Shubh Muhurat 2025 for property purchase: जानें इस साल संपत्ति खरीदने के लिए शुभ तिथियाँ और समय

Tue, Sep 24, 2024
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Tue, Sep 24, 2024
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
Shubh Muhurat 2025 for property purchase: जानें इस साल संपत्ति खरीदने के लिए शुभ तिथियाँ और समय

अगर आप अपने सपनों का घर खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो ये शुभ मुहूर्त आपके लिए खास हो सकते हैं! घर खरीदना सिर्फ एक बड़ा कदम नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत भी है। सही समय और सही दिन पर की गई खरीदारी से न सिर्फ आपको शांति मिलती है, बल्कि आपकी भविष्य प्लानिंग भी सही हो सकती है। तो चलिए, जानते हैं कि इस साल 2025 कौन-कौन से शुभ मुहूर्त आपके लिए लकी साबित हो सकते हैं!

Property Purchase Shubh Muhurat 2025: प्रॉपर्टी खरीद मुहूर्त एक ऐसा समय होता है जिसे ज्योतिषशास्त्र के अनुसार प्रॉपर्टी खरीदने के लिए शुभ माना जाता है। इस मुहूर्त का चयन खासतौर पर इसलिए किया जाता है ताकि आप अपने निवेश को भाग्यशाली और सफल बना सकें। शुभ मुहूर्त पर संपत्ति खरीदने से आपको न केवल वित्तीय लाभ मिल सकता है, बल्कि यह आपके जीवन में स्थिरता और सुख-शांति भी ला सकता है।

यह शुभ मुहूर्त विशेष तिथियों और समय पर आधारित होता है, जिनका चयन ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए किया जाता है। ये शुभ समय ऐसे होते हैं जब ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में होती है और आपके फैसले के लिए सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। इस तरह, सही मुहूर्त पर प्रॉपर्टी खरीदने से न केवल आपको मन की शांति मिलती है, बल्कि आपके निवेश के परिणाम भी बेहतर हो सकते हैं।

अक्सर ऐसा कहा जाता है कि शुभ तिथि पर प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन (Auspicious Dates For Property Registration) कराने से प्रॉपर्टी आपके लिए लाभदायक रहती है। साथ ही, हमेशा यह सुनिश्चित करें कि आप जिस प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट कर रहे हैं वह आपके लिए सही है। 

क्या आप 2025 में संपत्ति खरीदने शुभ मुहूर्त से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं?  

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, 2025 में संपत्ति खरीद के काफी सारे शुभ मुहूर्त हैं। तो आइए प्रॉपर्टी खरीद शुभ मुहूर्त 2025 पर विस्तार से एक नज़र डालते हैं, जिसमें तिथि, समय, दिन और नक्षत्र शामिल हैं।

संपत्ति खरीद शुभ मुहूर्त 2025

आपको बता दें कि साल 2025 में आप प्रॉपर्टी खरीदने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए कई शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat) चुन सकते हैं। हम आपके लिए हिन्दू पंचांग के अनुसार, साल 2025 के प्रॉपर्टी खरीदने के शुभ मुहूर्त (Shubh Property Purchase Muhurat 2025) लाए हैं ताकि आपके सभी कार्य उपयुक्त तिथियों पर अच्छे से सम्पन्न हो सकें।

एस्ट्रोयोगी ऐप पर एस्ट्रोलॉजर्स से कंसल्ट करना एकदम आसान है। अभी ऐप डाउनलोड करें और एक सरल और सहज अनुभव का आनंद लें। 

जनवरी प्रॉपर्टी खरीद शुभ मुहूर्त 2025

जनवरी साल के शुभारंम्भ महीना होता है, इसलिए इस महीने में प्रॉपर्टी से जुड़े कामों के लिए आप हिन्दू पंचांग के अनुसार, 16, 17, 23, 24 और 31 जनवरी की तिथियों का उपयोग कर सकते हैं। 

  • 16 जनवरी 2025, गुरुवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 06:19 बजे से 17 जनवरी 2025, सुबह 06:19 बजे तक, नक्षत्र: आश्लेषा, मघा।

  • 17 जनवरी 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 06:19 बजे से 18 जनवरी 2025, सुबह 06:19 बजे तक, नक्षत्र: मघा, पूर्वा फाल्गुनी।

  • 23 जनवरी 2025, गुरुवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 06:18 बजे से 24 जनवरी 2025, सुबह 06:18 बजे तक, नक्षत्र: विशाखा, अनुराधा।

  • 24 जनवरी 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 06:18 बजे से 25 जनवरी 2025, सुबह 06:18 बजे तक, नक्षत्र: अनुराधा।

  • 31 जनवरी 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 04:14 बजे से 01 फरवरी 2025, सुबह 06:16 बजे तक, नक्षत्र: पूर्वा भाद्रपद।

फरवरी प्रॉपर्टी खरीद शुभ मुहूर्त 2025

फरवरी को प्यार का महीना माना जाता है अगर आप भी अपने प्रियजनों को खुश करना चाहते हैं तो फरवरी माह के संपत्ति खरीद मुहूर्त का पालन करें। हिन्दू पंचाग में फरवरी माह 2025 के लिए 7, 13, 14, 20, 21 और 28 फरवरी की तिथियां शुभ बताई गई हैं।  

  • 7 फरवरी 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: शाम 06:40 बजे से 08 फरवरी 025, सुबह 06:12 बजे तक, नक्षत्र: मृगशीर्ष।

  • 13 फरवरी 2025, गुरुवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 06:10 बजे से 14 फरवरी 2025, सुबह 06:09 बजे तक, नक्षत्र: मघा, पूर्वा फाल्गुनी।

  • 14 फरवरी 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 06:09 बजे से रात 11:09 बजे तक, नक्षत्र: पूर्वा फाल्गुनी।

  • 20 फरवरी 2025, गुरुवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 06:05 बजे से 21 फरवरी 2025, सुबह 06:04 बजे तक, नक्षत्र: विशाखा, अनुराधा।

  • 21 फरवरी 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 06:04 बजे से दोपहर 03:54 बजे तक, नक्षत्र: अनुराधा।

  • 28 फरवरी 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: दोपहर 01:40 बजे से 01 मार्च 2025, रात 03:16 बजे तक, नक्षत्र: पूर्वा भाद्रपद।

मार्च प्रॉपर्टी खरीद शुभ मुहूर्त 2025

मार्च का महीना नए अवसरों और संपत्ति खरीदने के लिए बेहतरीन समय होता है। यदि आप इस महीने में संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो हिन्दू पंचांग के अनुसार, 6, 7, 13, 14, 20, 21, 27 और 28 मार्च की तिथियों और मुहूर्त का पालन कर सकते हैं।

  • 6 मार्च 2025, गुरुवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: रात 12:05 से 07 मार्च 2025, सुबह 05:53 बजे तक, नक्षत्र: मृगशीर्ष।

  • 7 मार्च 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 05:53 बजे से रात 11:32 बजे तक, नक्षत्र: मृगशीर्ष।

  • 13 मार्च 2025, गुरुवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 05:47 बजे से 14 मार्च 2025, सुबह 05:46 बजे तक, नक्षत्र: पूर्वा फाल्गुनी।

  • 14 मार्च 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 05:46 से सुबह 06:19 बजे तक, नक्षत्र: उत्तरा फाल्गुनी, पूर्वा फाल्गुनी।

  • 20 मार्च 2025, गुरुवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 05:41 बजे से रात 11:31 बजे तक, नक्षत्र: अनुराधा।

  • 21 मार्च 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: रात 01:46 से 22 मार्च 2025, सुबह 05:39 बजे तक, नक्षत्र: मूल।

  • 27 मार्च 2025, गुरुवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: रात 12:34 से 28 मार्च 2025, सुबह 05:33 बजे तक, नक्षत्र: पूर्वा भाद्रपद।

  • 28 मार्च 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 05:33 बजे से रात 10:09 बजे तक, नक्षत्र: पूर्वा भाद्रपद।

अप्रैल प्रॉपर्टी खरीद शुभ मुहूर्त 2025

अप्रैल को गर्मी की शुरुआत का महीना माना जाता है, और इस महीने में संपत्ति खरीदने के लिए कई शुभ मुहूर्त होते हैं। अगर आप भी अप्रैल 2025 में संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो हिन्दू पंचांग के अनुसार, 3, 4, 10, 17, 18, 24 और 25 अप्रैल की तिथियां शुभ मानी गई हैं। इन तिथियों पर संपत्ति से जुड़े कामों को पूरा करना आपके लिए लाभकारी होगा।

  • 3 अप्रैल 2025, गुरुवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 07:02 बजे से 04 अप्रैल 2025, सुबह 05:26 बजे तक, नक्षत्र: मृगशीर्ष।

  • 4 अप्रैल 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 05:26 से सुबह 05:51  बजे तक, नक्षत्र: आर्द्रा, मृगशीर्ष।

  • 10 अप्रैल 2025, गुरुवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 05:21 बजे से दोपहर 12:24 बजे तक, नक्षत्र: पूर्वा फाल्गुनी।

  • 17 अप्रैल 2025, गुरुवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 05:15 बजे से सुबह 05:55 बजे तक, नक्षत्र: ज्येष्ठा, अनुराधा।

  • 18 अप्रैल 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 08:21 बजे से 19 अप्रैल 2025, सुबह 05:13 बजे तक, नक्षत्र: मूला।

  • 24 अप्रैल 2025, गुरुवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 10:49 बजे से 25 अप्रैल 2025, सुबह 05:08 बजे तक, नक्षत्र: पूर्वा भाद्रपद।

  • 25 अप्रैल 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 05:08 बजे से सुबह 08:53 बजे तक, नक्षत्र: पूर्वा भाद्रपद।

यह भी पढ़ें:  जानें साल 2025 में गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त की तिथियां।

मई प्रॉपर्टी खरीद शुभ मुहूर्त 2025

मई का महीना जीवन में नए बदलावों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है, खासकर प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में। अगर आप इस महीने में संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो हिन्दू पंचांग के अनुसार, 1, 2, 15, 16, 22, 23, 29 और 30 मई की तिथियां शुभ मानी गई हैं। इन तिथियों पर संपत्ति से जुड़े कार्य करने से आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

  • 1 मई 2025, गुरुवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 05:04 बजे से दोपहर 02:21 बजे तक, नक्षत्र: मृगशीर्ष।

  • 2 मई 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: दोपहर 01:04 बजे से 03 मई 2025, सुबह 05:03 बजे तक, नक्षत्र: पुनर्वसु।

  • 15 मई 2025, गुरुवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: दोपहर 02:07 बजे से 16 मई 2025, सुबह 04:56 बजे तक, नक्षत्र: मूल।

  • 16 मई 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 04:56 बजे से 17 मई 2025, सुबह 04:56 बजे तक, नक्षत्र: मूल, पूर्वा आषाढ़।

  • 22 मई 2025, गुरुवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 04:54 बजे से शाम 05:47 बजे तक, नक्षत्र: पूर्वा भाद्रपद।

  • 23 मई 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: शाम 04:02 बजे से 24 मई 2025, सुबह 04:53 बजे तक, नक्षत्र: रेवती।

  • 29 मई 2025, गुरुवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: रात 10:38 बजे से 30 मई 2025, सुबह 04:52 बजे तक, नक्षत्र: पुनर्वसु।

  • 30 मई 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 04:52 बजे से रात 09:29 बजे तक, नक्षत्र: पुनर्वसु।

जून प्रॉपर्टी खरीद शुभ मुहूर्त 2025

जून का महीना संपत्ति निवेश के लिए बेहतरीन अवसर प्रदान करता है। अगर आप इस महीने में प्रॉपर्टी खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो हिन्दू पंचांग के अनुसार, 12, 13, 19, 20, 26, और 27 जून की तिथियां शुभ मानी गई हैं। इन तिथियों पर संपत्ति से जुड़े कार्य करने से आपको सफलता और समृद्धि प्राप्त हो सकती है।

  • 12 जून 2025, गुरुवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 04:52 से 13 जून 2025, सुबह 04:52 बजे तक, नक्षत्र: मूल, पूर्वा आषाढ़।

  • 13 जून 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 04:52 बजे से रात 11:21 बजे तक, नक्षत्र: पूर्वा आषाढ़।

  • 19 जून 2025, गुरुवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: रात 11:17 बजे से 20 जून 2025, सुबह 04:53 बजे तक, नक्षत्र: रेवती।

  • 20 जून 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 04:53 बजे से रात 09:45 बजे तक, नक्षत्र: रेवती।

  • 26 जून 2025, गुरुवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 08:46 बजे से 27 जून 2025, सुबह 04:54 बजे तक, नक्षत्र: पुनर्वसु।

  • 27 जून 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 04:54 बजे से सुबह 07:22 बजे तक, नक्षत्र: पुनर्वसु।

जुलाई प्रॉपर्टी खरीद शुभ मुहूर्त 2025

जुलाई का महीना बारिश के साथ नए अवसर भी लेकर आता है, और यदि आप इस महीने में संपत्ति खरीदने की सोच रहे हैं, तो हिन्दू पंचांग के अनुसार, 10, 11, 17, 24, और 25 जुलाई की तिथियां शुभ मानी गई हैं। इन तिथियों पर संपत्ति से जुड़े कार्य करने से आपके जीवन में समृद्धि और सकारात्मकता का आगमन हो सकता है।

  • 10 जुलाई 2025, गुरुवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 04:59 बजे से 11 जुलाई 2025, सुबह 04:59 बजे तक, नक्षत्र: पूर्वा आषाढ़।

  • 11 जुलाई 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 04:59 से सुबह 05:56  बजे तक, नक्षत्र: उत्तरा आषाढ़, पूर्वा आषाढ़।

  • 17 जुलाई 2025, गुरुवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 05:02 बजे से 18 जुलाई 2025, सुबह 03:39 बजे तक, नक्षत्र: रेवती।

  • 24 जुलाई 2025, गुरुवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 05:05 बजे से शाम 04:43 बजे तक, नक्षत्र: पुनर्वसु।

  • 25 जुलाई 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: शाम 04:00 बजे से 26 जुलाई 2025, सुबह 05:06 बजे तक, नक्षत्र: अश्लेषा।

अगस्त प्रॉपर्टी खरीद शुभ मुहूर्त 2025

अगस्त का महीना नई शुरुआत के लिए एक अच्छा समय माना जाता है। यदि आप इस महीने में संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो हिन्दू पंचांग के अनुसार, 1, 7, 14, 21, 22, और 29 अगस्त की तिथियां शुभ मानी गई हैं। इन शुभ मुहूर्तों पर संपत्ति से जुड़े कार्य करने से आपके लिए आर्थिक और व्यक्तिगत उन्नति के रास्ते खुल सकते हैं।

  • 1 अगस्त 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: रात 03:40 से 02 अगस्त 2025, सुबह 05:08 बजे तक, नक्षत्र: विशाखा।

  • 7 अगस्त 2025, गुरुवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 05:10 बजे से दोपहर 02:01 बजे तक, नक्षत्र: पूर्वा आषाढ़।

  • 14 अगस्त 2025, गुरुवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 05:13 बजे से सुबह 09:06 बजे तक, नक्षत्र: रेवती।

  • 21 अगस्त 2025, गुरुवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: रात 12:08 बजे से 22 अगस्त 2025, सुबह 05:16 बजे तक, नक्षत्र: अश्लेषा।

  • 22 अगस्त 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 05:16 बजे से 23 अगस्त 2025, सुबह 05:16 बजे तक, नक्षत्र: आश्लेषा, मघा।

  • 29 अगस्त 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 11:38 बजे से 30 अगस्त 2025, सुबह 05:18 बजे तक, नक्षत्र: विशाखा।

यह भी पढ़ें: साल 2024 में विवाह करने के लिए शुभ मुहूर्त तिथियां और लिस्ट यहाँ देखें!

सितंबर प्रॉपर्टी खरीद शुभ मुहूर्त 2025

सितंबर का महीना संपत्ति निवेश के लिए उत्तम समय माना जाता है। अगर आप इस महीने में प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो हिन्दू पंचांग के अनुसार, 18, 19, 25, और 26 सितंबर की तिथियां शुभ मानी गई हैं। इन तिथियों पर संपत्ति से जुड़े कार्य करने से आपके जीवन में समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है।

  • 18 सितंबर 2025, गुरुवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 06:32 बजे से 19 सितंबर 2025, सुबह 05:24 बजे तक, नक्षत्र: अश्लेषा।

  • 19 सितंबर 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 05:24 बजे से 20 सितंबर 2025, सुबह 05:25 बजे तक, नक्षत्र: आश्लेषा, मघा।

  • 25 सितंबर 2025, गुरुवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: शाम 07:09 बजे से 26 सितंबर 2025, सुबह 05:26 बजे तक, नक्षत्र: विशाखा।

  • 26 सितंबर 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 05:26 बजे से 27 सितंबर 2025, सुबह 05:27 बजे तक, नक्षत्र: विशाखा, अनुराधा।

अक्टूबर प्रॉपर्टी खरीद शुभ मुहूर्त 2025

अक्टूबर का महीना उत्सवों के साथ-साथ संपत्ति निवेश के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है। यदि आप इस महीने में प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो हिन्दू पंचांग के अनुसार, 16, 17, 23, और 24 अक्टूबर की तिथियां शुभ मानी गई हैं। इन तिथियों पर संपत्ति से जुड़े कार्य करना आपके लिए लाभकारी और समृद्धिदायक हो सकता है।

  • 16 अक्टूबर 2025, गुरुवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 05:33 बजे से 17 अक्टूबर 2025, सुबह 05:34 बजे तक, नक्षत्र: आश्लेषा, मघा।

  • 17 अक्टूबर 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 05:34 बजे से 18 अक्टूबर 2025, सुबह 05:34 बजे तक, नक्षत्र: मघा, पूर्वा फाल्गुनी।

  • 23 अक्टूबर 2025, गुरुवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 05:36 बजे से 24 अक्टूबर 2025, सुबह 05:37 बजे तक, नक्षत्र: विशाखा।

  • 24 अक्टूबर 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 05:37 बजे से 25 अक्टूबर 2025, सुबह 05:37 बजे तक, नक्षत्र: अनुराधा।

नवंबर प्रॉपर्टी खरीद शुभ मुहूर्त 2025

नवंबर का महीना नए निवेश के लिए एक महत्वपूर्ण समय होता है, खासकर प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में। अगर आप इस महीने में संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो हिन्दू पंचांग के अनुसार, 7, 13, 14, 20, 21, और 28 नवंबर की तिथियां शुभ मानी गई हैं। इन शुभ मुहूर्तों पर संपत्ति खरीदने से आपके लिए समृद्धि और स्थिरता के द्वार खुल सकते हैं।

  • 7 नवंबर 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: रात 12:33 से 08 नवंबर 2025, सुबह 05:45 बजे तक, नक्षत्र: मृगशीर्ष।

  • 13 नवंबर 2025, गुरुवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 05:48 बजे से 14 नवंबर 2025, सुबह 05:49 बजे तक, नक्षत्र: मघा, पूर्वा फाल्गुनी।

  • 14 नवंबर 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 05:49 बजे से रात 09:20 बजे तक, नक्षत्र: पूर्वा फाल्गुनी।

  • 20 नवंबर 2025, गुरुवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 05:52 बजे से 21 नवंबर 2025, सुबह 05:53 बजे तक, नक्षत्र: विशाखा, अनुराधा।

  • 21 नवंबर 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 05:53 बजे से दोपहर 01:56 बजे तक, नक्षत्र: अनुराधा।

  • 28 नवंबर 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: रात 02:49 से 29 नवंबर 2025, सुबह 05:59 बजे तक, नक्षत्र: पूर्वा भाद्रपद।

दिसंबर प्रॉपर्टी खरीद शुभ मुहूर्त 2025

दिसंबर का महीना वर्ष के अंत का समय होता है, और इस महीने में संपत्ति निवेश के लिए भी शुभ मुहूर्त होते हैं। यदि आप इस महीने में प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो हिन्दू पंचांग के अनुसार, 5, 11, 18, 19, और 26 दिसंबर की तिथियां शुभ मानी गई हैं। इन तिथियों पर संपत्ति से जुड़े कार्य करने से आपको सकारात्मक परिणाम और समृद्धि मिल सकती है।

  • 5 दिसंबर 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 11:46 बजे से 06 दिसंबर 2025, सुबह 06:03 बजे तक, नक्षत्र: मृगशीर्ष।

  • 11 दिसंबर 2025, गुरुवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 06:06 बजे से 12 दिसंबर 2025, सुबह 03:55 बजे तक, नक्षत्र: पूर्वा फाल्गुनी।

  • 18 दिसंबर 2025, गुरुवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 06:11 बजे से रात 08:07 बजे तक, नक्षत्र: अनुराधा।

  • 19 दिसंबर 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: रात 10:51 बजे से 20 दिसंबर 2025, सुबह 06:12 बजे तक, नक्षत्र: मूला।

  • 26 दिसंबर 2025, शुक्रवार, शुभ संपत्ति खरीद मुहूर्त: सुबह 09:00 बजे से 27 दिसंबर 2025, सुबह 06:15 बजे तक, नक्षत्र: पूर्वा भाद्रपद।

यह भी पढ़ें: जानें 2025 में नए वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त।

शुभ तिथियों पर प्रॉपर्टी खरीदने का महत्व

जैसा की आपने अपने घर में बड़ों से सुना होगा कि प्रॉपर्टी खरीदना आपके जीवन का एक बड़ा फैसला हो सकता है। साथ ही आपके जीवन की कई बड़े कार्य इस पर निर्भर कर सकते हैं। यह आपकी परिवार में सुख और समृद्धि भी लाता है। यह सबसे महत्वपूर्ण है कि प्रॉपर्टी खरीदने का समय आप शुभ मुहूर्त से चुनें। इसके अलावा, हिन्दू परंपराओं और रीति-रिवाजों के आधार पर, आप एस्ट्रोयोगी एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट कर सकते हैं जो आपको प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के लिए शुभ तिथि और शुभ मुहूर्त के अनुसार गाइड कर सकते हैं। प्रॉपर्टी खरीदते समय सही ग्रह स्थिति बहुत महत्वपूर्ण होती है। अक्सर देखा गया है कि विभिन्न ग्रहों का मानव जीवन पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। यह आपके अलग-अलग भाव में उनकी स्तिथि पर निर्भर करता है। इस प्रकार, शुभ मुहूर्त पर प्रॉपर्टी खरीदना सबसे अच्छा माना है। 

प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के लिए शुभ नक्षत्र 

कभी कभी ग्रहों की स्थितियों को शुभ माना जाता है, जिन्हें नक्षत्र के नाम से भी जाना जाता है, उनमें माघ, पूर्वा भाद्रपद और अनुराधा आदि नक्षत्र शामिल हैं। ग्रहों की स्थिति के अलावा, राहु, केतु और सूर्य की वर्तमान स्थिति भी देखनी चाहिए, क्योंकि इनकी स्थिति भी मानव जीवन को प्रभावित कर सकती है। कुछ नक्षत्र हैं, और उनके दौरान प्रॉपर्टी खरीदने की सलाह दी जाती है। इन नक्षत्रों में शामिल हैं: 

  • आश्लेषा नक्षत्र 

  • रोहिणी नक्षत्र

  • उत्तरा आषाढ़ नक्षत्र

  • उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र

  • उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र

  • माघ नक्षत्र

  • पूर्व भाद्रपद नक्षत्र

  • अनुराधा नक्षत्र

  • विशाखा नक्षत्र

अगर आपको किसी प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन कराना है या कोई संपत्ति संबंधित लेनदेन करना है, या विशेष रूप से ज़मीन या प्रॉपर्टी का, तो उपर्युक्त नक्षत्रों को ध्यान में रखना जरुरी है। हालाँकि, यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि यह प्रत्येक व्यक्ति के लिए अलग हो सकते हैं। इसलिए व्यक्ति और प्रॉपर्टी के अनुसार कंसल्ट करना जरूरी है। 

प्रॉपर्टी खरीदते और रजिस्ट्रेशन कराते समय वास्तु और अन्य टिप्स 

प्रॉपर्टी खरीदने से पहले कानूनी रूप से पूरी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। पुराने मालिकों के बारे में जानकारी प्राप्त करें और उनसे व्यक्तिगत रूप से बात करें। पुराने प्रॉपर्टी मालिकों को एक छोटा या बड़ा उपहार देकर उनका आभार व्यक्त करें, इससे उन्हें अच्छा महसूस होगा। प्रॉपर्टी में कोई वास्तु दोष है या नहीं, इसका भी अवश्य पता करें, क्योंकि यह पिछले मालिकों द्वारा बेचने का एक कारण हो सकता है। अगर प्रॉपर्टी के पश्चिम में कोई जलाशय है, तो उसे न खरीदें। इसके अलावा, अगर दक्षिण दिशा में झील या पानी का स्रोत है, तो भी उस प्रॉपर्टी को खरीदने से बचें।

प्रॉपर्टी खरीदने से जुड़े किसी भी व्यक्तिगत सवाल के लिए अभी सम्पर्क करें एस्ट्रोयोगी के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से।

article tag
Vedic astrology
article tag
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!