ग्राहक सेवा
9999 091 091
मेष

21/3 - 19/4

वृषभ

20/4 - 20/5

मिथुन

21/5 - 20/6

कर्क

21/6 - 22/7

सिंह

23/7 - 22/8

कन्या

23/8 - 22/9

तुला

23/9 - 22/10

धनु

22/11 - 21/12

मकर

22/12 - 19/1

कुंभ

20/1 - 18/2

मीन

19/2 - 20/3



कन्या वित्त राशिफल 2019


फाइनेंस राशिफल 2019 कन्या राशि वालों के लिये नये साल में धन प्राप्ति के नये मार्ग खोल सकता है। धन के मामले में राशि से दूसरे स्थान को देखा जाता है। आपकी राशि से धन भाव के स्वामी शुक्र बन रहे हैं जो कि नव वर्ष आगमन के समय धन भाव में स्वराशिगत होकर चंद्रमा के साथ विचरण कर रहे हैं। यह आपके लिये धन प्राप्ति के शुभ योग आने वाले साल में बना रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार जो व्यवसायी जातक संयुक्त रूप से कोई व्यवसाय करना चाहते हैं उनके लिये सलाह है यदि बिजनेस पार्टनर महिला है तो थोड़ा सतर्क रहें। महिलाओं के साथ लेन-देन के मामले में आपके लिये लाभकारी योग नहीं हैं।

साल की शुरुआत में राशि स्वामी बुध आपकी राशि से तीसरे स्थान में गुरु के साथ बैठे हैं। राशि स्वामी डिग्री अनुसार थोड़े कमजोर हैं। इस समय आपको फाइनेंशियल बेनिफिट तो मिलेंगें लेकिन यह भी संभव हैं कि जितनी अपेक्षा या उम्मीद आपने लगा रखी है वह उस अनुरूप न मिलें। यदि कहीं धन निवेश करने की इच्छा है तो उसके लिये आपको किसी खास की गाइडेंस की आवश्यकता पड़े।

7 मार्च को राहू का परिवर्तन आपके लाभ घर से कर्मभाव में हो रहा है। धन खर्च होने के योग आपके लिये बन रहे हैं। बेहतर रहेगा यदि इस समय कम से कम अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगा कर रखें। 30 मार्च को देव गुरु बृहस्पति सुख भाव मे चले जायेंगें। आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। व्यवसायी जातकों के लिये भी यह समय चुनौतियों भरा रह सकता है। हो सकता है कर्ज़ भी आपको इस समय उठाना पड़े। धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। 22 अप्रैल को बृहस्पति वक्री चाल से ही पुन: सुख भाव से पराक्रम में चले जायेंगें। जहां बहुत अधिक नकारात्मक तो नहीं लेकिन आपकी आर्थिक स्थिति में एक पॉजिटिव चेंज आपको देखने को मिल सकता है। 30 अप्रैल को शनि सुख भाव में वक्री हो रहे हैं। खर्चों में बढ़ोतरी होने के आसार हैं विशेषकर हेल्थ संबंधी खर्चे बढ़ सकते हैं।

11 अगस्त को बृहस्पति पराक्रम भाव में मार्गी हो रहे हैं। नाम, शोहरत व पैसा पाने के लिहाज से यह बहुत अच्छा समय आपके लिये रह सकता है। वेतन वृद्धि की उम्मीद कर सकते हैं। किसी मांगलिक कार्य पर धन खर्च भी कर सकते हैं। नया वाहन खरीदने के लिये प्रयासरत जातकों को भी इस समय सफलता मिल सकती है। 18 सितंबर को सुख भाव में शनि मार्गी हो जायेंगें। इस समय आप अपनी आर्थिक स्थिति में एक बेहतरी देख सकते हैं। साल के अंतिम दिनों में बृहस्पति पुन: सुख भाव में शनि के साथ आ जायेंगें। इस समय आपको आर्थिक चुनौतियों का सामना तो करना पड़ेगा लेकिन आप तमाम चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगें जिससे आप इस साल को आर्थिक तौर पर अपने लिये एक अच्छा साल समझ सकते हैं।

HoroscopeTTALinkHeading


2019 में प्रेम करियर स्वास्थ्य एवं आर्थिक समस्याओं के समाधान के लिये एस्ट्रोयोगी पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से परामर्श करें।

कन्या राशिफल 2019

कन्या राशि वालों के लिये वार्षिक राशिफल 2019 संकेत कर रहा है कि इस साल आप अपने करियर में एक नया मुकाम हासिल कर सकते हैं। अपनी मेहनत व लगन से सफलता की नई सीढ़ियो...

ReadMoreButton

कन्या प्रेम राशिफल 2019

प्रेम राशिफल 2019 संकेत कर रहा है कि कन्या राशि वाले जातकों के लिये शुरुआती संघर्ष के बाद लव मैटर्स में यह साल सफलता दिलाने वाला रहेगा। जो जातक अभी तक सिंगल हैं...

ReadMoreButton

कन्या करियर राशिफल 2019

करियर राशिफल 2019 के अनुसार कन्या राशि वाले जातक इस साल तरक्की कर सकते हैं। हालांकि काम का काफी दबाव रहने वाला है। विशेषकर नौकरीशुदा जातकों के लिये यह साल पदोन्...

ReadMoreButton

कन्या स्वास्थ्य राशिफल 2019

कन्या राशि वालों के लिये स्वास्थ्य राशिफल 2019 संकेत कर रहा है कि नये साल की शुरुआत में आपको अपनी सेहत का विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। आपकी राशि स...

ReadMoreButton
Chat now for Support
Support