वक्री बुध का कन्या राशि में प्रवेश, जानें किन राशियों के जीवन में देगा अच्छे परिणाम या अशांति?

Fri, Oct 01, 2021
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Fri, Oct 01, 2021
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
वक्री बुध का कन्या राशि में प्रवेश, जानें किन राशियों के जीवन में देगा अच्छे परिणाम या अशांति?

नवग्रहों में बुध ग्रह को युवराज कहा जाता है जो मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं। अक्टूबर 2021 में बुध ग्रह वापस कन्या राशि में गोचर करेंगे, और यह 2 नवंबर 2021 तक यहां रहेंगे। बुध की चाल विभिन्न राशियों में व्यक्ति की संचार, गणना और बौद्धिक क्षमता को प्रभावित करती है। वहीं, वक्री ग्रह जीवन में अशांति पैदा करता है और व्यक्ति को जीवन में वक्री ग्रह तेजी से फल प्रदान करता है। यदि यह अपनी राशि में हो तो इस अवधि के दौरान जातक को अच्छे परिणाम देगा। इस राशि में बुध अपने अधूरे कार्यों को तेजी से पूरा करने की कोशिश करेगा। बुध ग्रह की चाल का व्यक्ति के जीवन पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। आइए देखते हैं कि बुध के गोचर का 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

 

कन्या राशि 2021 में वक्री बुध का मेष राशि पर प्रभाव

बुध ग्रह छठे भाव से गोचर करेगा, जो प्रतिस्पर्धा, शत्रु, दैनिक दिनचर्या और रोग का घर है।

  • इस समय आपकी प्रतिस्पर्धात्मकता उच्च स्तर पर होगी, जिस वज़ह से प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्ति की संभावना अधिक होगी।

  • नौकरी के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। पुरानी गलतियों पर चर्चा करने से बचें, क्योंकि यह आपके लिए परेशानी उत्पन्न कर सकती हैं। 

  • आपके लिए एक निर्धारित दिनचर्या का पालन करना सरल नहीं होगा।

  • आपका आत्मविश्वास और कूटनीतिक बातचीत से प्रभावित होकर आपके शत्रु आपसे दूर रहेंगे। 

  • स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, त्वचा या नस संबंधित समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं, या फिर कोई पुराना रोग दोबारा उभर सकता है।  मेष मासिक राशिफल

 

कन्या राशि 2021 में वक्री बुध का वृषभ राशि पर प्रभाव

इस राशि के जातकों की कुंडली में बुध पंचम भाव में गोचर करेगा, जो शिक्षा, रचनात्मकता, बुद्धि, प्रसव और नई रचनाओं का कारक है। वक्री बुध आपके प्रेम जीवन से समस्त समस्याओं के निदान में सहायक होगा। यह सुलह का शानदार अवसर प्रदान करेगा।

  • नई परियोजनाओं में देरी हो सकती है।

  • संभव है कि, आपकी कड़ी मेहनत आपके उच्च अधिकारियों को संतुष्ट न करे और उसके कारण आपको पूरे प्रोजेक्ट की फिर से समीक्षा करनी पड़ सकती है।

  • यदि आप किसी बीमारी से ग्रस्त हैं, तो आप जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे।

  • धन में वृद्धि होगी, और आप पूरे आराम के साथ अपने जीवन में छोटी-छोटी चीजों का आनंद लेंगे।

  • इस समय छात्र भ्रमित होंगे और जटिल विषयों को समझने में कठिनाई होगी। इस समस्या से बाहर आने के लिए आप अपने शिक्षकों व दोस्तों से सलाह ले सकते हैं।

  • इस दौरान जीवन के महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। जोख़िम भरा कोई काम आपको अचानक लाभ प्रदान कर सकता हैं। वृषभ मासिक राशिफल

 

कन्या राशि 2021 में वक्री बुध का मिथुन राशि पर प्रभाव

इस राशि में बुध चतुर्थ भाव में गोचर करेगा, जो माता, आराम, प्रारंभिक शिक्षा, संपत्ति, वाहन और मानसिक शांति का भाव है। वक्री बुध आपकी मानसिक शांति भंग कर सकता है।

  • परिवार में ग़लतफ़हमी मानसिक अशांति पैदा करेगी; बातचीत से ही समस्याओं का हल होगा।

  • यह अवधि नया वाहन या नई संपत्ति खरीदने के लिए उत्तम हैं।

  • आपका गणनात्मक स्वभाव करियर के मोर्चे पर सभी चुनौतियों का सामना करने में आपकी मदद करेगा।

  • यदि आप किसी वित्तीय मामले में कोई जोखिम लेने जा रहे हैं, तो अंतिम निर्णय लेने से पहले जोखिम का पुनर्मूल्यांकन करना बेहतर होगा।

  • घर-परिवार संबंधित मामले आपकी चिंता का विषय बनेगे। रातों को आराम की नींद सोने के लिए मेडिटेशन असरदार होगा। मिथुन मासिक राशिफल

 

कन्या राशि 2021 में वक्री बुध का कर्क राशि पर प्रभाव

कर्क राशि में बुध का गोचर तीसरे भाव में होगा जो छोटे भाई-बहनों, संचार और साहस का घर है। इस समय आपको अपने संचार के बारे में बहुत सावधान रहना होग। प्रत्येक ईमेल और संदेशों को भेजने से पहले दोबारा जांच करें।

  • जल्दबाजी आपके काम को बिगाड़ सकती हैं, सफलता प्राप्ति के लिए कार्यों को धैर्य के साथ करें।

  • किसी भी साहसी कार्यों को करने से पूर्व जोख़िम और उसके परिणाम के बारे में अवश्य सोचें।

  • करियर की चुनौतियों का सामना साहसपूर्वक करना होगा, इस समय आप असामान्य कार्य सफलतापूर्वक कर सकते हैं।

  • खर्चों पर विशेष ध्यान देना होगा और जोख़िमभरी योजनाओं में धन निवेश करने से बचें।

  • इस समय यात्रा के योग है। शत्रु आपके मार्ग में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं, लेकिन आपको अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करना होगा। कर्क मासिक राशिफल

 

कन्या राशि 2021 में वक्री बुध का सिंह राशि पर प्रभाव

इस राशि में बुध दूसरे भाव में गोचर करेगा, जो वाणी, धन, मूल्यों और परिवार का भाव है। यह गोचर आपको धन संचय करने में मदद करेगा।

  • आपका गणनात्मक दिमाग स्थितियों का बहुत अच्छी तरह से आंकलन कर सकता है, साथ ही आपकी प्रभावी वाणी आपको कार्य पूरा करने में मदद करेगी।

  • अत्यधिक दबाव आपकी छवि को प्रभावित कर सकता है।

  • अपने परिवार के साथ विनम्रता के साथ व्यवहार करें। आपका उनके साथ विवाद हो सकता है।

  • कटुवचन आपके प्रेम जीवन में समस्या उत्पन्न कर सकते हैं।

  • आपको रुके हुआ धन मिलेगा; कुछ लोगों को वंशानुगत धन से लाभ हो सकता है।

  • आप आय के नए स्त्रोत ढूढेंगे, साथ ही उन्हें लागू करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।

  • पारिवारिक व्यवसाय, वित्त और प्रबंधन से जुड़ें लोगों को लाभ होगा। सेवा सदस्यों को वेतन वृद्धि या पदोन्नति मिल सकती है। सिंह मासिक राशिफल

 

कन्या राशि 2021 में वक्री बुध का कन्या राशि पर प्रभाव

कन्या राशि के जातकों की कुंडली के लग्न भाव में गोचर करेगा बुध, जो व्यक्तित्व, स्वास्थ्य, प्रसिद्धि और समृद्धि का भाव है।

  • इस समय आप आत्मविश्वासी और निडर रहेंगे, विवादित मुद्दों पर सीधे बात करेंगे।

  • आपकी तार्किक बुद्धि करियर में सफलता प्राप्ति में सहायक होगी।

  • कठिन परिस्थितियों को आसानी से संभालेंगे। हर काम में पूर्णता देरी का कारण बन सकती है।

  • आपके लिए ज्यादा सोचना एक बड़ी समस्या होगी।

  • आपका आत्मकेंद्रित स्वभाव दूसरों को परेशान कर सकता है इसलिए दूसरों का भी ध्यान रखें।

  • आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

  • इस समय आपको नियमित रूप से व्यायाम करने और जंक फूड से दूरी बनाने की आवश्यकता होगी।

  • समाज में आप अपनी छवि चमकाने की कोशिश करेंगे।

  • आपके व्यक्तित्व की आलोचनात्मक समीक्षा आपको स्वयं को संवारने पर धन खर्च करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। कन्या मासिक राशिफल

 

कन्या राशि 2021 में वक्री बुध का तुला राशि पर प्रभाव

बुध आपके 12वें भाव में गोचर करेगा, जो खर्च, अलगाव, विदेश, प्रकृति, शोध का कारक है। बुध का राशि परिवर्तन उन लोगों के लिए लाभदायी हो सकता है जो बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय योजनाकारों और निर्यातकों के साथ कार्यरत हैं।

  • अप्रत्याशित रूप से खर्चे होंगे, इसलिए वित्तीय सलाहकार की मदद से निवेश की योजना बनाएं व अनावश्यक खर्चों को नियंत्रित करें।

  • शादीशुदा जीवन में परेशानियां उत्पन्न हो सकती है।

  • प्रेम जीवन को सुगम बनाए रखने के लिए अकारण तर्क-वितर्क से बचें।

  • लंबी दूरी की यात्रा स्थगित करना बेहतर होगा अन्यथा, आपको व्यक्तिगत व व्यावसायिक जीवन में परेशानी हो सकती है।

  • आप सामाजिक कल्याण की गतिविधियों पर धन ख़र्च करेंगे, जो आपको आंतरिक संतुष्टि देगी। तुला मासिक राशिफल

 

कन्या राशि 2021 में वक्री बुध का वृश्चिक राशि पर प्रभाव

बुध आपके 11वें भाव में गोचर कर रहा है, जो बड़े भाई-बहन, लाभ, समाज और मनोकामना पूर्ति का कारक है। यह समय आपके लिए बहुत ही फलदायी सिद्ध होगा।

  • पदोन्नति या वेतन वृद्धि की संभावना है जिसका आपको बेसब्री से इंतजार था। इस दौरान आपको नाम व प्रसिद्धि प्राप्त होगी।

  • प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिल सकती हैं। सामाजिक समारोहों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी और दूसरे लोगों के साथ आप अच्छे संबंध बनाने का प्रयास करेंगे।

  • आपकी संचार शक्ति व निर्णय लेने की क्षमता आपके काम आसानी से व शीघ्र पूरा करने में मदद करेगी।

  • बड़े भाई से अनबन हो सकती हैं, इसलिए सतर्क रहें। आपका अहंकार रिश्तों में खटास पैदा कर सकता हैं। वृश्चिक मासिक राशिफल

 

कन्या राशि 2021 में वक्री बुध का धनु राशि पर प्रभाव

बुध ग्रह कन्या राशि के जातकों की कुंडली में दशम भाव में गोचर कर रहा है, जो करियर एवं व्यवसाय का भाव है।

आपको करियर में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप रणनीतिक रूप से सभी चुनौतियों का सामना करेंगे।

  • व्यापारी वर्ग के लिए उत्तम समय है, उन्हें लाभ हो सकता हैं। उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

  • कामकाजी पेशेवर अपनी कूटनीतिक बातचीत के माध्यम से उच्च अधिकारियों को आसानी से मना सकते हैं।

  • आपकी एकसाथ अनेक कार्य करने की क्षमता आपको आय के नए स्रोत प्रदान करेगी। इस अवधि में लंबित पड़े कागजी कार्य पूरे हो सकते हैं।

  • आप व्यवसाय में नए अनुबंधों पर हस्ताक्षर कर सकते हैं लेकिन हस्ताक्षर से पहले सभी नियमों और शर्तों को ध्यान से पढ़ें।

  • अधिक काम का बोझ आपके दाम्पत्य जीवन को अस्त-व्यस्त हो सकता है। धनु मासिक राशिफल

 

कन्या राशि 2021 में वक्री बुध का मकर राशि पर प्रभाव

बुध आपके नौवें भाव में गोचर कर रहा है, जो भाग्य, पिता, यात्रा, धर्म और धार्मिकता का घर है।

  • यह समय सीखने के लिए अच्छा है; एक नया अवसर की प्राप्ति के लिए आप अपने ज्ञान को बढ़ाएंगे।

  • व्यावसायिक जीवन में परेशानियां उत्पन्न हो सकती है, या मनोवांछित परिणाम प्राप्त नहीं होंगे। अनुभवी लोग आपकी स्थिति को सुधारने में सहायता कर सकते हैं।

  • आपके पिता के साथ मतभेद को बातचीत द्वारा सुलझाया जा सकता है।

  • हर घटना के पीछे का कारण जानने की आपकी तीव्र इच्छा होगी।

  • आप किसी लंबी यात्रा की योजना बनाएँगे जो आपने पहले स्थगित कर दी थी।

  • प्रतिस्पर्धा आपको शीर्ष तक ले जाने का मार्ग प्रशस्त करेगी, भाग्य आपका साथ देगा। मकर मासिक राशिफल

 

कन्या राशि 2021 में वक्री बुध का कुंभ राशि पर प्रभाव

कुंभ राशि के अष्टम भाव में गोचर कर रहा है बुध, जो रहस्यवादियों, शोध, अनर्जित धन और बाधाओं का कारक है। कुंभ राशि वालों के लिए यह चुनौतीपूर्ण समय है।

  • बाधाएं आपका मार्ग रोक सकती हैं, लेकिन यह समय वैज्ञानिकों, शोधार्थियों, डॉक्टरों आदि के लिए उत्तम है।

  • आपको मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी जिसके लिए आप संघर्ष कर रहे थे। 

  • छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई हो सकती हैं।

  • आप रुके हुए धन को पुनः प्राप्त करने का प्रयास करेंगे।

  • संपत्ति का पुन:आबंटन वित्तीय लाभ प्रदान करेगा।

  • कुछ लोगों को अनर्जित धन से लाभ होगा। आध्यात्मिक कार्यों के लिए उत्तम समय है।

  • यह आपको कठिन समय से बाहर आने में मदद करेगा। 

  • इस समय आप प्रेम जीवन का आनंद ले सकते हैं। कुंभ मासिक राशिफल

 

कन्या राशि 2021 में वक्री बुध का मीन राशि पर प्रभाव

बुध ग्रह आपके सप्तम भाव में गोचर कर रहा हैं जो साझेदारी और व्यापार का घर है।

  • यह समय साझेदारी बनाए रखने के लिए चुनौतीपूर्ण है।

  • जीवनसाथी का गर्म मिजाज़ आपको परेशान कर सकता है।

  • अहंकार और गलतफहमी तनाव का कारण बन सकती है।

  • वार्तालाप में पारदर्शिता लाने का प्रयास करें, अपने साथी से झूठ बोलने से बचें।

  • इस अवधि में सगाई या किसी नए व्यापारिक अनुबंध को स्थगित करें।

  • कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें।

  • व्यापारी लोग अपने उत्पाद को नई पैकेजिंग के साथ प्रचारित करेंगे और ग्राहकों की संख्या में वृद्धि करने में सफल रहेंगे।

  • आपके द्वारा किये गए पुराने प्रयास आपको नए सौदे दिला सकते हैं।

  • व्यवसाय का विस्तार हो सकता है, और आपकी कंपनी की वृद्धि और प्रसिद्धि होगी। मीन मासिक राशिफल

 

article tag
Hindu Astrology
Planetary Movement
Vedic astrology
Virgo
Zodiac sign
article tag
Hindu Astrology
Planetary Movement
Vedic astrology
Virgo
Zodiac sign
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!