ग्राहक सेवा
9999 091 091
मेष

21/3 - 19/4

वृषभ

20/4 - 20/5

मिथुन

21/5 - 20/6

कर्क

21/6 - 22/7

सिंह

23/7 - 22/8

कन्या

23/8 - 22/9

तुला

23/9 - 22/10

धनु

22/11 - 21/12

मकर

22/12 - 19/1

कुंभ

20/1 - 18/2

मीन

19/2 - 20/3



धनु करियर राशिफल 2019


नये साल में धनु राशि वालों के लिये करियर राशिफल 2019 काफी अच्छे संकेत कर रहा है। इस साल आप अपने करियर में ऊंची छलांग लगा सकते हैं। सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले जातकों को भी इस साल खुशखबरी मिल सकती है। आपकी राशि से दसवें यानि कर्मभाव के स्वामी बुध बन रहे है जो राशि स्वामी बृहस्पति के साथ 12वें भाव में विराजमान हैं। बुध और बृहस्पति का नाता पिता पुत्र का नाता माना जाता है। पूरी संभावनाएं हैं कि इस साल आपको अपना पैतृक व्यवसाय संभालने की जिम्मेदारी मिले। विशेषकर व्यवसायी बैकग्राउंड वाले जातक अपने पिता के व्यवसाय में हाथ बंटा सकते हैं।

करियर होरोस्कॉप 2019 के अनुसार इस साल आपको सफलता तो मिलेगी लेकिन उसके लिये आपको प्रयास भी करने पड़ेंगें। राशि स्वामी बृहस्पति वर्ष की शुरुआत में 12वें स्थान पर बुध के साथ हैं। सूर्य व शनि की युति आपकी ही राशि में है। आपकी राशि से सुख भाव में मंगल बैठे हैं। कुल मिलाकर ग्रहों का संयोग आपको कामयाबी तो दिलायेगा लेकिन साथ ही आपको सचेत भी कर रहा है कि आवेश में आकर कोई भी फैसला न लें।

मार्च माह की 7 तारीख को राहू आपकी राशि से सप्तम भाव में प्रवेश करेंगें। प्रोफेशनल लाइफ में राहू आपको सफलता दिला सकते हैं लेकिन उसके लिये आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता रहेगी। कार्यस्थल पर आपके प्रदर्शन में सुधार होने की उम्मीद भी आप कर सकते हैं। 30 मार्च को बृहस्पति 12वें  भाव से आपकी राशि में प्रवेश करेंगें जो कि राजनीति से जुड़े जातकों के लिये अच्छे संकेत कर रहे हैं। जो जातक विदेश जाने के इच्छुक हैं और लंबे समय से इसके लिये प्रयासरत हैं उनके लिये भी रास्ते खुल सकते हैं। कुछ समय के पश्चात बृहस्पति आपकी ही राशि में वक्री होंगे। इस समय आप अपने किसी निर्णय को लेकर पश्चाताप कर सकते हैं। आपको महसूस हो सकता है कि जाने-अन्जाने आपसे कोई गलती हुई है। जो जातक किसी साक्षात्कार में हिस्सा ले रहे हैं उनके लिये सलाह है कि अपनी पूरी तैयारी के साथ जायें, कड़ी चुनौतियां मिल सकती हैं। भाग्य के भरोसे न बैठकर स्वयं पर विश्वास करें। 22 अप्रैल को गुरु वक्री अवस्था में पुन: 12वें भाव में चले जायेंगें। इस समय अपने प्रतिद्वंदियों पर हावि रह सकते हैं। अप्रैल माह के अंतिम दिन आपकी ही राशि में शनि वक्री होंगे जो कि आपको संभलकर रहने के संकेत कर रहे हैं। कामकाज से आपका मन उचट सकता है। मेहनत के अनुसार परिणाम न मिलने से भी निराशा हाथ लग सकती हैं।

अगस्त के मध्य में गुरु के मार्गी होने से चीज़ें बेहतर होंगी। सितंबर के उतरार्ध में शनि भी मार्गी हो रहे हैं। इस समय कार्योन्नति की उम्मीद रख सकते हैं। 14 दिसंबर को बृहस्पति एक बार फिर आपकी ही राशि में शनि के साथ गोचररत होंगे। जो कि संकेत कर रहे हैं 2019 की एंडिंग आपके लिये करियर के मामले में उपलब्धियों वाली रहेगी।

HoroscopeTTALinkHeading


2019 में प्रेम करियर स्वास्थ्य एवं आर्थिक समस्याओं के समाधान के लिये एस्ट्रोयोगी पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से परामर्श करें।

धनु राशिफल 2019

राशिफल 2019 के अनुसार वर्ष 2019 में धनु राशि वालों को संघर्ष करना पड़ेगा। अल्पावधि में बड़े लाभ की कामना न ही करें तो बेहतर है इस वर्ष आपको शॉर्ट कट अपनाने की ब...

ReadMoreButton

धनु प्रेम राशिफल 2019

धनु राशि वालों के लिये प्रेम राशिफल 2019 के अनुसार रोमांटिक लाइफ काफी अच्छी रहेगी। खासकर जो जातक अभी तक सिंगल हैं और किसी खास को अपने दिल की बात बताना चाहते हैं...

ReadMoreButton

धनु वित्त राशिफल 2019

फाइनेंस राशिफल 2019 संकेत कर रहा है कि यह वर्ष आपके लिये काफी लाभकारी रहेगा। इस वर्ष आपको अपनी कड़ी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। धन प्राप्ति के नये स्त्रोत तलाश सक...

ReadMoreButton

धनु स्वास्थ्य राशिफल 2019

धनु राशि वालों के लिये स्वास्थ्य राशिफल 2019 सेहत के लिये सामान्य बने रहने की उम्मीद जता रहा है। आपकी राशि के स्वामी बृहस्पति हैं जो कि आपके स्वास्थ्य के कारक भ...

ReadMoreButton
Chat now for Support
Support