सूर्य का मकर राशि में गोचर, इन जातकों को मिलेंगे शुभ परिणाम।

Sun, Jan 14, 2024
टैरो सोनिया
 टैरो सोनिया के द्वारा
Sun, Jan 14, 2024
Team Astroyogi
 टैरो सोनिया के द्वारा
article view
480
सूर्य का मकर राशि में गोचर, इन जातकों को मिलेंगे शुभ परिणाम।

Surya gochar 2024: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सूर्य एक राशि में लगभग एक महीने का समय बिताते हैं। इस तरह वे 12 राशियों की यात्रा करने में एक साल का समय लेते हैं। सूर्य हमारी आत्मा, पिता, सफलता, सामाजिक स्थिति, नेतृत्व गुणों और सरकार या अधिकारियों के साथ संबंधों का कारक माना जाता है। इसके साथ ही सूर्य नाम, प्रतिष्ठा और मान्यता का भी प्रतिनिधित्व करते हैं। सूर्य अग्नि तत्व का प्रतीक है और पूर्व दिशा को नियंत्रित करता है।

इस माह की 15 तारीख को सूर्य, मकर राशि में गोचर करेंगे। इस शुभ दिन को मकर संक्रांति के रूप में मनाया जायेगा। इस खास दिन पर भगवान सूर्य की पूजा करना बहुत अच्छा माना जाता है। मकर संक्रांति 2024 को भारत के अलग-अलग राज्यों जैसे तमिलनाडु में पोंगल, कर्नाटक में संक्रांति, बिहार में तिल सकरात, असम में बिहू, पश्चिम बंगाल में पौष संक्रांति, कश्मीर में सिशुर संक्रांति जैसे नामों से भी जाना जाता है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि इस दिन सूर्य देव अपने पुत्र शनि से मिलने गए थे और इसलिए इस दिन को बहुत शुभ माना जाता है। लोग इस पर्व को नए साल की शुरुआत मानते हैं और इस दिन अच्छे काम और दान करने की कोशिश करते हैं। 

सूर्य का मकर राशि में गोचर 2024 कब होगा ?

इस जनवरी माह सूर्य का मकर राशि में गोचर, 15 जनवरी 2024, सोमवार को रात 02 बजकर 54 मिनट पर होगा। 

सूर्य के मकर राशि में गोचर का सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव होगा?

सूर्य का मकर राशि में गोचर आपके जीवन में कई बड़े बदलाव ला सकता है। अब आइए जानते हैं कि मकर राशि में सूर्य का प्रवेश वैदिक ज्योतिष के कुछ शक्तिशाली उपायों के साथ सभी 12 राशियों को कैसे प्रभावित करेगा?

free consultation

सूर्य के मकर राशि में गोचर का मेष राशि पर प्रभाव

मकर राशि में सूर्य का गोचर, मेष राशि वालों की कुंडली के दसवें भाव को प्रभावित करेगा। सूर्य का प्रभाव अनुकूल संभावनाएं लेकर आ सकता है। इस अवधि में मेष राशि वाले अपने पेशेवर जीवन में सकारात्मक विकास की उम्मीद कर सकते हैं। आप अपने कार्यस्थल पर कोई अच्छी खबर प्राप्त कर सकते हैं। आपको अपने काम में सरकार या वरिष्ठ अधिकारियों से संबंधित किसी पेंडिंग मामले में इस दौरान प्रगति देखने को मिलेगी। यह आपके पेशेवर प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करने और आपके रास्ते में आने वाले समर्थन व अवसरों का लाभ उठाने के लिए एक अच्छी अवधि है। इससे आपके करियर में आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है। सूर्य का मकर राशि में यह गोचर पेशेवर विकास और उन्नति के लिए एक अनुकूल अवधि प्रस्तुत करता है।  

उपाय- रविवार का व्रत करें। यह न केवल आपको शुद्ध करेगा, बल्कि सूर्य को भी प्रसन्न करेगा। 

सूर्य के मकर राशि में गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव

मकर राशि में सूर्य का गोचर, वृषभ राशि वालों की कुंडली के नौवें भाव को प्रभावित करेगा। इस गोचर के दौरान, सूर्य का प्रभाव वृषभ राशि वालों के लिए अच्छा भाग्य लेकर आएगा। अधूरे कार्यों को पूरा करने और कार्यों में परिवर्तन लाने के लिए यह एक बेहतरीन समय हो सकता है। सूर्य के मकर राशि में गोचर के दौरान, वृषभ राशि वालों को अच्छी मात्रा में परिवर्तन और उपलब्धि के अवसर मिलेंगे। अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए इस भाग्यशाली अवधि का उपयोग करें। इस अवधि में आप बिना किसी चुनौती के आसानी से सबकुछ प्राप्त कर पाएंगे। आपका भाग्य आपके पक्ष में होगा, जो आपको अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए सशक्त बनाएगा।   

उपाय- अपने कमरे में सूर्य देव की 7 घोड़ों वाली तस्वीर लगाएं। इससे आपको अधिक शक्ति मिलेगी। 

सूर्य के मकर राशि में गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव

मिथुन राशि वालों के लिए, सूर्य 8 वें भाव को नियंत्रित करेगा, जो अचानक बीमारियों, अप्रत्याशित नुकसान या अप्रत्याशित कठिनाइयों के बारे में सतर्क रहने की आवश्यकता का संकेत देता है, क्योंकि 8 वां भाव इन पहलुओं का प्रतिनिधित्व करता है। इस दौरान, मिथुन राशि के जो लोग रिसर्च कार्यों में शामिल हैं या गुप्त विज्ञान से जुड़े हुए हैं, वे एक अनुकूल अवधि का अनुभव करेंगे, जिससे आपके अध्ययन में वृद्धि होगी। मिथुन राशि के लोगों के लिए अपनी ध्यान और आध्यात्मिकता को बढ़ाने का यह एक अच्छा समय है। इस अवधि के दौरान रिसर्च या गुप्त विज्ञान से संबंधित क्षेत्रों में ध्यान केंद्रित करते हुए, स्वास्थ्य और कल्याण के बारे में सतर्क रहना महत्वपूर्ण है।  

उपाय- अपने घर में एक चार्ज किया हुआ सूर्य यंत्र जरूर रखें। 

सूर्य के मकर राशि में गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव

मकर राशि में सूर्य का गोचर, कर्क राशि वालों की कुंडली के सातवें भाव को प्रभावित करेगा। इस गौचर के दौरान, सूर्य का प्रभाव विवाह और व्यावसायिक पार्टनरशिप को प्रभावित कर सकता है। यदि आप सिंगल हैं और शादी करना चाहते हैं, तो यह तेज़ी से पार्टनर की तलाश करने का एक अच्छा समय हो सकता है। ध्यान रखें कि यह तभी संभव होगा, जब आपकी व्यक्तिगत जन्म कुंडली में शादी के योग होंगे। इस कारण पहले अपनी जन्म कुंडली में भी विवाह के संकेत जरूर देखें। यह अवधि विवाह के लिए बहुत अनुकूल है। कुल मिलाकर, यदि कर्क राशि वाले एक जीवन साथी की तलाश कर रहे हैं या व्यावसायिक पार्टनरशिप पर विचार कर रहे हैं, तो इन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने का यह एक अच्छा समय है। अवसरों पर नज़र रखें और अपनी तलाश में एक्टिव रहें।  

उपाय- प्रतिदिन सुबह फूल, चावल, और गंगाजल के साथ सूर्य देव को अर्क दें। 

सूर्य के मकर राशि में गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव

मकर राशि में सूर्य का गोचर, सिंह राशि वालों की कुंडली के छठवें भाव को प्रभावित करेगा। यह भाव छिपे हुए दुश्मनों और अदालत के मामलों से संबंधित है। यह गोचर कानूनी मामलों में शामिल लोगों के लिए संभावित अनुकूल परिणाम का संकेत देता है। सिंह राशि वालों को समर्थन और लाभ प्राप्त होने की संभावना है जो अदालती मामलों को जीतने में सहायता कर सकते हैं। इस समय के दौरान, अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि छठवां भाव स्वास्थ्य के मुद्दों से भी जुड़ा हुआ है। आपको कानूनी मामलों में जीत हासिल करने के लिए तैयार रहने और अपनी सेहत को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।  

उपाय- आदित्य हृदय स्तोत्र का जाप करें। सूर्य देव को आदित्य भी कहा जाता है और यह महान ऋषि अगस्त्य ने रावण से लड़ने से ठीक पहले युद्ध के मैदान में राम के लिए गाया था। इस स्तोत्र का जाप करने से शत्रु को परास्त करने के लिए आपके सूर्य को सक्रिय और मजबूत किया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें : 14 या 15 जनवरी कब है मकर संक्रांति? जानें सही तिथि।

सूर्य के मकर राशि में गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव 

मकर राशि में सूर्य का गोचर, कन्या राशि वालों की कुंडली के पांचवे भाव को प्रभावित करेगा। यह गोचर आपके के लिए, एक अनुकूल अवधि हो सकती है। यह अवधि शेयर बाजार में निवेश के माध्यम से वित्तीय लाभ के अवसर प्रस्तुत करती है, लेकिन इसके लिए आपको अच्छे से शोध करने की आवश्यकता होगी। इस गोचर के दौरान, धन संचय और निवेश से लाभ के भी संकेत दिए गए हैं। कन्या राशि वाले अपने निवेश सलाहकार के साथ चर्चा करने के बाद म्यूचुअल फंड, क्रिप्टो जैसे अन्य वित्तीय साधनों में भी निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा, यह अवधि आपकी रचनात्मकता और रोमांटिक झुकाव को भी बढ़ा सकती है। यह वित्तीय अवसरों और अपने रचनात्मक व रोमांटिक पक्ष को जानने का एक आशाजनक समय है।  

उपाय- राम रक्षा स्तोत्र का जाप करें। यह भगवान राम की स्तुति करता है और आपको सुरक्षा प्रदान करता है। यह महान ऋषि विश्वामित्र द्वारा रचित है। 

सूर्य के मकर राशि में गोचर का तुला राशि पर प्रभाव

मकर राशि में सूर्य का गोचर, तुला राशि वालों की कुंडली के चौथे भाव को प्रभावित करेगा। इस गोचर के दौरान सूर्य, विलासिता, संपत्ति, वाहन और मां से संबंधित पहलुओं को प्रभावित कर सकता है। आप संपत्ति के लेनदेन पर विचार कर सकते हैं। इसमें संपत्ति खरीदना या बेचना, और अपने वाहन को अपग्रेड करना शामिल हो सकता है। हालांकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि इस अवधि के दौरान आपकी मां के स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ी चिंता हो सकती है, जिससे तनाव होने की आशंका है। तुला राशि वालों के लिए अपनी मां के स्वास्थ्य पर बेहतर रूप से ध्यान केंद्रित करना और किसी भी संभावित स्वास्थ्य मुद्दों को रोकने के लिए उपाय करना महत्वपूर्ण है। इसलिए बेहतर होगा कि आप उनकी देखभाल करें और ऐसी किसी भी चीज से बचें जो आपकी मां के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं। 

उपाय- रविवार या किसी अन्य दिन गुड़ का दान करें। इस उपाय से सूर्य देव को मजबूत करने में मदद मिलती है। 

सूर्य के मकर राशि में गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव

मकर राशि में सूर्य का गोचर, वृश्चिक राशि वालों की कुंडली के तीसरे भाव को प्रभावित करेगा। यह गोचर आपके सामाजिक जीवन, भाई-बहनों के साथ संबंधों और संचार को प्रभावित करेगा। इस अवधि के दौरान, आपके भाई-बहनों को आपसे अधिक ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। इसके अलावा, खर्च में अचानक वृद्धि हो सकती है, इसलिए अपने वित्त की बारीकी से निगरानी करना उचित है। यह एक ऐसा समय भी है जब वृश्चिक राशि वाले अपने सामाजिक समूहों में अधिक एक्टिव हो जाएंगे, नए लोगों के साथ जुड़कर मजबूत नेटवर्किंग करेंगे। अपने खर्चों पर नज़र रखें और इस अवधि के दौरान अपने समाज और पारिवार के भीतर मजबूत संचार बनाए रखने के लिए तैयार रहें।  

उपाय- अपने कमरे में अपने सात घोड़ों के साथ सूर्य देव की तस्वीर लगाएं। यह आपके वर्कडेस्क के पीछे की दीवार पर सबसे अच्छा रहेगा ताकि आपको काम करते समय समर्थन और सुरक्षा मिल सके। 

सूर्य के मकर राशि में गोचर का धनु राशि पर प्रभाव

मकर राशि में सूर्य का गोचर, मीन राशि वालों की कुंडली के दूसरे भाव को प्रभावित करेगा। इस गोचर के दौरान, लोगों को अपनी बातचीत और भाषा के प्रति थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आवेगपूर्ण प्रतिक्रियाओं और बहस से बचने के साथ-साथ बोलने से पहले सावधानी से सोचना महत्वपूर्ण है, क्योंकि शब्दों के कारण होने वाले किसी भी नुकसान को ठीक करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। धनु राशि वालों के लिए, बातचीत करते समय अपनी भाषा पर ध्यान देना और विचार करने के बाद बोलना, इस समय के दौरान संभावित गलतफहमी या संघर्षों को रोकने में मदद कर सकता है।    

उपाय- रविवार या किसी अन्य दिन गुड़ का दान करें। इस उपाय से सूर्य मजबूत हो सकता है। 

यह भी पढ़ें : लोहड़ी का अर्थ क्या है ? जानें इस पर्व से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें।

सूर्य के मकर राशि में गोचर का मकर राशि पर प्रभाव

मकर राशि में सूर्य का गोचर, कुंभ राशि वालों की कुंडली के लग्न भाव को प्रभावित करेगा। इस गोचर के प्रभाव से आप आत्मनिरीक्षण करने और लाइफ स्टाइल में बदलाव की इच्छा महसूस करेंगे। इसमें व्यायाम, ड्रेसिंग स्टाइल को अपडेट करना, एक नया हेयर स्टाइल ट्राई करना, या कुछ अन्य बदलाव शामिल हो सकते हैं, जो सीधे आपके शरीर को प्रभावित कर सकते हैं। इसके अलावा, इस दौरान आप जीवन में कुछ हेल्थी चॉइस बना सकते हैं जैसे कि आपको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। यह मकर राशि वालों को स्वस्थ रहने में मदद करेगा। यह अवधि आपको कुछ अच्छे बदलावों को अपनाकर, अपने स्वास्थ्य और कल्याण का ध्यान रखने का अवसर देगी। 

उपाय- जरूरतमंद लोगों को गेहूं का दान करें। इससे न केवल किसी को अपना पेट भरने में मदद मिलेगी बल्कि सूर्या भी प्रसन्न होंगे।

सूर्य के मकर राशि में गोचर का कुंभ राशि पर प्रभाव 

मकर राशि में सूर्य का गोचर, कुंभ राशि वालों की कुंडली के 12 वें भाव को प्रभावित करेगा। इस गोचर के प्रभाव से आपका काम प्रभावित हो सकता है, खासकर अगर इसमें विदेशी ग्राहकों के साथ डील करना शामिल है। यह अवधि अलगाव की भावना से भी जुड़ी हो सकती है। कुल मिलाकर, सूर्य का मकर राशि में गोचर, कुंभ राशि के लोगों के लिए कुछ खास सकारात्मक विकास नहीं लाएगा। हालांकि, ऐसे उपाय हैं जो इस समय के दौरान आ रही चुनौतियों को कम करने में मदद कर सकते हैं। इन उपायों को लागू करने से इस गोचर से जुड़ी संभावित कठिनाइयों के समाधान और उन पर काबू पाने में सहायता मिल सकती है।

उपाय- रोज सुबह सूर्य को जल अर्पित करें। जल अर्क अत्यंत पवित्र होता है। अर्क देने से पहले पानी में चावल, चीनी, फूल, गुड़ आदि मिला लें। 

सूर्य के मकर राशि में गोचर का मीन राशि पर प्रभाव

मकर राशि में सूर्य का गोचर, मीन राशि वालों की कुंडली के 11 वें भाव को प्रभावित करेगा। इस गोचर के प्रभाव से आप अपने दोस्तों और सामाजिक समूहों के बीच बहुत सक्रिय और आकर्षक बन जाएंगे। इस अवधि में मीन राशि के लोग एक बेहतरीन सामाजिक व्यक्ति बन सकते हैं, यह आपको कई तरह के लोगों के साथ संबंध मजबूत करने में सक्षम बना देगा। हालांकि, सावधानी बरतना और परिवार व दोस्तों के साथ बहस में उलझने से बचना महत्वपूर्ण है, भले ही इसका मतलब अस्थायी रूप से स्थिति से बाहर निकलना ही क्यों न हो। ऐसी स्थिति में रिश्तों को बचाने पर जोर दिया जाना चाहिए है, आपको यह समझना चाहिए कि अपने रिश्ते को खतरे में डालकर तर्क जीतना जरूरी नहीं होता है। 

उपाय- सूर्य बीज मंत्र "ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः” का प्रतिदिन 108 बार जाप करें। यह मंत्र जाप बेहद शक्तिशाली है और इसमें आपके कर्मों को भी ठीक करने की शक्ति है। 

अगर आप साल 2024 में संक्रांति से संबंधित कोई खास उपाय करना चाहते हैं या सूर्य गोचर से जुड़ी व्यक्तिगत जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप एस्ट्रोयोगी की विशेषज्ञ ज्योतिषी टैरो सोनिया से संपर्क कर सकते हैं।

टैरो सोनिया
टैरो सोनिया के द्वारा
article tag
Planetary Movement
टैरो सोनिया के द्वारा
article tag
Planetary Movement
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!