Shubh Muhurat: इस समय शुरू किया नया काम तो खुल जायेगी आपकी किस्मत

Wed, Oct 12, 2022
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Wed, Oct 12, 2022
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
Shubh Muhurat: इस समय शुरू किया नया काम तो खुल जायेगी आपकी किस्मत

Shubh Muhurat : अक्टूबर व्रतों और त्योहारों का महीना है इस महीने दुर्गा पूजा, दशहरा, करवा चौथ, धनतेरस, दिवाली, भाई दूज, और छठ पूजा जैसे हिन्दुओं के प्रमुख पर्व है जिससे हिन्दुओं के विवाह तथा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भी इसी महीने में हैं। आइयें जानते है अक्टूबर 2022 की तिथि, शुभ मुहूर्त और व्रत त्यौहार। 

अगर आप एक बिजनेस शुरू करना चाहते हैं या फिर कोई नया वाहन और प्रापर्टी खरीदना चाहते हैं तो आपको शुभ मुहूर्त का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि शुभ मुहूर्त को ध्यान में रखकर शुरू किया गया कोई भी काम कभी असफल नहीं होता है और किसी विशेष मुुहूर्त में खरीदी गयी प्रापर्टी और वाहन सौभाग्य लेकर आते हैं। अगर आप अक्टूबर में एक नया वाहन या संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपको शुभ मुहूर्त का पालन करना निश्चित रूप से जरूरी है! ताकि आप अपने जीवन में चीजों की योजना बना सकें और अधिकतम सफलता प्राप्त कर सकें।

जब कुछ नया काम शुरू करने की बात आती है तो हर व्यक्ति सोचता है कि उसे वह काम एक शुभ दिन व समय पर शुरू करना चाहिए, जिससे उस काम के सफल होने की संभावनाएं बढ़ जातीं हैं। इसके लिए यहां पर दिया गया शुभ मुहूर्त आपकी हेल्प कर सकता है। अक्टूबर माह के आने के साथ, हर कोई नए अवसरों और नई संभावनाओं का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। एक नया महीना हर किसी के लिए अनुकूल समय की आशाओं को लाता है।

किसी नये माह में आने वाले हर अवसर का लाभ लेने के लिए आपको शुभ दिन की आवश्यकता होती है। शुभ मुहूर्त 2022 की मदद से आप उस सही समय को जान सकते हैं, जब आप किसी काम की शुरुआत करें और उसमें आपको सफलता मिलने की संभावनाएं प्रबल हो जायें। इसके लिए एस्ट्रोयोगी का विस्तृत शुभ मुहूर्त अक्टूबर 2022 आपको इस माह में आने वाले अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए आपकी मदद करेगा। 

क्या आप जानना चाहते हैं कि किसी महीने में कौन सी तिथियां और समय आपके लिए अनुकूल हैं, अगर हां तो अभी बात करें एस्ट्रोयोगी के एस्ट्रोलॉजर्स से।

आइए जानते है कि अक्टूबर 2022 में कौन-कौन से शुभ मुहूर्त व व्रत और त्योहार।

कुछ महत्वपूर्ण कार्यों, संस्कारों और अनुष्ठानों को करने के लिए एक महीने में एक से अधिक शुभ मुहूर्त हो सकते हैं। आइये जानते हैं भारतीय मानक समय (IST) के अनुसार अक्टूबर 2022 के लिए शुभ मुहूर्त।

अक्टूबर 2022 में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त

शादी के बंधन में बंधना किसी व्यक्ति के जीवन के सबसे बड़े फैसलों में से एक है। यह जीवन भर की प्रतिबद्धता है, जो दो लोगों को एक साथ लाती है। शादी हर इंसान के जीवन में एक महत्वपूर्ण कदम है, इसलिए शादी आपके जीवन पर बहुत अधिक प्रभाव डालती है। 

विवाह बहुत महत्व रखता है, इस कारण लोगों को अपने वैवाहिक जीवन को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने चाहिए। उन्हें प्रोफेशनल एस्ट्रोलॉजर्स से हर पहलू का अच्छी तरह से विश्लेषण और जांच करानी चाहिए। जिन चीजों पर आपको ध्यान देना चाहिए, उनमें से एक है कि विवाह समारोह के लिए सही शुभ मुहूर्त को चुनना, क्योंकि यह सुनिश्चित करता है कि आपका वैवाहिक जीवन सामंजस्यपूर्ण, स्थिर और आनंदमय होगा। एक शुभ मुहूर्त में की गयी शादी, दंपति के आगे के जीवन को सुखमय और उनके परिवारों के बीच एक अच्छा रिश्ता बना सकता है। वहीं, यदि विवाह अशुभ समय या बिना शुभ मुहूर्त का ध्यान रखकर किया जाता है तो दांपत्य जीवन में काफी नकारात्मकता आने की आशंका बढ़ जाती है। इस कारण आपको विवाह के लिए शुभ मुहूर्त का पालन करना चाहिए।

  • अक्टूबर 2022 में विवाह समारोह के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं है।

यह भी पढ़ें:👉 मासिक राशिफल टैरो रीडिंग अक्टूबर 2022अंकज्योतिष राशिफल अक्टूबर 2022

सितंबर 2022 में वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त

वाहन खरीदना और उसका मालिक होना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। हर कोई अपना खुद का  वाहन खरीदना चाहता है। यात्रा के लिए या फिर प्रतिदिन कहीं आने-जाने के लिए खुद का वाहन होना काफी आवश्यक होता है। इसके अलावा वाहन किसी व्यक्ति के लिए प्रतिष्ठा, स्टेटस, आराम और दैनिक आवश्यकता से संबंधित होता है। अन्य चीज़ों की बढ़ती कीमतों के साथ, वाहन खरीदना भी एक महंगा कार्य है, इसलिए इसे एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जाता है।

वाहन खरीदना काफी महंगा होता है, इसलिए हर कोई ऐसी खरीदारी करना चाहता है, जो उनके जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाए। वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त या शुभ समय का ध्यान रखकर आप अपनी खरीदारी को बेहतर बना सकते हैं। शुभ मुहूर्त पर वाहन खरीदने से आपकी ग्रोथ होने, भाग्य और समृद्धि में भी वृद्धि की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। जब वाहन किसी शुभ तिथि और समय पर खरीदा जाता है, तो यह दुर्घटना की संभावनाओं को भी कम करता है। इसके अलावा अशुभ समय में वाहन खरीदना जीवन को और कठिन बना सकता है। इस कारण आपको यह सलाह है कि आप अपना वाहन शुभ समय, और कार लकी नंबर ही खरीदें।

वाहन खरीदने के लिए अक्टूबर माह में शुभ मुहूर्त 

  • 5 अक्टूबर 2022 (बुधवार), मुहूर्त- सुबह 06:16 से 6 अक्टूबर 2022 की सुबह 06:17 तक
  • 7 अक्टूबर 2022 (शुक्रवार), मुहूर्त- सुबह 07:26  से शाम 06:17 तक
  • 9 अक्टूबर 2022 (रविवार), मुहूर्त- शाम 04:21 से 10 अक्टूबर 2022 की सुबह 06:19 तक
  • 10 अक्टूबर 2022 (सोमवार), मुहूर्त- सुबह 06:19 से शाम 04:02 तक
  • 14 अक्टूबर 2022 (शुक्रवार), मुहूर्त- सुबह 06:21 से 15 अक्टूबर 2022 की सुबह 06:22 तक
  • 17 अक्टूबर 2022 (सोमवार), मुहूर्त- सुबह 09:29 से 18 अक्टूबर 2022 की सुबह 06:23 तक
  • 27 अक्टूबर 2022 (गुरुवार), मुहूर्त- दोपहर 12:45 से 28 अक्टूबर 2022 की सुबह 06:30 तक 
  • 28 अक्टूबर 2022 (शुक्रवार), मुहूर्त- सुबह 06:30 से सुबह 10:33 तक 

अक्टूबर 2022 में प्रॉपर्टी खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त

आज के जमाने में प्रॉपर्टी खरीदना एक बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। जब भी कोई प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बनाता है, तो उसे संपत्ति का विश्लेषण करने और पैसों की व्यवस्था करने के लिए काफी समय लग जाता है। तभी वे अपनी मनचाही प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। जमीन या संपत्ति खरीदना काफी महंगा होता है, यही वजह है कि कोई भी ऐसा निर्णय नहीं लेना चाहता, जिससे उसे लंबे समय में नुकसान उठाना पड़े।

प्रॉपर्टी खरीदते समय, शुभ समय और दिन की पहचान करना अति आवश्यक है। जब आप भूमि या संपत्ति खरीदने के लिए हिंदू पंचांग के अनुसार शुभ मुहूर्त का पालन करते हैं, तो आपको उस स्थान पर शांति, समृद्धि और खुशी का एहसास होता है। शुभ मुहूर्त में किया जा रहा कोई महत्वपूर्ण कार्य, आपके जीवन में भाग्य उदय करने के साथ ही समृद्धि ला सकता है। संपत्ति की खरीद के लिए उचित समय आपके जीवन में सफल और लाभदायक परिस्थितियों को बताता है। इसी कारण एस्ट्रोयोगी के एस्ट्रोलॉजर्स, आपको घर, कार्यालय, कारखाने या अपार्टमेंट से संबंधित जमीन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त का पालन करते हुए पूजा करवाने की सलाह देते हैं। 

अक्टूबर माह में प्रॉपर्टी या जमीन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त

  • 7 अक्टूबर 2022(शुक्रवार), मुहूर्त- शाम 06:17 से 8 अक्टूबर 2022 की सुबह 05:24 तक 
  • 14 अक्टूबर 2022 (शुक्रवार), मुहूर्त- शाम 08:47 से 15 अक्टूबर 2022 की सुबह 06:22 तक 
  • 20 अक्टूबर 2022 (गुरुवार), मुहूर्त- सुबह 06:25 से 21 अक्टूबर 2022 की सुबह 06:25 तक 
  • 21 अक्टूबर 2022 (शुक्रवार), मुहूर्त- सुबह 06:25 से 22 अक्टूबर 2022 की सुबह 06:26 तक
  • 27 अक्टूबर 2022 (गुरुवार), मुहूर्त- सुबह 06:29 से 28 अक्टूबर 2022 की सुबह 06:30 तक
  • 28 अक्टूबर 2022 (शुक्रवार), मुहूर्त- सुबह 06:30 से सुबह 10:42 तक

अक्टूबर 2022 में नया व्यवसाय शुरू करने के लिए शुभ मुहूर्त

यह बात आपके लिए आश्चर्यजनक हो सकती है कि अपना बिजनेस शुरू करने के लिए आपको एक शुभ समय चुनना काफी जरूरी होता है, क्योंकि हिंदू मान्यताओं के अनुसार शुभ समय पर शुरू किया गया व्यवसाय नई ऊचाइयों को प्राप्त करता है। वहीं, अन्य किसी समय शुरू किया गया व्यवसाय आपके लिए हानि का कारण भी बन सकता है। एक सही शुरुआत चीजों को आसान और सुगम बना सकती है। यही कारण है कि एस्ट्रोयोगी के एस्ट्रोलाजर्स नया व्यवसाय शुरू करते समय मासिक शुभ मुहूर्त पर विचार करने का सुझाव देते हैं।

हर बिजनेस ओनर चाहता है कि उसका व्यवसाय बढ़े और अधिक लाभ अर्जित करे, यही कारण है कि चाहे आप एक नया व्यवसाय शुरू कर रहे हों, एक नई दुकान खोल रहे हों, या एक स्टार्ट-अप शुरू कर रहे हों, आपको मासिक शुभ मुहूर्तों पर विचार करना चाहिए, जो आपकी व्यावसायिक योजनाओं की सफलता और आपके व्यवसाय में वृद्धि को सुनिश्चित करेगा। यदि आप चाहते हैं कि आपका व्यवसाय फले-फूले, व्यावसायिक उद्यम सफल हों और अधिकतम लाभ प्राप्त करें, तो आपको मासिक शुभ मुहूर्त का पालन करना आवश्यक है।

  • अक्टूबर 2022 में नया व्यवसाय शुरू करने के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं है।

यह भी पढ़ें:👉 आज का पंचांगआज की तिथिआज का चौघड़िया मुहूर्तआज का राहु कालआज का शुभ मुहूर्त

अक्टूबर 2022 में गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त

आपका घर आपके लिए सबसे आरामदायक स्थान होता है। आपका घर आपको अन्य चीजों के साथ आश्रय, सुरक्षा, संतुष्टि और अपनापन महसूस करवाता है। यह वह जगह है जहां हम अपने प्रियजनों के साथ रहते हैं और जहां हम दिनभर काम करने के बाद वापस आते हैं। हमारा घर वह जगह है, जहां हम अपने वास्तविक रूप में रहते हैं।

नया घर खरीदना, किसी के जीवन में एक नए सफर की शुरुआत हो सकती है। इस प्रकार जब लोग अपना घर खरीदते हैं, तो वे गहराई से विश्लेषण करते हैं कि उन्हें और उनके प्रियजनों को यह घर सकारात्मकता, स्वास्थ्य, संतोष, सौभाग्य और समृद्धि प्रदान करे। गृह प्रवेश कार्यक्रम के लिए शुभ मुहूर्त चुनकर आप यह सब सुनिश्चित कर सकते हैं।

गृह प्रवेश समारोह, एक हिंदू अनुष्ठान है, जिसे लोग अपने नए घर में प्रवेश करने से पहले करते हैं। यह पवित्र समारोह ग्रहों के अनुकूल प्रभावों को आकर्षित करने में सहायता करता है। इसके साथ ही दोष व अन्य नकारात्मकता को दूर करता है, ताकि घर में शांति और सकारात्मकता बनी रहे, जो सीधे उस घर के सदस्यों के जीवन को प्रभावित करती है। इस कारण गृह प्रवेश संस्कार शुभ मुहूर्त में ही करना चाहिए।

  • अक्टूबर 2022 में गृह प्रवेश के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं है।

अक्टूबर 2022 में नामकरण संस्कार के लिए शुभ मुहूर्त 

आपका नाम आपके अस्तित्व का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। आपके नाम से ही पता चलता है कि आप कौन हैं और दुनिया में आपकी जगह क्या है। आपका नाम पारिवारिक, व्यक्तिगत और गहरा सांस्कृतिक अर्थ रखता है। इस कारण एक बच्चे का नाम उचित देखभाल व संवेदनशीलता के साथ विचार करके तय किया जाना चाहिए। इस कारण नामकरण संस्कार, शुभ मुहूर्त में ही करना चाहिए। यह नवजात शिशु और उनके माता-पिता दोनों के लिए ही एक महत्वपूर्ण अवसर होता है।

नामकरण संस्कार, हिंदू शास्त्रों में मौजूद सोलह संस्कारों में से एक है। वैदिक परंपराओं के अनुसार, 'नामकरण' ज्योतिषीय नियमों और पारंपरिक तरीकों का उपयोग करके नवजात शिशु का नाम तय करने के लिए होने वाला समारोह है। इस प्रकार, ऐसा माना जाता है कि किसी प्रोफेशनल वैदिक ज्योतिषी से सलाह लेकर ही बच्चे का नाम रखना चाहिए। इससे एक सकारात्मक ऊर्जा बच्चे के पक्ष में रहेगी और यह बच्चे के लिए आजीवन सहायक होगी, इसलिए नामकरण संस्कार शुभ मुहूर्त में आयोजित किया जाना चाहिए ताकि बच्चा सभी लाभों का आनंद ले सके। 

अक्टूबर माह में नामकरण के लिए शुभ मुहूर्त इस प्रकार हैं।

  • 4 अक्टूबर 2022 (मंगलवार), मुहूर्त- रात 12:25 से 5 अक्टूबर 2022 की सुबह 06:20 तक 
  • 5 अक्टूबर 2022 (बुधवार), मुहूर्त- सुबह 06:20 से शाम 07:42 तक
  • 9 अक्टूबर 2022 (रविवार), मुहूर्त- सुबह 06:22 से 10 अक्टूबर 2022 की सुबह 08:23 तक
  • 13 अक्टूबर 2022 (गुरुवार), मुहूर्त- सुबह 06:41 से शाम 06:26 तक
  • 18 अक्टूबर 2022 (मंगलवार), मुहूर्त- सुबह 05:12 से 19 अक्टूबर 2022 की सुबह 06:28 तक 
  • 19 अक्टूबर 2022 (बुधवार), मुहूर्त- सुबह 06:28 से 20 अक्टूबर 2022 की सुबह 08:02 तक 
  • 23 अक्टूबर 2022 (रविवार), मुहूर्त- सुबह 02:34 से दोपहर 02:42 तक
  • 27 अक्टूबर 2022 (गुरुवार), मुहूर्त- रात 12:11 से 28 अक्टूबर 2022 की सुबह 10:42 तक 
  • 31 अक्टूबर 2022 (सोमवार), मुहूर्त- सुबह 05:47 से 1 नवंबर 2022 की सुबह 06:37 तक

अक्टूबर 2022 महीने के महत्वपूर्ण त्योहार

  • काल प्रारंभ और अकाल बोधन- 1 अक्टूबर 2022 (शनिवार)
  • गांधी जयंती- 2 अक्टूबर 2022 (रविवार)
  • दुर्गा अष्टमी- 3 अक्टूबर 2022 (सोमवार)
  • संधि पूजा- 3 अक्टूबर 2022 (सोमवार)
  • महा नवमी- 4 अक्टूबर 2022 (मंगलवार)
  • आयुध पूजा- 4 अक्टूबर 2022 (मंगलवार)
  • बुद्ध जयंती- 4 अक्टूबर 2022 (मंगलवार)
  • दुर्गा विसर्जन- 5 अक्टूबर 2022 (बुधवार)
  • विजयादशमी- 5 अक्टूबर 2022 (बुधवार)
  • दशहरा- 5 अक्टूबर 2022 (बुधवार)
  • विद्यारंभम- 5 अक्टूबर 2022 (बुधवार)
  • माधवाचार्य जयंती- 5 अक्टूबर 2022 (बुधवार)
  • मैसूर दशहरा- 5 अक्टूबर 2022 (बुधवार)
  • पापंकुशा एकादशी- 6 अक्टूबर 2022 (गुरुवार)
  • कोजागरा पूजा- 9 अक्टूबर 2022 (रविवार)
  • शरद पूर्णिमा- 9 अक्टूबर 2022 (रविवार)
  • वाल्मीकि जयंती- 9 अक्टूबर 2022 (रविवार)
  • मीराबाई जयंती- 9 अक्टूबर 2022 (रविवार)
  • अतला टड्डे- 12 अक्टूबर 2022 (बुधवार)
  • करवा चौथ- 13 अक्टूबर 2022 (गुरुवार)
  • अहोई अष्टमी- 17 अक्टूबर 2022 (सोमवार)
  • रमा एकादशी- 21 अक्टूबर 2022 (शुक्रवार)
  • धनतेरस पूजा- 22 अक्टूबर 2022 (शनिवार)
  • यम दीपम- 22 अक्टूबर 2022 (शनिवार)
  • काली चौदस- 23 अक्टूबर 2022 (रविवार)
  • दीपावली हनुमान पूजा- 23 अक्टूबर 2022 (रविवार)
  • लक्ष्मी पूजा- 24 अक्टूबर 2022 (सोमवार)
  • नरक चतुर्दशी- 24 अक्टूबर 2022 (सोमवार)
  • दीपावली- 24 अक्टूबर 2022 (सोमवार)
  • काली पूजा- 24 अक्टूबर 2022 (सोमवार)
  • गोवर्धन पूजा- 26 अक्टूबर 2022 (बुधवार)
  • बाली प्रतिपदा- 26 अक्टूबर 2022 (बुधवार)
  • भाई दूज- 26 अक्टूबर 2022 (बुधवार)
  • छठ पूजा- 30 अक्टूबर 2022 (रविवार)

अक्टूबर माह के प्रमुख ग्रह गोचर

  1. मंगल का मिथुन राशि में गोचर- 16 अक्टूबर 2022 (रविवार), सुबह 06:30 बजे
  2. सूर्य का तुला राशि में गोचर- 17 अक्टूबर 2022 (सोमवार), शाम 07:25 बजे
  3. तुला राशि में शुक्र का गोचर- 18 अक्टूबर 2022 (मंगलवार), रात 09:40 बजे
  4. बुध का तुला राशि में गोचर- 26 अक्टूबर 2022 (बुधवार), दोपहर 01:50 बजे

इसके अलावा 25 अक्टूबर 2022 (मंगलवार) को आंशिक सूर्य ग्रहण लगेगा।

कब है अक्टूबर 2022 में अमावस्या/पूर्णिमा और एकादशी

  • पूर्णिमा तिथि - 10 अक्टूबर 2022 (सोमवार)
  • अमावस्या तिथि - 25 अक्टूबर 2022 (मंगलवार)

जानें क्या है शुभ मुहूर्त? 

क्या आप जानते हैं कि शुभ मुहूर्त क्या है और यह महत्वपूर्ण क्यों है? वैदिक ज्योतिष के अनुसार, 'मुहूर्त'  समय मापने की एक हिंदू इकाई है। शुभ मुहूर्त को 'शुभ समय' के रूप में समझा जा सकता है। प्राचीन काल से ही किसी भी शुभ कार्य को शुरू करने के लिए एक विशेष समय पर ध्यान दिया गया है। महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन या शुभ कार्य आदि सही समय पर या शुभ मुहूर्त में ही करना चाहिए।

शुभ मुहूर्त के दौरान, ग्रहों की अनुकूल स्थिति आपके लिए फायदेमंद होती है। यह माना जाता है कि ग्रहों की उचित दशा, आपको किसी भी कार्य को पूरा करने के लिए सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है। शुभ मुहूर्त और तारीख का पालन करने से आपको बड़ी सफलता और आशाजनक परिणाम मिलने की संभावना बढ़ जाती है। शुभ मुहूर्त यह सुनिश्चित करता है कि आपको दिव्य आशीर्वाद प्राप्त हो। इस कारण, किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले शुभ मुहूर्त का पालन जरूर करना चाहिए।

चाहे आपकी शादी हो, आपके बच्चे का नामकरण संस्कार हो, या कोई शुभ अनुष्ठान करना हो,  शुभ मुहूर्त का पालन करना आपको अनुकूल परिणाम मिलने की संभावनाओं को बढ़ाता है। शुभ मुहूर्त का पालन करने से आपके कार्यों के पूरे होने और अनुकूल परिणाम मिलने का प्रतिशत बढ़ जाता है। यदि आप अनुष्ठान करते समय या महत्वपूर्ण कार्यों को शुरू करते हुए मासिक शुभ मुहूर्त का पालन नहीं करते हैं, तो आपको बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है और निराशाजनक परिणाम प्राप्त होने की आशंका भी बढ़ जाती है।

इस कारण अपने सभी प्रयासों में सफल होने के लिए, आपको दसवें महीने यानी अक्टूबर के शुभ मुहूर्त 2022 के विषय में जानना चाहिए। आपको मासिक शुभ मुहूर्त और लाभकारी स्थितियों का अधिकतम लाभ उठाने की आवश्यकता है जो ग्रहों और नक्षत्रों ने आपके लिए बनायीं हैं।

क्या आप अक्टूबर 2022 में शुभ मुहूर्त के बारे में अधिक जानना चाहते हैं? यदि हां, तो एस्ट्रोयोगी के  एस्ट्रोलाजर्स से बात करें।

✍️ By- टीम एस्ट्रोयोगी

article tag
Hindu Astrology
Spirituality
Pooja Performance
article tag
Hindu Astrology
Spirituality
Pooja Performance
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!