Amrit Siddhi Yoga 2025: तिथियां, समय, महत्व और लाभ

Sun, Oct 20, 2024
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Sun, Oct 20, 2024
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
Amrit Siddhi Yoga 2025: तिथियां, समय, महत्व और लाभ

ज्योतिष में ग्रह, नक्षत्र, योग और करण जैसे कारकों के आधार पर शुभ मुहूर्त तय किए जाते हैं। इसमें अमृत सिद्धि योग भी शामिल है। इस योग को बहुत शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि अगर आप इस योग के दौरान कोई भी नया करते हैं तो वह सकारात्मक परिणाम देता है। यही कारण है कि सभी शुभ कार्य अमृत सिद्धि योग अवधि में किए जाते हैं, ताकि सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। हिंदू ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, अमृत सिद्धि योग (amrit siddhi yoga 2025) वार और नक्षत्र के विशेष मेल से बनता है और इस दौरान किए गए सभी काम शुभ फल प्रदान करते हैं। 

उदाहरण के लिए अगर आप अमृत सिद्धि योग के दौरान जॉब इंटरव्यू देते हैं, या फिर दुकान खोलने, खरीदारी आदि जैसे काम करते हैं तो यह आपके लिए बहुत अच्छा माना जाता है। तो आइए जानते हैं अमृत सिद्धि योग क्या होता है?(amrit siddhi yoga meaning in hindi), इसका महत्व क्या है और साल 2025 में अमृत सिद्धि योग कब-कब होगा?(amrit siddhi yoga 2025 dates and time

एस्ट्रोयोगी ऐप पर एस्ट्रोलॉजर्स से कंसल्ट करना एकदम आसान है। अभी ऐप डाउनलोड करें और एक सरल और सहज अनुभव का आनंद लें।

अमृत सिद्धि योग 2025 लिस्ट (amrit siddhi yoga 2025 list)

 यह योग साल में कई बार बनता है तो आइए सबसे पहले जानते हैं कि अमृत सिद्धि योग 2025 में कब है? (amrit siddhi yoga 2025 mein kab hai) 

1. अमृत सिद्धि योग- जनवरी 7, 2025, मंगलवार

योग समय प्रारंभ: 07 जनवरी 2025, शाम 05:50 बजे
योग समय समाप्त: 08 जनवरी 2025,  सुबह 07:15 ए एम

2. अमृत सिद्धि योग - जनवरी 11, 2025, शनिवार

योग समय प्रारंभ: 11 जनवरी 2025, सुबह 07:15 बजे
योग समय समाप्त: 11 जनवरी 2025, दोपहर 12:29 बजे

3. अमृत सिद्धि योग - जनवरी 19, 2025, रविवार

योग समय प्रारंभ: 19 जनवरी 2025, शाम 05:30 बजे
योग समय समाप्त: 20 जनवरी 2025, सुबह 07:14 बजे

4. अमृत सिद्धि योग - फरवरी 4, 2025, मंगलवार

योग समय प्रारंभ: 04 फरवरी 2025, सुबह 07:08 बजे
योग समय समाप्त: 04 फरवरी 2025, रात 09:49 बजे

5. अमृत सिद्धि योग - फरवरी 16, 2025, रविवार

योग समय प्रारंभ: 16 फरवरी 2025, सुबह 06:59 बजे
योग समय समाप्त: 17 फरवरी 2025, सुबह 04:31 बजे

6. अमृत सिद्धि योग - मार्च 16, 2025, रविवार

योग समय प्रारंभ: 16 मार्च 2025, सुबह 06:30 बजे
योग समय समाप्त: 16 मार्च 2025, सुबह 11:45 बजे

7. अमृत सिद्धि योग - मार्च 19, 2025, बुधवार

योग समय प्रारंभ: 19 मार्च 2025, रात 08:50 बजे
योग समय समाप्त: 20 मार्च 2025, सुबह 06:25 बजे

8. अमृत सिद्धि योग - अप्रैल 16, 2025, बुधवार

योग समय प्रारंभ: 16 अप्रैल 2025, सुबह 05:55 बजे
योग समय समाप्त: 17 अप्रैल 2025, सुबह 05:54 बजे

9. अमृत सिद्धि योग - मई 14, 2025, बुधवार

योग समय प्रारंभ: 14 मई 2025, सुबह 05:31 बजे
योग समय समाप्त: 14 मई 2025, सुबह 11:47 बजे

10. अमृत सिद्धि योग - मई 23, 2025, शुक्रवार

योग समय प्रारंभ: 23 मई 2025, शाम 04:02 बजे
योग समय समाप्त: 24 मई 2025, सुबह 05:26 बजे

11. अमृत सिद्धि योग - जून 20, 2025, शुक्रवार

योग समय प्रारंभ: 20 जून 2025, सुबह 05:24 बजे
योग समय समाप्त: 20 जून 2025, रात 09:45 बजे

12. अमृत सिद्धि योग - जुलाई 21, 2025, सोमवार

योग समय प्रारंभ: 21 जुलाई 2025, रात 09:07 बजे
योग समय समाप्त: 22 जुलाई 2025, सुबह 05:37 बजे

13. अमृत सिद्धि योग - जुलाई 24, 2025, बृहस्पतिवार

योग समय प्रारंभ: 24 जुलाई 2025, शाम 04:43 बजे
योग समय समाप्त: 25 जुलाई 2025, सुबह 05:39 बजे

14. अमृत सिद्धि योग - अगस्त 17, 2025, रविवार

योग समय प्रारंभ: 17 अगस्त 2025, सुबह 04:38 बजे
योग समय समाप्त: 17 अगस्त 2025, सुबह 05:51 बजे

15. अमृत सिद्धि योग - अगस्त 18, 2025, सोमवार

योग समय प्रारंभ: 18 अगस्त 2025, सुबह 05:52 बजे
योग समय समाप्त: 19 अगस्त 2025, रात 02:06 बजे

16. अमृत सिद्धि योग - अगस्त 21, 2025, बृहस्पतिवार

योग समय प्रारंभ: 21 अगस्त 2025, सुबह 05:53 बजे
योग समय समाप्त: 22 अगस्त 2025, रात 12:08 बजे

17. अमृत सिद्धि योग - सितम्बर 13, 2025, शनिवार

योग समय प्रारंभ: 13 सितम्बर 2025, सुबह 10:11 बजे
योग समय समाप्त: 14 सितम्बर 2025, सुबह 06:05 बजे

18. अमृत सिद्धि योग - सितम्बर 15, 2025, सोमवार

योग समय प्रारंभ: 15 सितम्बर 2025, सुबह 06:06 बजे
योग समय समाप्त: 15 सितम्बर 2025, सुबह 07:31 बजे

19. अमृत सिद्धि योग - सितम्बर 18, 2025, बृहस्पतिवार

योग समय प्रारंभ: 18 सितम्बर 2025, सुबह 06:07 बजे
योग समय समाप्त: 18 सितम्बर 2025, सुबह 06:32 बजे

20. अमृत सिद्धि योग - अक्टूबर 8, 2025, बुधवार

योग समय प्रारंभ: 08 अक्टूबर 2025, रात 01:28 बजे
योग समय समाप्त: 08 अक्टूबर 2025, सुबह 06:18 बजे

21. अमृत सिद्धि योग - अक्टूबर 11, 2025, शनिवार

योग समय प्रारंभ: 11 अक्टूबर 2025, सुबह 06:19 बजे
योग समय समाप्त: 11 अक्टूबर 2025, दोपहर 03:20 बजे

22. अमृत सिद्धि योग - अक्टूबर 19, 2025, रविवार

योग समय प्रारंभ: 19 अक्टूबर 2025, शाम 05:49 बजे
योग समय समाप्त: 20 अक्टूबर 2025, सुबह 06:25 बजे

23. अमृत सिद्धि योग - नवम्बर 4, 2025, मंगलवार

योग समय प्रारंभ: 04 नवम्बर 2025, दोपहर 12:34 बजे
योग समय समाप्त: 05 नवम्बर 2025, सुबह 06:36 बजे

24. अमृत सिद्धि योग - नवम्बर 16, 2025, रविवार

योग समय प्रारंभ: 16 नवम्बर 2025, सुबह 06:45 बजे
योग समय समाप्त: 17 नवम्बर 2025, रात 02:11 बजे

25. अमृत सिद्धि योग - दिसम्बर 2, 2025, मंगलवार

योग समय प्रारंभ: 02 दिसम्बर 2025, सुबह 06:57 बजे
योग समय समाप्त: 02 दिसम्बर 2025, रात 08:51 बजे

26. अमृत सिद्धि योग - दिसम्बर 14, 2025, रविवार

योग समय प्रारंभ: 14 दिसम्बर 2025, सुबह 07:06 बजे
योग समय समाप्त: 14 दिसम्बर 2025, सुबह 08:18 बजे

27. अमृत सिद्धि योग - दिसम्बर 17, 2025, बुधवार

योग समय प्रारंभ: 17 दिसम्बर 2025, शाम 05:11 बजे
योग समय समाप्त: 18 दिसम्बर 2025, सुबह 07:08 बजे

यह भी पढ़ें: जानें साल 2025 का वार्षिक राशिफल

अमृत सिद्धि योग के लाभ (amrit siddhi yoga benefits in hindi)

अमृत सिद्धि योग (amrit siddhi yoga) में किए गए कार्य विशेष फल प्रदान करते हैं। यह समय अत्यधिक शुभ होता है, इसलिए कई लोग अपने जीवन के बड़े और महत्वपूर्ण कार्य इस योग में करते हैं।

  • व्यापार या नए कार्य की शुरुआत: अमृत सिद्धि योग में व्यापार की शुरुआत करना या कोई नया उद्यम शुरू करना अत्यंत लाभकारी होता है।

  • कोई नई डील करना: अगर आप व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपके लिए इस योग में कोई भी नया सौदा करना बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। 

  • वाहन खरीदना: अमृत सिद्धि योग में नया वाहन खरीदना भी बहुत शुभ माना जाता है। 

  • नौकरी के लिए साक्षात्कार: अमृत सिद्धि योग के दौरान नौकरी के लिए इंटरव्यू देना, अच्छे परिणाम ला सकता है। यह योग आपकी सफलता में अहम योगदान देता है।   

  • विदेश यात्रा: इस योग के दौरान, काम के सिलसिले में विदेश जाने की संभावना भी बहुत प्रबल होती है। 

अमृत सिद्धि योग में न करें ये शुभ कार्य 

अमृत सिद्धि योग शुभ कार्य करने के लिए अच्छा माना जाता है। हालांकि ज्योतिष के अनुसार, कुछ शुभ कार्य ऐसे भी होते हैं जिन्हें इस योग के दौरान करना अशुभ परिणाम ला सकता है। अगर आप इस योग में गृह प्रवेश करने या नए भवन का निर्माण करने जा रहे हैं तो ऐसा करने से बचें। इसके अलावा विवाह या दक्षिण दिशा की ओर यात्रा करने से भी बचना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि अमृत सिद्धि योग (amrit siddhi yoga meaning in hindi) के दौरान इस तरह के शुभ कार्य नहीं करने चाहिए, वरना यह नकारात्मक परिणाम ला सकता है।  

क्या है अमृत सिद्धि योग का महत्व?

अमृत सिद्धि योग को अत्यधिक शुभ और लाभकारी माना जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार, यह योग इस बात का संकेत है कि उस दिन की गई गतिविधियाँ जीवन में सकारात्मक प्रभाव डालेंगी। इस योग के दौरान कोई भी नया कार्य शुरू करने से सफलता की संभावना बढ़ जाती है। इस योग में किए गए आर्थिक निर्णय, व्यापार से जुड़े कार्य और निवेश लाभकारी होते हैं। इस दिन पूजा, हवन या किसी शुभ कार्य से समृद्धि में वृद्धि होती है। इस योग में वाहन खरीद या नई दुकान खोलने जैसे अन्य मांगलिक कार्य करने से जीवन में सुख और समृद्धि आती है।

अगर आप अमृत सिद्धि योग के बारे में अधिक जानना चाहते हैं या इस शुभ योग में कोई विशेष कार्य करना चाहते हैं तो आप एस्ट्रोयोगी के विशेषज्ञ ज्योतिषियों से सलाह ले सकते हैं. आपके लिए पहली कॉल या चैट बिलकुल मुफ्त है. 

article tag
Vedic astrology
article tag
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!