बुध का धनु राशि में गोचर, जानें किन 3 राशियों को बनाएगा धनी

Thu, Jan 04, 2024
टैरो सोनिया
 टैरो सोनिया के द्वारा
Thu, Jan 04, 2024
Team Astroyogi
 टैरो सोनिया के द्वारा
article view
480
बुध का धनु राशि में गोचर, जानें किन 3 राशियों को बनाएगा धनी

Budh Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, बुध को ग्रहों का युवराज माना जाता है, जो किसी भी जातक की कुंडली में बुद्धि, ज्ञान, अच्छी वाणी और सफलता का प्रतिनिधित्व करते हैं। बुध ग्रह, नसों के कारक हैं। इस प्रकार ये वाणी के साथ-साथ बुद्धि, याद रखने की और सीखने की क्षमता को नियंत्रित करते हैं। इस ग्रह की मित्रता सूर्य व शुक्र से होती है जबकि मंगल और चंद्रमा से इसकी शत्रुता रहती है। बुध इस महीने धनु राशि में गोचर कर रहे हैं। 

कब होगा बुध का धनु राशि में गोचर

बुध का धनु राशि में गोचर 7 जनवरी 2024 को रात 9:15 मिनट पर हो रहा है और बुध 1 फरवरी 2024 तक इस राशि में रहेंगे जिसके बाद वह मकर राशि में प्रवेश करेंगे। बाद में बुध 20 फरवरी 2024 को कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे। 

बुध की राशियाँ: मिथुन और कन्या

बुध अनुकूल राशियाँ: सिंह राशि पर सूर्य का आधिपत्य, वृषभ और तुला पर शुक्र का आधिपत्य

बुध की शत्रु राशियाँ: कर्क राशि स्वामी चंद्रमा के साथ

बुध तटस्थ राशियाँ: 

  • मकर और कुंभ राशि पर शनि का आधिपत्य होता है।
  • मेष और वृश्चिक राशि स्वामी मंगल के साथ।
  • धनु और मीन राशि का स्वामी बृहस्पति है। 

free consultation

बुध का धनु राशि में गोचर सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव डालेगा?

बुध के गोचर के कुछ राशियों पर सकारात्मक प्रभाव तो कुछ राशियों पर इसके नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानतें हैं किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा? 

मेष राशि पर बुध गोचर का प्रभाव 

मेष राशि वालों के लिए यह गोचर 9वें भाव में हो रहा है। यह भाव आपके धार्मिक विश्वासों, आपके कर्मों, अखंडता, नैतिक मूल्यों, आध्यात्मिक विकास आदि के लिए जाना जाता है। इसलिए इस घर को धर्म भाव के रूप में जाना जाता है। अधिकांश मेष राशि के लोग इस गोचर के दौरान मंदिर जा सकते हैं। आप इस समय अचानक आध्यात्मिक होने लगेंगे तथा ध्यान और योग जैसे दैनिक अभ्यास करने लगेंगे। आप दान कार्यों के माध्यम से विभिन्न लोगों की मदद करना और उन तक पहुंचना भी शुरू कर देंगे। इस समय आपका हृदय करुणा से भर जाएगा और आप अधिक दान देने में विश्वास करेंगे।

उपाय- बुध बीज मंत्र का 108 बार जाप करें

वृषभ राशि पर बुध गोचर का प्रभाव

वृषभ राशि वालों के लिए यह गोचर आठवें भाव में हो रहा है जो आपकी दीर्घायु, छिपी हुई बातों, आपके जुनून और महत्वाकांक्षा के लिए जाना जाता है। यह गोचर सीधे तौर पर जातक के स्वास्थ्य और शारीरिक कल्याण पर प्रभाव डालेगा। आप पूरी तरह स्वस्थ रहेंगे और इस बुध गोचर के दौरान, अपने स्वास्थ्य के प्रति आपकी जागरूकता बढ़ेगी। यदि आप लंबे समय से अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर रहे हैं तो आप में से कई लोग दैनिक वर्कआउट शुरू कर देंगे और साथ ही स्वस्थ आहार और स्वस्थ जीवन शैली अपनाएंगे।

उपाय- बुधवार के दिन गाय को पालक खिलाएं। 

मिथुन राशि पर बुध गोचर का प्रभाव

बुध का यह गोचर मिथुन राशि वालों के लिए 7वें घर में होगा। 7वां घर पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों तरह से साझेदारी का घर है। व्यावसायिक साझेदारियों में बिजनेस से जुड़ी साझेदारियाँ शामिल होंगी और पर्सनल की बात करें तो यह आपकी शादी और वैवाहिक जीवन से जुड़ी हो सकती हैं। इस समय आपका अपने पार्टनर के साथ कुछ मनमुटाव और बहस होने की संभावना है। न केवल एक स्थिति या अनेक परिस्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं जहाँ आपसी मतभेद हो सकता है।

उपाय- किसी किन्नर को हरी चूड़ियां दान करें।

कर्क राशि पर बुध गोचर का प्रभाव

बुध का गोचर कर्क राशि के छठे घर में होगा। छठा घर मूल रूप से आपके स्वास्थ्य, कल्याण और दैनिक दिनचर्या के लिए होता है। इसलिए कर्क राशि वालों का स्वास्थ्य अच्छा और स्वस्थ रहेगा। अंततः आप अपना ख्याल रखना शुरू कर देंगे और अपना ध्यान बाहरी दुनिया से हटाकर हमेशा के लिए खुद पर केंद्रित करने लगेंगे। लंबे समय से कुछ काम है जिसमे सुधार देखने को मिल सकते हैं।

उपाय - अपने घर में बुद्ध यंत्र रखें।

सिंह राशि पर बुध गोचर का प्रभाव

बुध गोचर सिंह राशि के 5 वे घर में होगा। 5 वां घर, आपकी प्रतिभा, स्वाद और संपत्ति के मामले से जुड़ा होता है। आप खुद से प्यार करते हैं। यह गोचर आपकी लव लाइफ में बदलाव के साथ भी देखा जा सकता है। संभावना है कि सिंह राशि वालों के रोमांटिक जीवन में सुधार होगा और नए रोमांटिक संबंध बनेंगे। जो लोग किसी पार्टनर की तलाश कर रहे हैं या कुछ समय से खोज कर रहे हैं, उन्हें अपने अनुसार साथी से मिलने का मौका मिलेगा और जो लोग पहले से ही किसी के साथ हैं, वे अपने रिश्ते को शादी में बदल लेंगे। जो लोग परिवार शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए परिवार का आगे का प्लान बनाने का यह बहुत अच्छा समय होगा।

उपाय - बुधवार का व्रत करें।

यह भी पढ़ें : सूर्य का मकर राशि में गोचर, इन जातकों को मिलेंगे शुभ परिणाम।

कन्या राशि पर बुध गोचर का प्रभाव

कन्या राशि वालों के लिए यह गोचर चौथे घर में होगा। चौथा घर आपके घर और परिवार के लिए है। यह आपके पारिवारिक माहौल को बहुत सौहार्दपूर्ण बना सकता है। कई कन्या राशि के लोग अपने दोस्तों के साथ छुट्टियों पर जानें का प्लान बना सकते हैं। इस गोचर के दौरान आकर्षण का केंद्र घर और उससे जुड़ें मामले होंगे और यह न केवल आपको व्यस्त रखेगा बल्कि निश्चित रूप से आपको सक्रिय भी रखेगा।

उपाय- किसी किन्नर को ब्यूटी प्रोडक्ट का दान करें।

तुला राशि पर बुध गोचर का प्रभाव

तुला राशि वालों के लिए यह गोचर तीसरे घर में होगा। तीसरा घर भाई-बहनों, आदतों, रुचि के क्षेत्रों, रचनात्मकता, संचार और यात्राओं के लिए होता है। कई तुला राशि के लोग परिवार और दोस्तों के साथ छुट्टियों की योजना बनाएंगे और कुछ लोग पहाड़ों पर अकेले यात्रा के लिए बहुत साहसी निर्णय ले सकते हैं। अकेले की गई यात्राएं भी काफी फायदेमंद और परिवर्तनकारी होंगी। इस समय आपको आवश्यक चिंतन और आंतरिक कार्य करने में मदद मिलेगी। 

उपाय- प्रत्येक बुधवार को मंदिर जाएं।

वृश्चिक राशि पर बुध गोचर का प्रभाव

यह बुध गोचर वृश्चिक राशि वालों के दूसरे घर में होगा। दूसरा घर जिसे धन के घर के रूप में भी जाना जाता है और यह आपके धन और भौतिक संपत्ति के लिए है। आप में से कुछ लोग कुछ अपनी सम्पतियों का बंटवारा करने का प्रयास कर सकते हैं और अन्य लोग यह योजना बनाना शुरू कर सकते हैं कि धन को और कैसे बढ़ाया जाए। आप धन जमा करने के कुछ और नए तरीकों और तकनीकों पर विचार करना शुरू कर देंगे जो लम्बे समय के लिए हो सकते हैं, इससे आप मौजूदा उपकरणों की तुलना में अधिक सुरक्षित होंगे और निश्चित रूप से अधिक निवेश पर रिटर्न कमाने में सफल होंगे।

उपाय- बुधवार के दिन हरा वस्त्र दान करें।

धनु राशि पर बुध गोचर का प्रभाव

धनु राशि वालों के लिए बुध का गोचर उनके लग्न भाव में हो रहा है। पहला घर स्वयं अपनी ताकत का होता है। इस गोचर के दौरान, आप अपनी ऊर्जा को स्थानांतरित करते हुए और अपने बाहरी स्वरूप पर ध्यान केंद्रित करते हुए देखेंगे। इसमें आपका ड्रेसिंग सेंस, फैशन और एक्सेसरीज शामिल हो सकती हैं। आप अधिक से अधिक जागरूक हो जाएंगे,और अपने आप को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे।

उपाय - बुध बीज मंत्र का जाप करें - " ॐ ब्रां ब्रीं ब्रूं सः बुधाय नमः "

मकर राशि पर बुध गोचर का प्रभाव

यह बुध गोचर मकर राशि वालों के 12वें घर को प्रभावित करता है। 12वां घर अवचेतन मन के लिए जाना जाता है। इसमें आपके रहस्य, सपने और वह सब भी शामिल होता है, जो भौतिक रूपों से दिखाई न देता हो। यह इसे एक ही समय में इतना दिलचस्प और जबरदस्त बना देता है कि आपका दिल दो बार धड़कने लगता है। मकर राशि वालों के लिए यह समय अपने सपनों के विश्लेषण से जुड़ा है क्योंकि आप अपने अवचेतन मन के माध्यम से दूसरी दुनिया से सीधे संदेश प्राप्त करते हुआ पाएंगे। गूढ़ विद्या की दुनिया में उतरने का यह अच्छा समय है।

उपाय - अपने बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए अच्छी भाषा का उपयोग करें। 

यह भी पढ़ें : बृहस्पति के नकारात्मक प्रभावों से बचने के 3 सरल उपाय

कुंभ राशि पर बुध गोचर का प्रभाव

प्रिय कुम्भ राशि के जातकों, बुध गोचर आपके 11वें भाव पर प्रभाव डालता है। 11वां घर आपके लाभ का घर है। आप कोई अच्छी ख़बर सुन सकते हैं, जिसमें आपके पुराने निवेश पर कुछ बड़ा मुनाफ़ा हो सकता है या कुछ पैतृक संपत्ति आपको मिल सकती है या आपको अपना हिस्सा मिल सकता है। कुल मिलाकर यह आपके लिए अच्छे समय जैसा होगा क्योंकि आपको एक के बाद एक अच्छी खबरें सुनने को मिलेंगी और वह भी कई स्रोतों से।

उपाय - अपने घर में एक बुध यंत्र रखें जिसे किसी ज्योतिषी द्वारा प्रतिष्ठित किया गया हो और प्रोग्रामिंग टैरो सोनिया द्वारा की जा सकती है।

मीन राशि पर बुध गोचर का प्रभाव

प्रिय मीन राशि के जातकों, बुध गोचर मीन राशि के 10वें घर में हो रहा है और यह 10वां घर आपके काम से संबंधित है और इसलिए इसका सीधा असर आपके प्रोफेशनल जीवन पर पड़ता है। इसे कीर्तिस्थान के नाम से भी जाना जाता है। इसलिए यह बुध गोचर आपकी नौकरी और व्यवसाय पर काफी प्रभाव डालेगा। सभी बचे कार्यों और अपनी कार्य सूची को पूरा करने का प्रयास करें। किसी भी काम में देरी न करें और अपना पूरा स्किल और इच्छाशक्ति लगाएं। अभी की गई कड़ी मेहनत आपको प्रमोशन या वेतन वृद्धि के रूप में बड़ा लाभ दिलाएगी। अपनी बुद्धि और धैर्य के सही संतुलन के साथ आप अपनी सभी रणनीति बनाएं।

उपाय- अपने बुध को सक्रिय और मजबूत बनाने के लिए भोज पत्र पर एक यंत्र बनवाएं। 

अगर आप साल 2024 में संक्रांति से संबंधित कोई खास उपाय करना चाहते हैं या सूर्य गोचर से जुड़ी व्यक्तिगत जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप एस्ट्रोयोगी की विशेषज्ञ ज्योतिषी टैरो सोनिया से संपर्क कर सकते हैं।

टैरो सोनिया
टैरो सोनिया के द्वारा
article tag
Planetary Movement
टैरो सोनिया के द्वारा
article tag
Planetary Movement
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!