कैसे बनें मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीर भारतीय?

Mon, Apr 18, 2022
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Mon, Apr 18, 2022
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
कैसे बनें मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीर भारतीय?

आज के युग में हर इंसान अमीर बनना चाहता है, धन-दौलत कामना चाहता है, लेकिन संसार में ऐसे व्यक्ति भी है जिन पर देवी-देवताओं सहित ग्रह-नक्षत्रों ने भी विशेष कृपा बनाई है भारत समेत दुनिया के सबसे अमीर भारतीय है, इन्हीं लोगों में से एक है मुकेश अंबानी। इनके बारे में अधिक जानने के लिए पढ़ें मुकेश अंबानी जन्मदिन स्पेशल। 

आज के समय दौलत और शोहरत पाना हर किसी का सपना होता है लेकिन भारत में ऐसे कुछ लोग हैं जो संपत्ति के मामले में दुनिया के सबसे अमीर लोगों में आते है। इन्हीं में से एक है मुकेश अंबानी, यह रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और डायरेक्टर हैं जो पेट्रोकेमिकल्स, तेल, गैस, दूरसंचार और खुदरा के साथ $74 बिलियन की कंपनी है। 

रिलायंस की स्थापना 1966 में उनके दिवंगत पिता धीरूभाई अंबानी द्वारा एक कपड़ा फर्म के रूप में की गई थी। 1981 में इन्होंने अपने फैमिली बिजनेस को अपने पापा के साथ करना शुरू किया। 2002 में अपने पिता की मृत्यु के बाद अंबानी और उनके छोटे भाई अनिल ने कारोबार का बंटवारा कर दिया। 2016 में अपने 4जी फोन और ब्रॉडबैंड सेवा की शुरुआत के साथ, रिलायंस ने दूरसंचार के क्षेत्र में एक नए दौर की शुरुआत की। जियो के मौजूदा निवेशकों में गूगल और फेसबुक भी शामिल हैं।

मुकेश अंबानी की जन्म कुंडली की तरह ही आप भी प्राप्त करें एस्ट्रोयोगी ज्योतिषियों से अपनी कुंडली का विश्लेषण

मुकेश अंबानी को कौन से ग्रह-नक्षत्रों ने बनाया "वर्ल्ड रिचेस्ट इंडियन"? आइये जानते है 

मुकेश अंबानी जन्म तिथि: 19 अप्रैल 1957 (शुक्रवार)

मुकेश अंबानी उम्र: 64 साल

मुकेश अंबानी का जन्म समय- 19:55:00

मुकेश अंबानी का जन्म स्थान- एडन

मुकेश अंबानी राशिफल

सूर्य राशि - मेष

चंद्र राशि- धनु

नक्षत्र- मूल

क्यों विशेष है मुकेश अंबानी की कुंडली?

  1. मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति और सबसे सफल बिजनेसमैन हैं। इनकी कुंडली वृश्चिक लग्न की है और चंद्र राशि धनु है। इनकी लग्न में बैठा शनि और सप्तम भाव में बैठा मंगल अपने लग्न को देख रहा हैं जो लगन और मेहनत के साथ काम करने को दर्शाते हैं।
  2. भाग्येश चंद्रमा धन भाव में स्थित हैं,दूसरा भाग परिवार का है और नौवां घर पिता से संबंधित है जो पिता के साथ मिलकर काम करने को दर्शाता है। 
  3. धन भाव का स्वामी गुरु कर्म भाव में विराजमान है, गुरु की दृष्टि धन भाग के साथ छठे भाव की तरफ भी हैं। दूसरा, छठा, दसवां भाव को धन का भाव माना जाता हैं। 
  4. सूर्य कर्म का स्वामी है जो उच्च का होकर छठे घर में शुभ स्थान पर स्थित हैं। मंगल लग्न की तरफ देख रहा है जो छठे भाव का स्वामी भी है। यह मुकेश अंबानी को हर प्रतिद्वंदी पर विजय दिलाता है। 
  5. छठे और सातवें भाव के स्वामी मंगल और शुक्र का राशि परिवर्तन है। शनि महाराज लग्न में बैठकर पराक्रम और कर्म भाव को देख रहे हैं जो इन्हें मेहनत के लिए हमेशा तैयार बनाते हैं।

मुकेश अंबानी का पारिवारिक जीवन:

अंबानी परिवार में मुकेश अंबानी चार भाई-बहनों में सबसे बड़े है जो एक मशहूर एवं धनी परिवार से है। यह गुजराती मोध बनिया हैं। आइए जानते हैं उनके पारिवारिक जीवन के बारे में-

  • मुकेश अंबानी पिता: धीरूभाई अंबानी
  • मुकेश अंबानी मां: कोकिलाबेन अंबानी
  • मुकेश अंबानी के बड़े भाई- अनिल अंबानी
  • मुकेश अंबानी की बहन: नीना कोठारी, दीप्ति सालगांवकर
  • मुकेश अंबानी पत्नी: नीता अंबानी
  • मुकेश अंबानी की बेटी का नाम: ईशा अंबानी
  • मुकेश अंबानी के बेटों का नाम: आकाश अंबानी, अनंत अंबानी

कौनसे अवार्ड्स बढ़ा रहे है मुकेश अंबानी की घर की शोभा?

मुकेश अंबानी सिर्फ भारत के ही नहीं दुनिया के सबसे प्रभावशाली हस्तियन में से एक है। इनकी कंपनी आज बाजार मूल्य के मामले में भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी है, जो उनकी कड़ी मेहनत, कभी न हार मानने वाला जज़्बे, प्रतिभा और सफलता को दर्शाती है। यहां अब हम जानेंगे उन अवार्ड्स के बारे में जो मुकेश अंबानी के नाम है। 

  1. 2004 में मुकेश अंबानी को वर्ल्ड कम्युनिकेशन अवार्ड फॉर द मोस्ट इन्फ्लुएंटीएल पर्सन इन टेलीकम्युनिकेशन का अवार्ड मिला।
  2. 2010 में उन्हें 'एनडीटीवी इंडिया' द्वारा 'बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर' और 'फाइनेंशियल क्रॉनिकल' द्वारा 'बिजनेसमैन ऑफ द ईयर' नामित किया गया।
  3. 2010 में उन्होंने 'इंटरनेशनल अंडरस्टैंडिंग बिजनेस काउंसिल' द्वारा 'ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड' जीता।
  4. 2010 में उन्होंने 'महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय,' बड़ौदा से मानद डॉक्टरेट (विज्ञान के डॉक्टर) की उपाधि प्राप्त हुई।
  5. 2014 में, इन्होंने दुनिया के सबसे शक्तिशाली लोगों की 'फोर्ब्स' सूची में 36वें स्थान मिला। 2018 में इसी सूची में उन्हें 32वां स्थान मिला था।

क्या भविष्यवाणी कह रहा है ज्योतिष 2022 में मुकेश अंबानी के लिए?

  1. मुकेश अंबानी की कुंडली के विश्लेषण के आधार पर कुंडली में कर्क लग्न और चंद्रमा राशि वृश्चिक है। लग्न का स्वामी चंद्रमा संतान भाव में स्थित है, शनि सातवें घर में अपनी ही राशि में हैं। 
  2. वहीं, शुक्र और मंगल अष्टम भाव में है। केतु सुख भाव स्थित है, गुरु भाग्य भाव में है। बुध, सूर्य और राहु तीनों कर्म भाव में है। सूर्य उच्च का होकर कर्म भाव में विराजमान है। गुरु अपनी ही राशि का होकर लग्न भाव और संतान भाव को देख रहे हैं। 
  3. जन्म कुंडली का लग्नेश मंगल अष्टम भाव में शुक्र के साथ विराजमान है जो इच्छाओं की पूर्ति के स्वामी हैं। आठवां घर अचानक लाभ और नुकसान दोनों दर्शाता है।

मुकेश अंबानी की कुंडली में क्या है मुंथा की स्थिति का महत्व?

  • वर्षफल में सबसे अहम कार्य मुंथा का है और वर्षफल में मुंथा का अच्छे घरों में बैठना प्रमुख होता है।
  • मुकेश अंबानी के वर्षफल में कर्म भाव में बुध सूर्य और राहु के साथ हैं और मंगल अष्टम भाव में शुक्र के साथ हैं जो जन्म कुंडली के लग्नेश भी हैं। यह कुंडली में  बैठकर इच्छाओं की पूर्ति कर रहे हैं।
  • मुंथा का कर्म भाव में बैठना मुकेश अंबानी जी को इस वर्ष सफलता का मिलना, राजनीतिक लोगों से मेलमिलाप होना, सरकार से जुड़ें कार्य होना और विदेश से सफलता मिलने का संकेत देता है। 
  • मुंथा का 10वें घर में होना, व्यक्ति को विश्व प्रसिद्ध बनाता है और हर कार्य में सफलता दिलाता है। इसका सूर्य और बुध के साथ बैठना अपने आप में एक योग बनाता है। 
  • मंगल और सूर्य का इत्थसाल योग बन रहा है जो कि इन्हें सफलता की ऊंचाइयों पर ले कर जाएगा। सूर्य धन भाव का स्वामी होकर, उच्च का होकर कर्म भाव में कर्मेश मंगल के साथ योग बना रहा है लेकिन ये योग आठवें घर में है जिसकी वजह से अचानक लाभ होना दर्शाता है। 
  • वर्ष कुंडली में कर्म भाव काफी मजबूत है और गुरु भाग्य का स्वामी होकर अपने ही भाव में विराजमान है जो इन्हें चारों तरफ से सफलता दिला रहा हैं। साल 2022 मुकेश अंबानी  के लिए सफलता, शोहरत प्रसिद्धि देने वाला है।

क्या कह रही है अंकज्योतिष भविष्यवाणी 2022 के लिए?

अंकज्योतिष भविष्यवाणी के अनुसार, मुकेश अंबानी का मूलांक 1 है। इनके लिए यह साल शानदार रहेगा और स्थितियां उनके हक़ में होगी। मुकेश अंबानी को सलाह दी जाती है कि उन्हें अपनी गलतियों पर ध्यान देना चाहिए। कुल मिलाकर मुकेश अंबानी के लिए ये साल खुशहाल रहने वाला है। इन्हें अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। यह वर्ष आपको सिखाएगा कि अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन दोनों में समय का बेहतर प्रबंधन करने की आवश्यकता है।

मुकेश अंबानी के लिए आने वाला वर्ष शानदार रहने वाला है। इनके जन्मदिन पर हमारी यही कामना है कि वे अपने जीवन में नए लक्ष्यों और व्यापार में असीम सफलता हासिल करें। 

मुकेश अंबानी की तरह आपका वर्ष कैसा रहेगा? यह जानने के लिए एस्ट्रोयोगी ज्योतिषियों से परामर्श करें!

एस्ट्रोयोगी परिवार की तरफ से मुकेश अंबानी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। 

✍️ By- टीम एस्ट्रोयोगी

article tag
Love
Career
Health
Finance
Celebrity
Aries
Zodiac sign
article tag
Love
Career
Health
Finance
Celebrity
Aries
Zodiac sign
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!