ग्राहक सेवा
9999 091 091
मेष

21/3 - 19/4

वृषभ

20/4 - 20/5

मिथुन

21/5 - 20/6

कर्क

21/6 - 22/7

सिंह

23/7 - 22/8

कन्या

23/8 - 22/9

तुला

23/9 - 22/10

धनु

22/11 - 21/12

मकर

22/12 - 19/1

कुंभ

20/1 - 18/2

मीन

19/2 - 20/3



तुला प्रेम राशिफल 2019


प्रेम राशिफल 2019 के अनुसार आने वाला साल तुला जातकों के लिये लव लाइफ के मामले में काफी अच्छे संकेत कर रहा है। प्रेम के मामले में यह साल आपके लिये शुभ बना रह सकता है। आपकी राशि से प्रेम भाव के स्वामी शनि बन रहे हैं। जो कि आपकी राशि से तीसरे घर में सूर्य के साथ विचरण विराजमान हैं। इस साल आप दूसरों को इंप्रेस कर सकते हैं। यह समय खुद को प्रूव करने का भी है। किसी खास का विश्वास आप 2019 में जीत सकते हैं। रिलेशन भी इस साल में काफी मजबूत होंगी। जो अविवाहित जातक अभी तक सिंगल हैं और अपने लिये किसी खास की तलाश में हैं उन्हें उनका प्यार मिल सकता है।

मार्च माह के प्रथम सप्ताहांत पर राहू भाग्य स्थान में राशि परिवर्तन करेंगें। रोमांटिक लाइफ के लिये राहू का यह परिवर्तन उत्साहजनक नहीं कहा जा सकता। इस समय पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है।

मार्च माह के अतिंम दिनों में बृहस्पति पराक्रम भाव में शनि के साथ चले जायेंगें। पार्टनर से रिश्ते इस समय बेहतर रहने की उम्मीद कर सकते हैं। हाल ही में लव लाइफ में आपने जिन परेशानियों का सामना किया है उनसे निजात मिल सकती है। दिलों की दूरियां समाप्त हो सकती हैं। लेकिन जल्द ही बृहस्पति के वक्री होने से आपको अपनी आशाओं, उम्मीदों पर पानी फिरता हुआ दिखाई दे सकता है। बने बनाए रिश्ते किसी बात पर फिर से बिखर सकते हैं। इसके पश्चात 22 अप्रैल को गुरु वक्री अवस्था में ही पुन: पराक्रम से धन भाव में चले जायेंगें। इस समय पार्टनर की कमी खल सकती है। सबके होते हुए आप खुद को अकेला-अकेला महसूस कर सकते हैं।

अप्रैल के अंतिम दिन पराक्रम में शनि वक्री हो जायेंगें। विवाहित जातकों के लिये यह समय थोड़ा संघर्षमय रह सकता है। जो अविवाहित प्रेमी जातक, अपने पार्टनर के साथ सात फेरे लेने के सपने सजा रहे हैं उन्हें भी फिलहाल के इंतजार करना पड़ सकता  है। कुल मिलाकर वर्ष के पूर्वाध में रोमांटिक लाइफ में उतार-चढ़ाव वाला समय रहने के आसार हैं।

HoroscopeTTALinkHeading


11 अगस्त को बृहस्पति धन भाव में मार्गी हो रहे हैं। इस समय आप बीती बातों को भुलाकर एक नई शुरुआत करना चाहेंगें। रोमांस पर कम तो फ्यूचर प्लानिंग पर ज्यादा फोकस रख सकते हैं।  

सितंबर माह के उतर्राध में शनि पराक्रम भाव में मार्गी होंगे। इस समय आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगें। जो विवाहित जातक संतान प्राप्ति की मनोकामना रखते हैं उनकी मुराद इस समय पूरी हो सकती है।

वर्ष के अंतिम दिन आपके लिये सौभाग्यशाली कहे जा सकते हैं। इस समय बृहस्पति पुन: आपकी राशि से पराक्रम भाव में शनि के साथ आ जायेंगें। एस्ट्रोयोगी लव होरोस्कॉप 2019 के अनुसार इस वर्ष की एंडिंग हैप्पी रहने के संकेत हैं।

2019 में प्रेम करियर स्वास्थ्य एवं आर्थिक समस्याओं के समाधान के लिये एस्ट्रोयोगी पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से परामर्श करें।

तुला राशिफल 2019

तुला राशिफल 2019 के अनुसार नव वर्ष आपके लिये मिलेजुले परिणाम लेकर आयेगा। इस वर्ष आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी। आपकी राशि के स्वामी शुक्र...

ReadMoreButton

तुला करियर राशिफल 2019

तुला राशि वालों के लिये करियर राशिफल 2019 संकेत कर रहा है कि इस साल आपको करियर के मामले में किसी तरह की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। जो भी निर्णय लें वह सोच-समझकर ...

ReadMoreButton

तुला वित्त राशिफल 2019

तुला राशि वालों के लिये फाइनेंस राशिफल 2019 धन वृद्धि के योग बना रहे हैं। इस साल आप किसी नई प्रोपर्टी को जोड़ सकते हैं। आपकी जमा पूंजी में भी बढ़ोतरी की उम्मीद ...

ReadMoreButton

तुला स्वास्थ्य राशिफल 2019

तुला राशि वालों के लिये स्वास्थ्य राशिफल 2019 नये साल में मिले जुले परिणाम लेकर आ सकता है। इस साल आपको शुरुआती समय में वात पित कफ आदि से परेशानी हो सकती है। आपक...

ReadMoreButton
Chat now for Support
Support