Mangal Gochar 2024: 23 अप्रैल को ग्रहों के सेनापति मंगल लाएंगे इन राशियों के लिए शानदार लाभ।

Fri, Mar 15, 2024
Jyotish Siddhartha
 Jyotish Siddhartha के द्वारा
Fri, Mar 15, 2024
Team Astroyogi
 Jyotish Siddhartha के द्वारा
article view
480
Mangal Gochar 2024: 23 अप्रैल को ग्रहों के सेनापति मंगल लाएंगे इन राशियों के लिए शानदार लाभ।

Mangal Gochar 2024: अप्रैल 2024 में मंगल मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। यह मंगल गोचर 23 अप्रैल 2024 को मंगलवार के दिन होगा। मंगल हर राशि में लगभग 45 दिनों तक रहता है।अप्रैल माह में सभी ग्रहों के सेनापति मंगल मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। मंगल के मीन राशि में गोचर के दौरान, लोगों के अधिक संवेदनशील और दयालु होने की संभावना है। लोग मेडिटेशन और योग में ध्यान लगा सकते हैं। इसके अलावा मंगल के मीन राशि में गोचर के कारण लोगों को निर्णय लेने में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

मंगल के मीन राशि में गोचर करने का सभी 12 राशियों पर प्रभाव

मीन राशि में मंगल का गोचर, किसी राशि के लिए सकारात्मक तो किसी के लिए चुनौतीपूर्ण परिणाम ला सकता है। इसके अलावा इस गोचर के परिणाम आपकी कुंडली में मंगल की स्थिति पर भी निर्भर करते हैं। तो चलिए जानते हैं कि राशि चक्र की सभी 12 राशियों पर इस गोचर का क्या प्रभाव पड़ेगा।

मंगल के मीन राशि में गोचर का मेष राशि पर प्रभाव

मंगल के मीन राशि में गोचर के दौरान, मेष राशि वाले बहुत ज्यादा खर्च, तनाव भरी यात्रा और मानसिक शांति में कमी का अनुभव करेंगे। मंगल गोचर मेष राशि वालों के बारहवें भाव में होगा। इस अवधि में आपको धन हानि, शत्रु और स्वास्थ्य संबंधी मामलों को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत होगी। व्यापार से संबंधित यात्रायें भी कुछ खास परिणाम लेकर नहीं आएंगी। इसलिए अभी यात्रा से बचना ही उचित रहेगा। आपको इस दौरान, अपने भाई-बहनों और मित्रों के साथ किसी भी तरह की बहस से बचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि आपकी भाषा में अचानक आक्रामकता आ सकती है। 

उपाय: हर मंगलवार को हनुमान मंदिर जाएं और जितना हो सके ध्यान करें।

मंगल के मीन राशि में गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव

मंगल गोचर 2024 वृषभ राशि वालों की कुंडली के ग्यारहवें भाव में होगा। यह आपके वर्क ऑफिस पर आपके लिए बहुत सारे सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। वृषभ राशि वालों को वित्तीय क्षेत्र में भी अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी। इस अवधि में आपको पुरस्कार, प्रमोशन या इंक्रीमेंट मिलने की अच्छी संभावना है। व्यापार से जुड़े लोगों को भी बड़ा फायदा हो सकता है। समाज में आपका सम्मान बढ़ जाएगा, लेकिन आपको अपने बच्चों के साथ संघर्ष से सतर्क रहने की जरूरत है। मीन राशि में मंगल गोचर के दौरान आप कोई नई संपत्ति खरीद सकते हैं या ट्यात्रा पर निकल सकते हैं। यह समय रीयल एस्टेट में निवेश को लेकर भी अच्छा है।उपाय: हनुमान चालीसा का जाप सुनें। 

मंगल के मीन राशि में गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव

मिथुन राशि वालों के लिए, मंगल का मीन राशि में गोचर सकारात्मक रहने वाला है। इस दौरान मंगल आपकी कुंडली के दसवें भाव में गोचर करेंगे। आपको अपने पिता के साथ -साथ सरकार और काम पर सीनियर से समर्थन प्राप्त हो सकता है। यह गोचर विशेष रूप से सरकारी नौकरी वाले जातकों या सरकार से जुड़े लोगों के लिए फायदेमंद रहने वाला है। आप इस अवधि में खुद को बहुत ज्यादा काम करता हुआ पाएंगे। मंगल कुंडली के चौथे भाव पर भी प्रभाव डालेंगे। यह गोचर कोई नई संपत्ति या वाहन खरीदने के संकेत भी दे रहा है। मिथुन राशि के जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें कोई बहुत अच्छा अवसर मिल सकता है। हालांकि आपको अपनी माता और बच्चों से किसी भी तरह की बहस से बचने की सलाह दी जाती है। 

उपाय: रोज रात को सोने से पहले मेडिटेशन करें।

मंगल के मीन राशि में गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव

मंगल का मीन राशि में गोचर, कर्क राशि वालों के लिए धार्मिक कार्य और लंबी यात्राएं लेकर आएगा। मंगल गोचर 2024, कर्क राशि वालों की कुंडली के नौवें भाव में परिवर्तन लाएगा। इस दौरान आप अपने पिता या मित्र के साथ बहस में पड़ सकते हैं, इसलिए आपके लिए थोड़ा सावधान रहना जरूरी है। आपकी बातचीत के तरीके में भी बदलाव आएगा। आप अधिक आक्रामक हो सकते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े लोगों से मिलने की भी संभावना है। जो लोग काफी समय से लंबी दूरी की यात्रा करना चाहते थे, उनका इंतजार भी इस अवधि में समाप्त हो सकता है। 

उपाय: सोमवार या गुरुवार को शिव मंदिर जाएं।  

मंगल के मीन राशि में गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव

मंगल गोचर 2024 के दौरान, मंगल सिंह राशि वालों के आठवें भाव में प्रभाव डालेगा। आपको इस गोचर अवधि में अपने अपने खर्चोंं में वृद्धि देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही आपको कुछ यात्राएं भी करनी पड़ सकती है। सिंह राशि वालों का स्वास्थ्य और आत्मविश्वास दोनों इस दौरान कमज़ोर पड़ सकते हैं। अगर आप इस समय कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले रहे हैं तो पूरी तरह से सोच-विचार करने के बाद ही लें। आप शारीरिक और मानसिक रूप से थोड़ा तनाव महसूस कर सकते हैं इसलिए आपको मेडिटेशन करने या मन्त्र जाप करने की सलाह दी जाती है। घर का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। आप भी बिना किसी कारण से थोड़ा परेशान हो सकते हैं। इसके अलावा यह समय संपत्ति की खरीद के लिए भी अनुकूल नहीं है। आपकी बातचीत की शैली आक्रामक हो सकती है, इसलिए आपको अभी किसी भी तरह की बहस में पड़ने से बचने की जरूरत है। 

उपाय: जरूरतमंदों को भोजन कराएं और हनुमान अष्टक का पाठ करें।

मंगल के मीन राशि में गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव

अप्रैल 2024 में मंगल मीन राशि में गोचर करेंगे। यह गोचर कन्या राशि वालों की कुंडली के सातवें भाव में बदलाव लाएगा। इस दौरान, काम पर अपने कलीग्स के साथ आपके संबंध कुछ खास नहीं रहेंगे। इसके साथ ही आपको बिजनेस पार्टनर और लाइफपार्टनर के साथ भी मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी आशंका है कि आप जिन लोगों से रोज़ मिलते हैं उनके साथ आपके विचार मेल न खाएं। कन्या राशि वाले जो लोग नौकरी के क्षेत्र में हैं उन्हें प्रमोशन या नए अवसरों के लिए थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ सकता है। 

उपाय: मंगलवार के दिन लाल फूल और वस्त्र दान करें।

यह भी पढ़ें: कब है हिंदू नववर्ष? साल 2024 के व्रत और त्यौहार जानें हिन्दू कैलेंडर से।

मंगल के मीन राशि में गोचर का तुला राशि पर प्रभाव

तुला राशि वालों के लिए, मंगल का मीन राशि में गोचर सकारात्मक समाचार लेकर आएगा। मंगल गोचर 2024 तुला राशि वालों की कुंडली के छठवें भाव में होगा। इस अवधि में आपको कई समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा। काम पर, आपको मान्यता, इंक्रीमेंट या प्रमोशन मिलने की भी अच्छी संभावना है। इस दौरान जो लोग स्वास्थ्य संबंधी मामलों का सामना कर रहे हैं उन्हें भी सुधार देखने को मिल सकता है। आप अपने सभी शत्रुओं को परास्त करने में सक्षम होंगे। इस गोचर अवधि में आप यात्रा भी कर सकते हैं जो खर्चों में वृद्धि कर सकती है।   

उपाय: शनिवार के दिन बुजुर्गों और गरीबों को खाना खिलाएं। साथ ही किसी वृद्धाश्रम में सेवा करें।

मंगल के मीन राशि में गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव

मंगल गोचर वृश्चिक राशि वालों की कुंडली के पांचवे भाव में होगा। मंगल के मीन राशि में गोचर के दौरान, वृश्चिक राशि वालों को अपनी प्रगति की गति धीमी लग सकती है। आपको लग सकता है कि आपके प्रोफेशनल लाइफ या करियर कुछ खास नहीं चल रहे हैं। आप अपने जीवन को लेकर संतुष्टि का अनुभव नहीं कर पाएंगे। हालांकि अगर आप थोड़े समय तक धैर्य रखेंगे तो आपको कुछ अच्छे परिणाम देखने को भी मिल सकते हैं।   

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

मंगल के मीन राशि में गोचर का धनु राशि पर प्रभाव

धनु राशि वालों के लिए, मीन राशि में मंगल का गोचर कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा। इस अवधि में मंगल धनु राशि वालों की कुंडली के चौथे भाव को प्रभावित करेंगे। आपको इस अवधि में अपने सीनियर्स के साथ किसी भी तरह की असहमति या संघर्ष से बचने की जरूरत है। धनु राशि वाले मानसिक शांति का अनुभव नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा आपको अपनी माता के साथ थोड़ा सहज भाव से बात करने की सलाह दी जाती है। वरना आपकी अपनी मां के साथ या घर में किसी अन्य सदस्य के साथ भी बहस हो सकती है। आप छोटी-छोटी बातों को लेकर नाराज़ हो सकते हैं। अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें और मेडिटेशन करने का प्रयास करें।   

उपाय: शुक्रवार के दिन गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं। प्रतिदिन इत्र और रूम फ्रेशनर का उपयोग करें।

यह भी पढ़ें: Chaitra Maas 2024: जानें चैत्र मास पर्व व त्यौहार

मंगल के मीन राशि में गोचर का मकर राशि पर प्रभाव

मंगल का मीन राशि में गोचर, मकर राशि वालों की कुंडली के तीसरे भाव को प्रभावित करेगा। मंगल गोचर 2024 के दौरान, आप अपने सामाजिक समूह में अपनी एक अलग पहचान बनाएंगे। आपकी करिश्माई पर्सनैलिटी और बातचीत की बेहतरीन स्किल के कारण आप सबसे अलग नज़र आएंगे। इस अवधि में आप छोटी यात्राएं कर सकते हैं या किसी आध्यात्मिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। आप कुछ नया सीखने में भी अपना ध्यान लगा सकते हैं। अगर आप कोई नया उद्यम शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो यह आपके लिए सबसे अच्छा समय हो सकता है। इसके अलावा मकर राशि वालों का कोई भी आर्थिक मुद्दा इस दौरान सुलझ सकता है। आपको अपने सामाजिक समूह से लाभ प्राप्त होने की भी संभावना है। 

उपाय: मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में लाल फूल चढ़ाएं। 

मंगल के मीन राशि में गोचर का कुंभ राशि पर प्रभाव

मंगल कुंभ राशि वालों के दूसरे भाव में बदलाव लेकर आएगा। मंगल के मीन राशि में गोचर के दौरान आपको अपने वित्तीय मामलों को लेकर चिंता हो सकती है। इस अवधि में आप अकेला महसूस करेंगे और आपको लगेगा कि आपको अपने खास लोगों से उचित समर्थन नहीं मिल रहा है। आपको थोड़ा धैर्य रखने और अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। एक अच्छी डाइट लें और हेल्थ पर अधिक ध्यान दें। इसके अलावा आपकी बोलचाल का तरीका थोड़ा कठोर हो सकता है जो पार्टनर, माता-पिता और टीचर्स के साथ संघर्ष का कारण बन सकता है। इसलिए कुंभ राशि वालों को सलाह दी जाती है कि वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखें। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान मंदिर जाएं और जरूरतमंद लोगों की सेवा करें।

मंगल के मीन राशि में गोचर का मीन राशि पर प्रभाव 

इस महीने मंगल मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। यह मंगल गोचर मीन राशि वालों की कुंडली के दूसरे भाव में हो रहा है। इस दौरान आपको अपनी पत्नी के साथ या बिजनेस में अपने पार्टनर के साथ संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने गुस्से पर थोड़ा नियंत्रण रखने की जरूरत है। अगर आप कोई नया उद्यम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। इसके अलावा इस अवधि में आपका किसी महिला या सहकर्मी के साथ विवाद होने की आशंका भी है। मीन राशि वाले इस गोचर में पूरे आत्मविश्वास और दृढ़ता के साथ नज़र आएंगे। 

उपाय: हनुमान अष्टक सुनें और उसका पाठ करें।

अगर आप अपनी व्यक्तिगत कुंडली के आधार पर मंगल गोचर से जुड़ी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं या अन्य कोई ज्योतिषीय उपाय जानना चाहते हैं तो आप एस्ट्रोयोगी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर ज्योतिष सिद्धार्थ से संपर्क कर सकते हैं। 

Jyotish Siddhartha
Jyotish Siddhartha के द्वारा
article tag
Planetary Movement
Bollywood
Jyotish Siddhartha के द्वारा
article tag
Planetary Movement
Bollywood
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!