सू्र्य का सिंह राशि में गोचर से किन राशियों की बदलेगी किस्मत?

Mon, Aug 15, 2022
गुरु श्रीराम
 गुरु श्रीराम के द्वारा
Mon, Aug 15, 2022
Team Astroyogi
 गुरु श्रीराम के द्वारा
article view
480
सू्र्य का सिंह राशि में गोचर से किन राशियों की बदलेगी किस्मत?

Sun Transit in Leo: 17 अगस्‍त 2022 को सूर्य, सिंह राशि में गोचर करेंगे। इस गोचर का 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा। इस लेख के माध्यम से आप जानेंगे कि किन उपायों से आप इस गोचर के दौरान अपने जीवन को सफल बना सकते हैं।

सूर्य पृथ्वी पर ऊर्जा का प्राथमिक स्रोत है। इस कारण सूर्य के सिंह राशि में गोचर का प्रभाव ग्रह की सतह पर सभी जीवित वस्तुओं पर पड़ेगा। सूर्य 17 अगस्त, 2022 को सुबह 7:37 बजे सिंह राशि में गोचर करेंगे और 17 सितंबर, 2022 को सुबह 7:35 बजे (IST) तक रहेंगे। इसके बाद वे कन्या राशि में प्रवेश कर जायेंगे।

सिंह एक पुरुषार्थ और ऊर्जा का प्रतीक है। इसके साथ ही सिंह राशि में प्रवेश करने पर सूर्य की ऊर्जा बढ़ जाती है। सूर्य, सिंह राशि के स्वामी हैं। जो साहस, बहादुरी, नेतृत्व, आक्रामकता और शक्ति का प्रतीक हैं। सिंह एक निश्चित राशि के अंतर्गत आता है। सूर्य का निश्चित राशि में प्रवेश लोगों के लिए धन, समृद्धि और चुनौतियां पैदा करेगा।

आइए जानते हैं कि सूर्य का सिंह राशि में गोचर विभिन्न राशियों को कैसे प्रभावित करेगा। इस जगह हमें यह ध्यान रखना चाहिए कि यह गोचर कुछ राशियों के लिए समृद्धि के साथ-साथ दूसरों के लिए चुनौतियां भी पेश करेगा।

अगस्त 2022 में सूर्य का सिंह राशि में गोचर हमारे जीवन को कैसे प्रभावित करेगा?

सूर्य के सिंह राशि में गोचर का मेष राशि पर प्रभाव

मेष अग्नि तत्व की राशि है, इस राशि के स्वामी मंगल हैं। सूर्य का सिंह राशि में गोचर मेष राशि के पंचम भाव में होगा, जहां सूर्य मूलत्रिकोण में होगा, जिसका सकारात्मक प्रभाव पठन-पाठन पर पड़ेगा। परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह एक अच्छा समय है। इस दौरान आपको भरपूर मौके मिलेंगे। विवाहित जोड़ों के लिए यह अवधि समृद्धि और एक-दूसरे का साथ लेकर आएगी। रिलेशनशिप में रहने वाले जोड़ों के लिए कुछ मुश्किलें आएंगी। आपको इस दौरान विनम्र रहने की सलाह है। सूर्य के गोचर के कारण व्यवसाय से जुड़े लोग उचित निवेश के माध्यम से अच्छा खासा धन कमा सकते हैं। हालांकि, यदि आप इस दौरान शेयरों या स्टॉक्स में निवेश कर रहे हैं, तो आपको नुकसान से बचने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए।

उपाय- प्रतिदिन रुद्राष्टकम का पाठ करें।

सूर्य के सिंह राशि में गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव

वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं। सूर्य वृषभ राशि के चौथे भाव में गोचर करेगा। विद्यार्थियों के लिए जीवन में सफलता प्राप्त करने का यह उत्तम समय है। हालांकि, इस दौरान गृहणियों को अपने जीवनसाथी के साथ सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि उनके बीच कई मतभेद हो सकते हैं। वहीं लवर्स के लिए यह समय आनंददायक रहेगा। उनके लिए खोए हुए समय की भरपाई करना आसान होगा। जो लोग निवेश कर रहे हैं, उन्हें अपने निवेश को समझदारी से चुनने की जरूरत है।

उपाय- प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।

सूर्य के सिंह राशि में गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव

मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं। मिथुन राशि के लोगों के लिए सूर्य का गोचर तीसरे भाव में होगा। उन्हें इस अवधि में अपने जीवन की हर प्रकार की परिस्थितियों का सामना करना आसान लगेगा। विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल के लिए यह एक समय अच्छा है। इस गोचर के दौरान परीक्क्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों में साहस पैदा होगा। हालांकि, विवाहित जोड़ों के लिए एक-दूसरे में सामंजस्य बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। लवर्स इस अवधि में अपने चरम पर रहेंगे और उनका उत्साह और ऊर्जा सकारात्मक रहेगी। जो लोग निवेश कर रहे हैं, उन्हें सचेत रहने के साथ उचित सावधानी बरतनी चाहिए। आपको परेशानी हो सकती है इसलिए निवेश करने से पहले अच्छी तरह से सोच लें।

उपाय - प्रतिदिन सुबह आदित्य हृदय स्तोत्रका पाठ करें।

सूर्य के सिंह राशि में गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव

कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। सूर्य इस राशि के दूसरे भाव में गोचर करेंगे। इस गोचर के दौरान इस राशि के लोगों में साहस, बुद्धि, समृद्धि और शक्ति का प्रवाह बढ़ेगा। शादीशुदा जोड़ों के लिए यह समय काफी खुशनुमा रहेगा। उन्हें अपने भविष्य के बारे में निर्णय लेने में आसानी होगी। रोमांटिक रिलेशनशिप में रहने वालों को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, इस कारण उनके आस-पास लोगों में जागरूकता की कमी और वास्तविकता को अपनाने दिक्कत हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए स्पेशल कोर्स की पढ़ाई करने का निर्णय लेने के लिए यह एक अच्छा समय है। बिजनेस आनर्स और निवेशकों के लिए यह समय कठिन रहेगा, लेकिन अगर वे सावधानीपूर्वक प्लान बनाते हैं तो उन्हें बहुत फायदा भी हो सकता है।

उपाय- "ओम नमः शिवाय" का प्रतिदिन 108 बार जाप करें।

सूर्य के सिंह राशि में गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव

सूर्य स्वयं सिंह राशि के स्वामी हैं। अगस्त 2022 में सूर्य का सिंह राशि में गोचर इस राशि के लोगों को निर्णय लेने की प्रेरणा देगा, जो उन्हें सफल होने में मदद करेगा। परिणामस्वरूप सिंह राशि वालों को इस गोचर के दौरान लाभ होगा। विवाहित जोड़ों को यह याद रखना चाहिए कि बहस करने से पहले उन्हें एक-दूसरे से बात करनी चाहिए क्योंकि बहस से रिश्तों में खटास आ सकती है। जितना चाहें उतना निवेश करें क्योंकि निवेश करने के लिए यह एक अच्छा समय है । इससे आपको कई लाभ मिल सकते हैं। सूर्य की ऊर्जा आपके भीतर मौजूद रहेगी, जिससे आपको कई तरह के आर्थिक लाभ होंगे। आप सामाजिक और भावनात्मक रूप से भी काफी मजबूत रहेंगे। रोमांटिक कपल्स के लिए यह गोचर एडजस्ट करने के लिए चुनौतीपूर्ण होगा। इस कारण यह सलाह दी जाती है कि वे इस गोचर दौरान कूल और शांत रहें।

उपाय- प्रतिदिन "बजरंग बाण" का पाठ करें।

सूर्य के सिंह राशि में गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव

कन्या राशि के स्वामी बुध हैं। कम्यूनिकेशन के कारक भी बुध हैं और मानव की प्रगति संचार पर निर्भर करती है। सूर्य के सिंह राशि में गोचर का वास्तविक प्रभाव कन्या राशि के 12वें भाव में होगा, जिससे कन्या राशि वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही उन्हें विदेश यात्राओं पर जाने से लाभ हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह अवधि चुनौतीपूर्ण हो सकती है, फिर भी उनका सरकारी नौकरी की परीक्षाओं में उनका चयन हो सकता है। निवेशकों को इस अवधि के दौरान भ्रम से बचने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए, अन्यथा वे खराब निर्णय ले सकते हैं। इस समय के दौरान व्यवसाय फले-फूलेंगे क्योंकि यह उनके लिए विस्तार की अवधि है। उन्हें अपने बुनियादी ढांचे का विस्तार करके खुशी मिलेगी, जो उनके लिए बेहद फायदेमंद है। लवर्स के बीच रोमांटिक रिलेशनशिप बनने की संभावना रहेगी।

उपाय- प्रतिदिन रुद्राष्टकम का पाठ करें।

सूर्य के सिंह राशि में गोचर का तुला राशि पर प्रभाव

तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। इस राशि के लोग बहुत ही सौम्य, आकर्षक और रचनात्मक होते हैं। सूर्य का  सिंह राशि में गोचर में तुला रशि के 11वें भाव में होगा, जो उनके लिए लाभ का भाव है। उन्हें इस दौरान आर्थिक, सामाजिक और आध्यात्मिक लाभ का अनुभव होगा। एथलीट्स के लिए अपने चुने हुए खेलों में सफल होने का यह एक अच्छा समय है। व्यापार करने वालों को अपने निवेश के लिए निर्णय अभी लेने चाहिए क्योंकि उन्हें बिक्री से लाभ होगा। ट्रेडर्स के लिए यह समय काफी फायदेमंद रहेगा। हालांकि, विवाहित जोड़ों के लिए यह समय तनाव से भरा होगा और वे दोनों यह तय नहीं कर पाएंगे कि क्या करना है और क्या नहीं करना है, इसलिए उन्हें इस अवधि के दौरान कूल और शांत अभ्यास करना चाहिए। लवर्स इस दौरान अत्यधिक प्रसन्न रहेंगे क्योंकि उनके ऊर्जा स्तर में वृद्धि होगी। विद्यार्थी सरकारी नौकरी की परीक्षाओं मे सफल हो सकते हैं।

उपाय- गायत्री महामंत्र का प्रतिदिन 108 बार जाप करें।

सूर्य के सिंह राशि में गोचर वृश्चिक राशि पर का प्रभाव

वृश्चिक राशि के स्वामी ऊर्जा और उत्साह के ग्रह मंगल हैं। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्य का सिंह राशि में गोचर दसवें भाव में होगा। दसवां भाव कर्म का घर है, इसलिए लोग सफलता प्राप्त करने के अपने प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। आपको अपने प्रयासों पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि वे वांछित परिणाम देंगे। विद्यार्थियों के लिए उन कान्सेप्टस को समझने में आसानी होगी, जिससे वे परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। बिजनेस आनर्स अपने आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में बता कर निर्णय़ ले सकते हैं और उन्हें इस गोचर से लाभ होगा। कर्म में विश्वास रखने वालों के लिए यह समय सफल होने और लाभ उठाने का है इसलिए सही विचारों के साथ सही परिणाम प्राप्त करने के लिए आपको अपने कार्यों पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि नकारात्मक विचार आपके जीवन में परेशानी का कारण बन सकते हैं। इस कारण सकारात्मक सोचें और केंद्रित रहें।

उपाय- "ओम हनु हनुमते नमः" मंत्र का प्रतिदिन 108 बार जाप करें।

सूर्य के सिंह राशि में गोचर का धनु राशि पर प्रभाव

धनु राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। सूर्य का सिंह राशि में गोचर धनु राशि के 9वें भाव में होगा। किस्मत और भाग्य पर इसका प्रभाव पड़ेगा। इसके अलावा,  इस राशि के लोग इस अवधि के दौरान अपने पिछले कर्मों के कार्यों का लाभ प्राप्त करेंगे, जिससे उन्हें खुशी मिलेगी। विद्यार्थियों के लिे सलाहा है कि वे अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए कुशलता से अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें। विवाहित जोड़ों के पास इस अवधि के दौरान एक अद्भुत समय होगा, जिसे वे संजों कर रखेंगे। उन्हें धन में वृद्धि देखने को मिलेगी। अगर आप एक घर खरीदना चाहते हैं तो अब आप बिना किसी परेशानी के ऐसा कर सकते हैं क्योंकि यह आपको लिए अच्छा समय है। हालांकि, लवर्स को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा इसलिए इस दौरान उचित लाभ के लिए सलाह है कि वे जितना हो सके रोमांटिक रहें, यह उनके लिए बहुत फायदेमंद होगा। निवेश के लिए यह अवधि फलदायी नहीं रहेगी इसलिए आपको निवेश करने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए।

उपाय- प्रतिदिन गुरु गीता का पाठ करें।

सूर्य के सिंह राशि में गोचर का मकर राशि पर प्रभाव

मकर राशि के स्वामी शनि हैं, जो धीमी गति से चलने वाला ग्रह है। मकर राशि के व्यवहार पहलू भी धीमे और गणनात्मक होते हैं। हालांकि, सिंह राशि में सूर्य का गोचर मकर राशि के 8वें घर में होगा, जिससे उन्हें गहन चिंतन का पर्याप्त अवसर मिलेगा। यदि उनके जीवन में कोई अनसुलझे मुद्दे हैं तो वे हल हो जाएंगे और वे अधिक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ सकते हैं। विवाहित जोड़े इस दौरान उत्साह का अनुभव करेंगे। लवर्स के लिए अपने जीवन में आगे बढ़ने और जो कुछ भी वे चाहते हैं उसे हासिल करने का यह सही समय है। करियर के बारे में निर्णय लेने में विद्यार्थियों को कठिनाई हो सकती है। वहीं निवेशकों को सकारात्मक सोच के साथ निवेश करने से अच्छे परिणाम मिलेंगे।

उपाय - "ओम नमः शिवाय" का प्रतिदिन सुबह 108 बार जाप करें।

सूर्य के सिंह राशि में गोचर का कुंभ राशि पर प्रभाव

कुंभ राशि के स्वामी शनि हैं। सूर्य का सिंह राशि में गोचर कुंभ राशि के सातवें भाव होगा। यह आइडियल रिलेशनशिप और पार्टनरशिप का प्रतीक है। परिणामस्वरूप रिलेशनशिप के मुद्दों, पार्टनरशिप और शादी के लिए यह एक उत्कृष्ट समय है। बिजनेस पार्टनर की तलाश करने वालों को भी इस समय के दौरान एक साथी मिल जाएगा। हालांकि, शेयर बाजार में निवेश करने से अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे। विद्यार्थी करियर में ऐसा रास्ता चुनने में सक्षम होंगे जिससे उन्हें आगे चलकर लाभ होगा। कामकाजी वर्ग के लोगों को अपने बॉस से उचित वेतन मिलेगा। व्यापार के लिए यह एक समृद्ध समय होगा और यदि आप आवश्यक सावधानी से अपने निर्णय लेते हैं तो आपको लाभ होगा। जो लोग रिलेशनशिप में हैं उन्हें एडजस्ट करने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।

उपाय -  इस गोचर के दौरान "बजरंग बाण" का पाठ करें।

सूर्य के सिंह राशि में गोचर का मीन राशि पर प्रभाव

मीन राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। मीन राशि के लोगों के लिए सूर्य का सिंह राशि में गोचर छठवें भाव में होगा। छठवां घर रोग, कर्ज और बीमारी का है और चूंकि सूर्य इस घर में हैं, इसलिए मीन राशि के लोगों के जीवन से यह सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी। इस कारण यह उनके लिए अनुकूल समय बन जाएगा। जिन लोगों ने पहले ही किसी व्यवसाय में निवेश करने या कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने का फैसला कर लिया है, उन्हें ऐसा करने में कोई कठिनाई नहीं होगी। लवर्स को इस दौरान उपयुक्त जीवनसाथी की प्राप्ति होगी। विवाहित जोड़े अपने भविष्य के बारे में अच्छे निर्णय लेने में सक्षम होंगे। यदि उनके बीच पूर्व में कोई विवाद चल रहा है तो उसे आसानी से सुलझा लिया जाएगा। प्यार और रिलेशनशिप के मामलों में सुख-शांति बनी रहेगी। वेतनभोगी वर्ग के लोगों को उचित समय पर उनका उचित वेतन मिलेगा और वे प्रसन्न रहेंगे इसलिए उनके लिए यह गोचर लाभकारी रहेगा। हालांकि ट्रेडिंग में किसी भी तरह के निवेश में सावधानी बरतनी चाहिए, अन्यथा धन हानि हो सकती है।

उपाय- प्रतिदिन दुर्गा स्तोत्र नामावली का पाठ करें।

अगस्त 2022 में सूर्य का सिंह राशि में गोचर पिछले ग्रहों की चाल से अलग नहीं होगा, जो हमेशा बड़े जीवन परिवर्तनों की भविष्यवाणी करते हैं। इसके साथ ही इस गोचर से लोगों के जीवन में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के बदलाव आएंगे। लेकिन याद रखें कि प्रत्येक व्यक्ति सूर्य के सिंह राशि में गोचर का अनुभव अलग तरह से करेगा। इस प्रकार, अपने कर्म पर ध्यान केंद्रित करें ताकि आप अपने योग्य परिणाम प्राप्त कर सकें, क्योंकि यह गोचर राशियों में ऊर्जा और सकारात्मकता लाएगा।

सूर्य के सिंह राशि 2022 में गोचर के बारे में अधिक जानने के लिए बात करें  गुरु श्रीराम से  केवल एस्ट्रोयोगी पर।

✍️ ️By - गुरु श्रीराम

गुरु श्रीराम
गुरु श्रीराम के द्वारा
article tag
Planetary Movement
गुरु श्रीराम के द्वारा
article tag
Planetary Movement
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!