ग्राहक सेवा
9999 091 091
मेष

21/3 - 19/4

वृषभ

20/4 - 20/5

मिथुन

21/5 - 20/6

कर्क

21/6 - 22/7

सिंह

23/7 - 22/8

कन्या

23/8 - 22/9

तुला

23/9 - 22/10

धनु

22/11 - 21/12

मकर

22/12 - 19/1

कुंभ

20/1 - 18/2

मीन

19/2 - 20/3



कर्क प्रेम राशिफल 2018


कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं जिन्हें मन का कारक भी माना जाता है। साल 2018 के आरंभ में वर्ष लग्न से राशि स्वामी भाग्य स्थान में गोचररत होंगे। आपके प्रेमजीवन में भी भाग्य का साथ आपको इस वर्ष मिलने के आसार हैं। जैसे-जैसे समय आगे बढ़ता जायेगा ग्रहों की चाल के साथ-साथ आपके प्रेम जीवन में भी आपको उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।

शुरुआत जनवरी से ही होने लगेगी जब मंगल का परिवर्तन आपकी राशि से पंचम भाव में होगा जोकि आपके प्रेम संबंध का कारक स्थान भी है। इस समय मंगल के प्रभाव से आप रोमांटिक जीवन का पूरा आनंद ले सकते हैं। जो विवाहित दंपति संतान प्राप्ति की कामना रखते हैं उन्हें भी खुशखबरी मिलने के आसार बन सकते हैं। मार्च तक का समय आपके लिये शुभ कहा जा सकता है। लेकिन मार्च में मंगल राशि परिवर्तन के साथ ही शनि के साथ गोचर करेंगें और इसके कुछ समय बाद बृहस्पति वक्री होंगे इस समय आपके सुखी जीवन को किसी की नज़र लग सकती है।

अप्रैल में शनि भी वक्री हो जायेंगें इस समय आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है अतीत में बनाया कोई संबंध जिसे आप अपने साथी से छुपाते आ रहे हैं उसके उजागर होने के आसार हैं बेहतर रहेगा अपने साथी को धोखे में न रखें। मई में मंगल आपकी राशि से सप्तम भाव में आ जायेंगें इस समय विवाहित जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अविवाहित प्रेमी जातकों के लिये समय अनुकूल रहने के आसार हैं। लेकिन जून के लगभग अंत में मंगल के वक्री होने पर रोमांटिक जीवन में आपकी समस्याएं और भी अधिक बढ़ सकती हैं। 28 अगस्त को मंगल के मार्गी होने के बाद आपके प्रेमजीवन में पुन: सुधार होने लग सकता है। साथी के साथ बढ़ी दूरियों में इस समय कमी आ सकती है और संबंध मधुर हो सकते हैं।

अक्तूबर में बृहस्पति राशि परिवर्तन के साथ ही पंचम घर में आ जायेंगें। प्रेम संबंध, संतान आदि के मामले में यह समय संतोषजनक कहा जा सकता है। आपके भाग्य में इस समय बढ़ोतरी होने के आसार हैं। नवंबर में अष्टम मंगल भी आपके लिये शुभ कहे जा सकते हैं। दिसंबर के अंत में मंगल के भाग्य स्थान में प्रवेश करने पर राशि स्वामी चंद्रमा व मंगल की युति आपके लिये कुछ समय तक राजयोग निर्मित कर रही है संभव है आप किसी के दिल के राजकुमार भी इस समय बन जायें।

2018 में प्रेम करियर स्वास्थ्य एवं आर्थिक समस्याओं के समाधान के लिये एस्ट्रोयोगी पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से परामर्श करें।

कर्क राशिफल 2018

साल 2018 का प्रवेश कन्या लग्न में हो रहा है। यदि लग्न से आपकी राशि देखी जाये तो वह लाभ घर में बनती है। वर्ष लग्न से राशि स्वामी चंद्रमा इस समय भाग्य स्थान में ग...

ReadMoreButton

कर्क करियर राशिफल 2018

करियर के मामले में इस वर्ष आपकी मेहनत रंग ला सकती है साथ ही भाग्य का भी आपको पूरा सहयोग मिलने के आसार हैं। वर्ष आगमन के समय आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा नववर्ष क...

ReadMoreButton

कर्क वित्त राशिफल 2018

वर्ष 2018 में कर्क जातकों के लिये वित्तीय तौर पर काफी लाभकारी रहने के आसार हैं। नववर्ष का आगमन कन्या लग्न में होगा जिससे आपकी राशि लाभ स्थान में बनती है। वहीं व...

ReadMoreButton

कर्क स्वास्थ्य राशिफल 2018

वर्ष 2018 में कुछ समय को छोड़ दिया जाये तो सामान्यत: आपकी सेहत अच्छी रहने की उम्मीद कर सकते हैं। वर्ष आरंभ के समय राशि स्वामी वर्ष लग्न से भाग्य स्थान में विराज...

ReadMoreButton
Chat now for Support
Support