Mercury Transit 2022: बुध का मेष राशि में गोचर, कैसे देगा आपको परिणाम?

Wed, Apr 06, 2022
एस्ट्रो दीपा
 एस्ट्रो दीपा के द्वारा
Wed, Apr 06, 2022
Team Astroyogi
 एस्ट्रो दीपा के द्वारा
article view
480
Mercury Transit 2022: बुध का मेष राशि में गोचर, कैसे देगा आपको परिणाम?

बुध का गोचर संचार और गणना करने की क्षमता को प्रभावित करेगा। इस गोचर का मेष से लेकर मीन राशि तक होने वाले प्रभाव के बारे में जानने के लिए पढ़ें।

Mercury Transit 2022 date: संवाद एवं संचार कौशल का ग्रह बुध आगामी 8 अप्रैल, 2022 को मेष राशि में प्रवेश करने जा रहा है। बुध ग्रह मेष राशि में 24 अप्रैल 2022 तक रहेगा। मंगल ग्रह की ऊर्जा के साथ मेष एक उग्र राशि है, इसलिए इस गोचर के दौरान परिणाम जल्दी प्राप्त होंगे, क्योंकि अश्विनी केतु नक्षत्र में हैं। केतु और बुध ऊर्जा के संयोजन से गणना करने की क्षमता प्रबल होगी।

बुध का गोचर भरणी नक्षत्र में कलात्मक, प्रतिभा और उत्कृष्ट राजनयिक संचार कौशल प्रदान करेगा। सूर्य की ऊर्जा कृतिका पर हावी रहेगी, जो नवग्रहों के राजकुमार बुध को अधिकार प्रदान करेगा। कुल मिलाकर यह गोचर अत्यधिक लाभकारी है; इस गोचर के दौरान संचार, गणना और दिशात्मक सोच सहित अन्य क्षमताएं मजबूत होंगी।

बुध ग्रह का मेष  राशि में गोचर आपके जीवन को कैसे प्रभावित कर सकता है? जानने के लिए संपर्क करें एस्ट्रो दीपा गुप्ता से

आइए जानते है कि मेष राशि में बुध के गोचर 2022 का कैसा होगा प्रत्येक राशि पर असर।

मेष राशि पर बुध के मेष राशि में गोचर का प्रभाव

बुध आपके लग्न भाव में गोचर करेगा और यह अवधि आपको लाभ प्रदान करेगी। आपकी मानसिक क्षमताएं चरम पर होंगी। विश्लेषणात्मक कौशल व्यवसाय वर्ग को स्थितियों का सटीक आकलन करने में सहायता करेगा। इस दौरान आपका रचनात्मक पक्ष आपको अतिरिक्त धन कमाने में मदद करेगा। आप उन विषयों के बारे में बात करने के लिए इच्छुक होंगे जिनके बारे में आप हाल ही में विचार कर रहे हैं। लेखकों के लिए समय अच्छा होगा।आप स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर सकते हैं; विशेष रूप से त्वचा और तंत्रिका रोगों से सावधान रहें। विवाहित जोड़ों को अपने अहंकार से सावधान रहना चाहिए अन्यथा ये आपके रिश्तों को बर्बाद कर सकता है। (आज का मेष राशिफल)

उपाय: गायों को चारा खिलाएं।

वृषभ राशि पर बुध के मेष राशि में गोचर का प्रभाव

बुध आपके द्वादश भाव से गोचर करेगा जो व्यय का भाव है। जो छात्र विदेश में अध्ययन करना चाहते हैं, वे ऐसा करने में सक्षम होंगे। अनावश्यक खर्चों से बचने और धन कमाने के लिए आप अपनी लागतों की पर्याप्त रणनीति बनाएंगे। संपत्ति सम्बंधित निवेश वित्तीय सफलता प्राप्त करने में सहायता करेगा। मानसिक तनाव आपकी निर्णय लेने की क्षमता को प्रभावित करेगा। धन के संचय में निवेश सहायक होगा। व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए यात्रा की संभावना है। (आज का वृषभ राशिफल)

उपाय: अपने खर्चों की योजना सोच-समझकर बनाएं और निवेश पर ध्यान दें।

मिथुन राशि पर बुध के मेष राशि में गोचर का प्रभाव

बुध आपके 11वें भाव में होगा, जो आपके बड़े भाई-बहन, लाभ और मनोकामना का प्रतिनिधित्व करता है। यह एक भाग्यशाली गोचर है, और आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी। पेशेवर उपलब्धियां आपकी स्थिति को मज़बूत बनाएगी। आप शक्ति और अधिकार प्राप्त करेंगे। आपको पदोन्नति या वेतन वृद्धि मिल सकती है। यदि आप वीजा, लाइसेंस, पासपोर्ट आदि के लिए सरकार की मंजूरी की प्रतीक्षा कर रहे हैं, तो पुनः प्रयास करने के लिए उपयुक्त समय है। जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उनके सफल होने की संभावना है। संवाद करने की आपकी क्षमता आपको अधिक धन अर्जित करने में सक्षम बनाएगी। आपके मित्र आपके करियर को आगे बढ़ाने में आपकी मदद करेंगे। (आज का मिथुन राशिफल)

उपाय: नियमित रूप से व्यायाम आवश्यक है, साथ ही चैरिटेबल अस्पतालों में धन दान करें।

कर्क राशि पर बुध के मेष राशि में गोचर का प्रभाव

बुध आपके दसवें भाव में गोचर कर रहा है, जो आपके पेशे का प्रतिनिधित्व करता है। यह अवधि आपके पेशेवर जीवन के लिए अत्यधिक लाभकारी होगी; निरंतर प्रयासों द्वारा आपको प्रसिद्धि और प्रतिष्ठा मिलेगी। व्यापारी वर्ग के लिए अपनी कंपनी का विस्तार करने का यह अच्छा समय है। आयात-निर्यात का व्यवसाय फलदायी रहेगा। सरकारी नौकरी या कार्यस्थल में अधिकार वाले पदों की तलाश कर रहे लोगों के लिए उन्हें पाने का एक अच्छा मौका है। आप मल्टीटास्कर बनेंगे, इसलिए सुनिश्चित करें कि आप हर कार्य को सही ढंग से करेंगे। इस अवधि में कोई पुराना निवेश आपको वित्तीय स्थिरता प्रदान करेगा। आपके प्रयासों से आपका पारिवारिक व्यवसाय नई ऊंचाइयों को छू सकता है। (आज का कर्क राशिफल)

उपाय: कोई भी निर्णय लेने से पहले गहन विश्लेषण करें।

यह भी पढ़ें:👉 मंगल का कुंभ राशि में गोचर: क्या नई आशाओं से भरा होगा

सिंह राशि पर बुध के मेष राशि में गोचर का प्रभाव 

सौभाग्य, पितृत्व, धर्म, लंबी यात्राएं और धार्मिकता संबंधित बुध आपके नवम भाव में रहेगा। इस गोचर के दौरान आपकी किस्मत के द्वार खुलेंगे। करियर में आगे बढ़ने के लिए यह आपके लिए अच्छा समय है। आप जोखिम उठाएंगे, और ये जोखिम आपको पेशेवर सफलता प्राप्त करने में मदद करेंगे। वित्तीय लाभ प्राप्त होगा और आप धन प्राप्त करने में सक्षम होंगे। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों के प्रदर्शन में सुधार होगा। अध्यात्मवाद और मैडिटेशन पर आपका ध्यान होगा। आप लोगों की मदद करना चाहते हैं, इसलिए आप समाज कल्याण संगठनों से जुड़ने की कोशिश करेंगे। संभव है कि आपको लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़े। कोई अजनबी आपको वित्तीय सफलता के सही रास्ते पर ला सकता है। (आज का सिंह राशिफल)

उपाय: बुध के बीज मंत्र का प्रतिदिन 108 बार जाप करें।

कन्या राशि पर बुध के मेष राशि में गोचर का प्रभाव

बुध इस समय आपके अष्टम भाव में गोचर कर रहा है। यह आपके लिए धन के प्रवाह और आय के स्रोतों का विश्लेषण करने के लिए उत्कृष्ट समय है। जब धन की बात आती है, तो आप अधिक व्यावहारिक और तर्कसंगत होंगे। यदि आपके पास संसाधनों की कमी हो जाती हैं, तो घबराएं नहीं। इस दौरान किसी प्रकार का कर्ज लेने से बचें। किसी व्यवसाय या अन्य स्रोतों में निवेश करने पर धन हानि होने की संभावना है। ज्योतिष, हस्तरेखा और वास्तु जैसे रहस्यवादी विज्ञानों के बारे में जानने के लिए यह समय उत्कृष्ट है। शोध करने वाले छात्र अधिक सटीक परिणाम प्रदान करेंगे। आपका जीवनसाथी आपके शब्दों का गलत अर्थ निकाल सकता है, जिसके परिणामस्वरूप ससुराल वालों से विवाद हो सकता है, इसलिए उनके साथ बात करते समय सावधानी बरतें। (आज का कन्या राशिफल)

उपाय: ध्यान का अभ्यास आपको सही निर्णय लेने में मदद करेगा।

तुला राशि पर बुध के मेष राशि में गोचर का प्रभाव

बुध आपके सप्तम भाव में गोचर कर रहा है, जो साझेदारी और व्यवसाय को नियंत्रित करता है। व्यापार मालिकों को नए अंतरराष्ट्रीय अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। आपकी कंपनी की प्रतिष्ठा और सद्भावना के कारण कंपनी के बाजार मूल्य में वृद्धि होगी। कर्मचारियों के लिए यह उचित अवधि होगी क्योंकि आप अपने कार्यस्थल में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इससे आपके वेतन में वृद्धि या पदोन्नति हो सकती है। इस दौरान आपको प्रसिद्धि मिलेगी। आप अपने जीवनसाथी के निरंकुश व्यवहार से परेशान होंगे और रिश्ते में संतुलन बनाने की कोशिश करेंगे, लेकिन ध्यान रखें, संचार द्वारा सभी तरह के सन्देहों को दूर किया जा सकता है। इस दिशा में प्रयास करने से आपके करियर में विदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। (आज का तुला राशिफल)

उपाय: बुधवार के दिन हरी साबुत मूंग दाल का दान करें।

वृश्चिक राशि पर बुध के मेष राशि में गोचर का प्रभाव

बुध छठे भाव में गोचर करेगा, जो प्रतिस्पर्धा, शत्रु और रोगों का घर है। यह गोचर प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ाएगा जो प्रतियोगी परीक्षाओं की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए फायदेमंद है। आप अपने प्रतिद्वंदियों से कूटनीतिक रूप से निपटेंगे। आप अपने उच्च गुणवत्ता वाले कार्यों से सभी का ध्यान आकर्षित करेंगे। आप अपने वरिष्ठों के साथ सकारात्मक संबंध बनाए रखने में सक्षम होंगे, जिसके परिणामस्वरूप पदोन्नति प्राप्त होगी। जो लोग अपना करियर शुरू करना चाहते हैं वे नए अवसर का लाभ उठा सकते हैं। आप अपनी स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर चिंतित रहेंगे। आपका आलोचनात्मक मूल्यांकन रिश्ते में कलह का कारण बनेगा, इसलिए निर्णय लेते समय सतर्क रहें। अपने अहंकार और आधिकारिकता को अपने प्रेम जीवन से दूर रखें। (आज का वृश्चिक राशिफल)

उपाय: अपनी बहन, पत्नी और बेटी का सम्मान करें और उन्हें कुछ उपहार दें।

धनु राशि पर बुध के मेष राशि में गोचर का प्रभाव

शिक्षा, रचनात्मकता, बुद्धि, संतान के जन्म और नई शुरुआत के साथ बुध पंचम भाव में गोचर करेगा। नतीजतन, यह उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए समय उत्तम है, क्योंकि उनकी सीखने की क्षमता में सुधार होगा, साथ ही छात्रवृत्ति के लिए भी पात्र बना सकता हैं। करियर निर्माण की दिशा में आपके प्रयास फलदायी होंगे। रचनात्मक रूप से सोचने की आपकी क्षमता आपकी सफलता के लिए महत्वपूर्ण होगी। आप बिना किसी कठिनाई के अपने रचनात्मक विचारों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने में सक्षम होंगे। यह गोचर आपकी मानसिक शक्ति को बढ़ाएगा। पेशेवर स्तर पर आपका रवैया समाधान उन्मुख रहेगा। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। दंपतियों के लिए रोमांटिक अवधि होगी और सिंगल किसी को डेट कर सकते हैं। (आज का धनु राशिफल)

उपाय: स्टेशनरी का सामान जरूरतमंद लोगों को दान करें।

मकर राशि पर बुध के मेष राशि में गोचर का प्रभाव

बुध चतुर्थ भाव में गोचर करेगा जो मातृत्व, आराम, प्रारंभिक शिक्षा, संपत्ति, परिवहन और मानसिक शांति से सम्बंधित है। छात्रों की सिखने की क्षमता में सुधार होगा और वे उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा में हिस्सा लेंगे। नया घर या वाहन खरीदने के लिए आप कर्ज़ ले सकते हैं। आपकी मां के साथ संबंध खराब हो सकते हैं, या उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। संवाद करने से आप तर्क-वितर्क से बच सकते हैं और गलतफहमियों को दूर कर सकते हैं। आपकी प्रतिस्पर्धी भावना और प्रबंधन कौशल कार्यस्थल पर नए अवसर प्राप्त करने में सहायक होगी। प्रेम के मामले में यह समय विशेष नहीं है, और आपका अपने साथी के साथ टकराव हो सकता है। आपके जीवनसाथी के लिए पेशेवर रूप से समय अच्छा होगा। (आज का मकर राशिफल)

उपाय: गणेश जी की पूजा करें और उन्हें दूर्वा अर्पित करें।

कुंभ राशि पर बुध के मेष राशि में गोचर का प्रभाव

बुध छोटे भाई-बहनों, संचार और बहादुरी से जुड़े तृत्य भाव में गोचर करेंगे। परिणामस्वरूप, यह मीडिया, प्रकाशन, लेखन, प्रलेखन, परामर्श, मार्केटिंग आदि क्षेत्रों से जुड़ें लोगों के लिए उत्कृष्ट समय है। सभ्य भाषा द्वारा व्यक्त किये गए विचार वित्तीय लाभ की संभावना को बढ़ाएंगे। आपके और आपके भाई-बहनों के बीच संबंध मजबूत होंगे। अधूरी कागजी कार्रवाई के परिणामस्वरूप आपको पेशेवर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप नौकरी में बदलाव चाहते हैं, तो ऐसा करने का समय आ गया है। धन निवेश करने से पहले सभी नियम और शर्तों को अच्छे से पढ़ें। आपके प्रेम जीवन के विषय में आपके प्रयास आपके रिश्ते को बेहतर बनाने और छोटी-छोटी बातों पर प्रतिक्रिया देने से बचने में सहायता करेंगे। (आज का कुंभ राशिफल)

उपाय: दूसरों के साथ अपनी योजनाओं पर चर्चा न करें; अन्यथा वे इसका फायदा उठा सकते हैं।

मीन राशि के लिए बुध के मेष राशि में गोचर का प्रभाव

बुध का गोचर दूसरे भाव में होगा जो वाणी, धन और परिवार का भाव है। आपके परिवार की प्रतिष्ठा में सुधार होगा और आप अपने प्रियजनों के साथ अधिक समय बिताने में सक्षम होंगे। जो लोग अपना करियर शुरू करना चाहते हैं वे नए अवसर का लाभ उठा सकते हैं। पदोन्नति या वेतन वृद्धि की भी संभावना हैं। जब धन की बात आती है, तो आप अधिक व्यावहारिक और तर्कसंगत होंगे। धन अर्जित करने के लिए आय के नए स्त्रोतों को ढूंढ़ने के लिए उत्कृष्ट समय है। संपत्ति निवेश से धन लाभ होगा। आपके लिए संवाद अधिक फायदेमंद रहेगा, जिससे आपको आर्थिक मदद मिलेगी। विवाहित दंपतियों को समस्याओं का समाधान संचार द्वारा करने की आवश्यकता है। यह सबसे अच्छा होगा यदि आप संवेदनशील, अंतरंग और व्यक्तिगत मामलों के बारे में तार्किक रूप से संवाद करते हैं। (आज का मीन राशिफल)

उपाय: अपने काम की मेज के निकट हरा पौधा रखें।

मेष राशि में बुध के गोचर का प्रभाव हर व्यक्ति के जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह का होगा।

नोट: ये सभी ग्रहों के गोचर पर आधारित सामान्यीकृत भविष्यवाणियां हैं। यह भविष्यवाणी व्यक्ति की जन्म तिथि के आधार पर भिन्न हो सकती हैं।

यह गोचर आपके जीवन को कैसे प्रभावित करेगा, जानने के लिए तुरंत संपर्क करें एस्ट्रोयोगी की एस्ट्रो दीपा से!

✍️ By- एस्ट्रो दीपा

एस्ट्रो दीपा
एस्ट्रो दीपा के द्वारा
article tag
Planetary Movement
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces
Zodiac sign
एस्ट्रो दीपा के द्वारा
article tag
Planetary Movement
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces
Zodiac sign
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!