बुध ग्रह का वृश्चिक राशि में गोचर: इन राशियों के पेशेवर जीवन में होगा उतार-चढ़ाव

Thu, Nov 18, 2021
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Thu, Nov 18, 2021
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
बुध ग्रह का वृश्चिक राशि में गोचर: इन राशियों के पेशेवर जीवन में होगा उतार-चढ़ाव

वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को प्रमुख स्थान प्राप्त है जो अब जल्द ही वृश्चिक राशि में गोचर करने जा रहा है। यह गोचर कैसे करेगा आपके जीवन के विभिन्न क्षेत्रों को प्रभावित? कब होने जा रहा है बुध ग्रह का गोचर? जानने के लिए पढ़ें

 

बुध ग्रह चंद्रमा के बाद सबसे छोटा और सबसे तीव्र गति वाला ग्रह है, इसलिए थोड़े समय के लिए यह हमें प्रभावित कर सकता है। बुध ग्रह व्यक्ति के स्वभाव के साथ-साथ बौद्धिक पक्ष, बुद्धि, बोलने की शक्ति और व्यापार आदि का प्रतिनिधित्व करता है। बृहस्पति के गोचर के एक दिन बाद बुध ग्रह 21 नवंबर 2021 को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। 

वृश्चिक गोपनीयता, प्रकृति में तीव्रता और आक्रामकता का प्रतीक है। इस राशि का स्वामी मंगल और प्लूटो हैं। ये दोनों ग्रह तीव्र और गर्म ग्रह माने जाते हैं। मंगल किसी व्यक्ति को व्यक्तिगत रूप से प्रभावित करता है, जबकि प्लूटो समाज या लोगों के समूह को प्रभावित करता है। यह ऊपर बताए गए सभी लक्षणों वाले व्यक्तियों और व्यक्तित्व वाले लोगों के समूह को भी प्रभावित करता है, जिसके परिणामस्वरूप आवेग और आक्रामकता के कारण विवाद उत्पन्न होते हैं। वृश्चिक राशि में बुध ग्रह के गोचर से जुड़ीं किसी भी जानकारी या व्यक्तिगत भविष्वाणी प्राप्त करने के लिए, परामर्श करें एस्ट्रोयोगी पर प्रसिद्ध ज्योतिषियों से।

 

12 राशियों को कैसे प्रभावित करेगा वृश्चिक राशि में बुध का गोचर, आइए जानते हैं।
 

मेष राशि

बुध आपके आठवें भाव में गोचर करने जा रहा है इसलिए आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

  • अप्रत्याशित खर्चों को पूरा करने के लिए बचत का उपयोग कर सकते है।
  • अप्रत्याशित नुकसान होने की संभावना है।
  • इस अवधि में आपको नकारात्मक विचार आ सकते है इसलिए ध्यान का अभ्यास करें। मेष साप्ताहिक राशिफल

 

वृषभ राशि

बुध आपके दूसरे भाव में गोचर करेगा और यह आपको निम्नलिखित तरीकों से प्रभावित करेगा।

  • आपका बिजनेस पार्टनर धोखा दे सकता है या कोई महत्वपूर्ण जानकारी छिपा सकता है।
  • बाहरी लोगों के कारण वैवाहिक जीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है।
  • व्यवसाय से जुड़े नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं जो इस अवधि में अच्छे साबित होंगे। वृषभ साप्ताहिक राशिफल

 

मिथुन राशि

बुध आपके छठे भाव में गोचर करेगा और यह आपको अनेक प्रकार से प्रभावित करेगा।

  • नौकरी जाने की संभावना हैं। पेशेवर जीवन में असुरक्षा का सामना करना पड़ सकता है।
  • पाचन संबंधी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं।
  • आर्थिक संकट उत्पन्न हो सकते है। मिथुन साप्ताहिक राशिफल

 

कर्क राशि

बुध आपके पंचम भाव में गोचर करेगा और यह आपको इस प्रकार प्रभावित करेगा।

  • यदि जन्म कुंडली में बुध ग्रह के चंद्रमा और शुक्र ग्रह के साथ अच्छे संबंध हो,तो आय में वृद्धि और अप्रत्याशित लाभ की प्राप्त हो सकती है।
  • अविवाहित लोगों के लिए रिश्ता आने की उम्मीद है।
  • इस अवधि में आप शांतिपूर्ण समय का आनंद लेंगे। कर्क साप्ताहिक राशिफल

 

एस्ट्रो डी राणा से व्यक्तिगत भविष्यवाणी प्राप्त करने के लिए अभी कॉल करें।

 

सिंह राशि

बुध आपके चतुर्थ भाव में गोचर करने जा रहा है जो इस तरीके से आपको प्रभावित करेगा।

  • ऐसी संभावना है कि आपका परिवार आपको गलत समझ सकता है।
  • धन सम्बंधित मामले आपको परेशान कर सकते हैं।
  • पेशेवर जीवन में व्यस्त कार्यक्रम के कारण परिवार के साथ कम समय व्यतीत करेंगे। सिंह साप्ताहिक राशिफल

 

कन्या राशि 

बुध आपके तीसरे भाव में गोचर करेगा और यह आपको निम्न प्रकार से प्रभावित करेगा।

  • आने वाले दिनों में आप छोटी यात्रा पर जा सकते है।
  • संचार कौशल में सुधार होगा।
  • आपके व्यवहार में निराशा दूसरों को नजर आ सकती है। कन्या साप्ताहिक राशिफल

आज का पंचांग ➔  आज की तिथिआज का चौघड़िया  ➔ आज का राहु काल  ➔ आज का शुभ योगआज के शुभ होरा मुहूर्त  ➔ आज का नक्षत्रआज के करण

तुला राशि

बुध आपके दूसरे भाव में गोचर करेगा जो आपके जीवन को निम्न प्रकार से प्रभावित करेगा।

  • इस दौरान आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।
  • व्यक्तिगत संबंधों में असंतुलन उत्पन्न हो सकता है।
  • यदि आपकी जन्म कुंडली में बृहस्पति की स्थिति अच्छी है, तो यह आपके पेशेवर जीवन का समर्थन करेगी। तुला साप्ताहिक राशिफल

 

वृश्चिक राशि

बुध का गोचर आपके लग्न में होगा जो आपके जीवन को अनेक तरह से प्रभावित करेगा।

  • आपको व्यापार के नए आइडिया आ सकते हैं।
  • किसी साक्षात्कार में उपस्थित होने के लिए अच्छा समय है।
  • इस अवधि में आपको पैतृक संपत्ति मिल सकती है। वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

 

धनु राशि

बुध आपके बारहवें भाव में गोचर करेगा और आपको कुछ इस तरह प्रभावित करेगा।

  • मानसिक चिंता इस अवधि का हिस्सा होगी।
  • आपको रात के समय बेचैनी का सामना करना पड़ सकता है।
  • कोई बड़ा फैसला लेने को लेकर आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। धनु साप्ताहिक राशिफल

 

मकर राशि

बुध आपके 11वें भाव में गोचर करेगा और आपको निम्न प्रकार से प्रभावित करेगा।

  • आप दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताना चाहेंगे।
  • आय में वृद्धि के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं।
  • रिलेशनशिप या विवाह की संभावना है। मकर साप्ताहिक राशिफल

 

कुंभ राशि

बुध आपके दसवें भाव में गोचर करेगा और आपको निम्न प्रकार से प्रभावित करेगा।

  • आपको व्यापार और अपने पेशे में वृद्धि देखने को मिल सकती है।। 
  • आप अपने निजी जीवन में असंतुलन का अनुभव कर सकते हैं।
  • पेशेवर जीवन में आपको विदेश में नौकरी का अवसर प्राप्त हो सकता है। कुंभ साप्ताहिक राशिफल

 

मीन राशि

बुध आपके नौवें भाव में गोचर करेगा जो आपको निम्न प्रकार से प्रभावित करेगा।

  • आपके मनपसंद संस्थान में उच्च अध्ययन के लिए आपका चयन हो सकता है।
  • इस अवधि के दौरान आप किसी चैरिटी समुदाय से जुड़ सकते हैं।
  • माता-पिता के साथ विदेश यात्रा की योजना बना सकते हैं। मीन साप्ताहिक राशिफल

 

✍️ By- एस्ट्रो डी राणा

 

सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर। साल का अंतिम चंद्र ग्रहण 2021

article tag
Hindu Astrology
Planetary Movement
Vedic astrology
article tag
Hindu Astrology
Planetary Movement
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!