विजया एकादशी 2026- Vijaya Ekadashi 2026

विजया एकादशी 2026- Vijaya Ekadashi 2026

Vijaya Ekadashi 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की कृष्ण एकादशी को विजया एकादशी कहा जाता है। मान्यता है कि इस एकादशी के व्रत से व्रती को हर कार्य में सफलता प्राप्त तो प्राप्त होती ही है साथ ही व्रती को पूर्वजन्म से लेकर इस जन्म के पापों से छुटकारा मिलता है। यानि जैसा इस एकादशी का नाम है वैसा ही फल प्राप्त होता है। तो आइये जानते हैं विजया एकादशी की व्रत कथा व पूजा विधि के बारे में।

एस्ट्रोयोगी ऐप पर एस्ट्रोलॉजर्स से कंसल्ट करना एकदम आसान है। अभी ऐप डाउनलोड करें और एक सरल और सहज अनुभव का आनंद लें।

फरवरी में कब है एकादशी 2026? जानें तिथि व मुहूर्त (Kab Hai Vijaya Ekadashi February 2026?)

हिन्दू पंचांग के अनुसार, फरवरी माह में 13 फरवरी 2026 को विजया एकादशी है। वही अगली आमलकी एकादशी की बात करें तो वह 27 फरवरी 2026 को है।

  • विजया एकादशी 2026 तिथि - 13 फरवरी 2026, शुक्रवार 

  • पारण का समय - 14 फरवरी 2026, को सुबह: 07:00 से सुबह: 09:14 तक

  • एकादशी तिथि शुरु- 12 फरवरी, दोपहर 12:22 बजे से,

  • एकादशी तिथि समाप्त- 13 फरवरी, दोपहर 02:25 बजे तक।

विजया एकादशी शुभ मुहूर्त 2026 (Vijaya Ekadashi 2026 Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05:17 से सुबह 06:08 बजे तक।

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:13 से दोपहर 12:58 बजे तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02:27 से दोपहर 03:12 बजे तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 07:00 से शाम 07:48 बजे तक।

विजया एकादशी व्रत व पूजा विधि (Vijaya Ekadashi 2026 Puja Vidhi)

मुनि वकदालभ्य ने जो विधि भगवान श्री राम को बताई वह इस प्रकार है। एकादशी से पहले दिन यानि दशमी को एक वेदी बनाकर उस पर सप्तधान रखें फिर अपनी क्षमतानुसार सोने, चांदी, तांबे या फिर मिट्टी का कलश बनाकर उस पर स्थापित करें। एकादशी के दिन पंचपल्लव कलश में रखकर भगवान विष्णु की मूर्ति की स्थापना करें और धूप, दीप, चंदन, फल, फूल व तुलसी आदि से श्री हरि की पूजा करें। उपवास के साथ-साथ भगवन कथा का पाठ व श्रवण करें और रात्रि में श्री हरि के नाम का ही भजन कीर्तन करते हुए जागरण करें। द्वादशी के दिन ब्राह्ण को भोजन आदि करवाएं व कलश को दान कर दें। तत्पश्चात व्रत का पारण करें। व्रत से पहली रात्रि में सात्विक भोजन ही ग्रहण करना चाहिये, ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिये।

इस प्रकार विधिपूर्वक उपवास रखने से उपासक को कठिन से कठिन हालातों पर भी विजय प्राप्त होती है। 

एकादशी पर क्या करें क्या न करें? एस्ट्रोयोगी पर देश के जाने माने एस्ट्रोलॉजर्स से लें गाइडेंस। अभी बात करने के लिये यहां क्लिक करें।

विजया एकादशी व्रत कथा (Vijaya Ekadashi Vrat Katha)

वैदिक मान्यताओं के अनुसार बहुत समय पहले की बात है द्वापर युग में धर्मराज युद्धिष्ठिर को फाल्गुन एकादशी के महत्व के बारे में जानने की जिज्ञासा हुई। उन्होने अपनी शंका भगवान श्री कृष्ण के सामने प्रकट की। भगवान श्री कृष्ण ने फाल्गुन एकादशी के महत्व व कथा के बारे में बताते हुए कहा कि हे कुंते कि सबसे पहले नारद मुनि ने ब्रह्मा जी से फाल्गुन कृष्ण एकादशी व्रत की कथा व महत्व के बारे में जाना था, उनके बाद इसके बारे में जानने वाले तुम्हीं हो, बात त्रेता युग की है जब भगवान श्रीराम ने माता सीता के हरण के पश्चात रावण से युद्ध करने के लिए सुग्रीव की सेना को साथ लेकर लंका की ओर प्रस्थान किया, तो लंका से पहले विशाल समुद्र ने उनका मार्ग रोक लिया। समुद्र में बहुत ही खतरनाक समुद्री जीव थे जो वानर सेना को हानि पंहुचा सकते थे। चूंकि श्री राम मानव रूप में थे इसलिये वह इस गुत्थी को उसी रूप में सुलझाना चाहते थे।

उन्होंने लक्ष्मण से समुद्र पार करने का उपाय जानना चाहा तो लक्ष्मण ने कहा कि हे प्रभु वैसे तो आप सर्वज्ञ हैं फिर भी यदि आप जानना ही चाहते हैं तो मुझे भी स्वयं इसका कोई उपाय नहीं सुझ रहा लेकिन यहां से आधा योजन की दूरी पर वकदालभ्य मुनिवर निवास करते हैं, उनके पास इसका कुछ न कुछ उपाय हमें अवश्य मिल सकता है। फिर क्या था भगवान श्री राम उनके पास पंहुच गये। उन्हें प्रणाम किया और अपनी समस्या उनके सामने रखी। तब मुनि ने उन्हें बताया कि फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को यदि आप समस्त सेना सहित उपवास रखें तो आप समुद्र पार करने में तो कामयाब होंगे ही साथ ही इस उपवास के प्रताप से आप लंका पर भी विजय प्राप्त करेंगें। समय आने पर मुनि वकदालभ्य द्वारा बतायी गई विधिनुसार भगवान श्री राम सहित पूरी सेना ने एकादशी का उपवास रखा और रामसेतु बनाकर समुद्र को पार कर रावण को प्रास्त किया।

📅 पूरे वर्ष 2026 की एकादशी व्रत तिथियों की पूरी लिस्ट जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।

विजया एकादशी पर करें इन खास विष्णु मंत्रों का जाप

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय

श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे।

हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।

ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।

ॐ विष्णवे नम:

ॐ हूं विष्णवे नम:

अगर आप एकादशी व्रत से जुड़ी अन्य ज्योतिषीय जानकारी जानना चाहते हैं या अपनी व्यक्तिगत कुंडली के आधार पर कोई सलाह प्राप्त करना चाहते हैं तो आप एस्ट्रोयोगी के विशेषज्ञ ज्योतिषियों से संपर्क कर सकते हैं।





आज का पंचांग

आज का पंचांग यानि दैनिक पंचांग अंग्रेंजी में Daily Panchang भी कह सकते हैं। दिन की शुरुआत अच्छी हो, जो ...

और पढ़ें

भारत के श्रेष्ठ ज्योतिषाचार्यों से बात करें

अब एस्ट्रोयोगी पर वैदिक ज्योतिष, टेरो, न्यूमेरोलॉजी एवं वास्तु से जुड़ी देश भर की जानी-मानी हस्तियों से परामर्श करें।

परामर्श करें

आज का दिन

सप्ताह के प्रत्येक दिवस को वार के रूप में जाना जाता है। वार पंचांग के गठन में अगली कड़ी है। एक सूर्योदय से ...

और पढ़ें

आज का शुभ मुहूर्त

पंच मुहूर्त में शुभ मुहूर्त, या शुभ समय, वह समय अवधि जिसमें ग्रह और नक्षत्र मूल निवासी के लिए अच्छे या...

और पढ़ें

आज का नक्षत्र

पंचांग में नक्षत्र का विशेष स्थान है। वैदिक ज्योतिष में किसी भी शुभ कार्य को करने से पूर्व नक्षत्रों को देखा जाता है।...

और पढ़ें

आज का चौघड़िया

चौघड़िया वैदिक पंचांग का एक रूप है। यदि कभी किसी कार्य के लिए शुभ मुहूर्त नहीं निकल पा रहा हो या कार्य को ...

और पढ़ें

आज का राहु काल

राहुकाल भारतीय वैदिक पंचांग में एक विशिष्ट अवधि है जो दैनिक आधार पर होती है। यह समय किसी भी विशेष...

और पढ़ें

आज का शुभ होरा

वैदिक ज्योतिष दिन के प्रत्येक घंटे को होरा के रूप में परिभाषित करता है। पाश्चात्य घड़ी की तरह ही, हिंदू वैदिक ...

और पढ़ें

आज का शुभ योग

पंचांग की रचना में योग का महात्वपूर्ण स्थान है। पंचांग योग ज्योतिषाचार्यों को सही तिथि व समय की गणना करने में...

और पढ़ें

आज के करण

वैदिक ज्योतिष के अनुसार व्रत, पर्व को निर्धारित करने में पंचांग और मुहूर्त का महत्वपूर्ण स्थान है। इनके बिना, हिंदू ...

और पढ़ें

पर्व और त्यौहार

त्यौहार हमारे जीवन का अहम हिस्सा हैं, त्यौहारों में हमारी संस्कृति की महकती है। त्यौहार जीवन का उल्लास हैं त्यौहार...

और पढ़ें

राशि

वैदिक ज्योतिष में राशि का विशेष स्थान है ही साथ ही हमारे जीवन में भी राशि महत्वपूर्ण स्थान रखती है। ज्योतिष...

और पढ़ें