बुध ग्रह का तुला राशि में गोचर, लेकर आएगा आपके लिए सौभाग्य।

Tue, Nov 02, 2021
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Tue, Nov 02, 2021
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
बुध ग्रह का तुला राशि में गोचर, लेकर आएगा आपके लिए सौभाग्य।

बुध ग्रह को नवग्रहों का राजकुमार कहा जाता है जो अब जल्द ही तुला राशि में प्रवेश करने जा रहा है। जानें, कब कर रहा है बुध अपनी राशि परिवर्तन और क्या होगा इस गोचर का असर आपकी राशि पर।  

 

बुध ग्रह कन्या राशि से तुला राशि में 2 नवंबर 2021 को प्रातः 3:23 बजे पुनः प्रवेश करेगा। शुक्र ग्रह के साथ बुध के अच्छे संबंध हैं जो तुला राशि का स्वामी है। बुध और शुक्र ग्रह दोनों के संबंध सकारात्मक है। ऐसा माना जाता है कि जब सकारात्मक ग्रह गोचर करते हैं, तो वे सभी राशियों को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाते हैं।

बुध को अत्यंत बुद्धिमान ग्रह माना गया है जिनकी जन्म कुंडली में बुध की स्थिति सकारात्मक होती हैं, उनका संचार कौशल प्रभावी होता है, वे बहुत प्रभावशाली होने के साथ गणनात्मक होते हैं। आइये जानते है, जब बुध ग्रह तुला राशि में एक बार फिर से प्रवेश करेगा, तो यह सभी 12 राशियों को कैसे प्रभावित करेगा? बुध ग्रह के तुला राशि में गोचर से सम्बंधित व्यक्तिगत भविष्यवाणी के लिए, एस्ट्रोयोगी पर प्रसिद्ध ज्योतिषियों से परामर्श करें।

 

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के सप्तम भाव में बुध गोचर करेगा; पति-पत्नी के बीच मौजूदा स्थिति में सुधार होगा।

  • आपको धन लाभ होगा, इसलिए आप अधिक धन खर्च करना शुरू कर देंगे। इस समय खर्च करने के बजाय बचत करने का प्रयास करें।
  • यह अवधि व्यापारी वर्ग के लिए औसत रहेगी, लेकिन नौकरी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय अनुकूल है। मेष साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि

बुध आपके छठे भाव में गोचर करेगा। इस अवधि में अपना सामान या कोई बात किसी के साथ साझा न करें क्योंकि आपके विरोधी इसका फायदा उठा कर आपको नुकसान पहुंचा सकते है।

  • कार्यक्षेत्र में आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
  • कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले भली प्रकार से सोचें।
  • कोई भी काम जल्दबाजी में न करें, धैर्य रखें और विश्लेषण करें।
  • अनावश्यक वाद-विवाद में न पड़ें।
  • अस्वास्थ्यकर भोजन का सेवन करने से बचें।  वृषभ साप्ताहिक राशिफल

 

मिथुन राशि

बुध आपके पंचम भाव में गोचर करेगा; आप इस अवधि में अच्छे संबंध बनाने में सक्षम होंगे। धन सम्बंधित मामलों में यह गोचर आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा।

  • प्रेम जीवन के लिए यह समय उपयुक्त नहीं है। आपका अपने पार्टनर के साथ मतभेद हो सकता हैं।
  • अनावश्यक तर्क-वितर्क से बचें।
  • किसी भी काम को करने से पहले अच्छे से सोच-विचार करें।  मिथुन साप्ताहिक राशिफल

 

कर्क राशि

बुध आपके चतुर्थ भाव में गोचर करेगा। पारिवारिक जीवन में आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में अपने परिवार पर ध्यान देना बेहतर होगा। ऐसा करने से स्थिति में सुधार होगा।

  • इस दौरान माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
  • सुनिश्चित करें कि आप संपत्ति संबंधित कोई भी निर्णय न लें।  कर्क साप्ताहिक राशिफल

 

सिंह राशि

बुध आपके तीसरे भाव में गोचर करेगा। इस समय यदि आप अपने शत्रुओं से सतर्क रहते है तो यह आपके लिए सहायक सिद्ध होगा। आपको अपनी मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। यदि आप बदलाव करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा।

  • भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे और आपको उनसे सहयोग की प्राप्ति होगी।
  • आप कार्य संबंधित यात्राओं पर जा सकते हैं; आपकी यात्राएं सफल होंगी। सिंह साप्ताहिक राशिफल

 

कन्या राशि

बुध आपके द्वितीय भाव में गोचर करेगा। अनावश्यक खर्चों से बचने का प्रयास करें। अपने शब्दों का चयन सोच समझ करें; अन्यथा आपकी बात किसी को नुकसान पहुंचा सकती है।

  • इस दौरान कोई भी नया काम शुरू न करें।
  • निवेश करने से बचें, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है।
  • पारिवारिक समस्याओं के कारण आपको मानसिक दबाव का सामना करना पड़ सकता है। कन्या साप्ताहिक राशिफल

 

आज का पंचांग ➔  आज की तिथिआज का चौघड़िया  ➔ आज का राहु काल  ➔ आज का शुभ योगआज के शुभ होरा मुहूर्त  ➔ आज का नक्षत्रआज के करण

तुला राशि

बुध आपके प्रथम भाव में गोचर करेगा। यह समय आपके लिए अनुकूल है। आप अच्छे संपर्क बनाएंगे जो आपके कार्यस्थल पर फायदेमंद सिद्ध होंगे।

  • यह अवधि निवेश के लिए उपयुक्त है।
  • आप अपने पार्टनर के साथ आनंदायक लम्हें बिताएंगे और जीवनसाथी के साथ ट्रिप पर जा सकते है।तुला साप्ताहिक राशिफल

 

वृश्चिक राशि

बुध आपके बारहवें भाव में गोचर करेगा। इस अवधि में आपके अनावश्यक खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव हो सकता है। सफलता प्राप्ति के लिए आपको बहुत मेहनत करनी होगी।

  • जो लोग विदेश सम्बंधित कार्य से जुड़े हैं या विदेश जाना चाहते हैं उनके लिए यह समय अनुकूल है।
  • आप अपने आसपास अवांछित साजिशों का सामना कर सकते हैं; सतर्क रहें। वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

 

धनु राशि

बुध आपके 11वें भाव में विराजमान होगा; आय के स्त्रोतों में वृद्धि के लिए यह समय उत्तम है। आप व्यापार से जुड़ी लंबी यात्राओं पर जा सकते हैं, आपको सफलता प्राप्त होगी।

  • आपको अपने बड़े भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।
  • अनजान लोगों से सतर्क रहें; वे आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। धनु साप्ताहिक राशिफल

 

मकर राशि

बुध आपके दसवें भाव में गोचर करेगा; इस समय आपके धन, भाग्य और कार्य में वृद्धि होगी।

  • आपको व्यापार में सफलता मिलेगी और लोग आपका सम्मान करेंगे।
  • नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल है।
  • आपको अपने जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा और आप उनके साथ समय बिताएंगे।  मकर साप्ताहिक राशिफल

 

कुंभ राशि 

बुध आपके नवम भाव में गोचर करेगा। इस दौरान किसी से भी बेवजह वाद-विवाद न करें, अन्यथा इस स्थिति के कारण आपको काफ़ी परेशानियों का सामना कर सकता है।

 

मीन राशि

बुध आपके आठवें भाव में गोचर करेगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा इसलिए थोड़े प्रयास के बाद भी आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। यदि आप अपने जीवन में कोई परिवर्तन करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए उत्तम है।

  • कार्यस्थल पर आपकी वेतन में वृद्धि हो सकती है।
  • अपने जीवनसाथी के साथ विवाद से बचने का प्रयास करें; अन्यथा ये आपके तनाव का कारण बन सकता हैं। कुल मिलाकर करियर के लिए समय श्रेष्ठ है।  मीन साप्ताहिक राशिफल

 

एस्ट्रो पुजेल

article tag
Love
Career
Health
Finance
Hindu Astrology
Planetary Movement
Vedic astrology
Libra
Zodiac sign
article tag
Love
Career
Health
Finance
Hindu Astrology
Planetary Movement
Vedic astrology
Libra
Zodiac sign
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!