मासिक स्टॉक मार्किट भविष्यवाणी फरवरी 2022

Tue, Feb 01, 2022
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Tue, Feb 01, 2022
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
मासिक स्टॉक मार्किट भविष्यवाणी फरवरी 2022

स्टॉक मार्केट ज्योतिष भविष्यवाणियां ग्रहों की स्थिति पर आधारित हैं। इसके माध्यम से हमें शेयर बाज़ार और स्टॉक के उतार-चढ़ाव की जानकारी मिलती है। फरवरी 2022 में आप शेयर बाज़ार और स्टॉक मार्किट से क्या उम्मीद कर सकते हैं? जानने के लिए यहां पढ़ें।

वर्तमान युग में स्टॉक और शेयर ऐसी चीज है जिससे सभी परिचित है। मासिक भविष्यवाणियों के बारे में जानने से पहले, आइए स्टॉक मार्केट के बारे में जानते हैं।

कंपनियां धन अर्जित करने के लिए स्टॉक जारी करती हैं, और इसे निवेशकों द्वारा किसी भी कंपनी के एक हिस्से का अधिग्रहण करने के लिए खरीदा जाता है। शेयर मार्केट या इक्विटी मार्केट, जिसे स्टॉक मार्केट के नाम से भी जाना जाता है, स्टॉक या शेयरों के खरीदार और विक्रेता का एकत्रीकरण है, जो व्यवसाय पर स्वामित्व के दावे का प्रतिनिधित्व करता है। स्टॉक मार्केट वह जगह है जहां स्टॉक या शेयरों की खरीद और बिक्री होती है। शेयरधारक विभिन्न प्रकार के हो सकते हैं, व्यक्तिगत स्टॉक निवेशकों से लेकर बड़े व्यापारियों तक। आजकल तकनीकी विकास के कारण कोई भी व्यक्ति इंटरनेट के माध्यम से दुनिया में कहीं से भी शेयर खरीद या बेच सकता है। शेयर बाजार हमेशा सभी के लिए मुनाफा कमाने का एक अच्छा विकल्प है। बहुत से लोग रिटर्न या मुनाफा हासिल करने के लिए शेयरों/स्टॉक/इक्विटी में निवेश करते हैं।

यदि आप शेयर बाजार में निवेश करने की सोच रहे हैं, लेकिन आप नुकसान को लेकर भयभीत हैं, तो यह सामान्य है। अधिकतर लोग शेयर बाजारों में निवेश करने से बचते हैं, क्योंकि उन्हें इस बात की चिंता रहती है कि कहीं उनका धन डूब न जाए। यह वह जगह है जहां शेयर बाजार की भविष्यवाणी, निफ्टी की भविष्यवाणियां या बीएसई की भविष्यवाणियां काफी मददगार हो सकती हैं।

 

शेयर बाजार और ज्योतिष

हर व्यक्ति जानना चाहता है कि उसका भविष्य कैसा है? ज्योतिष एक ऐसा माध्यम है जो भारत में प्राचीनकाल से प्रचलन में है और आपके भविष्य को लेकर भविष्यवाणियां प्रदान कर सकता है। ज्योतिष, सितारों, ग्रहों की स्थिति और चाल का अध्ययन करके भविष्यवाणी करता है क्योंकि ये लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं। यही कारण है कि ज्योतिष द्वारा लोगों के जीवन में होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी सफलतापूर्वक की जा सकती है। अब, महत्वपूर्ण प्रश्न यह है कि क्या ग्रह-नक्षत्र स्टॉक मार्केट को प्रभावित करते हैं? जवाब है, हाँ।" ज्योतिषीय तत्व मुख्य कारकों में से एक हैं जो शेयर बाजार को सीधे प्रभावित करते हैं। सूर्य और चंद्रमा दो प्रमुख ग्रह हैं जो शेयर बाजार को प्रभावित करते हैं, लेकिन अन्य ज्योतिषीय तत्व भी शेयर बाजार को प्रभावित कर सकते हैं। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति पर आधारित होती हैं शेयर बाजार की गणना और वे बाजार की स्थितियों को लेकर भविष्यवाणी कर सकते हैं।

यहाँ सबसे महत्वपूर्ण प्रश्नों में से एक यह है कि जब सभी के लिए लाभ प्राप्ति के अवसर उपलब्ध है, तो केवल कुछ निवेशक ही बाजार में पैसा क्यों लगाते हैं? ऐसा किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली के कारण हो सकता है। जिन लोगों की जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति शुभ और अनुकूल हैं, उन्हें लाभ मिलेगा, और प्रतिकूल दशा वाले लोगों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस प्रकार बाजार में निवेश करने से पहले एक पेशेवर ज्योतिषी द्वारा अपनी कुंडली की जांच कराने की सलाह दी जाती है।

 

यदि आपके मन में ज्योतिष या शेयर बाज़ार से सम्बंधित कोई प्रश्न हैं, तो आप एस्ट्रो श्री से संपर्क करें।

 

शेयर बाजार भविष्यवाणी फरवरी 2022

आपको नीचे दिया गया स्टॉक मार्केट ज्योतिष भविष्यवाणी ज्योतिषीय कारकों, ग्रहों की स्थिति और फरवरी में गोचर करने वाले ग्रहों पर आधारित हैं। शेयर बाजार की भविष्यवाणियों के अनुसार, फरवरी 2022 गिरावट के साथ शुरू होने की उम्मीद है।

  • सेंसेक्स, निवेशकों की उम्मीद से नीचे जाने के आसार हैं, ऐसे में निवेश करने वालों को नुकसान होने की संभावना है।
  • 4 से 5 दिनों के बाद इसमें थोड़ा सुधार होने की उम्मीद है, लेकिन यह सुधार आपकी उम्मीद से कम होगा।
  • नए निवेशकों को 16 फरवरी 2022 तक निवेश करने से बचना चाहिए।

आपको 17, 18 और 19 फरवरी 2022 को सूचकांक पर नज़र रखनी होगी। इस समय के दौरान जो भी स्थिति देखी जाएगी, वह स्थिति महीने के अंत तक बने रहने की उम्मीद है, लेकिन महीने के अंतिम दिनों में कुछ बदलाव होने की संभावना है। यदि आप सोच रहे हैं कि स्थिति क्या है? तो आइए जानते हैं। 17, 18 और 19 फरवरी 2022 का रुझान हमें सूचित करता है कि सूचकांक बढ़ रहा है (बुलिश) है या गिर रहा है, और क्या यह अगले महीने भी ऐसा ही रहेगा या नहीं। मध्य में कुछ सुधार होने की उम्मीद है। सेंसेक्स में तेजी के आसार हैं, जिसकी उम्मीद फरवरी के मध्य के बाद की जा सकती है।

  • इस महीने 5 फरवरी 2022 के बाद बैंकिंग सेक्टर के शेयरों के अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है।
  • फरवरी माह में ऑटोमोबाइल सेक्टर के शेयरों के अच्छा प्रदर्शन रहने के आसार है।
  • फरवरी 2022 में ऊर्जा क्षेत्र औसत रहेगा।
  • इस महीने की शुरुआत में मीडिया के शेयरों के औसत रहने की उम्मीद है। उसके बाद, इसके सामान्य रहने की उम्मीद है। हालाँकि, यह महीने के अंत में मंदी की ओर जा सकता है इसलिए निवेश करते समय सावधानी बरतें।
  • आईटी सेक्टर के लिए फरवरी औसत रहने वाला है।
  • इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के शेयर इस महीने निवेश के लिए अच्छा विकल्प होंगे, यानि लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
  • सरकार सम्बंधित शेयरों के इस महीने औसत रहने का अनुमान है।
  • एफएमसीजी सेक्टर से जुड़े शेयरों में उतार-चढ़ाव होगा, इसलिए निवेश करते समय सावधानी रहे।
  • फार्मास्युटिकल सेक्टर इस महीने औसत रहेगा क्योंकि इसमें उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। यह नीचे की तरफ से शुरू होने की संभावना है, और फिर इसमें सुधार देखने को मिलेगा। लेकिन, बाद में इसके फिर से नीचे जाने की उम्मीद है।

 

मासिक राशिफल फरवरी 2022 | टैरो राशिफल फरवरी 2022 | शुभ मुहूर्त फरवरी 2022 | अंकज्योतिष फरवरी 2022 

 

12 राशियों के लिए शेयर बाजार भविष्यवाणी फरवरी 2022

फरवरी 2022 के लिए शेयर बाजार की भविष्यवाणियां नीचे प्रदान की गई हैं। भविष्यवाणी को अधिक सटीक बनाने के लिए, उन्हें तीन भागों में विभाजित किया गया है - पहला भाग शुरू के दस दिनों के लिए है, मध्य भाग, माह के मध्य के दस दिनों के लिए, और अंतिम भाग शेष दिनों के लिए भविष्यवाणियां करता है।

 

मेष राशि

इस महीने ग्रहों की स्थिति आपके लिए काफी औसत रहेगी। पहले दस दिन शेयर बाजार से दूर रहें। यह आपके लिए उपयुक्त समय नहीं है क्योंकि संभावना है कि आपको नुकसान हो सकता है और शेयर बाजार में धोखाधड़ी प्रचलित है। इस महीने का मध्य आपके लिए अच्छा है, लेकिन अच्छा लाभ प्राप्त करने के लिए निवेश से पहले सोच-विचार करें। फरवरी का अंत निवेश करने या बाजार से बाहर निकलने को लेकर भ्रमित करने वाला हो सकता है। आपको यह सलाह दी जाती है कि बाद में मुनाफा कमाने के लिए आपको इस अवधि के दौरान निवेश करना चाहिए। (मेष दैनिक राशिफल)

उपाय- शनिवार के दिन दवाइयों का दान करें।

 

वृषभ राशि

यह महीना शेयर बाजार से संबंधित किसी भी मामले में आपके लिए औसत से कम रहेगा। इस महीने के प्रथम भाग के दौरान शेयर बाजार से दूर रहें और खरीद-बिक्री से बचें। इस माह के मध्य में सुधार होगा। आपको नए विचार आ सकते हैं, लेकिन वे सफल नहीं होंगे। इस महीने के अंतिम दिनों में आपको धन संबंधित मामलों में राहत मिलेगी, लेकिन फिर भी, निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है। कुल मिलाकर शेयर बाजार से जुड़ें किसी भी मामले के लिहाज से यह महीना आपके लिए विशेष नहीं है। इस महीने धैर्य रखें, आराम करें और अन्य चीजों पर ध्यान केंद्रित करें। (वृषभ दैनिक राशिफल)

उपाय- प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें या सुनें।

 

मिथुन राशि

शेयर बाजार की दृष्टि से यह महीना आपके लिए औसत रहने वाला है। इस महीने का प्रथम भाग आपके लिए अच्छा रहेगा। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें; अच्छे रिटर्न प्राप्त करने के लिए सब्र करें। माह का मध्य भाग आपके लिए औसत से कम रहेगा। इस दौरान कोई भी नई शुरुआत न करें। इस समय आपको संघर्ष करना पड़ सकता है इसलिए किसी भी प्रकार के सौदे से बचें। इस महीने का अंतिम भाग आपके लिए श्रेष्ठ है इसलिए लाभ कमाने के लिए सोच-समझकर निर्णय लें। जल्दबाजी में किए गए निर्णय नुकसान का कारण बन सकते है, साथ ही शुक्र की होरा में शेयर न खरीदें। (मिथुन दैनिक राशिफल)

उपाय- प्रतिदिन हनुमान चालीसा का जाप करें।

 

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए यह महीना औसत रहेगा, इसलिए सोच-समझकर निवेश करें। महीने का पहला भाग आपके दिमाग में चल रही कई योजनाओं से शुरू होगा। निर्णय लेते समय अपनी मानसिक क्षमताओं का प्रयोग करें। आपको अपने विचारों को सही दिशा में निर्देशित करना होगा। अपने निर्णय के बारे में ध्यान से सोचें, उसके बाद ही खरीदने, बेचने या निवेश करने का निर्णय लें। इस महीने के मध्य भाग के दौरान भावनाएं चरम पर होंगी, जिसकी वजह से आप भावनात्मक निर्णय ले सकते हैं। आपको यह याद रखना चाहिए कि शेयर बाजार में भावनाओं का कोई स्थान नहीं है, इसलिए मुनाफा कमाने के लिए अपने फैसले समझदारी से लें। महीने का अंतिम भाग आपको तनाव दूर करने में मदद करेगा। आपको इस दौरान शेयर बाजारों में निवेश करने से बचना होगा। केतु आपके पंचम भाव में गोचर कर रहा है, इसलिए निवेश करने से पहले हज़ार बार सोचें। व्यापार के लिए बुध होरा से बचें। (कर्क दैनिक राशिफल)

उपाय- दिन में तीन बार महा लक्ष्मी अष्टकम का पाठ करें।

 

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह महीना उत्तम है, लेकिन आपको धन लाभ के लिए अपनी मानसिक क्षमताओं का उपयोग करना होगा; अन्यथा घाटा हो सकता है। महीने का पहला भाग आपके लिए अच्छा रहने की संभावना है। आपको पिछले निवेश से कुछ आमदनी हो सकती है। इस अवधि के दौरान आप भ्रमित हो सकते हैं कि कहां निवेश करें, लेकिन निवेश गुरु की सहायता लेना बेहतर साबित होगा। महीने के मध्य में आप एक अच्छे निवेशक के रूप में उभरेंगे, लेकिन यह अवधि किसी निवेश या बिक्री के लिए उपयुक्त नहीं है। महीने का अंतिम भाग फिर से आपके लिए उत्तम है और यदि आप सही समय पर निर्णय लेते हैं तो आपको लाभ हो सकता है। चंद्र होरा में व्यापार करने से बचें। (सिंह दैनिक राशिफल)

उपाय- विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें या सुनें।

 

कन्या राशि

यह महीना आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। अगर आप सावधानीपूर्वक काम करते हैं, तो आपको अत्यधिक रिटर्न मिलेगा। इस माह का पहला भाग कई संभावनाओं के साथ आएगा, लेकिन फिर भी नुकसान की संभावना अधिक है, इसलिए खरीद-बिक्री से बचें। महीने का मध्य भाग उत्तम है लेकिन फिर भी सावधान रहें। ध्यान रखें कि किसी का लाभ किसी दूसरे का नुकसान है, इसलिए सुरक्षित रहें। माह का अंतिम भाग आपके लिए शानदार रहेगा, लेकिन आपको सावधान रहना होगा क्योंकि ये जीवन में परेशानियों का कारण बन सकता है,, बल्कि यह आपके जीवन में पहले से मौजूद चीजों को भी छीन सकता है। इसलिए, अच्छी तरह से सोचें और मुनाफा कमाने के लिए सही समय पर सही निर्णय लें। व्यापार के लिए सूर्य होरा से बचें। (कन्या दैनिक राशिफल)

उपाय - अच्छी कमाई के लिए रुद्राष्टाध्यायी पाठ करें।

 

तुला राशि

यह महीना आपके लिए निष्पक्ष रहेगा। महीने का पहला भाग इंगित करता है कि आप खरीदने और बेचने की असमंजसके में रहेंगे। इस दौरान निवेश करने से पहले किसी पेशेवर से सलाह लें। अगर वे हाँ कहते हैं, तब ही निवेश करें; अन्यथा, नहीं। महीने का मध्य भाग रिटर्न के लिए उपयुक्त नहीं है इसलिए निवेश करने से बचें। इस दौरान आप कुछ गलत निर्णय ले सकते हैं, इसलिए निवेश करने से बचें। महीने का अंतिम भाग लंबी अवधि का निवेश करने के लिए उत्तम है, जिससे लंबे समय में लाभ मिलने की संभावना है। निवेश के लिए बुध होरा से बचें। (तुला दैनिक राशिफल)

उपाय - आदित्य हृदय स्तोत्र का प्रतिदिन पाठ करें।

 

वृश्चिक राशि 

यह महीना आपके लिए औसत रहने वाला है। इस महीने का पहला भाग आपको ये सोचने के लिए मजबूर करेगा कि आप किस दिशा में व्यापार करने जा रहे हैं। अपने मार्ग का विश्लेषण करने के लिए कुछ समय निकालें और फिर अपने उज्जवल भविष्य के लिए उचित कदम उठाएं। निवेश को लेकर सही निर्णय लेने का सही समय है। इस अवधि में व्यापार करने से बचें। अच्छा रिटर्न पाने के लिए महीने का मध्य आपके लिए श्रेष्ठ है। यदि आप गणनात्मक निर्णय लेते हैं, तो इस अवधि के दौरान लाभ होने की अच्छी संभावना है। महीने के अंतिम भाग में स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग से जुड़ें मामलें आपके जीवन में कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तन लेकर आएँगे। किसी भी व्यापार को अत्यंत सावधानी से करना चाहिए। व्यापारिक निर्णय हमेशा अपने दिमाग का उपयोग करके लेने चाहिए, न कि अपने दिल या भावनाओं से। व्यापार के लिए शुक्र होरा से बचें। (वृश्चिक दैनिक राशिफल)

उपाय - गाय को प्रतिदिन ताज़ा चारा दें, खासकर बुधवार के दिन।

 

धनु राशि

यह महीना आपके लिए औसत रहने वाला है। आपको सलाह दी जाती है कि महीने के पहले भाग में आपको सोच-समझकर निर्णय लेने होंगे, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। ट्रेडिंग से जुड़े फैसले लेते समय आप जितनी समझदारी से काम लेंगे, आपको उतना ही अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना होगी। महीने का मध्य भाग किसी भी व्यापारिक संभावनाओं के लिए उपयुक्त नहीं है। महीने के अंतिम भाग के दौरान, आपको भविष्य में रिटर्न पाने के लिए सतर्क, जागरूक और सचेत रहना चाहिए। ट्रेडिंग के लिए यह अवधि औसत रहेगी। व्यापार के लिए मंगल होरा से बचें। (धनु दैनिक राशिफल)

उपाय - प्रतिदिन सुबह-शाम माँ लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाकर श्री सूक्तम का जप करें।

 

मकर राशि

ट्रेडिंग के मामले में यह महीना आपके लिए औसत रहेगा। महीने के पहले भाग में, संभावना है कि ट्रेडिंग में दूसरों से प्रभावित होना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। अपनी क्षमताओं को पहचानने का प्रयास करें, जो दूसरों की तुलना में बेहतर हैं, और शेयर बाजार में ट्रेडिंग करते समय उनका उपयोग करें। महीने का मध्य भाग व्यापार के लिए अच्छा नहीं है, हालाँकि यह आपके पिछले अनुभवों से सीखने का समय है। महीने का अंतिम भाग आपके लिए अच्छा है और यदि आप सही समय पर सही कदम उठाते हैं तो आपको लाभ हो सकता है। मुनाफा कमाने के लिए आपको यह आकलन करना होगा कि कब खरीदना और बेचना है। (मकर दैनिक राशिफल)

उपाय- प्रतिदिन हनुमान चालीसा का जाप करें।

 

कुंभ राशि

अगर आप ट्रेडिंग सावधानी से करते है तो यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा। इस महीने में आप भावुक रहेंगे, लेकिन निवेश करते समय आपको अपनी मानसिक क्षमताओं का उपयोग करना होगा। इस महीने के पहले भाग में आपको शेयर से जुड़े सभी निर्णय सोच-विचार करके लेने चाहिए। स्पष्ट दिमाग होने से आपको ये ज्ञात होता हैं कि आप कहाँ जा रहे हैं। आपको सलाह दी जाती है कि दोनों पक्षों का भली प्रकार आकलन करने के बाद ही ट्रेड करें। महीने का मध्य भाग आपके लिए अच्छा रहेगा और यदि व्यापार समझदारी से किया जाए और आप गणनात्मक निर्णय लें तो आपको मौद्रिक लाभ हो सकता है। महीने के अंतिम भाग में अब तक आपने जो भी किया है उसका फल आपको मिलेगा इसलिए, यदि आपने सही निर्णय लिया है और सही तरीके से निवेश किया है, तो आपको लाभ अवश्य होगा। हालांकि, यदि आपने ठीक से निवेश नहीं किया है तो निश्चित रूप से आपको नुकसान उठाना पड़ेगा। (कुंभ दैनिक राशिफल)

उपाय- प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

 

मीन राशि

यह महीना ट्रेडिंग सम्बंधित मामलों में आपके लिए औसत से कम रहेगा। महीने का पहला भाग आपके लिए उत्तम है। आपको कोई नई जानकारी मिल सकती है जो आपको शेयर बाजार में मुनाफा कमाने में मदद कर सकती है। भविष्य में उपयोग होने वाली रणनीतियों को आपको अपने तक ही रखना चाहिए। अपनी रणनीतियों को साझा न करें; अधिक लाभ कमाने के लिए उन्हें गुप्त रखें। महीने के मध्य भाग में आपको व्यापार करने से बचना चाहिए। निराश न हों क्योंकि हर किसी के जीवन में एक ऐसा समय आता है जब वे निराश महसूस करते हैं। ऐसी स्थिति में आपको लगातार प्रयास करते रहना चाहिए। माह का अंतिम भाग भी औसत रहेगा। इस दौरान आपको हर परिस्थिति से समझदारी से निपटना होगा। महीने के इस समय के दौरान व्यापार करना उपयुक्त नहीं है। (मीन दैनिक राशिफल)

उपाय - शाम को सरसों के तेल से भरा दीपक जलाएं और प्रतिदिन दशरथकृत शनि स्तोत्र का पाठ करें।

 

नोट: जब हम भविष्यवाणी की बात करते है, तो आपको पता होना चाहिए कि ये भविष्य के लिए सामान्यीकृत भविष्यवाणियां हैं, इसलिए वे आपके लिए सटीक हो भी सकती हैं और नहीं भी। इसलिए ऐसी स्थिति में आपको निवेश करने से पहले अपनी कुंडली का विश्लेषण कर लेना चाहिए जिससे आपको यह ज्ञात हो सके कि निवेश के लिए कौन सा समय सही है और कौन सा निवेश आपके लिए लाभदायक हो सकता है।

 

क्या आप फरवरी 2022 के लिए भारतीय शेयर बाजार की भविष्यवाणियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो एस्ट्रो श्री से परामर्श करें।

 

✍️ By - एस्ट्रो श्री

उपरोक्त लेख की लेखिका एक प्रसिद्ध ज्योतिषी हैं जो अपने ज्ञान के माध्यम से भविष्यवाणियां प्रदान करती हैं। इन्हे वैदिक ज्योतिष, टैरो रीडिंग, अंकज्योतिष, वास्तु, क्रिस्टल और रेकी हीलिंग में माहिर हैं। 21 वर्ष का अनुभव उन्हें वैदिक ज्योतिष के रहस्यों के बारे में जानने की अनुमति देता है। एमबीए की डिग्री के साथ, उन्हें वित्त और शेयर बाजार की गहन जानकारी है।  Read more..

article tag
Finance
Hindu Astrology
Vedic astrology
article tag
Finance
Hindu Astrology
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!