Surya Grahan 2023: साल 2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023, जानें किन राशि वालों की चमकेगी किस्मत ?

Thu, Apr 20, 2023
राजदीप पंडित
 राजदीप पंडित के द्वारा
Thu, Apr 20, 2023
Team Astroyogi
 राजदीप पंडित के द्वारा
article view
480
Surya Grahan 2023: साल 2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023, जानें किन राशि वालों की चमकेगी किस्मत ?

Surya Grahan 2023: ज्योतिष शास्त्र में, सूर्य ग्रहण एक ऐसी घटना है, यह तब होती है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है। जब चन्द्रमा सूर्य को अवरुद्ध करता है और पृथ्वी पर छाया डालता है। इसे अक्सर परिवर्तन के समय के रूप में देखा जाता है, जब सूर्य और चंद्रमा की ऊर्जा विशेष तरीकों से एक साथ आती है। यह पर्सनल विकास के लिए एक शक्तिशाली समय हो सकता है और नए अवसरों के लिए रास्ता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

सूर्य ग्रहण 2023 को राहु और केतु से जोड़ कर देखा जाता है। दोनों को छाया ग्रह कहा जाता है। जन्म कुंडली में वे हमेशा विपरीत रूप से प्रभावित करते हैं। ज्योतिष के अनुसार, सूर्य और चंद्रमा पूरे ब्रह्मांड को प्रकाश देते हैं लेकिन राहु और केतु दो ऐसे ग्रह हैं जो उनके प्रकाश को कम करते हैं या उनके प्रकाश को पूरी तरह से समाप्त करते हैं। इसी वजह से सूर्य या चंद्र ग्रहण की स्थिति बनती है। 

अगर आप जीवन में मुश्किल परिस्थिति का सामना कर रहे हैं और किसी प्रकार का ज्योतिषीय मार्गदर्शन प्राप्त करना चाहते हैं तो अभी बात करें एस्ट्रोयोगी के विशेषज्ञ एस्ट्रोलॉजर्स से और पाएं सबसे सटीक उपाय।

साल 2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा?

साल 2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023, शनिवार को अश्विन अमावस्या पर लगेगा। ये सूर्य ग्रहण कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में लगेगा। यह ग्रहण शनिवार रात्रि 23:33 (28 अक्टूबर 2023) से शुरू होकर रविवार रात्रि 03:54 (29 अक्टूबर 2023), तक होगा। ग्रहण की पूर्ण अवधि भारतीय समय के अनुसार लगभग 04  घंटे 21 मिनट है। । ये ग्रहण पश्चिम में अफ़्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, आर्कटिक में दिखाई देगा। हालांकि इस सूर्य ग्रहण का असर भारत में दिखाई नहीं देगा और इसलिए सूतक भी मान्य नहीं है। साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी आगामी 29 अक्टूबर 2023 को लगने जा रहा है तथा आगामी साल 2024 में दो सूर्य ग्रहण लगेंगे, पहला 08 अप्रैल 2024 को पूर्ण सूर्य ग्रहण, और दूसरा 02 अक्टूबर 2024 सूर्य ग्रहण (वलयाकार) होगा।

आइए राशि अनुसार जानते हैं सूर्य ग्रहण का प्रभाव 

सूर्य ग्रहण का मेष राशि पर प्रभाव 

सूर्य ग्रहण के प्रभाव के कारण मेष राशि के जातकों को अपने जीवन में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान ऐसा संभव है कि आपके भाई-बहनों के साथ आपके संबंधों में कुछ खटास आ सकती है। अगर पहले से आपके बीच कोई तनाव चल रहा है तो वह और बढ़ सकता है। हालांकि अगर आप थोड़ा शांत रहें तो चीजों को संभाला जा सकता है। इस अवधि में आपको अनावश्यक ही यात्रा करनी पड़ सकती है। 

स्वास्थ्य समस्याओं की बात करें तो मेष राशि के लोगों को कंधे या शरीर के ऊपरी भाग में कुछ समस्या हो सकती है। इस कारण अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। कोई फिजिकल एक्टिविटी जैसे जिम या योग आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा आपकी प्रोफेशनल लाइफ में भी कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आपको कोई नया असाइनमेंट मिल सकता है जो आपके कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति को मजबूत बनाने का कार्य करेगा। 

उपाय- भाई-बहनों के साथ किसी भी विवाद में पड़ने से बचें। इसके अलावा ड्राइविंग या एडवेंचर में कोई रिस्क न लें। 

सूर्य ग्रहण का वृषभ राशि पर प्रभाव 

इस साल सूर्य ग्रहण का समय, वृषभ राशि वाले लोगों के लिए कुछ खास अच्छा नहीं होने वाला है। आपको इस दौरान विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ग्रहण के प्रभाव से आपके आर्थिक हालातों में बदलाव आ सकता है। आपके खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है। इसलिए अपने खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखना आपके लिए बेहतर रहेगा। वरना आप लगातार बढ़ते खर्च के कारण तनाव में भी आ सकते हैं। 

इसके अलावा किसी प्रकार का कोई जुर्माना या सरकार की ओर से कानूनी मामला भी आपके विरुद्ध संभव हो सकता है। आपको थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। गैंबलिंग जैसे सट्टा लगाने वाले क्षेत्रों में आप ज्यादा फोकस कर सकते हैं। यह क्षेत्र अचानक लाभ या नुक्सान दोनों ला सकते हैं इसलिए इसपर पहले विचार कर लेना जरूरी है। पारिवारिक मामलों के लिए यह ग्रहण वृषभ राशि वालों के लिए सकारात्मक प्रभाव लेकर आ रहा है। आपका स्वभाव अपने घरवालों के साथ बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने पर्सनल मैटर्स में शक्तिशाली और मजबूत महसूस करेंगे।    

उपाय- कर्ज़ या उधार लेने से बचें। 

सूर्य का मेष राशि गोचर आपको कर सकता है सुपरचार्ज !

सूर्य ग्रहण का मिथुन राशि पर प्रभाव 

सूर्य ग्रहण मिथुन राशि वाले लोगों के जीवन को बेहद सकारात्मक रूप से प्रभावित करेगा। आर्थिक लिहाज़ से यह ग्रहण मिथुन राशि वाले लोगों के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आपकी आय में वृद्धि होगी। आप इस समय अपने परिवार के किसी सदस्य या अपने बड़े भाई के साथ कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इस बिजनेस को सफल बनाने के लिए शुरुआत में आपको कड़ी मेहनत और धैर्य के साथ काम करने की जरुरत होगी। 

आपके पास इनकम के एक से अधिक स्रोत होंगे, जो पैसे से संबंधित समस्याओं को समाप्त करने में सहायक होंगे। आप सक्रिय और गतिशील व्यक्तित्व के साथ सकारात्मक ऊर्जा महसूस कर सकते हैं। आप अपने जरूरी कार्यों को संगठित और योजनाबद्ध तरीके से करेंगे, जिसके लिए आपकी सराहना की जाएगी। आपका काम और व्यक्तिगत जीवन मजबूत निर्णय लेने के साथ उचित रास्ते पर होगा।

उपाय: निजी मामलों को किसी से साझा करने से बचें।

सूर्य ग्रहण का कर्क राशि पर प्रभाव 

कर्क राशि के जातकों के जीवन पर सूर्य ग्रहण का सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि थोड़े बहुत उतार चढ़ाव सभी के जीवन का हिस्सा हैं इसलिए उनसे निराश न हों। आपके कार्यक्षेत्र में आपको नए प्रोजेक्ट्स या कोई विशेष काम भी सौंपा जा सकता है। जॉब में प्रमोशन या ट्रांसफर की भी संभावना है, यह आपके करियर की ग्रोथ के लिए बहुत अच्छा होगा। इसके अलावा ऑफिस के किसी खास के साथ आपका एक नया रिश्ता स्थापित हो सकता है।    

प्रोफेशनल लाइफ में आपको सकारात्मकता और प्रगति प्राप्त हो सकती है। आपने प्रोफेशनल क्षेत्र में बहुत मेहनत और बुद्धिमत्ता के साथ काम किया है। यही कारण है कि आपको इसके लिए सम्मानित भी किया जा सकता है। कर्क राशि वाले जातकों को करियर के क्षेत्र में धन की वृद्धि हो सकती है, विशेष रूप से जो लोग विदेशों में काम कर रहे हैं। इस प्रकार यदि आप थोड़ा संभल कर, मेहनत के साथ काम करते हैं तो आपके लिए यह समय बहुत फायदेमंद हो सकता है।  

उपाय: प्रोफेशनल लाइफ में अपने सीनियर्स और पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल बनाकर चलें।

सूर्य ग्रहण का सिंह राशि पर प्रभाव 

सिंह राशि वाले जातकों के लिए सूर्य ग्रहण का समय बहुत फलदायी साबित हो सकता है। आपके भाग्य की शक्ति के कारण इस दौरान आप गर्व और खुशी महसूस कर सकते हैं। यह समय आपके लिए कई नए और अच्छे अवसर ला सकता है। आप विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं या अगर आप उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो यह अवधि आपके लिए बहुत सहयोगी हो सकती है।

इसके अलावा अगर आप दूसरा विवाह करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए यह संभव हो सकता है। आपको एक ऐसा जीवनसाथी मिल सकता है जो बहुत ही वफादार व सहायक होगा और एक दोस्त रूप में भी हमेशा आपका साथ देगा। सिंह राशि वाले जातकों को इस समय अच्छा वित्तीय सहयोग प्राप्त होगा। इसके साथ ही करियर और रिश्तों के मामले में आप अच्छे समय का आनंद ले सकते हैं, आपकी कई इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। इस अवधि में आपके जीवन में सब कुछ शांति, संतोष और सफलता के साथ सही रास्ते पर है इसलिए चिंता न करें। 

उपाय: पिता और गुरु की सलाह का पालन करें, पैसों के मामलों के लिए बहुत सोच समझकर निर्णय लेने की जरूरत है।

जानें कैसे आपकी रोमैंटिक लाइफ में शुक्र लाएंगे बहार?

सूर्य ग्रहण का कन्या राशि पर प्रभाव 

सूर्य ग्रहण का प्रभाव कन्या राशि वालों के लिए सकारात्मक रहने वाला है। इस अवधि में आपके विभिन्न मुद्दे सुलझ सकते हैं। कोई बड़ी प्रॉपर्टी डील भी हो सकती है, जो आपके लिए कई नए अवसरों के रास्ते खोल सकती है। इस दौरान आपके जीवन में पैतृक संपत्ति भी चर्चा का विषय रहेगी, आपको केवल सकरात्मक होकर सोचने की जरुरत है क्योंकि यह चर्चा आपके पक्ष में भी हो सकती है। इसके अलावा अगर पर्सनल लाइफ में कोई विवाह संबंधी मुद्दे चल रहे हैं तो वो भी हल हो सकते हैं।

आपके परिवार में कोई धार्मिक कार्य संपन्न होगा, जिससे घर की ऊर्जा में अच्छा प्रभाव पड़ेगा। कन्या राशि के जो जातक अपनी प्रोफेशनल लाइफ में स्मार्ट, साहसी और जोखिम लेने वाले हैं, वह उच्च पद हासिल करते हुए एक अच्छा करियर बना सकते हैं। वहीं जो लोग नए काम या व्यवसाय से जुड़े हैं वे जल्द ही उससे लाभ प्राप्त करने में सक्षम हो सकते हैं। आपको इस अवधि में अपने कलीग्स के साथ भावनात्मक रूप से जुड़े होने के कारण आपको  समस्या का सामना करना पड़ सकता है, विशेष रूप से विपरीत लिंग वाले साथी के साथ। 

उपाय: पारिवारिक मामलों को सुलझाने का प्रयास करें। 

सूर्य ग्रहण का तुला राशि पर प्रभाव 

सूर्य ग्रहण का यह महत्वपूर्ण समय तुला राशि वाले लोगों के लिए अच्छा हो सकता है। आपके फैमिली और पर्सनल संबंधों में सुधार हो सकता है। आप इस अवधि में अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। कुछ जातक इस दौरान विवाह और दूसरी संतान का सुख भी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं कुछ जातकों को अपने वैवाहिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

तुला राशि के जो जातक व्यापार से जुड़े हैं, वह कोई नई पार्टनरशिप कर सकते हैं। आपको अपने कार्यक्षेत्र में प्रमोशन या ट्रांसफर भी मिल सकता है। आप इस दौरान कुछ भावुक और ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं। यह आपके करियर और धन के लिए सबसे अच्छा समय है, इसलिए इसका पूरा उपयोग करें। आप अपने जीवन के कई मुद्दों को हल करेंगे और आपके जीवन को आसान व शांतिपूर्ण बनाएंगे। लव लाइफ बहुत सकारात्मक रहेगी और नई बॉन्डिंग आपको खुशी प्रदान करेगी। इसके अलावा कुछ लोग विदेशी पार्टनर के साथ भी जुड़े सकते हैं। 

उपाय: पार्टनर के साथ वफादार रहें। पैसों के मामलों में दूसरे लोगों के विचारों का भी सम्मान करें।

सूर्य ग्रहण का वृश्चिक राशि पर प्रभाव

वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए सूर्य ग्रहण का समय चुनौतीपूर्ण रह सकता है। इस दौरान जो लोग नौकरीपेशा हैं उनके लिए नई नौकरी शुरू होने की प्रबल संभावना है और जो नई नौकरी कर रहे हैं उन्हें अपने ऑफिस और स्टाफ की ओर से खास सहयोग प्राप्त नहीं होगा। वहीं व्यापार में अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है और कई प्रकार के खर्चे बढ़ भी सकते हैं। 

यह ग्रहण काल आपके जीवन के मुख्य पहलुओं जैसे विवाह, प्रेम जीवन व रिश्तों को प्रभावित कर सकता है। इस अवधि में आपका स्वभाव बहुत रक्षात्मक होगा और आपका प्रभावशाली व्यवहार आपके व्यक्तित्व अधिक बहुत मजबूत बनाएगा। इसके अलावा वृश्चिक राशि के कुछ जातकों को पारिवारिक जीवन में कुछ गंभीर मुद्दों का सामना भी करना पड़ सकता है, लेकिन अपने पार्टनर के साथ आपका धैर्य और विश्वास इस समय को अनुकूल बनाने में सहायक होगा।

उपाय: खान-पान और कठोर शब्दों पर नियंत्रण रखें।

ये भी पढ़ें- इस अक्षय तृतीया पर करें ये खास उपाय! आप पर होगी धन की वर्षा। 

सूर्य ग्रहण का धनु राशि पर प्रभाव 

धनु राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण काल बहुत अच्छा समय लेकर नहीं आ रहा है। इस अवधि में जो स्टूडेंट्स पढ़ाई कर रहे हैं उन्हें पढ़ाई में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस कारण आपको डिस्ट्रैक्ट न होने और पढ़ाई में ध्यान लगाने की जरूरत है। वहीं कुछ ऐसे भी स्टूडेंट्स होंगे जो शिक्षा के लिए विदेश भी जा सकते हैं। अगर आप लंबे समय से लव मैरिज या संतान के विषय में सोच रहे हैं तो इस दौरान यह संभव हो सकता है। 

इसके अलावा सूर्य ग्रहण के प्रभाव के कारण कुछ गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। हालांकि धनु राशि के जातकों की प्रोफेशनल लाइफ में बहुत सुधार आ सकता है और धन के मामलों का समाधान भी हो सकता है। कुछ जातक अपनी लव लाइफ में समस्या का सामना कर सकते हैं क्योंकि पार्टनर की ओर से आपकी उम्मीदें पूरी नहीं हो पाएंगी, इसलिए आप तनाव महसूस कर सकते हैं। 

उपाय: बच्चों के साथ अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें और लव लाइफ में अपने पार्टनर का सम्मान करें। 

सूर्य ग्रहण का मकर राशि पर प्रभाव 

साल 2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण मकर राशि के जातकों के कई पहलुओं के लिए अनुकूल नहीं है। यह ग्रहण काल आपके स्वास्थ्य, माता, वाहन और संपत्ति के मामलों के लिए सकारात्मक संकेत नहीं दे रहा है। इस प्रकार आपको थोड़ा सावधानी बरतने की आवश्यकता भी है। कुछ जातक पर्सनल या प्रोफेशनल कारणों से अपनी मातृभूमि से दूर हो सकते हैं। प्रेम जीवन और परिवार में भी समस्याएं बनी रह सकती हैं। काम का माहौल मानसिक दबाव दे सकता है। 

इस अवधि का सकारात्मक पक्ष यह है कि आपके भीतर एक निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए, हर चीज के खिलाफ लड़ने की भावना होगी। आपके करियर, व्यक्तित्व और वित्तीय जीवन में इस दौरान कोई समस्या नहीं होगी। आप अपने मजबूत व्यक्तित्व के कारण सभी तरह के कॉम्पिटिशन से आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। 

उपाय: बड़े धन और संपत्ति की डील्स से बचें। इसके साथ ही व्यक्तिगत और व्यावसायिक विवादों से भी बचने की जरुरत है।

सूर्य ग्रहण का कुंभ राशि पर प्रभाव 

सूर्य ग्रहण के प्रभाव के कारण कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय सकारात्मक रहेगा। इस दौरान आपको समाज से सम्मान और पुरस्कार भी मिल सकता है। मेहनत के साथ कार्य करते रहें। आपको मीडिया, ब्लॉग और साहित्य के क्षेत्र में प्रसिद्ध प्राप्त हो सकती है। आपके इस स्किल में वृद्धि हो सकती है और आपको आपकी कड़ी मेहनत के लिए सराहना भी प्राप्त होगी।

आपका ऊर्जावान, रचनात्मक और बुद्धिमान व्यक्तित्व सामाजिक जीवन में मूल्य को अनुकूलित करने में मदद करेगा। अगर आप राजनीति के क्षेत्र में शामिल हैं तो आपको राजनीतिक रूप से बहुत सफलता प्राप्त हो सकती है और आप पद, नाम व प्रसिद्धि पाने में भी सक्षम होंगे। इस अवधि में क्रोध और गलतफहमी के मुद्दे से खुद को दूर रखें, यह रिश्तों, विवाह और मित्रों में समस्याएं पैदा कर सकते हैं।

उपाय: बिना काम के मेहनत करने से बचें। इसके साथ ही भाई-बहनों, पड़ोसियों, रिश्तेदारों का साथ दें। 

सूर्य ग्रहण का मीन राशि पर प्रभाव 

मीन राशि वाले जातकों के लिए सूर्य ग्रहण कुछ परेशानियां ला सकता है। इस अवधि के दौरान परिवार में धन हानि और धन की समस्याएं संभव हो सकती हैं। आपके वैवाहिक जीवन और रिश्ते कठिन हो सकते हैं। आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है, आपके गर्दन के ऊपरी हिस्से में कुछ समस्या आ सकती है।

आप अपनी पर्सनल लाइफ में लोगों के प्रति बहुत संवेदनशील और जिम्मेदार होंगे। मीन राशि के कुछ जातक अपने व्यक्तित्व में कुछ अच्छे बदलाव देख सकते हैं। लोग अपनी इच्छा से आपका समर्थन करेंगे और आपका ज्ञान आपको प्रोफेशनल मोर्चे पर मजबूत बनाएगा।

उपाय: वाणी और झूठे वादों पर नियंत्रण रखें। बड़े निवेश और सौदों से बचें। 

क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण?

इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 2023 (Surya grahan 2023) मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में लग रहा है। यह ग्रहण अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण हिंद महासागर, इंडोनेशिया और फिलीपींस में दिखाई देगा।

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो ग्रहण काल (grahan) में हमारे आसपास की हर चीज प्रभावित हो जाती है। इस साल भारत में दृश्यता नहीं होने के कारण सूतक काल यहां लागू नहीं होगा। आपको बता दें कि ग्रहों की स्थिति में होने वाला बदलाव, मानव शरीर को भी प्रभावित करता है। इस प्रकार मानव शरीर कफ दोष महसूस कर सकता है, जो मांसपेशियों की वृद्धि और स्थिरता को नियंत्रित करता। इस विसंगति से मुंहासे, पिंपल्स जैसी त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

ग्रहण की इस अवधि में दुनिया में राजनीतिक रूप से बड़े बदलाव देखे जाएंगे, अधिक हथियार परीक्षण होंगे और उपरोक्त क्षेत्रों में भूकंप और आग से संबंधित घटनाएं हो सकती हैं। 

सूर्य ग्रहण के भारत में दिखाई न देने के कारण हमारे जीवन में कोई इसके कारण कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि यह एक खगोलीय घटना है इसलिए इसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा और आमतौर पर यह राशियों के लिए अनुकूल रहेगा।

सूर्य ग्रहण के दौरान ऊपर दिए गए उपायों के अलावा आप सभी कुछ अन्य विशेष उपाय भी कर सकते हैं जैसे दान, ध्यान, धार्मिक गायन और कीर्तन, मंत्र-जप, तीर्थयात्रा, और पवित्र नदियों में स्नान करना।

यदि आप सूर्य ग्रहण से जुड़ी कोई विशेष जानकारी या किसी प्रकार का ज्योतिषीय मार्गदर्शन प्राप्त करना चाहते हैं तो अभी संपर्क करें विशेषज्ञ ज्योतिषी राजदीप पंडित से केवल एस्ट्रोयोगी पर। 

राजदीप पंडित
राजदीप पंडित के द्वारा
article tag
Planetary Movement
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces
Zodiac sign
राजदीप पंडित के द्वारा
article tag
Planetary Movement
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces
Zodiac sign
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!