मासिक अंकज्योतिष भविष्यवाणी: अप्रैल 2022

Wed, Mar 30, 2022
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Wed, Mar 30, 2022
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
मासिक अंकज्योतिष भविष्यवाणी: अप्रैल 2022

अप्रैल 2022 के लिए अंक ज्योतिष भविष्यवाणी आपको अच्छे समय, बेहतर अवसर और जीवन में अधिक आशाजनक संभावनाओं का संकेत दे रही हैं। यह जानने के लिए पढ़ें कि अंक ज्योतिष मासिक भविष्यवाणी आपके जीवन के बारे में क्या खुलासा करने जा रही हैं।

अंक ज्योतिष के अनुसार अप्रैल का महीना नई शुरुआत का होगा। अप्रैल 2022 सार्वभौमिक संख्या 1 बनाता है और अप्रैल के महीने की संख्या 4 होती है, जिस पर राहु का शासन है।

आइए जानते हैं अप्रैल में जन्म लेने वाले लोगों के बारे में -

अप्रैल में जन्मे जातकों में नेतृत्व के गुण होते हैं परंतु राहु का प्रभाव उन्हें अधीर बनाता है। अप्रैल में जन्म लेने वाले लोग कभी-कभी बहुत जिद्दी भी हो सकते हैं। वे अपने काम के प्रति काफी भावुक होते हैं। इस चरित्र विशेषता के कारण, ये जातक कभी-कभी अपने प्रेम संबंधों में असहज हो जाते हैं साथ ही इस महीने में जन्म लेने वाले लोग अपने जीवन में बड़ी सफलता प्राप्त करते हैं। ये बहुत रोमांटिक होते हैं, काम करते समय स्वतंत्र रहना पसंद करते हैं।वे स्थिर और अंतर्मुखी होने के लिए जाने जाते हैं। इसके अतिरिक्त, ये व्यक्ति काफी साहसी होते हैं और अपने जीवन की सभी समस्याओं को संभाल सकते हैं। इस महीने में जन्म लेने वाले लोग मेहनती, व्यावहारिक, व्यवस्थित और जमीन से जुड़े होते हैं। वे काफी परिणामोन्मुखी होते हैं और हमेशा समाज के नियमों का पालन करते हैं। 

आसान और प्रभावी उपायों के साथ-साथ अप्रैल 2022 के लिए अंक ज्योतिष मासिक भविष्यवाणियां नीचे दी गई हैं। आइए मासिक अंकज्योतिष की भविष्यवाणियों (Numrology Monthly prediction) पर नज़र डालें कि यह महीना आपके लिए क्या खास संकेत दे रहा है।

सटीक व व्यक्तिगत अंकज्योतिष भविष्यवाणी पाने के लिए आप जब चाहें एस्ट्रो पूनम से संपर्क कर सकते हैं। अभी परामर्श करने के लिए लिंक पर क्लिक करें

अप्रैल 2022: मूलांक संख्या 1 के लिए अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

जन्म तिथि 1, 10, 19 और 28 अंक 1 द्वारा शासित हैं। जिन व्यक्तियों का मूलांक 1 है उनके लिए अप्रैल का महीना कुल मिलाकर अच्छा रहेगा। मूलांक 1 सूर्य द्वारा शासित है और सार्वभौमिक संख्या भी 1 है, जिस पर भी सूर्य का शासन है और जो लोग मूलांक 1 के होते हैं, उनमें नेतृत्व के गुण होते हैं। उचित तैयारी किए बिना काम करने का आत्मविश्वास रखते हैं।

  • विद्यार्थियों के लिए यह महीना उपयुक्त है। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे और कुछ छात्रों को विदेश में अध्ययन करने का अवसर भी मिलेगा।
  • यह महीना आपके पेशेवर जीवन के लिए अच्छा है। मूलांक 1 वाले लोग इस महीने अपने करियर को सुचारू रूप से चला पाएंगे।
  • इस महीने आप यात्रा की उम्मीद कर सकते हैं, जो आपके व्यवसाय के लिए फायदेमंद रहेगा।
  • मूलांक अंक 1 वाले जातकों का इस माह प्रेम जीवन बहुत अच्छा रहेगा और वे अपने साथी के साथ अपने जीवन का आनंद उठाएंगे।

उपाय- प्रतिदिन 108 बार ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।

अप्रैल 2022: मूलांक संख्या 2 के लिए अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

जन्म तिथि 2, 11, 20 और 29 को जन्मे लोग मूलांक 2 द्वारा शासित हैं। जिन लोगों का मूलांक 2 है उनके लिए अप्रैल का महीना आत्म-विकास के लिए अच्छा रहेगा। मूलांक 2 चंद्रमा ग्रह द्वारा शासित है। ये लोग बहुत भावुक, सहयोगी और सभी के लिए अविश्वसनीय रूप से मददगार होते हैं। मूलांक 2 से शासित लोगों को इस माह जीवन का आनंद मिलेगा। इस महीने कुछ पारिवारिक कार्यक्रम होंगे। शादी और परिवार में विशेष आयोजनों के लिए भी यह महीना अच्छा रहेगा। इस महीने कोई अच्छी खबर आपके हाथ लगेगी।

  • मूलांक 2 वाले जातकों को उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। ये छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करेंगे और अपने क्षेत्र में कई अच्छी चीजें हासिल करेंगे। 
  • जिन लोगों के पास नौकरी है उन्हें अपने काम में मजा आएगा। कार्यस्थल पर वे अपने कार्यों को पूरा करेंगे, इसलिए इस महीने वरिष्ठ उनका साथ देंगे।
  • अप्रैल में व्यावसायिक उद्देश्यों को लेकर छोटी यात्रा संभव हो सकती है। व्यापार में आर्थिक लाभ के लिए यह महीना अच्छा है।
  • जिन लोगों का मूलांक 2 है उनका प्रेम जीवन अच्छा रहेगा क्योंकि वे सहयोगी और भावुक होते हैं।

उपाय- प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

अप्रैल 2022: मूलांक संख्या 3 के लिए अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

जिन जातकों की जन्म तिथि 3, 12, 21 और 30 है वे मूलांक 3 द्वारा शासित हैं। मूलांक 3 के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं। मूलांक 3 वाले जातकों के लिए अप्रैल का महीना बेहतरीन रहेगा। आप में काफी आत्मविश्वास है और ये रचनात्मक और कलात्मक होते हैं। इस महीने के दौरान आप बहुत प्रयास करेंगे और कुछ अवसरों का सामना करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। यह महीना आपके काम और पेशेवर जीवन के लिए खास रहेगा क्योंकि आपको नए मौके मिलेंगे।

  • छात्रों के लिए यह महीना उत्तम रहेगा। कुछ लोग उच्च शिक्षा के लिए जाएंगे। तकनीकी क्षेत्र के लिए यह महीना खास है। तकनीकी क्षेत्र में पहले से पढ़ रहे विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।
  • व्यापार के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। जो लोग मूलांक 3 के हैं, वे अपने व्यवसाय की वृद्धि के लिए व्यावहारिक निर्णय लेंगे।
  • बहुराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी करने वाले लोगों के लिए अप्रैल माह सफलता दिलाने वाला रहेगा। यह महीना आपको कुछ सकारात्मक बदलाव देगा।
  • इस माह मूलांक 3 वाले जातकों का प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। लेकिन वे अधिक समय नहीं दे पाएंगे। एक मजबूत बंधन बनाने के लिए आपको अपने रिश्ते को समय देना चाहिए।

उपाय- प्रतिदिन 108 बार ओम गं गणपतये नमः मंत्र का जाप करें।

अप्रैल 2022: मूलांक संख्या 4 के लिए अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

जो जातक जन्म तिथि 4, 13, 22, और 31 को जन्मे है वे मूलांक 4 द्वारा शासित हैं और उनका स्वामी राहु हैं। अप्रैल का महीना अंक 4 है, और इस पर राहु का शासन है। मूलांक 4 के शासन वाले लोग मेहनती, व्यावहारिक और सीधे-सादे व्यक्ति होते हैं। वे ईमानदार, वफादार और दृढ़ निश्चयी होते हैं। यह महीना विशेष रूप से कड़ी मेहनत करने, अपने काम के प्रति जुनूनी होने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए है।

  • यदि छात्र पूरी एकाग्रता के साथ अध्ययन करते हैं और समय के पाबंद हैं तो यह माह उन्हें मनचाहा परिणाम देगा। जो जातक विदेश में अध्ययन करना चाहते हैं उन्हें अवसर प्राप्त होंगे।
  • आपकी मेहनत और लगन के कारण अप्रैल आपको कई उपलब्धियां और आर्थिक उन्नति देगा। मूलांक 4 वाले आप आगे बढ़ेंगे और इस महीने कुछ नई परियोजनाओं पर काम करेंगे।
  • जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें नए अवसर प्राप्त होंगे। ये अवसर उन्हें बेहतर भविष्य बनाने में मदद करेंगे। आपके वरिष्ठ आपका समर्थन करेंगे और आप अपने कार्यक्षेत्र में सकारात्मक महसूस करेंगे।
  • अप्रैल आपकी लव लाइफ के लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने पार्टनर की भावनाओं को समझना होगा। कुछ समय पार्टनर के साथ बिताएं।

उपाय- सोमवार के दिन शिव का अभिषेक करें।

यदि आप अपने मूलांक के लिए अंक ज्योतिष भविष्यवाणियां पाना चाहते हैं, तो एस्ट्रोयोगी पर एस्ट्रो पूनम से संपर्क करें। अभी बात करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।

अप्रैल 2022: मूलांक संख्या 5 के लिए अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

यदि आपकी जन्म तिथि 5, 14 और 23 में से कोई एक है तो आपका मूलांक 5 है। जिस पर बुध ग्रह का शासन है। मूलांक 5 के लोग ज्ञानी और बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। अप्रैल मूलांक 5 के लिए सकारात्मक है। ये व्यक्ति हमेशा अपने जीवन में कुछ बदलाव चाहते हैं। इस महीने आप अपने भविष्य की योजना बनाने के लिए कदम उठाएंगे। 

  • अप्रैल माह शिक्षा को आगे बढ़ाने और आपकी नई यात्रा शुरू के लिए है। यदि आप उच्च शिक्षा के लिए जाना चाहते हैं तो यह महीना आपके लिए है। 
  • यह महीना आपके व्यवसाय के लिए अच्छा रहेगा। लेकिन इस महीने में आपको कोई बड़ा फैसला नहीं लेना चाहिए। इस महीने आपको अपने कर्मचारियों के बारे में सोचना चाहिए।
  • नौकरीपेशा लोगों के लिए अप्रैल उन्नति का माह रहने वाला है। यह महीना आर्थिक वृद्धि के लिए है। कार्यस्थल पर काम करने में आपको खुशी महसूस होगी।
  • प्रेमी जातकों को अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए। उन्हें अपने पार्टनर की भावनाओं को समझना चाहिए और अपने पार्टनर के प्रति वफादार रहना चाहिए।

उपाय- प्रतिदिन मां दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

अप्रैल 2022: मूलांक संख्या 6 के लिए अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

जन्म तिथि 6, 15 और 24 पर जन्मे जातक शुक्र और मूलांक 6 द्वारा शासित हैं। मूलांक 6 वाले जातक जिम्मेदार और प्यार करने वाले होते हैं। अप्रैल संपत्ति से जुड़े कुछ कामों के लिए उपयुक्त रहेगा। यह महीना यात्रा के लिए भी है। इस महीने में आप कुछ पारिवारिक समारोह का भी आनंद लेंगे।

  • अप्रैल का महीना मूलांक 6 के जातकों के पढ़ाई के लिए अच्छा रहेगा। इस महीने आप अपने करियर पर ध्यान देंगे। आप अपनी आगे की शिक्षा को लेकर कुछ बड़े फैसले लेंगे।
  • यह महीना आपके आर्थिक विकास के लिए अच्छा है। आपको नए व्यावसायिक प्रोजेक्ट मिलेंगे या कुछ अच्छे सौदे होंगे।
  • बदलाव के लिए यह महीना अच्छा है। अगर आपको नौकरी का बेहतर अवसर मिल रहा है तो आप इस महीने में बदलाव कर सकते हैं। इस महीने पदोन्नति और वेतन वृद्धि भी हो सकती है।
  • आप एक संतुलित और प्रेमी व्यक्ति हैं। अप्रैल आपकी लव लाइफ के लिए अच्छा रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ काफी खुश महसूस करेंगे।

उपाय- महालक्ष्मी मंत्र का प्रतिदिन 108 बार जाप करें।

अप्रैल 2022: मूलांक संख्या 7 के लिए अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

जिन जातकों का जन्म 7, 16 और 25 तारीख को हुआ है उन पर केतु शासन होता और उनका मूलांक 7 है। मूलांक 7 वाले जातकों के लिए अप्रैल माह बेहतरीन रहने वाला है। क्योंकि मूलांक 7 पर केतु और 4 पर राहु का शासन करते हैं। राहु और केतु मिलकर जीवन में पूर्णता लाते हैं। आध्यात्मिकता और कुछ दान करने के लिए यह महीना अच्छा है। आप अपनी योजनाओं पर काम कर सकते हैं, लेकिन इस महीने अपने काम में किसी को शामिल न करें।

  • मूलांक 7 के छात्र के लिए अप्रैल अच्छा रहेगा। जो लोग विदेश में उच्च शिक्षा के लिए जाना चाहते हैं वे इस महीने आवेदन कर सकते हैं।
  • व्यापार के मामले में यह महीना व्यावहारिक निर्णय लेने के लिए है। किसी नए प्रोजेक्ट के लिए या किसी डील को क्रैक करने के लिए किसी पर भरोसा न करें।
  • अप्रैल में आप अपने कार्यस्थल पर शानदार काम करेंगे। इस माह आपको कार्यक्षेत्र से कुछ विदेशी अवसर प्राप्त होंगे।
  • प्रेम संबंधों के लिए यह महीना ठीक नहीं है। अगर आपके जीवन में कोई नया व्यक्ति प्रवेश कर रहा है, तो उन पर भरोसा न करें।

उपाय- प्रतिदिन 108 बार ओम गं गणपतये नमः मंत्र का जाप करें।

अप्रैल 2022: मूलांक संख्या 8 के लिए अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

अप्रैल माह के दिनांक 8, 17 और 26 को जन्मे जातक शनि द्वारा शासित होते हैं और इनका मूलांक 8 होता है।

मूलांक 8 वाले लोगों के लिए अप्रैल उत्पादक माह रहेगा। लेकिन इस महीने में आपके जीवन में कुछ चीजें उल्टी हो सकती हैं। प्रयास करने और भौतिकवादी लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए यह महीना सर्वोत्तम है। अप्रैल आपको कुछ तनाव और अनावश्यक खर्च भी देगा। इसलिए आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा।

  • अप्रैल माह आपके लिए पढ़ाई में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए है। आप पूरी तरह से अपनी पढ़ाई पर केंद्रित रहेंगे और अपने प्रयासों के अनुसार बेहतर परिणाम प्राप्त करेंगे।
  • अप्रैल का महीना आपके बिजनेस के लिए आप से कड़ी मेहनत की मांग कर रहा है। इस महीने आप अपना अधिकांश समय अपने व्यवसाय पर ध्यान केंद्रित करने में व्यतीत करेंगे। आप कुछ कठोर निर्णय लेंगे। 
  • यह महीना आपको नौकरी बदलने का मौका देगा। लेकिन अगर आप अपनी वर्तमान स्थिति के बारे में सोचते हैं तो इससे मदद मिलेगी। इस माह में आप बहुत प्रयास करेंगे, लेकिन मनचाहा परिणाम कम मिलेगा।
  • मूलांक 8 वालों के प्रेम संबंधों के लिए यह महीना अनुकूल नहीं है। यदि आप पहले से ही किसी रिश्ते में हैं, तो शांत रहें, धैर्य रखें और अपने साथी के साथ बहस न करें।

उपाय- प्रतिदिन 108 बार भगवान कृष्ण के मंत्र का जाप करें।

अप्रैल 2022: मूलांक संख्या 8 के लिए अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

जन्म तिथि 9, 18 और 27 पर जन्मे जातकों का मूलांक 9 है जिस पर मंगल का शासन है। जिनका मूलांक 9 है उनके लिए अप्रैल माह ठीक रहने वाला है। मूलांक 9 के जातक धैर्यवान और क्षमाशील होते हैं। वे दयालु लोग हैं और बेहद भाग्यशाली हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा और आपको आर्थिक स्थिरता प्रदान करेगा। कुल मिलाकर अप्रैल आपके लिए अच्छा रहेगा।

  • विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। अगर आप पढ़ाई के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो आपको विदेश से जुड़े कुछ मौके मिलेंगे।
  • इस महीने आप अपने व्यवसाय के लिए निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे। आर्थिक रूप से आप इस महीने तरक्की करेंगे।
  • जिन लोगों के पास नौकरी है उन्हें नौकरी बदलने के बारे में नहीं सोचना चाहिए। इस महीने आपको अपनी वर्तमान नौकरी पर ध्यान देना होगा।
  • इस महीने आप अपने पार्टनर से कमिटमेंट कर सकते हैं। इस महीने आपको कुछ नए प्रस्ताव भी मिल सकते हैं।

उपाय- प्रतिदिन 108 बार हनुमान जी के मंत्र का जाप करें।

✍️लेखक- एस्ट्रो पूनम

article tag
Numerology
article tag
Numerology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!