वृश्चिक राशि में होगा तीन ग्रहों का मिलन, क्या होगा इसका 12 राशियों पर असर

Fri, Nov 19, 2021
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Fri, Nov 19, 2021
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
वृश्चिक राशि में होगा तीन ग्रहों का मिलन, क्या होगा इसका 12 राशियों पर असर

नवंबर में हो रहा है दुर्लभ संयोग का निर्माण, क्या होगा जब वृश्चिक राशि में एक साथ आएँगे सूर्य, बुध और केतु। कब होंगे एक ही राशि में तीन ग्रह? कैसा होगा इसका आपकी राशि पर असर? जानें

 

बुध ग्रह वृश्चिक राशि में 21 नवंबर को शाम 04:37 बजे गोचर करेगा, जबकि 16 नवंबर को दोपहर 12:59 बजे सूर्य ग्रह वृश्चिक राशि में प्रवेश कर गया है। वहीं 23 दिसंबर 2020 को दोपहर 12:50 बजे केतु वृश्चिक राशि में गोचर कर गए थे।

21 नवंबर 2021 को बुध, सूर्य और केतु एक साथ एक ही राशि में आएँगे। इन तीनों का एक साथ होना सभी राशियों में कई सकारात्मक बदलाव लाएगा। यह संयोग दुर्लभ है। सूर्य और बुध ग्रह की युति बुधादित्य योग बना रही है। वहीं सूर्य और केतु सूर्य ग्रहण योग का निर्माण कर रहे हैं और इस वजह से आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। भारत के शीर्ष ज्योतिषियों से ऑनलाइन परामर्श करने के लिए यहां क्लिक करें!

 

अब देखते हैं कि यह बुध, सूर्य एवं केतु की युति 21 नवंबर को एक साथ एक राशि में आने पर सभी राशियों को कैसे करेगी प्रभावित?

 

मेष राशि

इस गोचर का प्रभाव आपके अष्टम भाव पर पड़ेगा। यह अवधि उन लोगों के लिए उपयुक्त होगी जो गुप्त विज्ञान से जुड़े हुए हैं।

  • इस अवधि में जो लोग नए शोध के लिए जाना चाहते हैं वे इस कार्य के लिए जा सकते हैं।
  • आपको आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है; इसलिए बचत करने का प्रयास करें।
  • ससुराल पक्ष से अनबन होने की संभावना है; ध्यान रहे।
  • इस दौरान अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और तनाव से बचने की कोशिश करें। मेष साप्ताहिक राशिफल

 

वृषभ राशि

इस गोचर का प्रभाव आपके सप्तम भाव पर होगा। आपके व्यवसाय में उतार-चढ़ाव हो सकता है। यदि आप थोड़ा अधिक प्रयास करते हैं, तो आपको अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

  • आप अपने व्यापारिक साझेदार के साथ अनबन का सामना कर सकते हैं।
  • पति-पत्नी के रिश्ते में परेशानी और तनाव उत्पन्न होने की संभावना है; जीवनसाथी के साथ समय बिताने की कोशिश करें।
  • इस दौरान अपने जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याएं हो सकती हैं।
  • इस समय कोई भी नया कार्य शुरू करने से बचें। वृषभ साप्ताहिक राशिफल

 

मिथुन राशि

यह गोचर आपके छठे भाव को प्रभावित करेगा।

  • आपको अपने अज्ञात शत्रुओं को परास्त करने की शक्ति प्राप्त होगी।
  • यह समय डॉक्टरों के लिए उत्तम है। उन्हें अपने प्रयासों से अच्छे परिणाम मिलेंगे।
  • सरकारी कार्यों से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। यदि आपका कोई कार्य अदालत में लंबित है, तो उन्हें मंजूरी मिल सकती है। जो लोग किसी चिकित्सीय समस्या से पीड़ित हैं उन्हें राहत मिलेगी। मिथुन साप्ताहिक राशिफल

 

कर्क राशि

यह गोचर आपके पंचम भाव में विराजमान होगा। यह समय प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल नहीं है, इस अवधि में वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें।

  • जो लोग संतान प्राप्ति के लिए प्रयासरत है, उनके लिए यह समय अच्छा नहीं है।
  • इस दौरान संतान संबंधी कोई उपचार कराने से बचें।
  • यदि आप मेहनत करते हैं, तो आपको विदेश में पढ़ाई करने का अवसर प्राप्त हो सकता हैं।
  • संतान के साथ समस्या का सामना करना पड़ सकता है, उनके साथ अधिक से अधिक समय बिताने का प्रयास करें। कर्क साप्ताहिक राशिफल

 

सिंह राशि

इस गोचर का प्रभाव आपके चतुर्थ भाव पर पड़ेगा। यह अवधि संपत्ति निवेश के लिए अच्छी रहेगी लेकिन कागजी कार्रवाई के समय सावधानी बरतें।

  • इस दौरान माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
  • आपकी अपने वरिष्ठों के साथ बहस होने की संभावना हैं; इस स्थिति से बचने का प्रयास करें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है।
  • इस अवधि में नया काम शुरू करने से बचें, धैर्य बनाए रखें। सिंह साप्ताहिक राशिफल

 

कन्या राशि

यह गोचर आपके तीसरे भाव को प्रभावित करेगा। इस अवधि में आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल मिलेगा।

  • व्यापार संबंधित यात्रा पर जाने के अवसर प्राप्त होंगे और वे यात्राएं सफल होंगी।
  • आपकी अपने छोटे भाई-बहनों के साथ अनबन हो सकती हैं।
  • इस अवधि में आपके जीवनसाथी के साथ संबंध खराब हो सकते हैं।
  • साझेदारी में काम या व्यापार करने से बचें; यह समय साझेदारी के लिए अनुकूल नहीं है। कन्या साप्ताहिक राशिफल

 

आज का पंचांग ➔  आज की तिथिआज का चौघड़िया  ➔ आज का राहु काल  ➔ आज का शुभ योगआज के शुभ होरा मुहूर्त  ➔ आज का नक्षत्रआज के करण

 

तुला राशि

यह गोचर आपके दूसरे भाव को प्रभावित करेगा। अनावश्यक खर्चों से बचने की कोशिश करें; अन्यथा आपको बचत का उपयोग करना पड़ सकता है।

  • परिवार में मतभेद हो सकता है; अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत करने का प्रयास करें। माता से अनबन भी हो सकती है।
  • जो लोग विदेश में स्थित हैं उन्हें अपने काम में सफलता प्राप्त होने की संभावना है।
  • अनावश्यक वाद-विवाद से बचें, अन्यथा आपके लिए हानिकारक होगा। संपत्ति संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं; इस अवधि में आप तनावग्रस्त रहेंगे। तुला साप्ताहिक राशिफल

 

वृश्चिक राशि

यह गोचर आपके प्रथम भाव में विराजमान होगा; इस अवधि में आपको अनावश्यक तनाव का सामना करना होगा।

  • अनेक कार्यों को एक साथ करने का प्रयास न करें; एक-एक करके कार्यों की योजना बनाएं।
  • आपको आपके प्रयासों के सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।
  • इस अवधि में सरकारी नौकरी वालों को सफलता मिलेगी और राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय श्रेष्ठ है।
  • आपको अपने कार्यों के लिए प्रशंसा मिलेगी।
  • तनाव से बचने की कोशिश करें; आपको समस्याओं का आसानी से समाधान मिल जाएगा। वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

 

धनु राशि

इस गोचर का प्रभाव आपके बारहवें भाव पर होगा। जो लोग काम के सिलसिले में अक्सर विदेश यात्रा करते हैं उनके लिए यह समय उत्तम रहेगा।

  • आपकी मेहनत द्वारा आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।
  • आपके खर्चों में अनावश्यक वृद्धि होगी, सावधान रहे।
  • आप कानूनी मामलों में फंस सकते हैं; सतर्क रहें।
  • जो लोग उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं उन्हें इस अवधि में सफलता मिलेगी। यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। धनु साप्ताहिक राशिफल

 

मकर राशि

इस गोचर का प्रभाव आपके ग्यारहवें भाव पर होगा। यदि आप अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं, तो आप सब हासिल कर सकते हैं।

  • यह समय निवेश के लिए अच्छा है।
  • नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल है।
  • अपने शत्रुओं से सतर्क रहने का प्रयास करें; वे आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।
  • किसी को अपनी योजनाओं के बारे में बताने से बचें।
  • आपको व्यवसाय में सफलता मिलेगी और अपने काम के लिए अच्छे संपर्क मिलेंगे। मकर साप्ताहिक राशिफल

 

कुंभ राशि

इस गोचर का प्रभाव आपके दसवें भाव पर पड़ेगा। इस अवधि में सरकार से जुड़ा कोई कार्य अटक सकता है।

  • संघर्ष के बाद ही आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे।
  • इस दौरान अपने पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
  • जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
  • परिवार में मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेंगी। कुंभ साप्ताहिक राशिफल

 

मीन राशि

इस गोचर का प्रभाव आपके नवम भाव पर पड़ेगा। सर्विस सेक्टर में काम करने वालों को पदोन्नति मिल सकती है।

  • जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें नौकरी मिल सकती है।
  • जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे।
  • इस दौरान अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
  • अविवाहित लोगों के विवाह बंधन में बंधने की संभावना हैं।
  • अनावश्यक खर्चों से बचने की कोशिश करें; अन्यथा आपको बचत करने में परेशानी हो सकती है। मीन साप्ताहिक राशिफल

 

✍️ By- Team Astroyogi

 

सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचरसाल का अंतिम चंद्र ग्रहण 2021बुध ग्रह का वृश्चिक राशि में गोचरबृहस्पति का कुंभ राशि में गोचर

article tag
Others
Hindu Astrology
Planetary Movement
Vedic astrology
article tag
Others
Hindu Astrology
Planetary Movement
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!