ग्राहक सेवा
9999 091 091
मेष

21/3 - 19/4

वृषभ

20/4 - 20/5

मिथुन

21/5 - 20/6

कर्क

21/6 - 22/7

सिंह

23/7 - 22/8

कन्या

23/8 - 22/9

तुला

23/9 - 22/10

धनु

22/11 - 21/12

मकर

22/12 - 19/1

कुंभ

20/1 - 18/2

मीन

19/2 - 20/3



कर्क स्वास्थ्य राशिफल 2018


वर्ष 2018 में कुछ समय को छोड़ दिया जाये तो सामान्यत: आपकी सेहत अच्छी रहने की उम्मीद कर सकते हैं। वर्ष आरंभ के समय राशि स्वामी वर्ष लग्न से भाग्य स्थान में विराजमान होंगे जो कि आपके लिये इस वर्ष के लाभकारी रहने के योग बना रहे हैं।

जनवरी माह में मंगल का परिवर्तन आपकी राशि से पंचम स्थान में हो रहा है। इस समय आपके लिये यात्राओं के योग बनेंगें अच्छी सेहत की बदौलत आप इन यात्राओं का लुत्फ़ उठा सकते हैं। मार्च तक का समय आपकी सेहत के लिये अच्छा कहा जा सकता है। लेकिन मार्च में जैसे ही मंगल आपकी राशि से छठे स्थान में गोचर करेंगें तो यह समय आपकी सेहत के लिये अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इस समय मंगल व शनि एक साथ गोचर करेंगें जिसका साफ संकेत है कि आपको अपनी सेहत के प्रति सजग रहना चाहिये और लापरवाही नहीं बरतनी चाहिये।

अप्रैल में रोग घर में विचरण कर रहे शनि वक्री हो जायेंगें इस समय कोई पुराना रोग उभर सकता है। सेहत के मामले में आपकी स्थिति संघर्षमयी रहने के आसार हैं। इसके पश्चात जून के अंत में मंगल का वक्री होना भी आपकी सेहत के लिये हानिकारक है। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस कर सकते हैं।

जुलाई में बृहस्पति के मार्गी होने के पश्चात आपका स्वास्थ्य बेहतर होने के आसार हैं। अगस्त माह के अंत तक मंगल भी मार्गी हो जायेंगें जिससे स्वास्थ्य संबंधी बची खुची दिक्कतों से भी आप निजात मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। छठे भाव में गोचर कर रहे शनि सितंबर में जाकर मार्गी होंगे इस समय आपको तमाम दैहिक तापों से मुक्ति मिल सकती है। आप एक नई ऊर्जा का संचरण अपने अंदर महसूस कर सकते हैं।

अक्तूबर में बृहस्पति के परिवर्तन के कारण आपको सेहत के मामले में थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी। नवंबर में मंगल के अष्टम भाव में आने से आप पुन: एक नई ऊर्जा और स्वास्थ्य में सुधार महसूस कर सकते हैं। वर्षांत भी मंगल के भाग्य स्थान में परिवर्तन होने से सेहत के मामले में अच्छा रहेगा लेकिन माता की सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता आपको रहेगी।

2018 में प्रेम करियर स्वास्थ्य एवं आर्थिक समस्याओं के समाधान के लिये एस्ट्रोयोगी पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से परामर्श करें।

कर्क राशिफल 2018

साल 2018 का प्रवेश कन्या लग्न में हो रहा है। यदि लग्न से आपकी राशि देखी जाये तो वह लाभ घर में बनती है। वर्ष लग्न से राशि स्वामी चंद्रमा इस समय भाग्य स्थान में ग...

ReadMoreButton

कर्क प्रेम राशिफल 2018

कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं जिन्हें मन का कारक भी माना जाता है। साल 2018 के आरंभ में वर्ष लग्न से राशि स्वामी भाग्य स्थान में गोचररत होंगे। आपके प्रेमजीवन म...

ReadMoreButton

कर्क करियर राशिफल 2018

करियर के मामले में इस वर्ष आपकी मेहनत रंग ला सकती है साथ ही भाग्य का भी आपको पूरा सहयोग मिलने के आसार हैं। वर्ष आगमन के समय आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा नववर्ष क...

ReadMoreButton

कर्क वित्त राशिफल 2018

वर्ष 2018 में कर्क जातकों के लिये वित्तीय तौर पर काफी लाभकारी रहने के आसार हैं। नववर्ष का आगमन कन्या लग्न में होगा जिससे आपकी राशि लाभ स्थान में बनती है। वहीं व...

ReadMoreButton
Chat now for Support
Support