Shubh Muhurat 2026: जनवरी के मासिक शुभ मुहूर्त – जानें शुभ कार्यों का सही समय और तिथि।

Fri, Dec 12, 2025
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Fri, Dec 12, 2025
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
Shubh Muhurat 2026: जनवरी के मासिक शुभ मुहूर्त – जानें शुभ कार्यों का सही समय और तिथि।

Shubh Muhurat January 2026: जीवन में हर नई शुरुआत एक अवसर हो सकती है- अपने सपनों को दिशा देने की, स्वयं को बदलने की, और भविष्य को संवारे जाने की। साल 2026 ऐसे ही अवसरों का खजाना है, बशर्ते हम अपने कदम सही समय में उठाएँ। शुभ मुहूर्त वही समय है जब प्रकृति, ग्रह और ऊर्जा सब एकजुट होकर हमारी राह आसान बनाते हैं।

साल 2026 में कई ऐसे खास मौके आएँगे जो जीवन की महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए अत्यंत अनुकूल रहेंगे। चाहे परिवार बढ़ाने का निर्णय हो, आस्था से जुड़े संस्कार हों, घर-भवन से संबंधित योजनाएँ हों या आर्थिक स्थिरता के लिए नए प्रयास- इस साल के शुभ समय आपके लिए सफलता के द्वार खोल सकते हैं।

कहते हैं, जीवन वही जीतता है जो समय को पहचानता है। जब कोई व्यक्ति शुभ मुहूर्त में कदम बढ़ाता है, तब उसका प्रयास भी स्वयं समय के साथ चलने लगता है। 2026 का साल इस दृष्टि से अत्यंत उपयोगी है। यह केवल एक नया वर्ष नहीं, बल्कि अवसरों का संपूर्ण आकाश है, जहाँ प्रत्येक शुभ मुहूर्त आपको आगे बढ़ाने के लिए तैयार खड़ा है। यह वर्ष आपके सपनों को नई मंज़िल दे सकता है-यदि आप शुरुआत सही समय पर करें। 

एस्ट्रोयोगी स्टोर से अब एस्ट्रोलॉजी गिफ्ट भेजना है आसान— अपने लव्ड वन्स को दें पॉजिटिव एनर्जी से भरा खास तोहफा! अभी भेजें और उन्हें फील कराएं स्पेशल!

जनवरी शुभ मुहूर्त 2026 (January Shubh Muhurat 2026)

जनवरी शुभ मुहूर्त 2026 नए वर्ष की उन पवित्र घड़ियों का संगम है, जब सही समय पर उठाया गया छोटा कदम भी बड़ी सफलता का आधार बन जाता है। इस महीने ग्रहों की अनुकूल चाल जीवन की हर शुभ शुरुआत को सहज, सौम्य और फलदायी बनाने के लिए तैयार खड़ी है।

जनवरी विवाह शुभ मुहूर्त 2026- January vivah Shubh Muhurat 2026

जनवरी 2026 जैसे ही दस्तक देता है, पूरा माहौल एक अलग ही सकारात्मकता से भर जाता है। यह महीना केवल साल की शुरुआत नहीं, कई नए रिश्तों की प्यारी शुरुआत का संकेत भी बन जाता है। आज के समय में विवाह केवल रस्में नहीं, बल्कि जीवन की साझेदारी का सुंदर निर्णय है। इसीलिए हर जोड़े और परिवार की इच्छा रहती है कि यह कदम ऐसे क्षण में उठे, जो पूरी तरह शुभ हो।

आज की पीढ़ी भले ही आधुनिक विचारों को अपनाती हो, पर जीवन के महत्वपूर्ण निर्णयों में शुभ समय का महत्व अब भी बरकरार है। क्योंकि शुरुआत जितनी अच्छी हो, यात्रा उतनी ही सुगम बनती है।

जनवरी 2026 में शादी करने के लिए शुभ मुहूर्त

  • धार्मिक मान्यताओं में जब ग्रहों की अनुकूल स्तिथि न हो तब विवाह का शुभ कार्य करना उचित नहीं होता है। साल 2026 में इस महीनें में नक्षत्रों की सही स्तिथि न होने के कारण शादी करने के लिए कोई भी मुहूर्त उपलब्ध नहीं हैं।

यह भी पढ़ें: साल 2026 में विवाह के लिए शुभ मांगलिक मुहूर्त

गृह प्रवेश मुहूर्त 2026 (Grih Pravesh Muhurat 2026)

साल 2026 अपने साथ अनेक नए अवसरों और मंगल घड़ियों का उपहार लेकर आ रहा है। नया घर केवल ईंट-पत्थर का ढांचा नहीं, बल्कि सपनों, उम्मीदों और परिवार के सुखद भविष्य का पहला दरवाज़ा होता है। इसलिए गृह प्रवेश का समय चुनते समय मन में एक ही भावना रहती है-घर की दहलीज़ पर पहला कदम शुभता, समृद्धि और शांति लेकर आए।

इस वर्ष ग्रह-नक्षत्र ऐसे कई सुंदर योग बना रहे हैं, जब नए घर में प्रवेश करना अत्यंत मंगलकारी माना गया है। सही मुहूर्त में किए गए गृह प्रवेश से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और जीवन में स्थिरता, सौभाग्य तथा सुख-समृद्धि बढ़ती है।

यदि आप 2026 में अपने सपनों के घर में कदम रखने की योजना बना रहे हैं, तो यह वर्ष आपके लिए कई शुभ अवसर लेकर आया है। आए हुए ये मुहूर्त आपकी नई शुरुआत को और भी सुखद, सुरक्षित और मंगलमय बना देंगे।

जनवरी 2026 में गृह प्रवेश करने के लिए शुभ मुहूर्त

  • धार्मिक मान्यताओं में जब ग्रहों की अनुकूल स्तिथि न हो तब विवाह का शुभ कार्य करना उचित नहीं होता है। साल 2026 में इस महीनें में नक्षत्रों की सही स्तिथि न होने के कारण शादी करने के लिए कोई भी मुहूर्त उपलब्ध नहीं हैं।

यह भी पढ़ें: जानें 2026 में गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त।

जनवरी नामकरण मुहूर्त 2026 (January Namkaran Muhurat 2026)

साल 2026 की जनवरी अपने साथ नए जीवन, नई खुशियों और नए सुकून की सौगात लेकर आती है। घर में जब एक नन्हा मेहमान जन्म लेता है, तो उसका नामकरण केवल एक रस्म नहीं, बल्कि उसके पूरे जीवन की पहचान का पहला कदम होता है। इसलिए नामकरण का समय भी उतना ही पवित्र और विचारणीय माना जाता है।

ज्योतिष के अनुसार, जनवरी 2026 में ऐसे कई शुभ दिन बन रहे हैं जब नक्षत्र, योग और ग्रहस्थिति नामकरण संस्कार के लिए अत्यंत अनुकूल रहेंगे। इस शुभ समय में रखा गया नाम बच्चे के भविष्य में सौभाग्य, बुद्धि, स्वास्थ्य और जीवन के संतुलन को बढ़ाता है।

यदि आप अपने शिशु के लिए एक मंगलमय नाम चुनने की तैयारी कर रहे हैं, तो जनवरी 2026 के ये नामकरण मुहूर्त आपके लिए विशेष रूप से उत्तम रहेंगे।

कब है जनवरी 2026 में नामकरण करने के लिए शुभ मुहूर्त?

जनवरी के महीनें में आपके घर में नन्हा मेहमान आया है और आप उसका नामकरण करने की सोच रहे हैं, तो जनवरी 2026 में कई शुभ मौके उपलब्ध हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस महीने की 1, 4, 9, 14, 18, 21, 23, 25 और 28 तारीखें नामकरण संस्कार के लिए बेहद शुभ मानी गई हैं। अगर आप जानना चाहते हैं कि किस दिन किस समय नामकरण करना सबसे उत्तम रहेगा, तो नीचे दिए गए शुभ मुहूर्तों पर जरूर नज़र डालें।

जनवरी 2026 में नामकरण करने के लिए शुभ मुहूर्त

1 जनवरी 2026, गुरुवार, नामकरण मुहूर्त: सुबह 07:12 से 2 जनवरी रात 08:04 तक, नक्षत्र: रोहिणी

4 जनवरी 2026, रविवार, नामकरण मुहूर्त: दोपहर 03:11 से 5 जनवरी दोपहर 01:24 तक, नक्षत्र: पुष्य

9 जनवरी 2026, शुक्रवार, नामकरण मुहूर्त: दोपहर 01:40 से 10 जनवरी सुबह 07:14 तक, नक्षत्र: हस्त।

14 जनवरी 2026, बुधवार, नामकरण मुहूर्त: सुबह 07:14 से 15 जनवरी रात 03:03 तक, नक्षत्र: अनुराधा।

18 जनवरी 2026, रविवार, नामकरण मुहूर्त: सुबह 10:14 से 20 जनवरी सुबह 07:13 तक, नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा।

21 जनवरी 2026, बुधवार, नामकरण मुहूर्त: सुबह 07:13 से दोपहर 01:58 तक, नक्षत्र: धनिष्ठा।

23 जनवरी 2026, शुक्रवार, नामकरण मुहूर्त: दोपहर 02:32 से 24 जनवरी सुबह 07:13 तक, नक्षत्र: उत्तराभाद्रपद

25 जनवरी 2026, रविवार, नामकरण मुहूर्त: सुबह 07:13 से 26 जनवरी दोपहर 12:32 तक, नक्षत्र: रेवती।

28 जनवरी 2026, बुधवार, नामकरण मुहूर्त: सुबह 09:26 से 30 जनवरी सुबह 05:29 तक, नक्षत्र: रोहिणी।

जनवरी 2026 में वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त (January Vahan Kharid Muhurat 2026)

नया साल आते ही लोग कई शुभ कामों की शुरुआत करते हैं, और जनवरी 2026 में वाहन खरीदना उनमें सबसे खास माना जाता है। इस महीने कुछ ऐसे दिन हैं जब ग्रहों की स्थिति पूरी तरह अनुकूल रहती है, जिससे वाहन खरीदना शुभ फल देता है। कहा जाता है कि सही समय पर खरीदी गई सवारी परिवार के लिए सुरक्षा और तरक्की दोनों लाती है। इसलिए यदि आप नई कार या बाइक लेने की सोच रहे हैं, तो जनवरी में उपलब्ध शुभ मुहूर्त आपको सही शुरुआत करने का अवसर देंगे और आपके जीवन में नई खुशियाँ जोड़ेंगे।

कब है जनवरी 2026 में वाहन करने के लिए शुभ मुहूर्त?

जनवरी 2026 इस खास खरीदारी के लिए कई शुभ अवसरों से भरा है। वाहन खरीदने के लिए 1, 2, 4, 5, 11, 12, 14, 21, 28 और 29 जनवरी 2026 की तिथियां बेहद शुभ मानी गई हैं। अगर आप इन तारीखों का विस्तार से शुभ मुहूर्त जानना चाहते हैं, तो नीचे दी गई सूची को ध्यान से पढ़ें।

वाहन खरीद शुभ मुहूर्त जनवरी 2026 (Vehicle Purchase shubh Muhurat) यहाँ देखें !

  • 1 जनवरी 2026, गुरुवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 07:14 बजे से रात 10:22 बजे तक, नक्षत्र: रोहिणी, तिथि: त्रयोदशी

  • 2 जनवरी 2026, शुक्रवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: शाम 06:53 बजे से रात 08:04 बजे तक, नक्षत्र: मृगशिरा, तिथि: पूर्णिमा

  • 4 जनवरी 2026, रविवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 07:15 बजे से दोपहर 12:29 बजे तक, नक्षत्र: पुनर्वसु, तिथि: प्रतिपदा

  • 5 जनवरी 2026, सोमवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 09:56 बजे से दोपहर 01:25 बजे तक, नक्षत्र: पुष्य, तिथि: तृतीया

  • 11 जनवरी 2026, रविवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 07:16 बजे से सुबह 10:20 बजे तक, नक्षत्र: चित्रा, तिथि: अष्टमी

  • 12 जनवरी 2026, सोमवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:42 बजे से रात 09:05 बजे तक, नक्षत्र: स्वाती, तिथि: दशमी

  • 14 जनवरी 2026, बुधवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 07:16 बजे से शाम 05:52 बजे तक, नक्षत्र: अनुराधा, तिथि: एकादशी

  • 21 जनवरी 2026, बुधवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 07:14 बजे से 22 जनवरी, रात 02:47 बजे तक, नक्षत्र: धनिष्ठा, शतभिषा, तिथि: तृतीया

  • 28 जनवरी 2026, बुधवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 09:26 बजे से 29 जनवरी, सुबह 07:11 बजे तक, नक्षत्र: रोहिणी, तिथि: दशमी, एकादशी

  • 29 जनवरी 2026, गुरुवार, वाहन खरीद शुभ मुहूर्त: सुबह 07:11 बजे से दोपहर 01:55 बजे तक, नक्षत्र: मृगशिरा, तिथि: एकादशी

यह भी पढ़ें: जानें 2026 में नए वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त।

जनवरी बिजनेस मुहूर्त 2026 (January New Business Muhurat 2026)

जनवरी 2026 का महीना नए अवसरों, नए सपनों और नई योजनाओं का आगमन माना जाता है। वर्ष की शुरुआत में यदि व्यापार की नींव शुभ समय पर रखी जाए, तो सफलता, समृद्धि और स्थिरता का मार्ग स्वतः खुलने लगता है। व्यापार केवल धन का प्रवाह नहीं, बल्कि कर्म, निर्णय और भाग्य का संगम है, इसलिए इसका आरंभ उचित मुहूर्त में करना अत्यंत आवश्यक माना गया है।

ज्योतिष अनुसार जनवरी 2026 में ग्रह-नक्षत्र कई ऐसे पवित्र योग बना रहे हैं, जब नया व्यापार शुरू करना, दुकान खोलना, निवेश करना या किसी महत्वपूर्ण व्यापारिक कार्य की शुरुआत करना अत्यंत फलदायी रहेगा। सही मुहूर्त व्यापार को दीर्घकालिक स्थिरता, लाभ और उन्नति प्रदान करता है।

यदि आप नए वर्ष में व्यापार की नई उड़ान भरने का विचार कर रहे हैं, तो जनवरी 2026 आपके लिए सौभाग्य के विशेष अवसर लेकर आया है।

कब है जनवरी 2026 में बिजनेस करने के लिए शुभ मुहूर्त?

जनवरी महीने में खासतौर पर 23 जनवरी 2026 और 28 जनवरी 2026 को नया बिजनेस शुरू करने के लिए शुभ मुहूर्त हैं। यह समय नई शुरुआत के लिए सकारात्मक ऊर्जा और सफलता के अच्छे संकेत लेकर आता है।

जनवरी नई दुकान खोलने का मुहूर्त 2026 (January New Shop Open Muhurat 2026) यहाँ देखें!

  • 23 जनवरी 2026, शुक्रवार, नया बिजनेस मुहूर्त: सुबह 07:44 से सुबह 11:49 बजे तक।

  • 28 जनवरी 2026, बुधवार, नया बिजनेस मुहूर्त: सुबह 07:42 से सुबह 08:37 बजे तक।

जनवरी प्रॉपर्टी खरीद शुभ मुहूर्त 2026 (January Property Purchase Shubh Muhurat 2026)

जनवरी 2026 नया घर या जमीन खरीदने वालों के लिए अच्छा महीना माना जा रहा है। कई ऐसे दिन बन रहे हैं जब ग्रहों की स्थिति पूरी तरह अनुकूल रहती है, जिससे संपत्ति खरीदना शुभ फल देता है। कहा जाता है कि सही समय पर ली गई संपत्ति घर में बरकत, शांति और सौभाग्य लाती है। अगर आप लंबे समय से घर, प्लॉट या फ्लैट लेने की सोच रहे हैं, तो जनवरी के शुभ मुहूर्त आपकी शुरुआत को आसान और सकारात्मक बना देंगे। यह महीना आपकी मेहनत को सही दिशा देने का अच्छा अवसर है।

कब है जनवरी 2026 में प्रॉपर्टी खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त?

जनवरी साल की शुभ शुरुआत का महीना माना जाता है, इसलिए इस महीने में प्रॉपर्टी से जुड़े कार्य करना बेहद मंगलकारी होता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, साल 2026 में प्रॉपर्टी खरीदने के लिए 1, 2, 8, 15, 16, 22, 23, 29 और 30 जनवरी की तिथियां विशेष रूप से शुभ मानी गई हैं।

जनवरी प्रॉपर्टी खरीद मुहूर्त यहाँ देखें! (January Property Purchase Shubh Muhurat) 

  • 1 जनवरी 2026, बृहस्पतिवार, शुभ सम्पत्ति क्रय मुहूर्त: रात 10:48 से 2 जनवरी 2026, सुबह 07:14 बजे तक, नक्षत्र: मृगशिरा।

  • 2 जनवरी 2026, शुक्रवार, शुभ सम्पत्ति क्रय मुहूर्त: सुबह 07:14 से रात 08:04 बजे तक, नक्षत्र: मृगशिरा।

  • 8 जनवरी 2026, बृहस्पतिवार, शुभ सम्पत्ति क्रय मुहूर्त: सुबह 07:15 से दोपहर 12:24 बजे तक, नक्षत्र: पूर्वाफाल्गुनी।

  • 15 जनवरी 2026, बृहस्पतिवार, शुभ सम्पत्ति क्रय मुहूर्त: सुबह 05:47 से 16 जनवरी 2026, सुबह 07:15 बजे तक, नक्षत्र: मूल।

  • 16 जनवरी 2026, शुक्रवार, शुभ सम्पत्ति क्रय मुहूर्त: सुबह 07:15 से 17 जनवरी 2026, सुबह 07:15 बजे तक, नक्षत्र: मूल।

  • 22 जनवरी 2026, बृहस्पतिवार, शुभ सम्पत्ति क्रय मुहूर्त: दोपहर 02:27 से 23 जनवरी 2026, सुबह 07:13 बजे तक, नक्षत्र: पूर्व भाद्रपद।

  • 23 जनवरी 2026, शुक्रवार, शुभ सम्पत्ति क्रय मुहूर्त: सुबह 07:13 से दोपहर 02:33 बजे तक, नक्षत्र: पूर्व भाद्रपद।

  • 29 जनवरी 2026, बृहस्पतिवार, शुभ सम्पत्ति क्रय मुहूर्त: सुबह 07:31 से 30 जनवरी 2026, सुबह 05:29 बजे तक, नक्षत्र: मृगशिरा।

  • 30 जनवरी 2026, शुक्रवार, शुभ सम्पत्ति क्रय मुहूर्त: सुबह 03:27 से 31 जनवरी 2026, सुबह 07:10 बजे तक, नक्षत्र: पुनर्वसु।

जनवरी 2026 में मुंडन संस्कार के लिए शुभ मुहूर्त (January Mundan Sanskar Shubh Muhurat 2026)

जनवरी 2026 उन परिवारों के लिए उत्तम समय लेकर आया है, जो अपने बच्चों का मुंडन संस्कार कराने का सोच रहे हैं। आज भले ही जीवन की गति बदल गई हो, पर मुंडन संस्कार का महत्व आज भी उतना ही पवित्र है। सही मुहूर्त में किया गया यह संस्कार बच्चे के सौभाग्य, स्वास्थ्य और मानसिक विकास को मजबूत करने वाला माना जाता है। इसलिए जनवरी के ये शुभ दिन हर माता-पिता के लिए विशेष अवसर बनकर आते हैं।

कब है जनवरी 2026 में मुंडन संस्कार करने के लिए शुभ मुहूर्त?

हिंदू पंचांग के अनुसार, जनवरी 2026 में मुंडन संस्कार के लिए 30 और 31 जनवरी की तिथियां बेहद शुभ मानी गई हैं।

जनवरी मुंडन संस्कार शुभ मुहूर्त (January Mundan sanskar Shubh Muhurat) यहाँ देखें!

  • 20 जनवरी 2026, मंगलवार, मुंडन संस्कार मुहूर्त: रात 02:14 बजे से सुबह 07:13 बजे तक, नक्षत्र: श्रवण।

  • 21 जनवरी 2026, बुधवार, मुंडन संस्कार मुहूर्त: सुबह 07:13 बजे से 22 जनवरी, रात 02:47 बजे तक, नक्षत्र: धनिष्ठा।

  • 31 जनवरी 2026, शनिवार, मुंडन संस्कार मुहूर्त: रात 03:27 बजे से सुबह 07:11 बजे तक, नक्षत्र: पुनर्वसु।

जनवरी 2026 के पर्व और त्यौहार (January 2026 Parv Aur Tyohar)

जनवरी का महीना भक्ति, कृतज्ञता और आत्मिक जागरण से भरा हुआ माना जाता है। यह समय सिर्फ उत्सवों का नहीं, बल्कि भीतर झाँकने और मन को शांत करने का भी अवसर देता है। इस महीने आने वाले व्रत, जैसे रोहिणी व्रत और पौष पूर्णिमा व्रत, साधना और आत्मअनुशासन का मार्ग खोलते हैं। वहीं मकर संक्रांति और पोंगल जैसे पावन पर्व आनंद, आस्था और नई शुरुआत का शुभ संदेश लेकर आते हैं। नीचे जनवरी 2026 के प्रमुख त्योहारों की सूची प्रस्तुत है:

01 जनवरी 2026, बृहस्पतिवार – रोहिणी व्रत, प्रदोष व्रत, नव वर्ष

02 जनवरी 2026, शुक्रवार – प्रकृति दिन

03 जनवरी 2026, शनिवार – माघस्नान प्रारंभ, सत्य व्रत, पूर्णिमा व्रत, पूर्णिमा, पौष पूर्णिमा

06 जनवरी 2026, मंगलवार – अंगारकी चतुर्थी, सकट चौथ, संकष्टी गणेश चतुर्थी

10 जनवरी 2026, शनिवार – कालाष्टमी

12 जनवरी 2026, सोमवार – स्वामी विवेकानंद जयंती, राष्ट्रीय युवा दिवस

13 जनवरी 2026, मंगलवार – लोहड़ी (लोहरी)

14 जनवरी 2026, बुधवार – मकर संक्रांति, षटतिला एकादशी, गंगा सागर स्नान

16 जनवरी 2026, शुक्रवार – मास शिवरात्रि, प्रदोष व्रत

18 जनवरी 2026, रविवार – अमावस्या, मौनी अमावस्या

19 जनवरी 2026, सोमवार – सोमवार व्रत, शिशिर ऋतु, माघ गुप्त नवरात्रि

20 जनवरी 2026, मंगलवार – चंद्र दर्शन

22 जनवरी 2026, गुरुवार – गणेश जयंती, वरद चतुर्थी

23 जनवरी 2026, शुक्रवार – बसंत पंचमी

24 जनवरी 2026, शनिवार – षष्टी

25 जनवरी 2026, रविवार – रथ सप्तमी

26 जनवरी 2026, सोमवार – भीष्माष्टमी, गणतंत्र दिवस, दुर्गाष्टमी व्रत

27 जनवरी 2026, मंगलवार – महानन्दा नवमी

29 जनवरी 2026, गुरुवार – रोहिणी व्रत, जाया एकादशी

30 जनवरी 2026, शुक्रवार – प्रदोष व्रत, गांधी पुण्यतिथि

जनवरी 2026 में पूर्णिमा और अमावस्या तिथि

जनवरी 2026 में पूर्णिमा और अमावस्या दोनों विशेष ऊर्जा लेकर आती हैं। चंद्रमा के इन चरणों का प्रभाव मन, भावनाओं और निर्णयों पर गहरा पड़ता है। इसलिए कई लोग इन तिथियों के अनुसार व्रत, पूजा या आध्यात्मिक साधना का समय तय करते हैं। इस महीने चंद्रमा की महत्वपूर्ण तिथियाँ इस प्रकार हैं—

पूर्णिमा तिथि — 3 जनवरी 2026 (शनिवार)

अमावस्या तिथि — 19 जनवरी 2026 (सोमवार)

जनवरी 2026 में ग्रहों का गोचर

जनवरी 2026 ऐसा समय है जब आपके संबंधों, कामकाज, धनस्थिति और लंबे समय की योजनाओं में बदलाव स्पष्ट रूप से महसूस हो सकते हैं। यदि आप किसी शुभ अवसर या अनुकूल दिन की प्रतीक्षा कर रहे हैं, तो यह महीना नए कदम उठाने के लिए बहुत ही उपयुक्त माना जा रहा है।

इस माह कई महत्वपूर्ण ग्रह स्थिति परिवर्तन दिखाई देंगे—

  • शुक्र का मकर में गोचर: 13 जनवरी 2026, सुबह 04 बजकर 02 मिनट

  • सूर्य का मकर में गोचर: 14 जनवरी 2026, दोपहर 03 बजकर 13 मिनट

  • मंगल का मकर में गोचर: 16 जनवरी 2026, सुबह 04 बजकर 36 मिनट

  • बुध का मकर में गोचर: 17 जनवरी 2026, सुबह 10 बजकर 27 मिनट

जनवरी 2026 में आपके जीवन की अहम घटनाओं और महत्वपूर्ण कार्यों के लिए सही समय का चयन करना बेहद जरूरी है। यह माह के शुभ मुहूर्त न केवल आपके प्रयासों को सफलता की ओर ले जाते हैं, बल्कि आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, समृद्धि और खुशहाली भी बढ़ाते हैं। सही समय पर शुरू किए गए कार्य आपके सपनों को साकार करने में मदद करते हैं और हर क्षेत्र में प्रगति का मार्ग प्रशस्त करते हैं। इन खास तिथियों का सही उपयोग आपके आने वाले कल को और भी उज्ज्वल और समृद्ध बना सकता है।

गणेश जयंती पर किसी भी तरह की ज्योतिषीय हेल्प चाहिए? तो अभी बात करें एस्ट्रोयोगी के टॉप एस्ट्रोलॉजर्स से – समाधान सिर्फ एक कॉल दूर

article tag
Vedic astrology
article tag
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!