ग्राहक सेवा
9999 091 091
मेष

21/3 - 19/4

वृषभ

20/4 - 20/5

मिथुन

21/5 - 20/6

कर्क

21/6 - 22/7

सिंह

23/7 - 22/8

कन्या

23/8 - 22/9

तुला

23/9 - 22/10

धनु

22/11 - 21/12

मकर

22/12 - 19/1

कुंभ

20/1 - 18/2

मीन

19/2 - 20/3



कर्क करियर राशिफल 2019


कर्क राशि वालों के लिये करियर राशिफल 2019 के अनुसार कहा जा सकता है कि इस साल किस्मत आपका साथ देगी। दृढ़ इच्छाशक्ति व उत्साह के बल पर आप इस साल स्वयं को एक अलग मुकाम पर ले जा सकते हैं। करियर के लिये किसी भी राशि के दसवें स्थान को देखा जाता है। आपकी राशि से दसवें स्थान के स्वामी मंगल बनते हैं जो कि वर्षारंभ के समय आपकी राशि से भाग्य स्थान में विराजमान हैं। भाग्य के मंगल आपके लिये कार्योन्नति के संकेत कर रहे हैं। भाग्य स्थान से मंगल की चौथी दृष्टि आपकी राशि पर पड़ रही है। आपकी राशि में राहू विराजमान हैं। चौथी दृष्टि से मंगल का राहू को देखना अंगारक दोष का निर्माण कर रहा है। इसके संकेत हैं कि तरक्की तो आपको मिलेगी, किस्मत का साथ भी आपको मिलेगा, लेकिन वह बिना किसी प्रयास के नहीं मिलेगा। इसके लिये आपको पूरी लगन से मेहनत करनी होगी। तभी आप अपने लक्ष्यों को हासिल कर पायेंगें। जो जातक स्वयं का व्यवयास स्थापित करना चाहते हैं, किसी नये कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपके लिये यह न तो बहुत ज्यादा फायदे का कहा जा सकता और न ही हानिप्रद, स्थिति लगभग मध्यम बनी रहेगी यानि सामान्य लाभ ही आपको इसमें मिल सकेगा।

मार्च में राहू का आपकी राशि से गोचर कर 12वें स्थान पर चले जाना आपके लिये शुभ कहा जा सकता है। कामकाज संबंधी किसी निर्णय को लेने में अभी तक आप हिचकिचा रहे थे तो इस समय आप बेझिझक होकर आगे बढ़ सकते हैं। हालांकि आपकी कार्योन्नति से आपसे ईर्ष्या रखने वालों की संख्या भी बढ़ने के आसार हैं। मार्च माह के अंतिम दिनों में देव गुरु बृहस्पति राशि परिवर्तन कर आपकी राशि से छठे स्थान में शनि के साथ गोचररत होंगे। यह समय आपको एक नई पहचान दिलाने वाला रह सकता है। कार्योन्नति की उम्मीद इस समय आप कर सकते हैं। कुछ समय पश्चात गुरु की चाल वक्री हो जायेगी और वे पुन: पंचम भाव में आ जायेंगें। इस समय आपके कामकाज में एक धीमापन आप देख सकते हैं। कार्यों का बोझ भी आप पर बढ़ सकता है। नई जिम्मेदारियों का दबाव भी इस समय आप महसूस कर सकते हैं। अप्रैल माह के अंतिम दिनों में छठे घर में गोचररत शनि भी वक्री हो जायेंगें। इस समय अपने प्रतिद्वंदियों से आपको सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी। कामकाज सावधानी से करें, कोई आपकी प्रतिष्ठा को ठेस पंहुचाने के प्रयास कर सकता है।

अगस्त के दूसरे सप्ताह के मध्य तक का समय आपके लिये थोड़ा सतर्क रहने का आग्रह कर रहा है। इसके पश्चात बृहस्पति पंचम भाव में मार्गी होंगे जिससे चीज़ें संभलती हुई नज़र आयेंगी। रूके हुए कार्यों भी बनने शुरु होंगें। सितंबर के उतर्राध में शनि के मार्गी होने पर फिर से आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने करियर में उन्नति की ओर अग्रसर हो सकते हैं।

2019 के अंतिम दिनों में गुरु पुन: शनि के साथ छठे भाव में आ जायेंगें। जो कि आपके लिये सौभाग्यशाली कहे जा सकते हैं। कुल मिलाकर साल 2019 जाते-जाते भी आपको कामयाबी दिला सकता है।

HoroscopeTTALinkHeading


2019 में प्रेम करियर स्वास्थ्य एवं आर्थिक समस्याओं के समाधान के लिये एस्ट्रोयोगी पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से परामर्श करें।

कर्क राशिफल 2019

कर्क राशि वालों के लिये वार्षिक राशिफल 2019 के क्या कुछ संकेत हैं? किस समय ग्रह चलेंगें कौनसी चाल और आपको अपनी चाल में करने होंगे बदलाव? नव वर्ष से आपकी जो अपेक...

ReadMoreButton

कर्क प्रेम राशिफल 2019

कर्क राशि वालों के लिये प्रेम राशिफल 2019 संकेत कर रहा है कि इस साल आपकी लव लाइफ काफी रोमांटिक रहने वाली है। किसी भी राशि के लिये लव लाइफ को राशि से पांचवे घर स...

ReadMoreButton

कर्क वित्त राशिफल 2019

फाइनेंस राशिफल 2019 कर्क राशि वालों के लिये संकेत कर रहा है इस साल आप आर्थिक तौर पर काफी समृद्ध हो सकते हैं। अतीत में किये किसी निवेश से आपको लाभ मिलेगा, कहीं प...

ReadMoreButton

कर्क स्वास्थ्य राशिफल 2019

कर्क राशि वालों के लिये स्वास्थ्य राशिफल 2019 मिले जुले संकेत कर रहा है। आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा हैं जो कि आपके स्वास्थ्य के कारक भी हैं। वर्ष की शुरुआत में...

ReadMoreButton
Chat now for Support
Support