Ketu Gochar 2022: तुला राशि में केतु का गोचर, मेष से लेकर मीन राशि के लिए क्‍या होगा शुभ?

Mon, Apr 11, 2022
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Mon, Apr 11, 2022
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
 Ketu Gochar 2022: तुला राशि में केतु का गोचर, मेष से लेकर मीन राशि के लिए क्‍या होगा शुभ?

नवग्रहों में छाया ग्रह माने जाने वाला केतु अब जल्द ही अपनी राशि परिवर्तन करने जा रहा है। इस गोचर का क्या होगा आपकी राशि और आपके जीवन पर असर? जानने के लिए पढ़ें

Ketu Gochar Date 2022: नवग्रहों में से प्रमुख छाया ग्रह केतु 12 अप्रैल 2022 को दोपहर 03 बजकर 31 मिनट पर अपनी उच्च राशि कन्या से तुला राशि में गोचर करेंगे। केतु को धीमी गति से चलने वाले ग्रहों में से एक माना जाता है। केतु ग्रह लगभग 18 महीने के बाद अपनी राशि बदलते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में केतु को छाया ग्रह माना गया है जो उल्टी चाल अर्थात वक्री गति से चलते हैं।

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, केतु जातकों पर गहरा प्रभाव डालता है। जिन जातकों की कुंडली में केतु की स्थिति अच्छी होती है वह सुख-समृद्धि और ऐश्वर्यपूर्ण जीवन जीते हैं और व्यक्ति का समाज में काफ़ी नाम भी होता है। इसके विपरीत, अशुभ केतु जातक का दिमाग हमेशा ही गलत कार्यों और वैराग्य में लगा कर रखते हैं।

इन सब विशेषताओं के साथ केतु तुला राशि में गोचर करेंगे, इस राशि के जातक विवादों को निपटाने में कुशल, न्याय की गहरी भावना, मीठी वाणी, राजनयिक विनम्र, संघर्ष व टकराव से बचाव करने में चतुर रणनीतिकार, संतुलित, सुखद, सुंदर, काम को आसानी से पूरा करने वाले  आदि गुणों से भरपूर होते हैं।

क्या आप जानना चाहते हैं कि केतु गृह का गोचर आपके जीवन को कैसे प्रभावित कर सकता है? प्रसिद्ध ज्योतिषी राजदीप से व्यक्तिगत परामर्श के लिए यहाँ क्लिक करें।  

आइये जानते हैं प्रत्येक राशि पर तुला राशि में केतु के गोचर क्या प्रभाव होगा?

केतु राशि परिवर्तन 2022 का मेष राशि पर प्रभाव: 

  • इस लग्न के जातकों के लिए केतु संबंध और साझेदारी के अवसरों को बढ़ाएगा। अध्यात्म के क्षेत्र में नए लोगों से मुलाकात होंगी। कार्य सही तरीके से आगे बढ़ेंगे। 
  • अपारंपरिक विवाह, प्रेम विवाह और अंतर्जातीय रिलेशनशिप भी बनेंगे। जो जातक लंबे समय से प्रेम विवाह का इंतजार कर रहे हैं उनके लिए अच्छा समय होगा।
  • धन संबंधित मामलों के लिए अच्छा समय होगा। नए कार्य शुरू होंगे,आपके लिए केमिकल, डॉक्टर या दवाई संबंधित कार्य करना लाभकारी होगा। 
  • वैवाहिक जीवन में थोड़ा सा संभल कर चलने का समय होगा। इस समय कुछ लोग विवाह को मना कर सकते हैं। 
  • लंबे समय से चली आ रही समस्याएं दूर होंगी, साथ ही परिवार में दूसरी संतान के आने की संभावना हैं। 
  • जातक निष्ठा और दृढ़ निश्चय के साथ कार्य करेंगे, आमतौर पर हर बाधा को दूर करते हुए उत्साह के साथ नए कार्य शुरू करने का समय होगा। 
  • कोई पुराना मित्र नया कार्य शुरू करने के लिए आपको प्रेरित कर सकता है। 
  • अकारण यात्राओं पर अत्यधिक धन खर्च हो सकता है, साथ ही कई जातकों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सामान खोने या चोरी होने की संभावना भी है।
  • पेट संबंधित समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। यदि किसी पुरानी बीमारी से ग्रस्त हैं तो डॉक्टर या दवाई को बदलना इस समय लाभकारी होगा। जिन जातकों को पानी से डर लगता है यह समय उनके लिए थोड़ा संभल कर चलने का होगा। (मेष राशिफल )

उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, अपने खर्च पर नियंत्रण रखें।

केतु राशि परिवर्तन 2022 का वृषभ राशि पर प्रभाव:

  • वृषभ लग्न के लोगों को केतु अच्छे परिणाम प्रदान करेगा। जातक प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल प्राप्त करेंगे। माता के आशीर्वाद से जातक सफल होंगे और मातृभूमि के लिए कुछ करने में सक्षम होंगे।
  • पुरानी बीमारी से मुक्ति मिलने की संभावना है, साथ ही जातक कमर के हिस्से को लेकर परेशान रहेंगे। घर में कोई पालतू जानवर या सजावट का नया सामान आ सकता है। 
  • धन प्राप्ति के योग हैं परंतु इस समय आपका स्वभाव झगड़ालू रहेगा। ननिहाल पक्ष और मामा से संबंध खराब होने की संभावना हैं। 
  • कुंडली में केतु की स्थिति अच्छी है तो इन चीजों के दुष्प्रभाव कम होंगे। केतु का केवल शरीर है इसलिए ज्यादा यात्राएं एवं नए मेहमानों का आगमन आपको मानसिक परेशानी दे सकता है। 
  • कर्ज़ मुक्ति व गुप्त शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, साथ ही आप यशस्वी जीवनयापन करेंगे। ऐसे मित्र जो केवल धन के लिए आपके साथ हैं उनसे बचने की आवश्यकता होगी। 
  • जातकों को अपनी संतान और बच्चों की चिंता हो सकती है। पुलिस, सेना और सुरक्षा संबंधित नौकरी करने का अच्छा समय होगा। ,
  • आप अपने लक्ष्य के प्रति अग्रसर रहेंगे और प्रसिद्धि प्राप्त करेंगे। अपारंपरिक कार्यों से समाज में प्रतिष्ठा खराब होने का भी योग है। (वृषभ राशिफल)  

उपाय: बंदरों को गुड खिलाएं, ननिहाल पक्ष से संबध मधुर रखें। 

यह भी पढ़ें:👉  मेष राशि में राहु का गोचर, कैसा होगा 12 राशियों पर असर?

केतु राशि परिवर्तन 2022 का मिथुन राशि पर प्रभाव:

  • इस राशि के लोगों को केतु सकारात्मक परिणाम प्रदान करेगा। यदि कुंडली में गुरु की स्थिति अत्यंत शुभ है तो जातक प्रतीकात्मक भाषाएं, विदेश संबंधित यात्राएं, संतान प्राप्ति, संतान को लेकर समस्याएं ,नौकरी और व्यापार के लिए कार्य करेंगे। 
  • इस स्थान को पूर्व जन्मों का स्थान भी कहा जाता ह, पूर्व जन्म में किए गए कार्य आपको अच्छे और खराब परिणाम देंगे,
  • जो जातक तंत्र साधना, ज्योतिष ,धार्मिक कार्यों, शास्त्र शिक्षा आदि के विषय में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं ये समय उनके लिए उत्तम रहेगा। 
  • इस समय जातकों को संतान के कारण लाभ होगा, साथ ही यह समय आपको अपने अधिकारों और शक्तियों का उपयोग करने के लिए उत्साहित करेगा। 
  • ऐसी परिस्थिति बनेगी जब सारी जानकारी होने के बाद भी आपको किसी अन्य व्यक्ति के अनुसार कार्य करना पड़ेगा, परंतु कुछ समय पश्चात आपकी बुद्धि और विवेक को सम्मान मिलेगा।  
  • अपने बंधुओं से संबंध अच्छे रखें, परिवारजनों के साथ झगड़ा करने से बचे। अपनी बुद्धि को स्थिर रखें और अधिक समय पढाई पर लगाएं। (मिथुन राशिफल )

उपाय: परिवार के साथ समय व्यतीत करें, धार्मिक क्षेत्र की यात्रा करें। 

केतु राशि परिवर्तन 2022 का कर्क राशि पर प्रभाव:

  • यह समय माता-पिता के प्रति श्रद्धावान, मधुर भाषी, नौकरी व व्यापार में तरक्की, स्थान परिवर्तन, विदेश में संबंध बनाने आदि कार्य करने का हैं। 
  • ऐसे जातक जिनकी आयु 36 वर्ष से ज्यादा है उनको भाग्य परिवर्तन का लाभ मिलेगा। कुंडली में शुभ का केतु आपको भाग्यशाली बनाएगा, इस समय माता को कष्ट होने की संभावना है, पैतृक संपत्ति में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 
  • यह भाव चंद्रमा के प्रभाव में रहता है, इसलिए मन में काफ़ी अच्छे-बुरे विचार आते हैं। जो जातक शिक्षा के क्षेत्र में जाना चाहते हैं उनके लिए अच्छा समय होगा। 
  • केतु ज्ञान का प्रभाव उत्पन्न करता है जो मानसिक क्षमताओं, बुद्धि,स्वास्थ्य और धन के आगमन को प्रभावित करता है। इस समय पुराना जमा किया धन आपको लाभ देगा और पुराने किए गए कार्य आपको सफलता प्रदान करेंगे।  
  • इस समय आपके स्वभाव में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा जिसके अंतर्गत आप अपने परिवार, महिलाओं और अन्य व्यक्तियों के प्रति अधिक सजग होंगे। 
  • यदि आप अपने जन्म स्थान से दूर हैं तो आपका वैवाहिक जीवन अच्छा होगा। प्रेम संबंधों में जातकों की साथी के प्रति नाराज़गी हो सकती है, नौकरी-व्यापार में गिरावट एवं हानि का योग है, स्थानांतरण एवं नए व्यापार को अच्छे मन से स्वीकार करें और अपनी सोच को स्पष्ट रखें ! (कर्क राशिफल)

उपाय: माता या वृद्ध महिला की सेवा करें, सोमवार को सफेद वस्त्र धारण करें। 

केतु राशि परिवर्तन 2022 का सिंह राशि पर प्रभाव:

  • यह समय जातकों को प्रसिद्ध और धनी बनाएगा। इस भाव में केतु का गोचर आपको अतिशुभ फल देगा, सदकर्मों में अपना समय बिताएंगे और धर्म-कर्म के कारण पराक्रम में वृद्धि हो सकती हैं। 
  • केतु की स्थिति अच्छी होने पर आपके शत्रु पराजित होंगे। लंबी यात्राएं संभव होगी, अगर आध्यात्मिक शिक्षा और ईश्वरीय कर्मों में विश्वास है तो आपको सफलता मिलेगी। 
  • इस समय भाग्य आपका साथ देगा और रुके हुए कार्य बनेंगे। अचानक धन प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। आपको धनी ससुराल या पत्नी की प्राप्ति हो सकती है। 
  • जो जातक खेल में जाना चाहते हैं वे लोग खेलकूद एवं प्रतियोगी परीक्षाएं में अच्छा करेंगे। मीडिया, नेटवर्किंग, लेखन और बोलने वाले क्षेत्र से जुड़ें लोगों को लाभ मिलेगा। 
  • भाई-बहनों के मामले में यह समय थोड़ा संभलकर चलने का होगा। जातक अपनी शारीरिक क्षमताओं के कारण धन प्राप्त करेगा। 
  • जो जातक बैंकिंग सेक्टर, वित्त प्रबंधन आदि कार्यों से जुड़ें हैं उनके लिए अति उत्तम समय होगा, तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। 
  • इस अवधि में कंधे और शरीर के ऊपरी हिस्से में कष्ट होने की संभावना हैं। 
  • केतु का गोचर आपको मिलनसार और दोस्तों की मदद करने के लिए तैयार करेगा, चाहे आर्थिक हो या किसी अन्य प्रकार की मदद हो। (सिंह राशिफल

उपाय: घमंड करने से बचें, भाई-बहनों के साथ संबध मधुर बनाएं।

केतु राशि परिवर्तन 2022 का कन्या राशि पर प्रभाव:

  • कन्या राशि के लिए केतु अनेक बार प्रभावशाली साबित हुआ है। आप यात्राएं और अपनी इच्छानुसार कार्य करेंगे। आपको जीवन में नए बदलाव देखने को मिलेगा। 
  • इस अवधि में कलात्मक एवं रोमांचक कार्य करने के लिए उत्साहित रहेंगे। नौकरी से संबंधित समस्याएं आ सकती है। सामाजिक स्थिति अच्छी होगी, यह गोचर आपको सुखी और संतुष्ट बनाएगा। 
  • आपको बुरी संगति से बचना चाहिए और किसी भी प्रकार के गलत कार्यों से अपने आपको दूर रखें। कुछ अप्रत्याशित सत्य आपके सामने आएंगे। 
  • कुछ जातकों को सरकारी दंड भी भुगतना पड़ सकता है, आपको स्पष्ट बोलने के कारण सराहा जाएगा। इस अवधि में परिवारजनों के सम्मान में वृद्धि होगी। 
  • धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी, और यदि कुंडली में मंगल की स्थिति शुभ है तो आप प्रॉपर्टी से धन प्राप्त कर सकते हैं। (कन्या राशिफल

उपाय: नशे और बुरी संगत से दूर रहें, वाणी पर नियंत्रण रखें। 

केतु राशि परिवर्तन 2022 का तुला राशि पर प्रभाव:

  • तुला राशि के जातकों के लिए यह समय अध्यात्म के प्रति दृष्टिकोण को बढ़ावा देने वाला होगा।
  • एक रहस्य और चुंबकीय शक्ति आपके अंदर है, जिसके कारण लोग आपसे मिलना चाहेंगे, परंतु इस समय आपके आत्मकेंद्रित और लालची होने की संभावना रहेगी जो आपकी सहनशक्ति और आत्मविश्वास को कम करेगा।
  • यह गोचर मानसिक क्षमताओं एवं अंतर्ज्ञान को मज़बूत बनाएगा। इस अवधि में वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं। 
  • अच्छे और बुरे में अंतर करना मुश्किल होगा जिसके कारण उचित निर्णय लेने में असमर्थता रहेगी। इसके लिए आप एक अच्छा सलाहकार अपने साथ रखें, जिससे अपने मन की बात साझा कर सकें।
  • आगामी 18 महीनों में आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है लेकिन नौकरी में आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • व्यापार में साझेदारी न करना लाभकारी होगा अन्यथा हानि हो सकती है। किसी नए कार्य की विधिविधान से शुरुआत करें। सामान्यरूप से यह समय आपके लिए अच्छा है। (तुला राशिफल)

उपाय: देवी दुर्गा की पूजा करें, किसी भी कार्य को करने में जल्दबाज़ी न करें। 

केतु राशि परिवर्तन 2022 का वृश्चिक राशि पर प्रभाव:

  • वृश्चिक राशि के लोगों के लिए, यह गोचर विलासिता और आराम प्रदान करने वाला होगा। जो जातक धार्मिक क्षेत्र से जुड़े हैं उनको सम्मान और प्रतिष्ठा मिलेगी। जिन जातकों को कोई पुराना रोग या नींद संबंधित बीमारी है उन्हें राहत मिलेगी। 
  • विदेश जाने वाले जातकों के लिए शानदार समय है, साथ ही घर से दूर सम्पति लेने के भी योग बनेगे। अप्रत्याशित रूप से खर्चों में वृद्धि की संभावना है परंतु सत्कर्म और भलाई पर किया गया धन खर्च आपको लाभ देगा। 
  • मेडिकल क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए यह समय उत्तम होगा और ये लोग अपने क्षेत्र में प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। 
  • ऐसे जातकों को अपने ननिहाल पक्ष से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, इन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर अधिक समय बिताना पड़ सकता है। शुभ शुक्र सिनेमा और मीडिया से जुड़े लोगों को लाभ प्रदान करेगा। (वृश्चिक राशिफल)

उपाय: वाणी पर नियंत्रण रखें, खानपान का ध्यान रखें। 

केतु राशि परिवर्तन 2022 का धनु राशि पर प्रभाव: 

  • केतु का गोचर धनु राशि के जातकों को अतिउत्तम परिणाम देगा। धन लाभ, सम्मान, पैतृक संपत्ति, संतान, सुख, भविष्य की चिंता आदि कम होगी मनोवांछित कार्य एवं उपयोगी यात्राएं होगी। 
  • इस समय अपनी शारीरिक शक्ति के कारण महत्वपूर्ण परियोजनाओं में आपको उच्च स्थान मिलेगा। मधुर वाणी और दूसरों के प्रति वफादारी के कारण लोगों का नजरिया  बदलेगा। 
  • वह इच्छा जो काफ़ी समय से आपके मन में है पूरी होने का समय है, इसके साथ नौकरी और व्यापार में लाभ होगा। आप आध्यात्मिकता और बाहरी संसार से जुड़ेंगे। 
  • यह समय आपको सुख और सरकार से लाभ देने वाला होगा, नया घर बनने के भी योग है। आपकी विशेष कांति लोगों को आकर्षित करेगी। पुराने समय से चली आ रही शत्रुता और कर्ज दोनों से मुक्ति मिलेगी।  
  • जुआ, सट्टा, लाटरी, शेयर बाजार, घुड़सवारी आदि क्षेत्रों से लाभ होगा और धन आगमन भी होगा। इसके साथ-साथ तंत्र-मंत्र, धार्मिक प्रवचन, ज्योतिष आदि क्षेत्रों से भी धन आने की संभावना है। 
  • इस समय आप चतुर, दयालु, और मधुर वाणी के कारण लोगों से प्रशंसा प्राप्त करेंगे। यदि आप घर में सबसे बड़े हैं तो यह समय मान-सम्मान और प्रतिष्ठा का प्राप्त करने का होगा। आपके किसी कार्य के कारण आप समाज और परिवार में उत्तम स्थान प्राप्त करेंगे। (धनु राशिफल)

उपाय: सरल रहें, दूसरों पर विश्वास रखें, आय के नए स्त्रोत में वृद्धि करें।

केतु राशि परिवर्तन 2022 का मकर राशि पर प्रभाव: 

  • यह समय आपको तेजस्वी, बलवान बुद्धिमान और ज्ञानी बनाएगा। हर कार्य में प्रगति मिलेगी और शुभ फल प्राप्त होंगे, दैनिक कार्यों में लाभ मिलेगा।
  • नया कारोबार शुरू करने के लिए सही समय है। इस समय केमिकल, मेडिसिन, मेटल,और तकनीकी कार्य करना अच्छा रहेगा। आपकी विश्वसनीयता और प्रतिभा आपको पुरस्कृत कराएगी। आप अपने शत्रुओं द्वारा भी सराहे जाएंगे। 
  • सार्वजनिक क्षेत्र से धन प्राप्ति के योग बनेंगे, आप पिता के कारोबार में भी सहयोग करेंगे जिनसे पारिवारिक व्यापार में वृद्धि होगी। 
  • छात्रों के लिए समय अच्छा रहेगा, यदि केतु शुभ ग्रहों के साथ है तो विदेश में पढ़ाई भी संभव है और नौकरी, प्रतियोगी परीक्षा में भी सफल होने की संभावना है।  
  • इस समय आप अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त करने में सक्षम होंगे,साथ ही जीवन में आगे बढ़ने में सफल होंगे। बुद्धिमता के कारण आप अपने कार्यक्षेत्र में अतिउत्तम प्रदर्शन करेंगे।  
  • पिता के साथ संबंध खराब हो सकते हैं परंतु कुछ समय पश्चात ज्ञान और विवेक के कारण परिवार में खुशी का माहौल होगा। (मकर राशिफल)

उपाय: माता-पिता का ध्यान रखें और उनकी सेवा करें। बिना मांगे सलाह ना दें,और काम में दखल न दें।

केतु राशि परिवर्तन 2022 का कुंभ राशि पर प्रभाव:

  • केतु का गोचर आपको ईमानदार दयावान, बुद्धिमान, धार्मिक, भाग्यशाली और कामयाब बनाएगा। शुभ केतु आपको किसी बड़े धर्मक्षेत्र पर धार्मिक आयोजन करने के लिए भी उत्साहित करेगा। 
  • दयालु होने के साथ पराक्रमी और बलवान बनेंगे, दूसरे का दुखदर्द समझकर सहायता और दान धर्म भी करेंगे। इस समय आपको अपने अंतर्गत काम करने वाले लोगों से लाभ मिलेगा। 
  • विदेशों और विदेशी लोगों से धन की प्राप्ति होगी, सरकारी कार्य में आपको सफलता मिलेगी। आपकी वजह से परिवार को मान सम्मान और प्रतिष्ठा मिलेगी परंतु पिता आपके कारण परेशान रहेंगे।
  • वैवाहिक जीवन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करने से पहले परिवार के साथ परामर्श अवश्य  करें। 
  • इस समय आप धन और सम्पति को एकत्रित करने में लगाएंगे। घर से दूर कार्य करने का समय है, नौकरी में बदलाव और तरक्की के साथ दूसरी जगह पर काम करने का अवसर प्राप्त होगा। (कुंभ राशिफल)

उपाय: धार्मिक बने, लालच न करें। 

केतु राशि परिवर्तन 2022 का मीन राशि पर प्रभाव:

  • केतु का गोचर आपको दीर्घायु और लाभ प्रदान करने वाला होगा। पैतृक संपत्ति मिलने के भी योग बनेंगे,साथ ही आप कोई गुप्त कार्य भी कर सकते हैं। गहन अध्ययन और गुप्त विषयों की खोज में आपकी प्रवृत्ति बनेगी। 
  • अचानक से होने वाली घटनाएं आपको आश्चर्यचकित करेंगी और आपके द्वारा किये गए कार्य जो आपने नहीं किये है उससे भी लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष से लाभ प्राप्त होगा, अविवाहितों के लिए विवाह के योग बनेंगे। प्रेम विवाह करने के लिए समय उत्तम है। 
  • राजनीतिक से जुड़े लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे, मित्रों की सहायता करेंगे। आप ऋण भी देंगे परंतु इस कारण विवाद और अलगाव भी संभव है। 
  • संतान पक्ष के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, साथ ही धन हानि की भी संभावना है। दूसरे के धन के प्रति आप लालची हो सकते हैं, इसलिए अपनी इस प्रवृत्ति को बढ़ने से रोकें। (मीन राशिफल)

उपाय: चरित्रवान बने. मित्रों से विवाद और धन का लेन-देन न करें। 

आपको हमारी गोचर विशेष वीडियो पसंद आई है, तो अपने विचारों और सुझावों को हमारे साथ कमेंटबॉक्स में साझा करें। इस वीडियो को लाइक करके अपने दोस्तों और परिवार के साथ भी शेयर करना न भूलें। 

देश के प्रसिद्ध ज्योतिषी राजदीप द्वारा अपना व्यक्तिगत भविष्यफल प्राप्त करने के लिए आज ही डाउनलोड करें एस्ट्रोयोगी एस्ट्रोलॉजर ऍप गूगल प्ले स्टोर या iOS ऐप स्टोर से,

✍️ By- राजदीप


 

article tag
Planetary Movement
Vedic astrology
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces
Zodiac sign
article tag
Planetary Movement
Vedic astrology
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces
Zodiac sign
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!