12 राशियों के लिए क्या लेकर आएगा अगस्त 2022? टैरो मासिक राशिफल से जानें।

Tue, Aug 02, 2022
टैरो सोनिया
 टैरो सोनिया के द्वारा
Tue, Aug 02, 2022
Team Astroyogi
 टैरो सोनिया के द्वारा
article view
480
 12 राशियों के लिए क्या लेकर आएगा अगस्त 2022? टैरो मासिक राशिफल से जानें।

अगस्त 2022 के लिए टैरो भविष्यवाणियों के अनुसार, इस माह आप अपने जीवन में अच्छा समय, आशावादी संभावनाएं और अद्भुत अवसर देख सकते हैं। क्या आप इस बारे में और जानना चाहते हैं तो टैरो मासिक राशिफल आपको आपके भविष्य के बारे में बता सकता है।

हम सभी के लिए जो अध्यात्म से जुड़े साधक हैं और जुलाई (नंबर 7) माह से व्यक्तिगत विकास और परिवर्तन के मार्ग पर चल रहे हैं, उनके लिए अगस्त सबसे अच्छे माह में से एक है। तथ्य यह है कि अगस्त कैलेंडर पर आठवां महीना है और अंक 8 शनि का प्रतिनिधित्व करता है। शनि न्याय, कर्म का कारक और कठिन और ईमानदारी से किए गए कार्यों का फल देने वाले हैं इसलिए अगस्त में, जो लोग शुद्ध और स्पष्ट इरादे से कर्म के अनुसार सही रास्ते पर हैं, सभी मजबूरियों और प्रलोभनों को छोड़कर आगे बढ़ रहे हैं, वे बहुत लाभ प्राप्त करेंगे।

अगस्त के टैरो रीडिंग के अनुसार, शनि के कारण आपको कार्य के फल में देरी हो सकती है, लेकिन अंत में जीत आपकी ही होगी। यह पहले आपकी परीक्षा लेंगे, आपको आप अंदर से खुद को टूटा हुआ महसूस कर सकते हैं। इस तरह आपकी असली आंतरिक काबिलियत हीरे की तरह चमक उठेगी और बाहर आयेगी। इससे आप भी खुशी का अनुभव करेंगे। अधिकांश लोगों की तरह हमें शनि से भयभीत नहीं होना चाहिए वास्तव में, हमें शनि को धन्यवाद देना चाहिए कि उन्होंने हम पर चुनौतियां दीं, क्योंकि कठिनाइयों पर विजय हासिल कर हम अपने अंदर की क्षमता को पहचानते हैं। आशा है कि जब आप महीने के लिए राशि-वार राशिफल पढ़ेंगे तो आपको बहुत सारी सकारात्मक चीजें मिलेगी जो आपको अपनी क्षमता के शिखर तक पहुंचने और महान ऊंचाइयों को प्राप्त करने में मदद करेंगी।

आइये जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए अगस्त 2022 का टैरो मासिक राशिफल और उपाय

मेष के लिए टैरो अगस्त 2022 राशिफल

सफल अंतर्राष्ट्रीय व्यक्तित्व - लियोनार्डो दा विंची, जैकी चैन, लेडी गागा व अन्य।

टैरो अगस्त राशिफल के अनुसार मेष राशि के लोग इस माह भौतिकवादी चीजों में अधिक लिप्त रह सकते हैं। टैरो मासिक राशिफल की सलाह के अनुसार आपको अपने करियर और व्यावसायिक जीवन पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए। आप अपनी उत्कृष्टता या प्रदर्शन को कम नहीं होने दे सकते हैं। ब्रेक और छुट्टियां, साथ ही परिवार और अपने लिए समय निकालना महत्वपूर्ण है, लेकिन एक बार जब आप रिचार्ज हो जाते हैं और ऊर्जा से भर जाते हैं, तो आप वापस अपनी ऊंचाइयों को पा सकते हैं। अगस्त के टैरो रीडिंग के अनुसार, अगस्त में आपकी एकमात्र चुनौती अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन के बीच संतुलन बनाए रखने की होगी।

उपाय- प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि के टैरो अगस्त 2022 का राशिफल

सफल अंतर्राष्ट्रीय व्यक्तित्व - मार्क जुकरबर्ग, विलियम शेक्सपियर, सचिन तेंदुलकर, क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय व अन्य

वृषभ राशि के लोग इस महीने बुद्धिमानी से निवेश करें, जो उन्हें लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न दे। इस कारण पहले पूरी तरह से शोध कर इसको सुनिश्चित कर लें और खराब निर्णय लेने से बचने के लिए जल्दबाजी में काम करने से बचें। यह निवेश रियल स्टेट, शेयर बाजार, धातु या कुछ और हो सकता है, जिस फील्ड के बारे में आप जानते हैं और उस पर विश्वास भी करते हैं। इस स्थिति में व्य़ावसायिक सलाह लेना भी आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

उपाय- प्रत्येक शनिवार को शनि चालीसा का पाठ करें।

मिथुन राशि के लिए टैरो अगस्त 2022 राशिफल

सफल अंतर्राष्ट्रीय व्यक्तित्व - एंजेलिना जोली, जॉन एफ कैनेडी, मर्लिन मुनरो व अन्य।

मिथुन राशि वालों के लिए यह महीना चैरिटी, डोनेशन और अपनी क्षमता के अनुसार मदद करने के लिए अच्छा रहेगा। इस दौरान मंदिर या अन्य आध्यात्मिक स्थानों, गुरुद्वारे आदि में लोगों की सेवा करना या श्रमदान करना, गरीबों की मदद करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अगस्त 2022 के लिए आपकी टैरो भविष्यवाणियों के अनुसार इस माह किसी प्रकार दबाव, तनाव या चिंता से आप मुक्त हो जायेंगे और आप पूरे महीने अपना संयम बनाए रखेंगे। दान और लोगों की मदद करने से आप काम से होने वाले तनाव का सामना करने, जमीन से जुड़ें रहने और खुद को संतुलित बनाए रखने के साथ घरेलू विवादों को सुलझाने में सक्षम होंगे। दान से हम सभी को बहुत शांति मिल सकती है।

उपाय - दान, समाज सेवा आदि करें।

कर्क राशि के लिए टैरो अगस्त 2022 राशिफल

सफल अंतर्राष्ट्रीय व्यक्तित्व - 14वें दलाई लामा, एलोन मस्क, टॉम क्रूज, प्रियंका चोपड़ा, टॉम हैंक्स व अन्य।

कर्क राशि के लोग इस महीने आंतरिक सुधार और आध्यात्म या अपने कार्यक्षेत्र से संबंधित विषयों पर नयी बातों का अध्ययन करेंगे। आप निसंदेह उत्साही पाठक बन जाएंगे और यह केवल शुरुआत है। आप अपने ज्ञान के मोती हर उस व्यक्ति को प्रदान करेंगे जो आपके सर्कल में है। इस प्रकार ज्ञान को बांटने से आपको सीखने, आगे बढ़ने और स्वयं को विकसित करने में मदद मिलेगी। इस समय आप व्यावसायिक क्षेत्र में अच्छा काम करेंगे। इसके साथ ही आप अपने एंप्लॉयर की अपेक्षाओं को पूरा करते हुए उसमें और आगे बढ़ जायेंगे। 

उपायमां सरस्वती की पूजा करें।

सिंह राशि के लिए टैरो अगस्त 2022 का राशिफल

सफल अंतर्राष्ट्रीय व्यक्तित्व - बराक ओबामा, एल्टन ब्राउन, सैंड्रा बुलॉक, जेनिफर लोपेज व अन्य।

सिंह राशि के स्वामी सूर्य होने के कारण इस राशि के लोग जहां भी जाते हैं, छा जाते हैं और काफी पसंद किए जाते हैं। लेकिन अब मासिक टैरो रीडिंग की सलाह के अनुसार आपको आराम करना चाहिए और पीछे की सीट लेनी चाहिए, क्योंकि लोगों द्वारा गलत तरीके से उकसाने पर आप कुछ लोगो लिए बॉस और दबंग दिखने के लिए जोखिम भरा कार्य कर देते हैं। आपको अपनी अच्छी देखभाल करनी चाहिए और इधर-उधर की चीजें खाने पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि इस माह आपको पेट संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं हो सकती हैं। आप अच्छा भोजन, शॉपिंग, सौंदर्य के सामनों या सैलून आदि पर काफी पैसा खर्च करेंगे जिनका आपको बाद में पछतावा नहीं होगा इसलिए इस समय का आनंद लें।

उपायसूर्य देव की पूजा और जल अर्पित करें।

कन्या राशि के लिए टैरो अगस्त 2022 का राशिफल

सफल अंतर्राष्ट्रीय व्यक्तित्व - मदर टेरेसा, नरेंद्र मोदी, स्टीफन किंग, लियो टॉल्स्टॉय, वॉरेन बफेट व अन्य।

कन्या राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड एक मजबूत कलात्मक प्रभाव और चिकित्सा के रूप में संगीत, नृत्य और बागवानी जैसे कार्यों को करने का संकेत देते हैं। इस माह के दौरान आप अपना समय उन गतिविधियों को देंगे, जो आपको आनंद और खुशी प्रदान करती हैं। इसमें रुचियां, शौक और आपके दिल के करीब की चीजें हो सकती हैं। वहीं, कुछ के लिए, यह खाना पकाना या एक लंबी ड्राइव हो सकता है। आप में से कुछ लोग लिखना शुरू कर सकते हैं, शायद एक किताब या उपन्यास, जिसे आप हमेशा से लिखना चाहते थे, लेकिन किसी कारण से ऐसा करने में असमर्थ रहे हो और अब आपके पास अपने विचारों को लिखने का अवसर है। आपका परिवार, आपकी इच्छाओं को समझेगा और आपको कुछ समय के लिए आप फ्री छोड़ देगा ताकि आप कविताएं लिख सकें और अपने लंबे समय से पेंडिंग रिसर्च को पूरा कर सकें। इसलिए आराम से वापस बैठिये और अपना पसंदीदा ड्रिंक पीएं और एक कलाकार बनें।

उपाय - अपने कमरे में शुक्र यंत्र रखें।

तुला राशि के लिए टैरो अगस्त 2022 का राशिफल

सफल अंतर्राष्ट्रीय व्यक्तित्व - ऑस्कर वाइल्ड, विल स्मिथ, केट विंसलेट, एपीजे अबुल कलाम, मार्गरेट थैचर व अन्य।

टैरो अगस्त माह की राशिफल के अनुसार तुला राशि के लोग इस महीने का अधिकांश समय यात्रा करने और अपने एक सूटकेस के साथ बाहर रहने में व्यतीत करेंगे। नए स्थान, नए गंतव्य और इतने सारे नए लोगों से मिलना होगा। आपको नोट्स लेने चाहिए और एक यात्रा ब्लॉग शुरू करना चाहिए। इसके साथ ही अपने अनुभवों को दुनिया के साथ साझा करना चाहिए ताकि दूसरे लोग आपकी आंखों से देख सकें कि दुनिया कितनी खूबसूरत है। इसके अलावा आप नए अनुभव प्राप्त करेंगे, जो आपके जीवन को समृद्ध और अधिक संतुष्टिपूर्ण बनाएंगे। आप जिंदगी भर के लिए यादें बनाएंगे और काफी अनुभव प्राप्त करेंगे। धीरे-धीरे काम करना और कभी-कभी पीछे की सीट लेना स्वीकार्य करना चाहिए क्योंकि हमें कभी-कभी अपने आप को प्रकृति के साथ फिर से जोड़ने के लिए समय की आवश्यकता होती है।

उपाय -विष्णु सहस्रनाम का जाप करें।

वृश्चिक राशि के लिए टैरो अगस्त 2022 राशिफल

सफल अंतर्राष्ट्रीय व्यक्तित्व - बिल गेट्स, शाहरुख खान, जूलिया रॉबर्ट्स, ऐश्वर्या राय बच्चन, अन्य।

वृश्चिक राशि के लोगों की अपने बॉस के साथ कभी-कभार छोटी-मोटी असहमति हो सकती है, लेकिन आप इसे संभालने और विनम्रता से कार्य करने में सक्षम होंगे। कुल मिलाकर, मैनेजमेंट आपके योगदान के लिए आभारी होगा और कुछ समय के लिए बहुत मेहनत करने के बाद आप एक ऐसे मुकाम पर पहुंचेंगे, जिसके आप हकदार हैं। जीवनसाथी का प्यार मिलेगा और वे आपके लिए अपनी भावनाओं को व्यक्त करेंगे। बच्चे आपको परेशान कर सकते हैं और इस समय आपके धैर्य की परीक्षा हो सकती है। कुल मिलाकर, टैरो वृश्चिक राशिफल के अनुसार अगस्त आपके लिए एक शानदार समय लेकर आयेगा, जो आपको अपने पैरों पर खड़ा करेगा और अत्यधिक फायदेमंद होगा।

उपाय शिव चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि के लिए टैरो अगस्त 2022 का राशिफल

सफल अंतर्राष्ट्रीय व्यक्तित्व - वॉल्ट डिज़नी, राज कपूर, पोप फ्रांसिस, ब्रैड पिट व अन्य।

अगस्त माह की टैरो रीडिंग के अनुसार धनु राशि वालों के लिए यह समय पुराने दोस्तों के साथ फिर से जुड़ने और कुछ फैंसी री-यूनियन की योजना बनाने का है। जैसा कि कहा जाता है, "ओल्ड इज गोल्ड" जिंदगी के सफर में हमने भले ही नए दोस्त बनाए हों, लेकिन स्कूल या यूनिवर्सिटी के दोस्त हमेशा से ही सबसे अच्छे होते हैं। हो सकता है कि आप उनके साथ रोज़ न मिलें या बात न करें, लेकिन जब भी आप ऐसा करते हैं तो यह उसी गर्मजोशी और स्नेह के साथ करते है, जैसे पहले के दिनों में किया करते थे। वे आपसे स्नेह करते हैं, आपकी टांग खींचते हैं, और हास्यात्मक व्यंग और चुटकुले सुनाते हैं। इस प्रकार की मीटिंग या री-यूनियन के लिए तैयार रहें और याद से उसमें उपस्थित हों। इन पुराने दोस्तों के साथ की गई बैठकों से नए अवसर भी मिल सकते हैं, जैसे कि रोजगार, नए क्लाइंट्स, नए व्यावसायिक विचार या फिर पुराने अफेयर की यादें भी ताजा हो सकती हैं।

उपाय- वस्त्रों दान करें।

मकर राशि के लिए टैरो अगस्त 2022 का राशिफल

सफल अंतर्राष्ट्रीय व्यक्तित्व - आइज़क न्यूटन, स्वामी विवेकानंद, ए.आर. रहमान, एल्विस प्रेस्ली व अन्य।

मासिक टैरो रीडिंग के अनुसार मकर राशि वालों के लिए यह समय अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने का है। यदि आपने अभी तक अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दिया तो सुबह-सुबह की सैर पर जाना शुरू करें और मांसपेशियों की टोनिंग के साथ एलोवेरा जूस लें। चूंकि आपको स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है इसलिए यदि प्रतिदिन नहीं तो सप्ताह में कम से कम तीन से चार बार व्यायाम करें। अपने पार्टनर को भी इस वर्कआउट में शामिल करना एक अच्छा विचार है। इससे आप दोनों के रिश्ते में मजबूती आएगी और आपको व्यायाम करने के लिए वे प्रेरित भी करेंगे। करेगा और आपको प्रेरित करेगा। वर्कआउट रूटीन में अपने पार्टनर को शामिल करना, शरीर के लिए जरूरी व्यायामों को निरंतरता से लंबे समय तक करने का मंत्र है। इससे आपको नियमितता और इसका प्रभाव अपने स्वास्थ्य पर देखने को मिलेगा। लगातार वर्कआउट आपकी बॉडी को फिट रखेगा। इस माह काम ठीक रहेगा, इसी प्रकार बाकी सब होगा। महीना जल्दी और बिना किसी हिचकिचाहट के बीत जाएगा।

उपाय - सोलर प्लेक्सस चक्र मेडिटेशन करें।

कुंभ राशि के लिए टैरो अगस्त 2022 का राशिफल

सफल अंतर्राष्ट्रीय व्यक्तित्व - चार्ल्स डार्विन, थॉमस एडिसन, चार्ल्स डिकेंस, बॉब मार्ले, माइकल जॉर्डन व अन्य।

मासिक टैरो राशिफल के अनुसार इस माह कुंभ राशि के लोग कृपया अपने कार्य और असाइनमेंट पर ध्यान दें। ऐसा लगता है कि आप असाइनमेंट को अनदेखा कर रहे हैं या बहुत हल्के में ले रहे हैं और शायद कुछ डेडलाइन का सामना करने से बच रहे हैं। विलंब किसी भी समस्या का न कभी समाधान था और नहीं कभी होगा, और हम सभी को उसका सामना कभी न कभी करना ही पड़ेगा, इसलिए यह केवल समय की बात है। स्पष्टीकरण के लिए बुलाए जाने से पहले आपको अपने असाइनमेंट को पूर्ण करना ही बेहतर रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा और पारिवारिक जीवन थोड़े-बहुत तर्क-वितर्क के साथ सुचारू रूप से चलेगा, जैसे नमक और काली मिर्च। यह छोटी-मोटी चीजें महत्वपूर्ण भी है और जीवन का एक हिस्सा हैं और यह आपके रिश्तों को मजबूत बनाता है।

उपायसुंदरकांड का पाठ करें।

मीन राशि के लिए टैरो अगस्त 2022 का राशिफल

सफल अंतर्राष्ट्रीय व्यक्तित्व - अल्बर्ट आइंस्टीन, स्टीव जॉब्स, जॉर्ज वाशिंगटन, रिहाना, जस्टिन बीबर व अन्य।

अगस्त 2022 के लिए आपकी टैरो भविष्यवाणी के अनुसार मीन राशि के लोग अद्भुत नए दोस्त बनायेंगे, जो न केवल आपको समझेंगे बल्कि आपके जीवन को मूल्यवान भी बनायेंगे। मित्र वास्तव में हमारे विस्तारित परिवार हैं और हमारे सपोर्ट के लिए हमेशा हमारे साथ रहते हैं। आपको शिकायत करने की कोई आवश्यकता नहीं होगी क्योंकि आपके व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में सामंजस्य और संतुलन बना रहेगा। आप एक हेल्दी डाइट लेंगे और व्यायाम में निरंतरता बनाए रखेंगे। करीब एक साल की मेहनत के बाद अब आप काम पर मजबूती से स्थापित हो गए हैं और आपके बॉस आप पर भरोसा करने लगे हैं। आपको सर्वश्रेष्ठ क्लाइंट्स, वेंडर्स और प्रोजेक्ट प्राप्त होंगे। आप में से कुछ लोग ऑनसाइट अवसरों की तलाश कर रहे होंगे और उनके लिए आवेदन जमा कर रहे होंगे।

उपाय - महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

✍️By- टैरो पूजा

सर्टिफाइड इंटरनेशनल सेलिब्रिटी गुरु

नोट - याद रखें कि ये केवल सामान्यीकृत भविष्यवाणियां हैं। यदि आप विस्तृत और व्यक्तिगत भविष्यवाणियां और उपाय चाहते हैं या आपको मार्गदर्शन की आवश्यकता है तो टैरो पूजा से कंसल्ट करें केवल एस्ट्रोयोगी पर।

टैरो सोनिया
टैरो सोनिया के द्वारा
article tag
Love
Career
Health
Finance
Hindu Astrology
Tarot
Vedic astrology
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces
Zodiac sign
टैरो सोनिया के द्वारा
article tag
Love
Career
Health
Finance
Hindu Astrology
Tarot
Vedic astrology
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces
Zodiac sign
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!