नवंबर 2022 टैरो कार्ड भविष्यवाणियां : जानें इस माह कैसा रहेगा आपका भाग्य?

Tue, Nov 01, 2022
टैरो सोनिया
 टैरो सोनिया के द्वारा
Tue, Nov 01, 2022
Team Astroyogi
 टैरो सोनिया के द्वारा
article view
480
नवंबर 2022 टैरो कार्ड भविष्यवाणियां : जानें इस माह कैसा रहेगा आपका भाग्य?

क्या आप जानते हैं कि टैरो कार्ड रीडिंग से की गईं भविष्यवाणियां आपके भविष्य के बारे में बहुत कुछ बता सकती हैं? आइये जानते हैं नवंबर 2022 के लिए टैरो कार्ड के माध्यम से आपका मासिक राशिफल आपके लिए क्या कहता है। 

नवंबर, वर्ष का न सिर्फ 11वां महीना होता है बल्कि यह साल के अंत के करीब दूसरा महीना होता है। इस माह के बाद साल का अंतिम महीना आता है। इस कारण यह माह मिश्रित फल लेकर आता है। इस माह में हम बाल दिवस से लेकर गंगा महोत्सव, देव दीपावली और गुरुपर्व जैसे उत्सव मनाते हैं। हालांकि, जैसे ही दिसंबर माह करीब आता है तो कई लोग इस गुजरते वर्ष पर विचार करना शुरू कर देते हैं। इसके साथ ही अपने लक्ष्यों की ओर अपनी प्रगति का आत्मनिरीक्षण करना शुरू कर देते हैं। इससे वे यह जानने की कोशिश करते हैं कि साल के अंत में वे अपने लक्ष्य से कितनी दूर हैं और वे आगे कहां जाना चाहते हैं। वहीं, हम में से ही कुछ लोग दिसंबर-जनवरी की छुट्टियों की योजना भी बनाने लगते हैं। साल के इस समय पर लोग बहुत सारी योजनाएं बनाते हैं। इस दौरान लोगों में आगामी साल को लेकर बहुत सारा उत्साह होता है।

आइये जानते हैं कि नवंबर माह के लिए टैरो कार्ड रीडिंग भविष्यवाणियों से सभी 12 राशियों का राशिफल।

मेष राशि के लिए टैरो नवंबर 2022 राशिफल

मेष राशि वालों, आपने साल भर में बहुत मेहनत की है। अब, अपनी गति को धीमा कर दें, जिससे दिसंबर में जब आप ब्रेक लें तो किसी को भी, यहां तक ​​कि मैनेजमेंट को भी झटका न लगे और आप दिसंबर के अंत में आसानी से ब्रेक ले सकें। इसके अलावा मेष राशि वालों इस माह आप अच्छे स्वास्थ्य का अनुभव करेंगे और अपने फिटनेस स्तर को बढ़ाने में अधिक रुचि दिखाना शुरू करेंगे। मांसपेशियों की टोनिंग और वजन कम करना निश्चित रूप से अपने एजेंडे में शामिल करें। टैरो मेष राशिफल के अनुसार, अपने साथ अधिक समय बिताना, आपकी खुशियों की चाबी होगा।

उपाय- प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं।

वृषभ राशि के लिए टैरो नवंबर 2022 राशिफल

वृषभ राशि वालों, आपने यह साल खाने के शौकीन के रूप में स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेकर बिताया है, इसलिए निश्चित रूप से अब यह समय कुछ संतुलन बनाने का है। यदि आप इसी प्रकार से अपने खान-पान पर नियंत्रण नहीं रखेंगे तो आपको जल्द ही कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस कारण, वृषभ राशि वालों अपनी जीभ पर कंट्रोल रखकर संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेने की कोशिश करें। आपको अपने अंदर मिनरल्स और विटामिन्स की वर्तमान स्थिति जानने और शुगर व यूरिक एसिड की जांच के लिए खून की जांच करानी चाहिए।

उपाय- मूलाधार चक्र को जागृत करने के लिए ध्यान करें।

मिथुन राशि के लिए टैरो नवंबर 2022 राशिफल

मिथुन राशि वालों, इस माह से आपको पार्कों और बगीचों में रोजाना टहलना शुरू कर देना चाहिए। आपको सलाह है कि आप आध्यात्मिक नुस्खे के रूप में, सप्ताह में कम से कम तीन से चार दिन 30 से 45 मिनट की सैर करें। यह आपको स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के साथ ही ऊर्जा व संतुलन भी प्रदान करेगा।जिसकी आपको बहुत आवश्यकता है। मिथुन राशि वालों कुछ दिनों के लिए घास पर नंगे पांव चलने की कोशिश करें, इससे आपकी हर बात को लेकर अधिक सोचने और विश्लेषण की समस्या गायब हो जाएगी। यह एक ग्राउंडिंग मेडिटेशन के समान है, जिसमें यह शरीर में अतिरिक्त ऊर्जा को संतुलित करता है और इस अतिरिक्त ऊर्जा को पृथ्वी को भेज देता है।

उपाय- ग्राउंडिंग मेडिटेशन करें।

कर्क राशि के लिए टैरो नवंबर 2022 राशिफल

कर्क राशि वालों, आपने पूरी साल कठिन परिश्रम और प्रयासों से रात-दिन एक करके लीक से हटकर अपनी चुनौतियों को सकारात्मक रूप से अपने विकास में सहायक अवसरों के रूप में बदला है। अब साल के अंत का यह समय आपके लिए आराम करने के लिए है। कर्क राशि वालों इस समय आप अपने श्रम के फल का आनंद लें क्योंकि प्रकृति आपकी मेहनत का फल प्रदान कर रही है। आपने अपने आस-पास के लोगों की मदद करके बहुत सारे अच्छे कर्म किए हैं, जिन्हें आपको हर स्तर पर करते रहना चाहिए क्योंकि कहा जाता है कि जितना अधिक आप देंगे, उतना ही आपको वापस मिलेगा।

उपाय- जितना हो सके दान करें और जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र, दवा और किताबें भेंट स्वरूप दें।

सिंह राशि के लिए टैरो नवंबर 2022 राशिफल

सिंह राशि वालों, इस माह परिवार के प्रमुख सदस्य के रूप में, आपको परिवार के भीतर कुछ दरारों और मतभेदों को दूर करने की आवश्यकता हो सकती है। आपका दायित्व बनता है कि परिवार के लोगों को एक साथ इकट्ठा करके आपस में चर्चा कर मतभेदों को दूर करें। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मुद्दा कितना बड़ा या छोटा है। सिंह राशि के लिए टैरो मासिक राशिफल बताता है कि आप किसी भी मुद्दे को एक साथ बैठकर बातचीत करके हल कर सकते हैं।रचनात्मक संघर्षों को मैनेज करना भी एक कला है और इसमें सबसे महत्वपूर्ण यह है कि इसमें हमकों हर शख्स को संतुष्ट करना होगा। याद रखें कि किसी समस्या का समाधान शांतिपूर्ण और दीर्घकालिक तभी हो सकता है जब उसमें सभी शामिल हों व उनकी उनकी सहमति भी हो।

उपाय- हृदय चक्र को संतुलित करते हुए ध्यान करें।

कन्या राशि के लिए टैरो नवंबर 2022 राशिफल

कन्या राशि वालों जीवन बहुत सुंदर है और अब इसे किसी और की आंखों से देखने का समय है।इस समय के दौरान आपमें से अधिकांश लोग अपनी लव लाइफ की पारी की शरुआत करेंगे और लंबी खोज के बाद उन्हें उनका पार्टनर मिलेगा। वहीं, आपमें से कुछ लोग अपने कमिटमेंट के चलते नेक्स्ट स्टेप लेंगे। इसका मतलब है कि सगाई या शादी के बारे में विचार कर सकते हैं। इसके साथ ही जिन कन्या राशि वालों की शादी हो चुकी है, वे अपने जीवनसाथी के साथ अपने बंधन को मजबूत करेंगे और अपनी लव लाइफ में थोड़ा प्यार का तड़का लगायेंगे। कुल मिलाकर पारिवारिक माहौल मजेदार और सौहार्दपूर्ण रहेगा। कन्या राशि के लोग शुक्र ग्रह की सभी विशेषताओं को इंज्वॉय करने साथ ही पूरे महीने आनंद की अनुभूति करेंगे।

उपाय- महिलाएं गुलाब व पुरुष अपने जीवन में और अधिक रोमांस के लिए कस्तूरी इत्र लगायें।

तुला राशि के लिए टैरो नवंबर 2022 राशिफल

तुला राशि वालों, आप इस महीने अपने आस-पास के वृद्ध लोगों के प्रति असाधारण रूप से दयालु होंगे, जो कि कर्म की दृष्टि से शानदार है। जरूरी नहीं कि वे आपके परिवार के सदस्य हों, वे पड़ोसी हो सकते हैं या फिर कुछ समुदायों, सामाजिक समूहों या गैर सरकारी संगठनों में रह रहे बुजुर्ग हो सकते हैं। आप उनके साथ सहानुभूति रखने, उनकी समस्याओं को गहराई से समझने और उनका समाधान करने के साथ ही उनसे व्यावहारिक रूप से जुड़ने में भी सक्षम होंगे। ये सभी बुजुर्ग आपको बदले में आशीर्वाद देंगे। तुला राशि वालों यह आशीर्वाद निसंदेह आपको भविष्य में बहुत आगे ले जायेगा। आप निसंदेह उनके दूत बनेंगे और उन्हें नई आशा देकर उनके दुखों को कम करेंगे।

उपाय- महादूत राफेल का आह्वान करते हुए ध्यान करें। एंजेल थेरेपी में, अर्खंगेल राफेल हीलिंग से जुड़ा है।

वृश्चिक राशि के लिए टैरो नवंबर 2022 राशिफल

वृश्चिक राशि वालों, आपके लिए यह समय अपना सारा ध्यान अपने करियर में लगाने का है। चाहे वह नौकरी हो, व्यवसाय हो या पढ़ाई हो। कुछ समय के लिए इसमें अपना बेस्ट दें, और इसको करने में कोई कसर न छोड़ें। वृश्चिक राशि वालों आप अपने क्लांट्स को बेहतर समाधान उपलब्ध कराएं, जिससे वे आपकी प्रशंसा किए बिना रह नहीं पायें। हालांकि इस प्रक्रिया के दौरान कई बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं, लेकिन यदि आप उन बाधाओं को खुद को विकसित होने के अवसरों के रूप में देखते हैं और नये समाधानों के बारे में सोचते हैं, तो आप जल्दी से अपने कार्यक्षेत्र के शिखर पर पहुंच जाएंगे और अपने क्षेत्र में अग्रणी बन जाएंगे।

उपाय- सोलर प्लेक्सस या मणिपुर चक्र को जागृत करने के लिए ध्यान करें।

धनु राशि के लिए टैरो नवंबर 2022 राशिफल

धनु राशि वालों, आपकी इच्छाएं पूरी होने में बस कुछ ही समय शेष है, जैसे आपने इस उपलब्धि को पाया है, उसी प्रकार इसे प्रकट करने की आवश्यकता है। इस समय बस आप अपने ऊपर विश्वास बनाये रखें, खड़े हो जायें और कार्य को पूरा करने में जोरों से जुट जायें। आकर्षण के कुछ नियम, सबकाउंसियस माइंड की प्रोग्रामिंग, विजुलाइजेशन और अभिव्यक्ति की तकनीक, इस प्रक्रिया को गति प्रदान करने में आपकी मदद कर सकती है। धनु राशि वालों आपने न केवल इच्छाएं पैदा की हैं, बल्कि आपने उन्हें सच करने के लिए काफी काम भी किया है। बस अब अंतिम समय में कोई आत्म-संदेह मन में न लाएं क्योंकि यह अंतिम चरण है, और आमतौर पर यही वह जगह होती है जहां लोग खुद के लिए गलत धारणा बना लेते हैं, जिससे परिणाम में कमी आ जाती है और इस प्रकार पूर्ण सफलता प्राप्त नहीं होती है। इस कारण बस आत्मसमर्पण के साथ प्रक्रिया में विश्वास करें।

उपाय- पठन-पाठन दोनों के लिए दृढ़निश्चय लाभकारी रहेगा।

मकर राशि के लिए टैरो नवंबर 2022 राशिफल

मकर राशि वालों, आप अपने लिए निर्धारित लक्ष्यों के खिलाफ, अपने स्वयं के प्रदर्शन का मूल्यांकन करेंगे क्योंकि आप औऱ बेहतर होना चाहते हैं, जो सकारात्मकता, आत्मनिर्भरता, साहस और परिवर्तन का प्रतीक है। टैरो मकर राशिफल के अनुसार ग्रह और नक्षत्र आपको अपनी यात्रा को यथासंभव सुगम और निर्बाध बनाने के लिए आवश्यक संसाधन और रसद प्रदान करेंगे। मकर राशि वालों इस समय आपको अपने क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए आपकी जरूरत और इच्छा की हर चीज का आशीर्वाद मिलेगा। यह आपके लिए अपनी असाधारण क्षमताओं को दुनिया के सामने प्रदर्शित करने का समय है।

उपाय- प्रत्येक शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे दीया जलाएं।

कुंभ राशि के लिए टैरो नवंबर 2022 राशिफल

कुंभ राशि वालों आप हाल ही में बहुत कुछ कर चुके हैं, और अब आपका यह दर्द ठीक भी हो रहा है। हालांकि, यह अतीत की यादों को भुलाकर आगे बढ़ने का समय है। जीवन के पास देने के लिए बहुत कुछ है, लेकिन यह केवल उन लोगों के लिए है, जिन्होंने अपने सभी भावनात्मक विचारों को छोड़ दिया है। इसके साथ ही विचारों की उस चेन को भी काट दिया है, जो उनको परेशान करती है। जो दर्द देने वाले लोगों को क्षमा कर, अपने अतीत को भूल गये हैं। ऐसा इसलिए नहीं है कि जिन्होंने उन्हें चोट पहुंचाई है, वे क्षमा के लायक हैं, बल्कि ऐसा इसलिए है कि आप शांति के और आराम से रहना चाहते हैं। कुंभ राशि वालों जब आप किसी नए के लिए जगह बनाते हैं तो अतीत का कुछ भी बाकी नहीं रहता है। पुरानी यादें, आपकी सफलता की कहानियां और आशाएं बनकर आपक जीवन में को आगे बढ़ाती हैं।

उपाय- कॉर्ड कटिंग मेडिटेशन करें या काले टूमलाइन क्रिस्टल पहनें।

मीन राशि के लिए टैरो नवंबर 2022 राशिफल

मीन राशि वालों, आपके लिए जीवन बहुत ही रोमांचक है और आप नवंबर में आप अपनी शारीरिक क्षमता को बढ़ा हुआ महसूस करेंगे। आप इस दौरान एक नया खेल चुनें और इसे नियमित रूप से खेलना शुरू करें। मीन टैरो राशिफल के अनुसार, यह आपको बेहतर फिटनेस और बहुत जरूरी अनुशासन देने के साथ-साथ ध्यान केंद्रित करने और कुशलता से काम करने की आपकी क्षमता को भी बढ़ाएगा। मीन राशि वालों, यह खेल जल्द ही आपका शौक, जुनून और पहला प्यार बन जाएगा। एक बार जब आपकी ऊर्जा का एक उत्पादक आउटलेट हो जाता है, तो आप अंततः उस दर्द को भूल जाएंगे जो आपने जमीन पर अनुभव किया था।

उपाय- प्रतिदिन 108 बार ओम का जाप करें। ओम को ब्रह्मांड की पहली ध्वनि कहा जाता है, और एक बार जब आप इसका जप करते हैं, तो यह आपकी आवृत्ति को तुरंत बढ़ा देता है।

नोट- ये नवंबर 2022 के लिए केवल सामान्यीकृत टैरो कार्ड भविष्यवाणियां हैं। यदि आप व्यक्तिगत भविष्यवाणियां और उपाय जानना चाहते हैं या कोई मार्गदर्शन चाहते है, तो बात करें एस्ट्रोयोगी पर टैरो पूजा से।

✍️ By- टैरो पूजा

सर्टिफाइड अंतर्राष्ट्रीय सेलिब्रिटी गुरु

 

टैरो सोनिया
टैरो सोनिया के द्वारा
article tag
Tarot
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces
Zodiac sign
टैरो सोनिया के द्वारा
article tag
Tarot
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces
Zodiac sign
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!