शुक्र का मीन राशि में गोचर 2023 : क्रिएटिव बनने का समय।

Wed, Feb 15, 2023
एस्ट्रो पुजेल
 एस्ट्रो पुजेल के द्वारा
Wed, Feb 15, 2023
Team Astroyogi
 एस्ट्रो पुजेल के द्वारा
article view
480
शुक्र का मीन राशि में गोचर 2023 : क्रिएटिव बनने का समय।

शुक्र का मीन राशि में गोचर 2023 भारतीय समयानुसार 15 फरवरी 2023,रात 8:12 पर होगा।

शुक्र के मीन राशि में गोचर 2023 के दौरान शुक्र मीन में गोचर करेंगे। शुक्र एक लाभकारी ग्रह हैं। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र अच्छे होते हैं, उन्हें अपने जीवन में सभी सुख-सुविधाएं प्राप्त हो सकती हैं। ये लोग अपनी लाइफ में काफी एन्जॉय करते हैं और ये लोग काफी क्रिएटिव माइंडेड होते हैं। ये लोग हर समय अपडेटेड और प्रेजेंटेबल रहना पसंद करते हैं। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह अच्छी स्तिथि में नहीं होते, उन्हें अपने लाइफ के कुछ पलों में संघर्ष करना पड़ सकता है। ये लोग थोड़े सुस्त और आलसी हो सकते हैं और इन्हें तनाव या चिंता के मुद्दों का सामना करना पड़ सकता है।

शुक्र के मीन राशि में गोचर 2023 का सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि

प्रिय मेष राशि के जातक, शुक्र के मीन राशि में गोचर 2023 के दौरान, शुक्र मेष राशि के 12वें भाव में गोचर करेंगे। इस गोचर के समय में आप अपने बारे में अधिक सोचेंगे और अपने करियर पर भी ध्यान देंगे। यह समय आपके लव रिलेशन के लिए भी बहुत अच्छा हो सकता है और यह आपके अपनों के साथ आपके रिश्ते को और भी मजबूत बना सकता है। इस अवधि में आप दोस्तों और परिवार के साथ भी काफी अच्छा समय बिताएंगे जिससे आप काफी ऊर्जावान (energetic) महसूस करेंगे। इस समय में आप हर काम से शांति पा सकते हैं। यह गोचर बहुत सारे सकारात्मक बदलाव लाएगा और यह आपके और आपके लिए बहुत ही विकास पूर्ण समय होगा। यह गोचर आपके लिए बहुत लाभदायक हो सकता है इसलिए इस का सही उपयोग करें। 

उपाय : पंचामृत से शिव जी का अभिषेक करें। 

वृषभ राशि

प्रिय वृषभ राशि के जातक, शुक्र के मीन राशि में गोचर 2023 के दौरान, शुक्र वृषभ राशि के 11वें भाव में गोचर करेंगे। इस अवधि में आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा जुड़ सकते हैं। अपनों के साथ आपका शांत व्यवहार आपको काफी अच्छा और एनर्जेटिक महसूस कराएगा। आपका कम्युनिकेशन स्किल इस समय आपको आगे बढ़ने में बहुत मदद कर सकता है। आप नए संपर्क बनाने में सक्षम होंगे जो लंबे समय में आपके लिए फायदेमंद रह सकते हैं। आपको अपने परिवार और विशेष रूप से अपने पार्टनर से अच्छा सहयोग मिल सकता है। यह समय आपके लिए अच्छा समय रहेगा।

उपाय : गरीब जनों को कंबल दान करें। 

मिथुन राशि

प्रिय मिथुन राशि के जातक, शुक्र के मीन राशि में गोचर 2023 के दौरान, शुक्र मिथुन राशि के 10वें भाव में गोचर करेंगे। यह अवधि बहुत अच्छी रहेगी विशेष रूप से जो लोग नौकरी के क्षेत्र में हैं, उन्हें कड़ी मेहनत के साथ-साथ उनकी क्रिएटिव स्किल्स के लिए सराहा जा सकता है । सभी कलीग्स आपके साथ सहयोग करेंगे और आपके खुशमिजाज व्यवहार का साथ देंगे। जो लोग रिलेशनशिप में हैं वे अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे और सिंगल्स के लिए अच्छी खबर हो सकती है क्योंकि वे अपने सोलमेट से मिल सकते हैं। इस समय सेहत का भी ध्यान रखने की कोशिश करें। आप काम के दौरान सेहत को कम न समझें। यह समय आपके लिए सीखने का एक बेहतरीन समय हो सकता है।

उपाय : कम से कम 4  गरीब लोगों को भोजन कराएं। 

कर्क राशि 

प्रिय कर्क राशि के जातक, शुक्र के मीन राशि में गोचर 2023 के दौरान, शुक्र कर्क राशि के नौवें भाव में गोचर करेंगे। यह समय किसी न किसी तरह से आपको अधिक सांस्कृतिक और धार्मिक बनाने में मदद कर सकता है। इस समय में आप बहुत कुछ नया सीख सकते हैं। पर्सनल जीवन इस समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है लेकिन आप अपने पर्सनल और प्रोफेशनल जीवन के बीच संतुलन बनाने में सफल रहेंगे। इस समय में आपके सीनियर्स के साथ आपके संबंध, आपके बहुत काम आ सकते हैं और आप नए रिश्ते भी बना सकते हैं। इस समय में आपका परिवार आपका पूरा सहयोग करेगा। जो लोग उच्च शिक्षा हासिल करना चाहते हैं, उनके लिए यह अच्छा समय है। यह अवधि आपके लिए फलदायी होगी।

उपाय : शिव मंत्र "ॐ नमः शिवाय " का जाप करें।

क्या आप जानना चाहते हैं कि 2023 आपके लिए कैसा रहेगा ? अगर हां तो अभी पढ़ें वार्षिक राशिफल 2023 की भविष्यवाणियां !

सिंह राशि

प्रिय सिंह राशि के जातक, शुक्र के मीन राशि में गोचर 2023 के दौरान, शुक्र सिंह राशि के आठवें भाव में गोचर करेंगे। इस समय में आपके सामाजिक रिश्ते सही होंगे, जिसका लाभ आपको भविष्य में मिलेगा। क्रिएटिविटी की तरफ आपकी रुचि काफी बढ़ेगी और आप कुछ नया सीखने की कोशिश भी करेंगे। जो लोग लव रिलेशन में हैं उनके लिए यह समय बहुत अच्छी रहेगा और विशेष रूप से जो लोग विवाह करना चाहते हैं उनके विवाह के अच्छे योग बन रहे हैं। जो लोग बिजनेस के क्षेत्र में हैं वे इस समय में अपने बिजनेस को आगे बढ़ा पाएंगे। आपको क्रिएटिविटी और मनोरंजन का अच्छा ज्ञान होगा। इस समय में आपका पार्टनर आपका पूरा साथ देगा। 

उपाय : दिव्यांग जनों को भोजन कराएं। 

कन्या राशि

प्रिय कन्या राशि के जातक, शुक्र के मीन राशि में गोचर 2023 के दौरान, शुक्र कन्या राशि के सातवें भाव में गोचर करेंगे। इस समय में आपको कानूनी झगड़ो से बचने की जरूरत है अन्यथा यह आपको बड़ा नुकसान करा सकता है। इस समय में किसी से बेवजह के झगड़े में न पड़ें, महिलाओं से वाद-विवाद से बचें। आर्थिक दृष्टि से यह एक सही समय होगा, अधिक खर्च करने के बजाय अधिक बचत करने का प्रयास करें। पलव रिलेशंस के लिए यह समय थोड़ा अच्छा नहीं हो सकता है, अपने साथी के साथ बेवजह की बहस से बचने की कोशिश करें। इस समय में आपको हर मोर्चे पर जागरूक रहने की जरूरत है।

उपाय : बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। 

तुला राशि

प्रिय तुला राशि के जातक, शुक्र के मीन राशि में गोचर 2023 के दौरान, शुक्र तुला राशि के छठे भाव में गोचर करेंगे। इस समय में आपको बहुत सावधान रहना होगा एक गलत कार्य आपके शत्रुओं को दोगुना लाभ दे सकता है, अनावश्यक लड़ाई-झगड़े में न पड़ें। इस समय में आपके और आपके पार्टनर के बीच बेवजह के विवाद हो सकते हैं, इन विवादों से बचने की कोशिश करें। इस समय में आप बहुत सारी नेगेटिव एनेर्जिसको अट्रैक्ट कर सकते हैं जो आपके लिए बहुत नुकसानदायक हो सकती है। परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें आपको काफी पॉजिटिव उम्मीदें मिल सकती हैं। इस समय में आप खुद पर, अपनी क्षमताओं पर और अपने नेगेटिव क्षेत्रों पर अधिक ध्यान देने की कोशिस करेंगे। यह समय आपके लिए सीखने का एक बेहतरीन समय होगा।

उपाय : हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

वृश्चिक राशि

प्रिय वृश्चिक राशि के जातक, शुक्र के मीन राशि में गोचर 2023 के दौरान, शुक्र वृश्चिक राशि के 5वें भाव में गोचर करेंगे। यह आपके लिए डेवलपिंग समय हो सकता है। आप इस समय में बहुत कॉन्फिडेंस महसूस करेंगे और यह बहुत सारे लोगों और अपोजिट जेंडर को भी आकर्षित कर सकता है। यह उन लोगों के लिए सबसे अच्छा समय हो सकता है जो निवेश करना चाहते हैं, यह आपको दीर्घकालिक लाभ देगा। इस समय में आपके परिवार, आपके मित्र और आपके लव रिलेशन में सभी आपके निर्णय का सम्मान करेंगे। आपके क़रीबी आपकी उनकी ज़िंदगी में अहमियत को समझेंगे। यह समय आपके लिए अपनी क्षमताओं का पता लगाने का एक अच्छा समय होगा। 

उपाय : माथे पर लाल तिलक लगाएं। 

धनु राशि

प्रिय धनु राशि के जातक, शुक्र के मीन राशि में गोचर 2023 के दौरान,शुक्र धनु राशि के चौथे भाव में गोचर करेंगे। यह समय आपके वैभव, धन और जिम्मेदारियों में वृद्धि कर सकता है। इस समय में सभी आपका सम्मान करेंगे और समाज में आपका नाम और बढ़ेगा। आप इस समय में अधिक एक्टिव और एनेर्जेन्टिक महसूस करेंगे क्योंकि हर कोई आपकी सराहना करेगा और आपके काम के लिए आपका सपोर्ट करेगा। जो लोग पिछले दिनों स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे थे, उनकी हेल्थ में सुधार हो सकता है। आपके पार्टनर के साथ आपकी समझ का स्तर बढ़ेगा और यह आपके रिश्ते को बहुत खूबसूरत बना देगा। इस समय में आपकी नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। आप अपनी लाइफ स्टाइल को और बेहतर करेंगे। 

उपाय : शिव जी के दर्शन परिवार के साथ करें। 

मकर राशि

प्रिय मकर राशि के जातक, शुक्र के मीन राशि में गोचर 2023 के दौरान,शुक्र मकर राशि के तीसरे भाव में गोचर करेंगे। इस समय में आपको अपने शत्रुओं और कॉम्पिटिटर को को हराने की शक्ति मिल सकती है। आप बहुत से बड़े बिजनेस डील करने में सक्षम होंगे जो आपको लम्बे समय तक लाभ देंगे। इस समय में आप अपने क़रीबी दोस्तों या क़रीबी पारिवारिक सदस्यों से मिलेंगे। अपने किसी खास से एक बार मुलाकात से आप काफी एनर्जेटिक महसूस करेंगे। आपको बस अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है, अपने भोजन को न छोड़ें। कामकाज के लिहाज से यह समय आपके लिए ढेर सारे अवसर लेकर है। यह समय उत्साह महत्वाकांक्षा से भरा रहेगा।

उपाय : शनि के  बीजक मंत्र का जाप करें। 

कुंभ राशि

प्रिय कुम्भ राशि के जातक, शुक्र के मीन राशि में गोचर 2023 के दौरान, शुक्र कुंभ राशि के दूसरे भाव में गोचर करेंगे। इस समय में आप अपनी इम्पोर्टेंस के साथ-साथ अपने शौक को भी पूरा करेंगे जिससे आप काफी फ्री महसूस करेंगे। जो लोग अपने लिए पार्टनर की तलाश कर रहे हैं उनको पार्टनर मिलने की अधिक सम्भावना है। जो लोग खुद में अकेला रहना पसंद करते हैं उन्हें दुनिया को एक्सप्लोर करने की कोशिश करनी चाहिए। जो लोग नौकरी के क्षेत्र में हैं, उन्हें प्रमोशन मिलने की संभावना है। जो लोग बिजनेस के क्षेत्र में हैं उन्हें अच्छे बिजनेश डील मिल सकती हैं। इस समय में किसी भी अवसर को हाथ से न जाने दें और न ही किसी अवसर को कम समझें। कुल मिलाकर इस समय में आप बहुत कुछ एक्सप्लोर करेंगे।

उपाय : दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मीन राशि

प्रिय मीन राशि के जातक, शुक्र के मीन राशि में गोचर 2023 के दौरान, शुक्र मीन राशि के प्रथम भाव में गोचर करेंगे। इस समय में आप नए रिश्ते बनाने में सफल रहेंगे जो कि लंबे समय में आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। आपको अपने कॉम्पिटिटर से भी सराहना मिलेगी। आपको पीछे मुड़कर देखने और पछताने के की जरूरत नहीं हैं, आपको हर स्थिति में आगे बढ़ने की कोशिश करनी है। जो अपने लिए अच्छे साथी की तलाश में हैं, उनके लिए यह समय अच्छा रहेगा। परिवार के साथ आपका रिश्ता और मजबूत होगा और इससे आप काफी एनर्जेटिक महसूस करेंगे। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए अवसरों से भरा  रहने वाला है।

उपाय : जेब में पीला रुमाल रखें। 

किसी भी प्रकार के ज्योतिषीय परामर्श के लिए बात करें बेस्ट एस्ट्रोलॉजर्स एस्ट्रो पुजेल से केवल एस्ट्रोयोगी पर।

article tag
Hindu Astrology
Planetary Movement
Vedic astrology
एस्ट्रो पुजेल के द्वारा
article tag
Hindu Astrology
Planetary Movement
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!