मंगल का तुला राशि में गोचर, जानें आपके लिए राशि परिवर्तन कितना मंगलकारी?

Thu, Oct 14, 2021
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Thu, Oct 14, 2021
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
मंगल का तुला राशि में गोचर, जानें आपके लिए राशि परिवर्तन कितना मंगलकारी?

वर्ष 2021 में नवग्रहों का सेनापति माने जाने वाला मंगल ग्रह तुला राशि में प्रवेश करने जा रहा हैं, तो किन राशियों पर होगा इस गोचर का सबसे अधिक असर। जानें

 

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मंगल ग्रह साहसी और उग्र है जो अग्नि तत्व का प्रतिनिधित्व करता है। मनुष्य की कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति बहादुरी, पराक्रम, साहस एवं आत्मविश्वास का कारक होती है। यह व्यक्ति को जीवन शक्ति और गतिशीलता प्रदान करता है। नवग्रहों का सेनापति माने जाने वाला मंगल ग्रह 22 अक्टूबर 2021 को शुक्र की राशि तुला में प्रवेश करने जा रहा है। इस गोचर के दौरान मंगल चित्रा, स्वाति और विशाखा नक्षत्र से गुजरेगा जो क्रमशः मंगल, राहु और बृहस्पति के नक्षत्र हैं। मंगल ग्रह शुक्र के साथ विनिमय योग का निर्माण कर रहा है और सूर्य के साथ युति बना रहा है। कालपुरुष कुंडली के अनुसार, यह व्यापार और साझेदारी के घर को प्रभावित कर रहा है। आइए जानते है मेष से लेकर मीन राशियों के जातकों पर तुला राशि में मंगल गोचर का प्रभाव। अपनी कुंडली के अनुसार मंगल के नकारात्मक परिणामों से बचने के उपाय जानने के लिये एस्ट्रोयोगी पर देश के प्रसिद्ध ज्योतिषियों से परामर्श करें।

 

मंगल का राशिफल परिवर्तन, राशिचक्र पर जानें इसका असर

 

मेष राशि

मंगल ग्रह का गोचर सातवें भाव में होगा। मंगल की उच्च ऊर्जा आपको मिले-जुले परिणाम देगी। आपके व्यक्तित्व से लोग प्रभावित होंगे। विवाहित जोड़ों को सावधान रहने की जरूरत है; अहंकार और क्रोध मुश्किलें पैदा करेगा। आप मतभेदों को जल्दी सुलझाने की कोशिश करेंगे, लेकिन सुलह के लिए धैर्य बनाए रखना होगा।

  • मंगल ग्रह की उच्च ऊर्जा का उपयोग करियर में सफलता प्राप्ति के लिए किया जा सकता है। साहसिक निर्णय व्यवसाय में वृद्धि प्रदान करेंगे। शीघ्र कार्य करने की क्षमता आपको पेशेवर जीवन में प्रसिद्धि दिलाएंगी। यह समय रक्षा सेवाओं, सर्जरी, फिजिकल ट्रेनर, खिलाड़ी आदि क्षेत्रों से संबंधित लोगों के लिए बहुत ही सहायक है। सरकरी कार्यों में लाभ मिलेगा।

  • अपना कार्य पूरा करने के लिए आपको दूसरों की सहायता की आवश्यकता हो सकती है, इसलिए मनोवांछित परिणाम की प्राप्ति के लिए सहयोग ही एकमात्र कुंजी है।  मेष साप्ताहिक राशिफल 

 

वृषभ राशि

वृषभ राशि में मंगल ग्रह का गोचर छठे भाव में होगा। इस समय आप ऊर्जावान रहेंगे, दैनिक जीवन के कार्यों को आसानी से करेंगे। आपकी प्रतिस्पर्धात्मकता में वृद्धि होगी, साथ ही छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। काम का अधिक बोझ दबाव का कारण बन सकता है, इसलिए अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और नियमित रूप से व्यायाम करें।

  • आप अपने सहकर्मियों के साथ असहज महसूस कर सकते हैं। 

  • अच्छे पेशेवर संबंध बनाए रखने के लिए, टकराव की स्थिति से बचना होगा और छोटी-छोटी बातों पर प्रतिक्रिया देने से बचें।

  • खर्चों में वृद्धि होगी; बेहतर होगा निवेश की योजना बनाएं और अनावश्यक चीजें खरीदने से बचें, अन्यथा आपको वित्तीय संकट का सामना करना पड़ सकता है। वृषभ साप्ताहिक राशिफल

 

मिथुन राशि

मिथुन राशि में मंगल का गोचर पंचम भाव में होगा। आप ऊर्जा से भरे रहेंगे और इस ऊर्जा का उपयोग आप वहां करेंगे जहां आप मज़े कर सकते हैं। आप अपनी रचनात्मकता दिखाना चाहेंगे; आपको मनोवांछित परिणाम प्राप्त करने के लिए आत्म-अनुशासन की आवश्यकता होगी। प्रेम जीवन में एक नए रिश्ता की शुरुआत हो सकती है, लेकिन अधीर व्यवहार आपके रिश्ते के लिए हानिरक हो सकता है।

  • इस अवधि के दौरान आप जोखिम भरे कार्यों जैसे जुआ खेलने या पैसा लगाने की प्रवृत्ति रख सकते हैं। 

  • पैसा निवेश करने से पहले जोखिम और लाभ का विश्लेषण करना बेहतर होगा।

  • यदि आप करियर में परिवर्तन चाहते हैं तो यह समय निर्णय लेने के लिए सही है।

  • संचित धन का उपयोग ऋण चुकाने के लिए कर सकते है। मिथुन साप्ताहिक राशिफल

 

कर्क राशि

कर्क राशि में मंगल का गोचर चतुर्थ भाव से होगा। आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है; पुराने विवाद फिर से उभर सकते है, जो आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकते हैं। भावनात्मक व्यवहार आपके प्रियजनों से दूरी का कारण बन सकता है। स्वयं को बचाने के लिए की गई कड़ी मेहनत आपके लिए सहायक सिद्ध होगी। शांतिपूर्ण जीवन जीने के लिए प्रेम और धैर्य आवश्यक है।

  • अगर आप सम्पति में धन निवेश करना चाहते हैं तो यह समय उत्तम है। 

  • घर का निर्माण, नवीनीकरण या पुनर्सज्जा पर आप विशेष ध्यान देंगे।

  • इस समय आप पर काम का दबाव अधिक रहेगा। 

  • आपकी नेतृत्व क्षमता से आपको उच्च अधिकारियों या सरकार का पक्ष प्राप्त होने में मदद मिलेगी। कर्क साप्ताहिक राशिफल

 

सिंह राशि

सिंह राशि में मंगल का गोचर तीसरे भाव में होगा। सिंह राशि के जातकों को मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे। इस समय आपके पास अनेक योजनाएँ होंगी, जिन्हे पूरा करने के लिए एक उचित माध्यम खोजने की आवश्यकता है। अगर कोई आपके विचारों से सहमत नहीं है, तो उन्हें व्यक्तिगत रूप से न लें, क्योंकि हर किसी के विचार अलग होते हैं।

  • आपको पेशे संबंधित छोटी यात्राओं पर जाना पड़ सकता हैं। 

  • आप दूसरों के साथ बातचीत करना चाहेंगे;लेकिन भड़काऊ टिप्पणियां विवाद का कारण बन सकती हैं। 

  • शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें।

  • अधीरतापूर्ण व्यवहार समस्याएं उत्पन्न कर सकता है। 

  • सड़क पर वाहन या मशीनरी चलाते समय सावधान रहना बुद्धिमानी होगी।

  • यह समय बौद्धिक कार्यों को पूरा करने के लिए उत्कृष्ट है। सिंह साप्ताहिक राशिफल

 

कन्या राशि

कन्या राशि में मंगल का गोचर दूसरे भाव में होगा। आधिकारिक आदेशों के साथ आपके लिए अपना कार्य करना आसान होगा, जिससे पेशेवर जीवन में सफलता मिलेगी। आप पैसे कमाने के साथ-साथ अपने मूल्यों की भी रक्षा करेंगे। इस समय आप दूसरों के सामने अपनी योग्यता साबित करने के लिए अपने धन और संपत्ति का उपयोग करने का प्रयास कर रहे हैं। 

  • आपको स्वामित्व संबंधित मामलों में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

  • आवेगपूर्ण खरीदारी चरम पर होगी, इससे बचें; अन्यथा भविष्य में आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

  • स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आपको परेशान कर सकती हैं। कन्या साप्ताहिक राशिफल

 

आज का पंचांग ➔  आज की तिथिआज का चौघड़िया  ➔ आज का राहु काल  ➔ आज का शुभ योगआज के शुभ होरा मुहूर्त  ➔ आज का नक्षत्रआज के करण

 

तुला राशि

तुला राशि में मंगल का गोचर लग्न में होगा।इस गोचर के दौरान आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप किसी भी तरह दुनिया पर अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे और उसके लिए आप सभी बाधाओं को दूर करेंगे।व्यापारी वर्ग को किसी नए सौदे पर हस्ताक्षर करके अपनी कंपनी का विस्तार करने के नए अवसर प्राप्त हो सकते है। अड़ियल रवैया और अधीरतापूर्ण व्यवहार आपके निजी जीवन में परेशानी उत्पन्न कर सकता है। 

  • अपने जीवन की जिम्मेदारी लें, लेकिन इस दौरान दूसरों पर दबाव डालने से बचें।

  • इस समय संपत्ति की खरीद या संपत्ति निवेश पर आपका सारा ध्यान रहेगा।

  • आपको सिर संबंधित चोट लगने की संभावना है, इसलिए अशुभ प्रभावों से रक्षा के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें। तुला साप्ताहिक राशिफल

 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि में मंगल का गोचर बारहवें भाव में होगा। यह समय थोड़ा कठिन है, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। अपना ध्यान रखें, पौष्टिक भोजन लें और नियमित रूप से व्यायाम करें। खर्चों में वृद्धि होगी; धन खर्च करने से पूर्व बजट बनाएं।

  • बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा समय है। 

  • निर्यात-आयात से जुड़ें कारोबार में वृद्धि होगी।

  • इस गोचर के दौरान आपके शत्रुओं की स्थिति मज़बूत होगी। 

  • इस अवधि में उनसे मुकाबला करने से बेहतर होगा कि आप अपनी कमियों पर ध्यान दें। वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

 

धनु राशि

धनु राशि में मंगल का गोचर एकादश भाव में होगा। यह समय धनु राशि के जातकों के लिए काफ़ी अच्छा है। आपकी नेतृत्व क्षमता आपको अपने प्रोजेक्ट समय पर पूरा करने में मदद करेगी। आप अपने सामाजिक संबंधों को बढ़ाना चाहेंगे। पेशेवर जीवन में आपको नाम और प्रसिद्धि मिलेगी। इस समय सेवादारों को पदोन्नति मिल सकती है।

  • आप सामाजिक कल्याण संबंधित कार्यक्रमों में शामिल होना चाहेंगे। 

  • एनजीओ से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। 

  • आप अपने से पहले अन्य आवश्यकताओं और आराम के बारे में सोचेंगे।

  • कोई पुराना निवेश लाभ देगा, और आप एक नए दीर्घकालिक निवेश के बारे में विचार करेंगे।

  • यह समय छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्ति के लिए उत्तम है। धनु साप्ताहिक राशिफल

 

मकर राशि

मकर राशि में मंगल ग्रह का गोचर दशम भाव में होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षाओं पर ध्यान देंगे और पेशेवर जीवन में अलग पहचान पाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। पदोन्नति की संभावना है, लेकिन आपको जमीन से जुड़े रहने और अहंकार से बचने की सलाह दी जाती है। आत्म-प्रचार में आप अपनी ऊर्जा ख़र्च कर सकते हैं। साहस और ऊर्जा कठिन कार्यों में आपको सफलता प्राप्त करने में मदद करेगी। इससे अलग पहचान बनाने की आपकी इच्छा पूरी होगी।

  • शब्दों का चयन आपको विवादों से बचाएगा। सकारात्मक विचार आपको नकारात्मकता से बचने में सहायता करेंगे। आपके बारे में दूसरे क्या सोचते हैं इस पर ध्यान न दें।

  • काम का अत्यधिक दबाव आपके निजी जीवन को प्रभावित कर सकता है। व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाए रखने की सलाह दी जाती है। मकर साप्ताहिक राशिफल

 

कुंभ राशि

कुंभ राशि में मंगल का गोचर नवम भाव में होगा। इस राशि के लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण समय है। आपको कठिन और जोख़िम भरे कार्यों में अपनी योग्यता साबित करने की आवश्यकता है। इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा।

  • यदि आप नौकरी परिवर्तन करना चाहते है हैं, तो यह समय अनुकूल है। भविष्य में आपको विदेश में नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

  • छात्रों को नई चीजें सीखने में आनंद आएगा और वे नई साहसिक गतिविधियों का प्रयास कर सकते हैं।

  • खर्चों में वृद्धि होगी, इसलिए दीर्घकालिक निवेश की योजना बनाना सर्वश्रेष्ठ होगा।

  • अगर आप जीवनसाथी के साथ समय बिताना चाहते हैं तो कटुवचनों से बचें। कुंभ साप्ताहिक राशिफल

 

मीन राशि

मीन राशि में मंगल का गोचर अष्टम भाव में होगा।यह समय व्यापारी वर्ग के लिए चुनौतीपूर्ण है; कड़ी मेहनत के बाद आपको थोड़ी सफलता मिल सकती है। आपको आपके भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। आप पारिवारिक समारोहों का आनंद लेंगे।

  • कामवासना में वृद्धि होगी; अपनी ऊर्जा का सकारात्मक रूप से उपयोग करें, अन्यथा आपको अजीबोगरीब स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।

  • इस समय अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें।

  • आपको रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है जो आपके चेहरे पर मुस्कान लेकर आएगा।  मीन साप्ताहिक राशिफल

 

article tag
Love
Career
Health
Finance
Hindu Astrology
Planetary Movement
Vedic astrology
Libra
Zodiac sign
article tag
Love
Career
Health
Finance
Hindu Astrology
Planetary Movement
Vedic astrology
Libra
Zodiac sign
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!