सूर्य का कुंभ राशि में गोचर: क्या करियर भरेगा उड़ान?

Fri, Feb 11, 2022
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Fri, Feb 11, 2022
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
सूर्य का कुंभ राशि में गोचर: क्या करियर भरेगा उड़ान?

सूर्य का शनि की राशि कुंभ में प्रवेश, कैसा रहेगा आपके लिए यह गोचर? बनेंगे काम या बिगड़ेंगे हालात? आपकी राशि पर इस गोचर का कैसा रहेगा परिणाम, जानें।

सूर्य, अब जल्दी ही राशि परिवर्तन करने जा रहा है, वह शनि की राशि मकर से शनि की ही दूसरी राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे। इस राशि में सूर्य 13 फरवरी की रात्रि से लेकर 15 मार्च की मध्य रात्रि तक रहेंगे। इस बीच 18 फरवरी तक सूर्य धनिष्ठा नक्षत्र में रहेंगे जिसके स्वामी मंगल हैं, अतः इस समय सूर्य बलशाली रहेंगे। 19 फरवरी से 3 मार्च तक ये शतभिषा नक्षत्र में रहेंगे जिसके स्वामी राहु हैं। इस समय सूर्य के बल में कमी देखने को मिलेगी। 3 मार्च से 15 मार्च तक ये पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में रहेंगे जिसके स्वामी गुरु हैं; अर्थात इस समय फिर से सूर्य अत्यधिक बलशाली हो जायेंगे। जिसका राशिचक्र के सभी राशियों पर गहरा असर देखने को मिलेगा।

कुंभ के स्वामी शनि हैं, जो तकनीकी क्षेत्र से संबंध रखते हैं अतः जो लोग इस क्षेत्र में हैं, उन्हे सफलता मिलेगी। ज्योतिष में सूर्य पिता, उच्च अधिकारियों एवं कर्म क्षेत्र के कारक हैं। अतः इनसे बनाकर चलें। जो लोग आर्किटेक्ट, गुप्त विद्या, मानव कल्याण के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं उन्हे चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि कुंभ शनि की मूल राशि है, और वो उसके कारक हैं। सूर्य के कुंभ राशि में गोचर करने से कृषि,राजनीति, डॉक्टर, दवाई कंपनी में कार्य करने वालें, इंजीनियर्स विशेषकर सिविल, इलेक्ट्रिकल एवं कपड़ा उद्योग में काम करने वालों को लाभ मिलेगा। 

सूर्य गोचर का अपने जीवन पर होने वाले प्रभाव के बारे में जानना चाहते हैं? तो देश के प्रसिद्ध ज्योतिषियों से परामर्श करें। अभी बात करने के लिए यहां क्लिक करें। 

सूर्य आत्मा, हड्डी, व हृदय के कारक माने जाते हैं। सूर्य जब भी राशि परिवर्तन करते हैं, इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ता है। यदि विवाह से संबंधित परेशानी है तो इस गोचर के दौरान रोज़ सूर्य को हल्दी डाल कर जल चढ़ाएं, इस राशि में सूर्य की स्तिथि मध्यम फल देने वाली होती है न बहुत बुरा न बहुत अच्छा। कुंभ राशि को शनि के अलावा राहु का भी स्वामित्व प्राप्त है अतः सूर्य के कुंभ राशि में प्रवेश से लोगों की जिज्ञासा राजनीति के प्रति बढ़ेगी। ये चुनाव का समय होगा अतः राजनेताओं को धीरज से काम लेना होगा, लोग इस समय प्रैक्टिकल सोच रखेंगे  क्योंकि कुंभ शनि एवं राहु की राशि है और दोनों कर्म में विश्वास रखने वाले ग्रह हैं। जिन लोगों के शोध कार्य अटके हुए हैं वे इस समय के दौरान इसे पूरा कर सकते हैं। कंप्यूटर व आईटी क्षेत्र में काम करने वालों को इस समय नये अवसर मिलेंगे। 

आज का पंचांग ➔  आज की तिथिआज का चौघड़िया  ➔ आज का राहु काल  ➔ आज का शुभ योगआज के शुभ होरा मुहूर्त  

आइये जानते है कि सभी 12 राशियों पर सूर्य के कुंभ राशि में गोचर करने से क्या प्रभाव पड़ेगा -

सूर्य के राशि परिवर्तन का, क्या होगा मेष राशि पर प्रभाव?

सूर्य गोचर मेष जातकों की कुंडली के लाभ भाव में हो रहा है, जो संतान चाह रहे हैं उन्हे लाभ होगा। नौकरी के अवसर मिलेंगे। व्यापार में सफलता होगी। प्रोमोशन की चाह है तो इच्छा पूरी होगी। आपके वरिष्ठ आपसे खुश होंगे, शेयर बाजार से लाभ होगा। मेष राशि को निजी व व्यवसायिक दोनों प्रकार से लाभ होगा। सूर्य का ये परिवर्तन आपके लाभ को और वृद्धि दे सकता है।  

उपाय - रोज सूर्य को जल चढ़ायें। 

सूर्य के राशि परिवर्तन का, क्या होगा वृषभ राशि पर प्रभाव?

वृषभ राशि के लिए ये परिवर्तन कर्म भाव में हो रहा है और सूर्य की दृष्टि चतुर्थ भाव पर पड़ेगी, अर्थात सुख भाव पर। कार्य क्षेत्र में अवसर प्राप्त होंगे, परेशानिया दूर होंगी, कार्य में व्यस्त रहेंगे, अधिकारी वर्ग संतुष्ट होंगे, योजनाएं सफल होंगी। गोचर के दौरान अपने बड़ों की बात सुने अन्यथा वो नाराज हो सकते हैं। कोर्ट में आपकी जीत होगी। सुखो में वृद्धि होगी, पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है। वृषभ राशि के लिए कर्म प्रधान होगा। पिता का समान करें।

उपाय - आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। 

सूर्य के राशि परिवर्तन का, क्या होगा मिथुन राशि पर प्रभाव? 

मिथुन राशि के भाग्य भाव में ये गोचर होगा। भाग्य, पराक्रम में वृद्धि होगी। आपके छोटे भाई बहन के भाग्य में वृद्धि होगी। राजनीति से जुड़े लोगों का भाग्य चमकेगा। धार्मिक अनुष्ठान एवं तीर्थ यात्रा करने के योग बनेंगे। प्राइवेट और सरकारी जॉब के अवसर प्राप्त होंगे। रविवार को मदिरा एवं मांसाहार का सेवन न करें। 

उपाय - सूर्योदय के बाद न सोयें। 

सूर्य के राशि परिवर्तन का, क्या होगा कर्क राशि पर प्रभाव?

कर्क राशि के लिए ये गोचर अष्टम भाग में होगा, जिसका मध्यम फल होगा। हृदय रोगियों को परेशानी होगी। परिवार में कोई बीमार हो सकता है, खासतौर पर पिता या दादा। आचरण को शुद्ध रखें, मदिरा का सेवन न करें, झूठ न बोलें। इस समय कोई बड़ा निर्णय न लें। कानून का पालन करे।

उपाय - रोज सुबह प्रणायाम करें।

सूर्य के राशि परिवर्तन का, क्या होगा सिंह राशि पर प्रभाव?

सिंह राशि के लिए यह गोचर सप्तम भाव में होगा एवं दृष्टि लगन पर पड़ेगी जिसका जातक को मध्यम फल मिलेगा। जीवनसाथी से मतभेद, व्यापार में परेशानी, हड्डियों में दर्द हो सकता है। क्रोध में वृद्धि होगी, अहंकार से बचे, विनम्र बने, उच आधिकारी की बात सुने जिससे आपको लाभ होगा।

उपाय - गायत्री मंत्र व अदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। 

सूर्य के राशि परिवर्तन का, क्या होगा कन्या राशि पर प्रभाव?

कन्या राशि के लिए यह गोचर छठें भाव में होगा एवं दृष्टि बारहवें भाव पर पड़ेगी। विरोधी सामने आयेंगे। समस्या बढ़ेगी, परंतु जीत होगी। कोर्ट के मामले सुलझेंगे। इस समय के दौरान खानपान का विशेष ध्यान रखें। हड्डियों में दिक्कत हो सकती है। सिर दर्द की शिकायत हो सकती है। कर्ज न दें, झूठ न बोले, शराब से दूर रहे। 

उपाय - सूर्य को जल प्रतिदिन अर्पित करें। 

सूर्य के राशि परिवर्तन का, क्या होगा तुला राशि पर प्रभाव?

तुला जातको के लिए यह गोचर पंचम भाव में होगा और दृष्टि लाभ भाव पर रहेगी। अतः परिणाम उत्तम दिखायी दे रहा है। स्टूडेंट्स के लिए अच्छा है। शिक्षा के क्षेत्र में काम करने के लिए अच्छा समय है। आर्थिक दृष्टिकोण से गोचर लाभप्रद होगा परंतु प्रेम संबध में परेशानी हो सकती है। इस गोचर से गर्भवती महिलाओं के लिए समस्याएं आ सकती हैं गर्भावस्था में दिक्कतें बढ़ सकती हैं। ऐसे में डॉक्टर के संपर्क में रहे। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 

उपाय - सूर्य देव की पूजा करें व रोजाना जल दें। 

ये भी देखें: वैलेंटाइन वीक 2022: प्यार करने वालों के लिए क्यों ख़ास है ये सात दिन?

सूर्य के राशि परिवर्तन का, क्या होगा वृश्चिक राशि पर प्रभाव?

वृश्चिक राशि के लिए यह गोचर चतुर्थ भाव में होगा जिससे सुख में कमी हो सकती है। लेकिन यह आपके कार्य क्षेत्र के लिए अच्छा रहेगा। आपको करियर में सफलता मिलेगी। सरकारी नौकरी मिलने की संभावना है। इस माह प्रमोशन होगा, पेशेवर यात्रा हो सकती है। घर में शांति भंग होने के संकेत दिखायी दे रहे हैं। माता की सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है। आर्थिक दृष्टि से ये गोचर अच्छा है। निवेश करने का अच्छा समय है। 

उपाय - सूर्य को जल दें, आदित्य हृदय स्त्रोत का रोजाना पाठ करें। 

सूर्य के राशि परिवर्तन का, क्या होगा धनु राशि पर प्रभाव?

धनु जातको के लिए यह गोचर तृतीय भाव में होगा एवं सूर्य की दृष्टि भाग्य भाव पर रहेगी। छोटे भाई बहनों से लाभ होगा। मित्र अधिकारियों से संबंधों में सुधार होगा। सेहत की दृष्टि से यह गोचर सही नहीं है। काम की अधिकता होगी परंतु इससे आपको सम्मान भी प्राप्त होगा। अतः कार्य को पूरा करे, भाग्य आपके साथ है। पिता से सलाह लेकर कार्य करें। 

उपाय - सूर्य की आराधना करें। हल्दी मिश्रित जल सूर्य को अर्पित करें। 

सूर्य के राशि परिवर्तन का, क्या होगा मकर राशि पर प्रभाव?

मकर राशि के लिए गोचर दूसरे भाव में होगा और सूर्य की दृष्टि अष्टम भाव पर पड़ेगी, अर्थात धन भाव पर। अचानक धन लाभ होगा। वाणी के कारण संबंध बिगड़ने की संभावना है अगर विनम्र रहेंगे तो कार्य बनेंगे। आँखों का ख्याल रखें, अगर पहले से परेशानी है तो बढ़ सकती है। धन का निवेश सोच समझकर करें। शराब से दूर रहें। मांसहार का सेवन न करें, झूठ न बोलें।

उपाय - सूर्य को काला तिल डालकर जल अर्पित करें। 

सूर्य के राशि परिवर्तन का, क्या होगा कुंभ राशि पर प्रभाव?

कुंभ जातक यह गोचर आपकी ही राशि में हो रहा है। सूर्य की दृष्टि सप्तम पर पड़ेगी। सोच समझकर कार्य करें। समय नष्ट न करें, इसका उपयोग करें। निराशा होगी, अतः आशावादी बनें। दूसरों को प्रोत्साहित करें, उदार बनने का समय है, अहंकार न करें। इस दौरान बुखार, सिर दर्द, हड्डियों में समस्या हो सकती है। माता-पिता का सम्मान करें।

उपाय - रोजाना सूर्य को जल दें। 

सूर्य के राशि परिवर्तन का, क्या होगा मीन राशि पर प्रभाव?

मीन राशि के लिए यह गोचर द्वादश भाव में होगा एवं सूर्य की दृष्टि छठें भाव पर रहेगी। यह शुभ नहीं है सतर्क रहें। लेकिन शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी। गोचर का आपके स्वास्थ्य पर भी गहरा असर पड़ेगा। आँखों की समस्या, नींद की सामस्या, आँखो में जलन हो सकती है। समय सोच समझ कर कार्य करने का है। मांसहार व मदिरा के सेवन से बचें। गैरकानूनी कार्यों से बचें। यात्रा आवश्यक हो तभी करें। व्यय पर नियंत्रण रखें। पिता को सम्मान दें। 

उपाय - सूर्य की आराधना करें। 

✍️ By- Team Astroyogi

होलाष्टक 2022गुण मिलानवैलेंटाइन वीक 2022

article tag
Hindu Astrology
Planetary Movement
Vedic astrology
Aquarius
Zodiac sign
article tag
Hindu Astrology
Planetary Movement
Vedic astrology
Aquarius
Zodiac sign
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!