शुक्र ग्रह गोचर 2022: शुक्र करने जा रहे हैं राशि परिवर्तन, जानें किन राशि वालों का चमकेगा भाग्य?

Wed, Dec 07, 2022
गुरु श्रीराम
 गुरु श्रीराम के द्वारा
Wed, Dec 07, 2022
Team Astroyogi
 गुरु श्रीराम के द्वारा
article view
480
शुक्र ग्रह गोचर 2022: शुक्र करने जा रहे हैं राशि परिवर्तन, जानें किन राशि वालों का चमकेगा भाग्य?

जब ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं तो इससे आपके जीवन पर व्यापक प्रभाव पड़ सकता है। 5 दिसंबर 2022 को शुक्र, धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। शुक्र का गोचर 2022, सभी राशियों को  प्रभावित करेगा। आइए जानते हैं कि यह ग्रह गोचर आपके जीवन को कैसे प्रभावित कर सकता है।

शुक्र, 5 दिसंबर 2022 (सोमवार) को धनु राशि में गोचर करने जा रहे हैं। भारतीय मानक समय के अनुसार, शुक्र का यह गोचर 2022 शाम 06:39 पर हो रहा है। शुक्र, दूसरे ग्रह के रूप में सूर्य के निकट होते हैं। यह सुंदरता और आकर्षण का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसके साथ ही इन्हें समृद्धि और खुशी को नियंत्रित करने के लिए भी जाना जाता है। किसी व्यक्ति की कुंडली में मजबूत शुक्र, समृद्धि और सुख का प्रतिनिधित्व करते हैं। शुक्र आपके पार्टनर के साथ आपके संबंधों को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ये जातक के जीवन को विभिन्न तरह की सुख सुविधाओं से भर देते हैं। इस प्रकार व्यक्ति तभी सुखी रहता है, जब उसकी कुंडली में शुक्र बलवान होते हैं। इसके अतिरिक्त शुक्र, वृषभ और तुला राशि के भी स्वामी हैं। शुक्र का राशि परिवर्तन 2022, हर राशि को अलग-अलग तरह से प्रभावित करेगा। कुछ राशियों पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा तो कुछ राशियों पर प्रतिकूल प्रभाव भी पड़ेगा।

आइए जानते हैं कि शुक्र का गोचर 2022 विभिन्न राशियों को कैसे प्रभावित करेगा और कौन से उपाय लोगों को इस गोचर का अधिकतम लाभ उठाने और सभी सकारात्मक प्रभाव प्राप्त करने में मदद कर सकते हैं।

क्या आप जानना चाहते हैं कि 2023 आपके लिए कैसा रहेगा ? अगर हां तो अभी पढ़ें वार्षिक राशिफल 2023 भविष्यवाणियां !

आइए जानते हैं कि शुक्र के धनु राशि में गोचर का सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा। 

शुक्र के धनु राशि में गोचर का मेष राशि पर प्रभाव 

मेष राशि के जातकों पर मंगल ग्रह का शासन होता है। अग्नि राशि होने के कारण शुक्र के धनु राशि में गोचर के दौरान मेष राशि वालों को इसका विशेष लाभ होगा। इन्वेस्टमेंट करने की सोच रहे लोगों के लिए यह एक अच्छा समय है। इस प्रकार उन्हें उचित रिटर्न भी मिलेगा। जो लोग नई परियोजनाओं को शुरू करने की सोच रहे हैं, उनके पास नए आइडिया होंगे। वे नए प्रोजेक्ट बनाने में सक्षम होंगे। वेतनभोगी व्यक्तियों के लिए यह एक अच्छी अवधि होगी। उन्हें प्रमोशन या वेतन वृद्धि भी मिल सकती है। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई के दबाव का सामना करने में सक्षम होंगे और वे अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अपने रिश्ते और पार्टनर के साथ अगले स्तर पर जाने की सोच रहे लोग इस अवधि में सफल रहेंगे।

उपाय- प्रतिदिन 108 बार "ॐ नमः शिवाय" का जप करें।

शुक्र के धनु राशि में गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव 

वृषभ राशि के जातकों पर शुक्र का शासन है। इस विशिष्ट गोचर का वृषभ राशि के जातकों पर पॉजिटिव प्रभाव पड़ेगा। जो लोग किसी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने की सोच रहे हैं, उन्हें निर्णय लेने में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान अगर आप इन्वेस्टमेंट करते हैं तो आपको उचित रिटर्न प्राप्त होगा। हालांकि इस अवधि में लोगों को खराब स्वास्थ्य का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में आपको किसी नए अवसर के मिलने की संभावना है। इसके साथ ही, नौकरी बदलने के लिए भी यह एक अच्छी अवधि है।

उपाय- प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।

शुक्र के धनु राशि में गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव 

मिथुन राशि के जातकों पर बुध का शासन है। इस गोचर का मिथुन राशि के लोगों के स्वास्थ्य पर पॉजिटिव प्रभाव पड़ेगा। जो लोग अपने जीवन में नए प्यार की तलाश में हैं उन्हें इस दौरान मिल सकता है, इसलिए आपको खुश रहना चाहिए। इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। शादीशुदा जातकों के लिए भी यह अवधि अच्छी रहेगी। इस दौरान वे काफी खुश होंगे। स्टूडेंट्स अपनी परीक्षा सफलतापूर्वक पास कर सकेंगे। इस प्रकार आपकी मेहनत आपको अच्छे परिणाम देगी। अगर आप आध्यात्मिक हैं, तो आप खुश रहेंगे।

उपाय- ब्रह्ममुहूर्त में 108 बार "ॐ" का जाप करें।

शुक्र के धनु राशि में गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव 

कर्क राशि के जातकों पर चंद्रमा का शासन है। इस गोचर के दौरान कर्क राशि के जातकों में मिली जुली भावनाएं हो सकती हैं। निर्णय लेने की बात आने पर आप थोड़े कन्फ्यूज भी रहेंगे। जो लोग वेतनभोगी हैं उन्हें वेतन वृद्धि मिल सकती है। इस दौरान किया गया निवेश, लोगों को उचित रिटर्न दे सकता है। स्टूडेंट्स को अपनी पढ़ाई पर फोकस करना चुनौतीपूर्ण लग सकता है। इस दौरान पूरी तरह से विश्लेषण करने के बाद ही दोस्तों का चयन करें। वित्तीय मुद्दों को ठीक से निपटाया जाना चाहिए, वरना वे बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। प्रेमियों के लिए यह समय अच्छा है। इस अवधि में उनके बीच बेहतर बॉन्डिंग होगी। वहीं शादीशुदा लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस प्रकार आपको उचित देखभाल के साथ एक-दूसरे से संवाद करना चाहिए।

उपाय- प्रतिदिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। इसके साथ ही रोजाना मॉर्निंग वॉक पर जाएं। 

शुक्र के धनु राशि में गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव 

सिंह राशि के जातकों पर सूर्य का शासन है। सिंह राशि के जातकों को इस दौरान परिस्थितियों से तालमेल बिठाने में आसानी होगी। इस अवधि में पहले से चल रही समस्याएं दूर होंगी। हालांकि कपल्स को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इन्हें अपने पार्टनर के साथ तालमेल बिठाने में मुश्किल होगी। निवेश उन्हें अच्छा रिटर्न देगा। स्टूडेंट्स को उनकी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। शादीशुदा महिलाओं को अपने पति के साथ तालमेल बिठाने में कठिनाई होगी। आपके पास अच्छे विचार होंगे, और यदि उनका सही मूल्यांकन करते हुए उन पर काम किया जाए, तो वे आपको सफलता प्रदान कर सकते हैं। इस प्रकार  यह एक नया प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए एक अच्छी अवधि है।

उपाय- महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

शुक्र के धनु राशि में गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव

कन्या राशि के राशि स्वामी बुध हैं। शुक्र का धनु राशि में गोचर 2022 आपके इन्वेस्टमेंट पर अच्छे परिणाम प्रदान करेगा। जो लोग नया उद्यम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, वे इस अवधि में ऐसा करने में सक्षम होंगे। तीर्थ यात्रा के लिए यह समय अच्छा है। आपकी लव लाइफ पर इसका पॉजिटिव प्रभाव पड़ेगा। आपके अतीत के विवाद भी समय के साथ सुलझेंगे, लेकिन आर्थिक मामलों में आपको सावधान रहने की जरूरत है।

उपाय- प्रतिदिन दुर्गा कवच का पाठ करें।

शुक्र के धनु राशि में गोचर का तुला राशि पर प्रभाव

तुला राशि, शुक्र ग्रह द्वारा शासित होती है। शुक्र का धनु राशि में गोचर, तुला राशि के जातकों के रिश्तों और आर्थिक मुद्दों को प्रभावित करेगा। इसके साथ ही इसका असर आपके भविष्य की योजना पर भी पड़ेगा। इस अवधि में नया उद्यम शुरू करने की योजना बना रहे व्यक्ति भी सफल होंगे। इसके साथ ही लवर्स को भी अपने जीवन में प्रोग्रेस करने के पर्याप्त अवसर प्राप्त होंगे। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई पर फोकस करने में सक्षम होंगे, परिणामस्वरूप, वे सफलता भी प्राप्त कर सकेंगे। इस दौरान समृद्धि, आपकी मेहनत और लगन पर निर्भर करेगी। इस प्रकार आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।

उपाय- प्रतिदिन श्रीमद भगवद गीता के अध्याय संख्या- 15 का पाठ करें।

शुक्र के धनु राशि में गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव 

वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं। शुक्र के धनु राशि में गोचर का वृश्चिक राशि के जातकों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा और उन्हें सकारात्मक परिवर्तन भी प्राप्त होंगे, जो उन्हें आर्थिक रूप से फायदा पहुंचाएगा। आप मजबूत होंगे, लेकिन भावनात्मक रूप से आप में कुछ कमजोरियां भी आ सकती हैं। इस दौरान बाधाओं से बचने के लिए जातकों को अपने रिश्तों को सही तरह से मैनेज करने की आवश्यकता है। यदि आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको दो बार सोचने की जरूरत है। इस बार निवेश आपको उचित रिटर्न नहीं देंगे। इसके साथ ही अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो यह एक अच्छी अवधि नहीं होगी। इस प्रकार एक ही स्थान पर रहें, इससे आप अधिक सफल होंगे। इसके अलावा स्टूडेंट्स को भी इस अवधि में अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है।

उपाय- प्रतिदिन ब्रह्ममुहूर्त में महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जप करें।

शुक्र के धनु राशि में गोचर का धनु राशि पर प्रभाव 

शुक्र के धनु राशि में गोचर के दौरान, धनु राशि के जातक खुशी का अनुभव करेंगे। इसके साथ ही उनके जीवन में सुख-समृद्धि भी आएगी। इस अवधि के दौरान अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए आपको अपने जीवन में थोड़ा प्रैक्टिकल होने की आवश्यकता है। इसके अलावा इस समय आपके अंदर आध्यात्मिकता भी पूरे प्रभाव से बढ़ेगी। इस अवधि का लाभ उठाने के लिए आपको अपने सीनियर्स के साथ सही बॉन्ड बनाए रखना होगा। इस अवधि में विवाहित महिलाएं अपने पार्टनर के साथ खुश रहेंगी, लेकिन लवर्स को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं निवेश इस अवधि में लोगों को अच्छे परिणाम देगा।

उपाय- प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें ।

शुक्र के धनु राशि में गोचर का मकर राशि पर प्रभाव 

शुक्र का धनु राशि में गोचर, मकर राशि के जातकों के जीवन में फलदायी परिणाम देगा। इस दौरान आपके कुछ पिछले प्रोजेक्ट पूरे होंगे। आपके आर्थिक मसले भी इस अवधि में सुलझ सकते हैं हालांकि, आपको अपनी लव लाइफ में कुछ मुद्दों का सामना करना पड़ सकता है। इस प्रकार बेहतर होगा कि आप अपने पार्टनर के साथ विनम्र रहें। इस दौरान जो लोग नौकरी बदलने की योजना बना रहे थे, वे भी सफल होंगे। हालांकि, आप व्यापार में इन्वेस्ट करने का निर्णय लेने से पहले दो बार जरूर सोचें। तीर्थ यात्रा के लिए यह अच्छा समय है। इसके साथ ही इस अवधि में आपको आध्यात्मिक उन्नति भी मिलेगी।

उपाय- प्रतिदिन सुबह 108 बार "ओम ह्रीं" का जाप करें।

शुक्र के धनु राशि में गोचर का कुंभ राशि पर प्रभाव 

कुंभ राशि के जातक इस गोचर के दौरान प्रसन्न रहेंगे। इस दौरान पूर्व में बनाई गई योजनाओं को आप हकीकत में बदलने में सफल रहेंगे। इस अवधि में आपको अपने कार्यस्थल पर बहुत लाभ मिल सकता है। इस प्रकार सीनियर्स आपके काम से खुश रहेंगे। जो लोग नई इन्वेस्टमेंट या कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करना चाहता हैं, उन्हें सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि यह एक अच्छी अवधि नहीं है। हालांकि, सौभाग्य से, यह अवधि नए तरह के संबंधों के विकास में एकदम सही होगी। इस प्रकार आपका प्रयास आपको उचित प्रतिफल देगा।

उपाय- रोज सुबह एक बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

शुक्र के धनु राशि में गोचर का मीन राशि पर प्रभाव 

मीन राशि के जातकों पर देवगुरु बृहस्पति का शासन है। शुक्र का धनु राशि में गोचर 2022, मीन राशि के जातकों को इस दौरान आगे बढ़ने का पर्याप्त अवसर देगा। आपको अपने जीवन में तरक्की के नए मौके मिल सकते हैं। इसके साथ ही आपके आर्थिक मामले भी सुलझेंगे। परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थी सफलता प्राप्त करेंगे। इस अवधि के दौरान ध्यान भटकना आपके लिए मुख्य समस्या रहेगी। इस प्रकार काम पर फोकस करने की कोशिश करें। इस अवधि में आप प्रसन्न रहेंगे। इसके अलावा इन्वेस्टमेंट करने से पहले आप दो बार सोचें जरूर, वरना यह आपके लिए घाटे में बदल सकता है।

उपाय- प्रतिदिन 108 बार "ओम नमः शिवाय" का जाप करें।

ऊपर बताई गई भविष्यवाणियों के अनुसार, शुक्र के धनु राशि में गोचर 2022 का हर राशि पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा। हालांकि मुख्य बात यह है कि आपको सबसे पहले अपने कर्म पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि आप जो भी काम करते हैं, आपको उसी के आधार पर फल मिलेगा। इस प्रकार आध्यात्मिक, ईमानदार और अच्छे काम के लिए समर्पित रहें, और आप इस अवधि के दौरान खुद को खुश व समृद्ध पाएंगे।

अगर आप जानना चाहते हैं कि 2022 में शुक्र का धनु राशि में गोचर आपके जीवन को कैसे प्रभावित करेगा, तो अभी बात करें एस्ट्रोयोगी पर गुरु श्रीराम से। 

✍️ By- गुरु श्रीराम 

 

गुरु श्रीराम
गुरु श्रीराम के द्वारा
article tag
Planetary Movement
गुरु श्रीराम के द्वारा
article tag
Planetary Movement
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!