपकी सोच और ऊर्जा दोनों ही सकारात्मक दिशा में बढ़ेंगी।

उपाय: अपने घर या कार्यस्थल पर मंगल यंत्र स्थापित करें।

मीन राशि पर मंगल गोचर 2025 का प्रभाव

मंगल गोचर 2025, मीन राशि वालों की कुंडली के सातवें भाव पर प्रभाव डालेगा, जो साझेदारी, विवाह और जीवनसाथी से जुड़ा भाव होता है।

इस समय व्यापार में कोई पुरानी साझेदारी खत्म हो सकती है या उसमें कुछ टकराव आ सकते हैं। वैवाहिक जीवन में भी थोड़ी खटपट या असहमति के हालात बन सकते हैं। जीवनसाथी की कुछ बातें आपको चुभ सकती हैं, लेकिन धैर्य और समझदारी से सब ठीक हो सकता है।

हर स्थिति को गहराई से समझने और समय के साथ उसका हल निकालने की कोशिश करें। मंगल का कन्या राशि में गोचर 2025 बताता है कि यह समय आपको रिश्तों के बारे में कुछ महत्वपूर्ण सबक सिखा सकता है।

उपाय: परिवार और दोस्तों को तांबे की कोई चीज़ जैसे लोटा, तांबे का सिक्का या बर्तन उपहार में दें। यह मंगल को प्रसन्न करता है और आपके रिश्तों में सामंजस्य बढ़ाता है।

मंगल का यह गोचर आपके जीवन में क्या बदलाव लेकर आएगा? क्या आपको करियर में सफलता मिलेगी या रिश्तों में चुनौती? इन सवालों का सटीक और व्यक्तिगत समाधान जानने के लिए अभी एस्ट्रोयोगी की अनुभवी ज्योतिषी टैरो सोनिया से बात करें। आज ही बात करें! अपनी कुंडली के अनुसार सही उपाय और सलाह पाएं!

टैरो सोनिया
टैरो सोनिया के द्वारा
article tag
Planetary Movement
टैरो सोनिया के द्वारा
article tag
Planetary Movement
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!