टैरो मासिक राशिफल 2022 : जानिए आपकी राशि के लिए क्या कहते हैं टैरो कार्ड्स

Fri, Nov 25, 2022
टैरो सोनिया
 टैरो सोनिया के द्वारा
Fri, Nov 25, 2022
Team Astroyogi
 टैरो सोनिया के द्वारा
article view
480
टैरो मासिक राशिफल 2022 : जानिए आपकी राशि के लिए क्या कहते हैं टैरो कार्ड्स

Tarot Rashifal December 2022: दिसंबर ग्रेगोरियन कैलेंडर का आखिरी महीना होता है। इस महीने में लोग आने वाले साल को लेकर कुछ नई उम्मीदों की तालश करते हैं। यह आश्चर्यजनक है कि साल 2022 बहुत जल्दी बीत गया। पूरी दुनिया के लिए पिछले दो वर्ष, प्राकृतिक आपदाओं और लॉकडाउन के कारण बहुत कठिन थे। हालांकि साल 2022 एक अद्भुत वर्ष रहा और इसके लिए हम सभी ईश्वर के आभारी हैं। इसी आशा और ईश्वरीय विश्वास के साथ, हम सभी वर्ष 2023 के लिए तैयार हो रहे हैं। तो आइए पढ़ते हैं टैरो मासिक राशिफल और जानते हैं कि कैसे दिसंबर 2022, नए साल को अधिक अनुकूल बनाने में मदद कर सकता है।

ये महीना, 2023 में नए उद्देश्यों, आकांक्षाओं और प्रतिबद्धताओं के लिए तैयार होने का है। इसके साथ ही दिसंबर का महीना आत्मनिरीक्षण करने के लिए ठहराव का प्रतिनिधित्व भी करता है। यह हम सभी के लिए अपने भीतर झांकने और खुद से पूछने का समय है कि हम कौन हैं?, हमने इस साल क्या हासिल किया?,  एक साल में हम खुद को कहां देखते हैं और वहां पहुंचने के लिए हम क्या कर सकते हैं?

दिसंबर, साल का 12वां महीना होता है। अंकज्योतिष के अनुसार ये मूलांक 3 का प्रतिनिधित्व करता है और इनके स्वामी देव गुरू बृहस्पति होते हैं। यह ग्रह बुद्धि और ज्ञान से जुड़ा होता है। इस प्रकार हम सभी को अपने हर काम में ज्ञान के उच्च स्तर और तीव्रता को लागू करना चाहिए। एस्ट्रोयोगी आपके विकास और परिवर्तन में आपकी सहायता करने के लिए सभी 12 राशियों के लिए दिसंबर 2022 की टैरो भविष्यवाणियां लेकर आया है। आशा है कि सब कुछ योजना के अनुसार होगा और हम सभी व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से आगे बढ़ेंगे। 

आइए जानते हैं टैरो मासिक राशिफल के अनुसार दिसंबर माह के लिए विभिन्न राशियों के लिए भविष्यवाणियां 

मेष राशि के लिए टैरो राशिफल दिसंबर 2022

प्रिय मेष राशि वालों, आपकी राशि अग्नि तत्व वाली होती है। आपकी राशि के स्वामी मंगल हैं और आपके भीतर इतनी क्षमता है कि अगर उसका उपयोग सही दिशा में किया जाए, तो आप कुछ भी प्राप्त कर सकते हैं। आप इस महीने अपने चुने हुए फील्ड में ट्रेंडसेटर और सर्वश्रेष्ठ बनकर उभर सकते हैं। इस दौरान आपको कुछ ऐसे फॉलोवर्स मिल सकते हैं जो मार्गदर्शन के लिए आपसे सुझाव लेंगे और आपको अपना गुरु भी मानेंगे। टैरो रीडिंग की भविष्यवाणियों के अनुसार, आपको किसी भी तरह की बुरी आदत या लालच से बचते हुए फोकस्ड और मोटिवेट रहने की जरूरत है। इस समय आप दुनिया को दिखा सकते हो कि आप क्या हो और क्या कर सकते हो।

उपाय- शिव पुराण का पाठ करें। 

वृषभ राशि के लिए टैरो राशिफल दिसंबर 2022 

प्रिय वृषभ राशि वालों, इस समय आपको सही-गलत जानने के लिए किसी और की आवश्यकता नहीं होगी। इसके साथ ही आपको दूसरों पर उंगली उठाना बंद करना होगा और अपने अंदर थोड़ा ठहराव भी लाना होगा। इस समय कृपया अपने भीतर झांकें कि आपने अभी तक क्या किया है और अब आपके पास जो है उसे प्राप्त करने के लिए आप कहां गलत हो गए। वर्तमान में जो स्थिति है वे आपके अतीत के फैसलों के कारण है और अब जो आप देख रहे हैं वह केवल समय का परिणाम है। टैरो वृषभ राशिफल के अनुसार, आप कोई पछतावा न करें, बस इसके बारे में सोचें कि आपसे क्या गलत हुआ है। इस प्रकार आप अपने और अपने आसपास के लोगों के लिए एक बेहतर कल बनाने का प्रयास करें। अपने कर्मों का प्रायश्चित करना ही आपकी शक्ति का सही स्त्रोत होगा।

उपाय- रामायण का पाठ करें। 

मिथुन राशि के लिए टैरो राशिफल दिसंबर 2022

प्रिय मिथुन राशि वालों, इस दौरान आप महसूस करेंगे कि ये दुनिया बहुत छोटी है। आपका अतीत अचानक आपके सामने आ जाएगा, जो आपको पहली बार में थोड़ा डरावना लग सकता है, लेकिन परमात्मा आपको सुधारने का मौका देकर आप पर कृपा कर रहे हैं। यह आपका पूर्व पार्टनर या करीबी दोस्त हो सकता है जिसे आपने पहले निराश किया है, इसके अलावा यह पूर्व बॉस या कोई वर्क असाइनमेंट भी हो सकता है जिससे आप हमेशा डरते रहे हैं। इस प्रकार आपका अतीत आपको चुनौती देने के लिए एक बार फिर आपके सामने आ सकता है। हालांकि, टैरो मिथुन राशिफल के अनुसार, यदि आप खुद पर विश्वास करते हैं, ईश्वर के सामने समर्पण करते हैं और सही काम करते हैं, तो निस्संदेह आप सफल होंगे।

उपाय- सुंदरकांड का पाठ करें। 

ये भी देखे : मासिक राशिफल ​​​​​​​| शुभ मुहूर्त दिसंबर 2022 | अंकज्योतिष राशिफल दिसंबर 2022 | शेयर मार्किट भविष्यफल ​​​​​​​

कर्क राशि के लिए टैरो राशिफल दिसंबर 2022

प्रिय कर्क राशि वालों, आप शांति और प्रेम दोनों ही पूरी तरह से डिजर्व करते हैं। आप पिछले कुछ वर्षों में काफी संघर्ष से गुजरे हैं। अब जब आपने अपने सभी कर्म परीक्षाओं को पार कर लिया है, तो परमात्मा आपको थोड़ा-थोड़ा करके आशीर्वाद देंगे। जैसे ही आपकी सकारात्मक ऊर्जा चारों ओर फैलेगी, आप दिव्य कृपा से चमक उठेंगे। आप जहां भी जाएंगे लोग आपसे बिना किसी विशेष कारण के आकर्षित हो सकते हैं, क्योंकि वे आपके व्यक्तित्व और आपकी वाइब से प्रभावित होंगे। हालांकि यह बदलाव रातोरात नहीं हुआ है, आपने इसके लिए बहुत मेहनत की है।

उपाय- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। 

सिंह राशि के लिए टैरो राशिफल दिसंबर 2022 

प्रिय सिंह राशि वालों, आपको आराम करने और एकतरफा चल रहे संघर्ष को रोकने की जरूरत है। कृपया समझें कि हम या तो अपना पूरा जीवन छोटे-छोटे मुद्दों पर लड़ कर बिता सकते हैं या मिनटों में बड़े से बड़े संघर्षों को हल कर सकते हैं। हम सभी में ये क्षमता होती है कि हम कर्म और ज्ञान दोनों चुन सकें। कृपया अपने कार्यों से अवगत रहें, आत्मनिरीक्षण करें कि क्या ये जरूरी हैं या केवल समय और ऊर्जा की बर्बादी हैं। शांति, प्रेम और आनंद पाने के लिए, हमें बहुत सी चीजों को अनदेखा करना चाहिए और अपनी ऊर्जा को सत्य पर केंद्रित करना चाहिए। इसके बदले में, यह हमारे वाइब्रेशंस को बढ़ाएगा और प्रकृति के साथ-साथ हमें परमात्मा के करीब भी लाएगा।

उपाय- भगवत गीता का पाठ करें। 

कन्या राशि के लिए टैरो राशिफल दिसंबर 2022

प्रिय कन्या राशि वालों, आप पर देवी अन्नपूर्णा की कृपा बनी रहेगी। आप अच्छे, पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे और खाने के सच्चे शौकीन बन जाएंगे। आपका स्टाइल अलग-अलग प्रकार की क्विजीन के साथ एक्सपेरिमेंट करने का होगा। इसके अलावा, टैरो कन्या राशिफल आपको बताता है कि आपको विशेष रूप से कम भाग्यशाली लोगों को भोजन दान करते हुए अपनी उदारता और दया को साझा करना चाहिए। जब आप दूसरों को कुछ देते हैं, तो आपको उससे कहीं ज्यादा प्राप्त होता है।

उपाय- लंगर का आयोजन करें और जितना हो सके अन्न दान करें।

तुला राशि के लिए टैरो राशिफल दिसंबर 2022

प्रिय तुला राशि वालों, यह समय अपनी हायर स्टडीज और प्रोफेशनल लाइफ के लिए योजनाएं व लक्ष्य बनाने का है, जो आपके वर्तमान जीवन में महत्वपूर्ण है। आप हायर लेवल की स्किल्स और मोटिवेशन का प्रदर्शन करके पहले ही अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं। इस प्रकार अब समय आ गया है कि आप अपनी परफॉर्मेंस को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं। आप अपनी फील्ड में एक नई तकनीक का आविष्कार या विकास कर सकते हैं, इसलिए अभी आप अपनी सारी एनर्जी अपने काम में समर्पित करें और फोकस बनाएं रखें। इस दौरान आपको अपने लक्ष्य के अलावा और कुछ भी दिखाई नहीं देना चाहिए। 

उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें। 

वृश्चिक राशि के लिए टैरो राशिफल दिसंबर 2022 

प्रिय वृश्चिक राशि वालों, यह आपके लिए अपने कर्मों को सुधारने और अधिक सकारात्मक कर्म करने का समय है। हम यहां विशेष रूप से प्रारब्ध कर्म की बात कर रहे हैं। कृपया ध्यान रखें कि कर्म भी कई अलग-अलग रूपों में आता है। प्रारब्ध कर्म वह है जिसे आप इस जन्म में बनाते हैं, लेकिन इसका परिणाम आपको दूसरे जीवनकाल में देखने को मिलता है। आपने इस शरीर और अच्छे जीवन को प्राप्त करने के लिए पिछले जन्मों में कुछ प्रारब्ध कर्म किए थे। इस प्रकार आप दया और दान के माध्यम से अपने प्रारब्ध कर्म को सुधारने पर काम कर सकते हैं।

उपाय- अपनी इच्छा के अनुसार, अन्न, वस्त्र, दवाइयां और शिक्षा के साधनों में से किसी एक का दान करें।

धनु राशि के लिए टैरो राशिफल दिसंबर 2022

प्रिय धनु राशि वालों, प्यार हमारे जीवन का एक जरूरी पहलू है क्योंकि प्यार के बिना जीवन बहुत खोखला और अर्थहीन हो सकता है। इस प्रकार आपको किसी ऐसे व्यक्ति से प्यार करने की जरूरत है जो आपसे बहुत गहराई से प्यार करता हो। टैरो धनु राशिफल सुझाव देता है कि अगर आप सिंगल हैं, तो अपने आस-पास जरूर देखें, क्योंकि कोई ऐसा दोस्त भी हो सकता है जो आपको पसंद करता हो लेकिन कबूल करने से डरता हो। वहीं यदि आप शादीशुदा हैं या किसी रिलेशनशिप में हैं, तो हो सकता है कि आप कुछ समय से अपने पार्टनर को पर्याप्त सम्मान और देखभाल न दे पा रहे हों। हालांकि आपको समझना होगा कि हमें अपने रिलेशन को भी मजबूत करने की बहुत आवश्यकता होती है, क्योंकि सही मायनों में आपके रिलेशंस ही आपके लिए वास्तविक लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट हैं।

उपाय- अहम् प्रेमा मंत्र का जाप करें। 

मकर राशि के लिए टैरो राशिफल दिसंबर 2022

प्रिय मकर राशि वालों, यह साल का वह समय है जब आप दुनिया को दिखा सकते हैं कि आप वास्तव में कौन हैं। आप अपने बात करने के तरीके से, अपने आस-पास के सभी लोगों को आकर्षित करने वाले एक मैग्नेटिक व्यक्तित्व बन सकते हैं। आपके पास बहुत सारे लोगों को प्रेरित करने की संभावना होगी, इसलिए कृपया इस अवसर का भरपूर उपयोग करें ताकि आप चूक न जाएं, क्योंकि बाद में पछतावा करने से कुछ भी हासिल नहीं होगा। हर जरूरी स्तर पर खुद पर काम करें, चाहे वह आपका व्यक्तित्व हो, ग्रूमिंग हो, फैशन स्टाइल हो, कम्युनिकेशन हो, बिजनेस स्किल्स हो, या आपकी आंतरिक शांति के लिए मेडिटेशन हो। इस महीने आप पूरी तरह से एक बैलेंस्ड पर्सनैलिटी के साथ सामने आएंगे।

उपाय- प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि के लिए टैरो राशिफल दिसंबर 2022 

प्रिय कुम्भ राशि वालों, यह समय आपको अपने परिवार के साथ बिताना चाहिए, क्योंकि आपकी जड़ें उन्हीं से जुड़ी हैं। हर परिवार किसी न किसी दौर से गुजरता है और उसके अपने मुद्दे व संघर्ष होते हैं। हालांकि, प्यार और देखभाल उन्हें हर अच्छे और बुरे समय में एक साथ रखते हैं। इसके साथ ही हमें एक-दूसरे को वैसे ही स्वीकार करना सीखना चाहिए जैसे हम हैं और विशेष रूप से हमें अपने आप को भी बिना किसी गिल्ट या शर्म के अपनाना चाहिए। अगर आप सच्ची आंतरिक शांति पाना चाहते हैं, तो उसके लिए क्षमा बहुत ही आवश्यक होती है। ये अनहेल्थी रिश्तों को हटाकर आपके विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अगर आप ऐसा नहीं करते तो अपनी आंतरिक ऊर्जा को ऐसे ही बर्बाद करते रहेंगे। 

उपाय- कॉर्ड कटिंग मेडिटेशन करें। 

मीन राशि के लिए टैरो राशिफल दिसंबर 2022 

प्रिय मीन राशि वालों, आप अपनी दुनिया में ही खुश हैं और आपने जीवन का सही अर्थ जान लिया है। हालांकि बाहरी परिस्थितियां बदली नहीं हैं, वे आपको समय-समय पर कुछ न कुछ सिखाती रहेंगी। आपने अपनी आंतरिक ऊर्जा के सिस्टम को सक्रिय करना सीख लिया है और बाहरी दुनिया की कोई भी चीज अब आपको आंतरिक रूप से परेशान नहीं कर सकती है। टैरो मीन राशिफल बताता है कि आपके जीवन का कंट्रोल अब सिर्फ आपके हाथों में होगा और अगर कोई आपको ट्रिगर करने की कोशिश करेगा तो आपकी ओर से उसे कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलेगी। यह वह स्थिति है जिसमें हर कोई फलता-फूलता है, और आप इससे जुड़ गए हैं, साथ ही आप इसे स्वीकार करना भी सीख गए हैं। आपके सामने अगली चुनौती इस स्थिति को लंबे समय तक बनाए रखने और पिछली स्थिति में वापस न आने की होगी। 

उपाय- प्रतिदिन 108 बार “ॐ” का जाप करें। 

Also Read:

नोट - ये दिसंबर महीने की सामान्यीकृत टैरो कार्ड भविष्यवाणियां हैं। अगर आप व्यक्तिगत भविष्यवाणियां और उपाय जानना चाहते हैं तो अभी बात करें एस्ट्रोयोगी पर टैरो पूजा से।

✍️By- टैरो पूजा 

प्रमाणित अंतर्राष्ट्रीय सेलिब्रिटी गुरु

टैरो सोनिया
टैरो सोनिया के द्वारा
article tag
Tarot
टैरो सोनिया के द्वारा
article tag
Tarot
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!