ग्राहक सेवा
9999 091 091
मेष

21/3 - 19/4

वृषभ

20/4 - 20/5

मिथुन

21/5 - 20/6

कर्क

21/6 - 22/7

सिंह

23/7 - 22/8

कन्या

23/8 - 22/9

तुला

23/9 - 22/10

धनु

22/11 - 21/12

मकर

22/12 - 19/1

कुंभ

20/1 - 18/2

मीन

19/2 - 20/3



सिंह करियर राशिफल 2019


सिंह राशि वालों के लिये करियर राशिफल 2019 कुछ नया करने की उम्मीदें जगा रहा है। राशि से दसवां स्थान करियर का स्थान माना जाता है। आपकी राशि से दसवें भाव के स्वामी शुक्र बनते हैं। जो कि आपकी राशि से तीसरे भाव में चंद्रमा के साथ पराक्रम में युति बनाए हैं। इस वर्ष कार्यक्षेत्र में आपको सबसे हटकर कार्य करने को मिलेगा। कार्य करने का उत्साह बना रहेगा। स्त्री पक्ष से हालांकि आपको सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। ज्योतिषाचार्यों की सलाह है कि किसी महिला को अपना व्यावसायिक साझेदार इस साल न बनाएं। यदि आवश्यक हो तो ज्योतिषीय परामर्श अवश्य लें। व्यवसायी जातकों के लिये शनि  अच्छा फल देने वाले रह सकते हैं। नये कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आपको भविष्य में उसका पूर्ण लाभ भी मिल सकता है।

नये साल में आपके दिमाग में नये आइडियाज़ उत्पन्न होंगे। हालांकि कुछ नया, कुछ अलग, कुछ हटकर करते समय रास्ते में रूकावटें भी खड़ी होती हैं सो उनके लिये भी तैयार रहें। आपको इस वर्ष इन तमाम संघर्षों से गुजरना पड़ सकता है। इसका कारण यह है कि वर्ष के आरंभ में आपकी राशि के स्वामी सूर्य आपकी राशि से पंचम भाव में विराजमान रहेंगें जो कि शनि के साथ युति बना रहें हैं।

7 मार्च को राहू आपकी राशि से 11वें स्थान पर चले जायेंगें। आपकी कार्यक्षमता में यह समय वृद्धि करने वाला रहेगा। कार्यस्थल पर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद कर सकते हैं। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिये समय थोड़ा अधिक मेहनत करने वाला रहेगा।

30 मार्च को बृहस्पति का परिवर्तन आपकी राशि से पंचम भाव में हो रहा है। इस समय आप नाम व शोहरत कमा सकते हैं। लेकिन जल्द ही बृहस्पति वक्री होकर गोचर करने लगेंगें। व्यवसायी जातकों को भी व्यवसाय में अपेक्षित लाभ हो सकता है न मिले। 22 अप्रैल को गुरु वक्री अवस्था में ही पंचम भाव से सुख भाव में आ जायेंगें। इस समय आपको सुख सुविधाओं का अभाव हो सकता है। 30 अप्रैल को पंचम भाव में गोचररत शनि भी वक्री हो रहे हैं। व्यवसाय के मामले में हालात सामान्य बने रहेंगें हालांकि किसी नई परियोजना में धन निवेश किया है तो फिलहाल लाभ की अपेक्षा वहां से न रखें।

HoroscopeTTALinkHeading


11 अगस्त को बृहस्पति सुख भाव में मार्गी हो जायेंगें। करियर के मामले में आप जिन परेशानियों का सामना कर रहे थे उनसे निजात मिल सकती है। कार्योन्नति की उम्मीद भी आप इस समय कर सकते हैं। जो जातक नौकरी में परिवर्तन करने के इच्छुक हैं उन्हें भी कोई बेहतर विकल्प मिल सकता है। व्यवसाय में विस्तार करने के इच्छुक जातकों के लिये भी समय सकारात्मक रहने के आसार हैं। अभी तक आपने जो कड़ी मेहनत की है उसका परिणाम आपको अब मिल सकता है। पदोन्नति की उम्मीद आप कर सकते हैं।

एस्ट्रोयोगी वार्षिक राशिफल 2019 में आपके लिये सलाह कि आप इस समय अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर फोकस करें। 18 सितंबर को शनि के मार्गी होने के पश्चात आपकी लाइफ में किसी तरह की परेशानी नहीं दिखाई दे रही।

वर्ष 2019 के अंतिम माह यानि दिसंबर में 14 दिसंबर को गुरु राशि परिवर्तन कर पुन: पंचम भाव में शनि के साथ आ जायेंगें जो कि जाते-जाते आपके लिये सफलता के नये मार्ग प्रशस्त करेंगें। कुल मिलाकर एस्ट्रोयोगी सिहं राशि वालों के लिये करियर राशिफल 2019 बहुत ही बढ़िया रहने की संभावना जता रहे हैं। हमारी कामना है कि आप सफलता की नये आयाम इस साल कायम करें।

2019 में प्रेम करियर स्वास्थ्य एवं आर्थिक समस्याओं के समाधान के लिये एस्ट्रोयोगी पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से परामर्श करें।

सिंह राशिफल 2019

सिंह राशि वालों के लिये वार्षिक राशिफल 2019 कुछ खास रहने वाला है। नये साल में आपके जहन में नये नये विचार उत्पन्न होंगे जिन्हें अमलीजामा भी आप पहना सकते हैं। जब ...

ReadMoreButton

सिंह प्रेम राशिफल 2019

सिंह राशि वालों के लिये प्रेम राशिफल 2019 संकेत कर रहा है कि हो सकता है इस वर्ष आपकी रोमाटिंक लाइफ उत्साहजनक न रहे। इस साल आपका फोकस लव लाइफ की ओर कम ही रहने के...

ReadMoreButton

सिंह वित्त राशिफल 2019

फाइनेंस राशिफल 2019 सिंह राशि वालों के लिये इस साल धन लाभ के संकेत कर रहा है। आपकी राशि से धन व लाभ घर के स्वामी बुध बन रहे हैं। जो कि आपकी राशि से चतुर्थ भाव म...

ReadMoreButton

सिंह स्वास्थ्य राशिफल 2019

सिंह राशि वालों के लिये स्वास्थ्य राशिफल 2019 मिला जुला रहेगा। इस साल अपने पेट का अच्छे से ध्यान रखें। पेट संबंधि परेशानियों के बढ़ने की संभावना है। स्वास्थ्य क...

ReadMoreButton
Chat now for Support
Support